Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271003

पत्नी की तेरहवीं से पहले पति शिवम ने किया आत्मघाती कदम, गाँव में शोक

AKAtul Kumar Yadav
Nov 08, 2025 12:55:59
Gonda, Uttar Pradesh
पत्नी के तेरहवीं से पहले पति ने भी किया सुसाइड पत्नी के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पति शिवम, घर के अंदर फांसी लगाकर दे दी जान, 31 अक्टूबर को आशा बहू पत्नी ने भी किया था सुसाइड。 गोंडा जिले में धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगाई गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बीते शुक्रवार 31 अक्टूबर को आशा बहू पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद आज पति द्वारा भी घर के अंदर दुपट्टे के माध्यम से फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी गई। मृतक 36 वर्षीय पति शिवम सिंह अपने पत्नी वंदना सिंह का अंतिम संस्कार करने के बाद अपने बच्चों के देखभाल को लेकर लगातार परेशान चल रहा था। परिवार के लोग तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम को लेकर के तैयारी कर रहे थे और पति शिवम सिंह पत्नी के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और आज उसने भी अपनी जान दे दी है। सुबह 10:00 के करीब जब शिवम सिंह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनाने के लिए नहीं उठा, तो परिजन दरवाजे पर गए और कई बार दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण ओपन नहीं हो रहा था। इसके बाद परिजनों द्वारा धानेपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। धानेपुर थाने की पुलिस जब मौके पर पहुंची दरवाजा तोड़कर देखा कि अंदर फांसी के फंदे से शिवम से लटके हुए थे। धानेपुर थाने की पुलिस द्वारा मृतक शिवम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है। गोंडा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन पति-पत्नी के सुसाइड किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। वीओ- दरअसल बीते 30 अक्टूबर को 14 कोसी परिक्रमा की रात्रि में 23 वर्षीय वंदना सिंह द्वारा अपने घर के अंदर फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी गई थी। शनिवार 31 अक्टूबर सुबह जब वंदना सिंह घर से नहीं निकली तो परिजनों द्वारा पुलिस के माध्यम से दरवाजा तोड़कर देखा गया। तो वंदना सिंह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पत्नी के सुसाइड किए जाने की सूचना मिलने के 2 घंटे के अंदर ही फ्लाइट के माध्यम से मृतक पति शिवम सिंह भी अयोध्या पहुंचा और जहां उसने अपने हाथों से अपने पत्नी का अंतिम संस्कार किया था। अंतिम संस्कार को लेकर के पूरी प्रक्रिया का पालन भी किया जा रहा था लेकिन तेरहवीं संस्कार के तीन दिन पहले ही उसने आत्महत्या कर लिया है। बनगाई गांव के रहने वाले 36 शिवम सिंह की शादी 18 में 2014 को दुल्हापुर नई पुरिया की रहने वाली 23 वर्षीय वंदना सिंह के साथ हुई थी। बंदना सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में आशा बहू के पद पर तैनात थी और मृतक शिवम सिंह दिल्ली में रहकर के एक फैक्ट्री में काम करता था। मृतक शिवम सिंह के एक 6 वर्ष का बेटा वेदांस और 8 वर्ष की बेटी विदांशी है जिसके सिर से अब उसके माता-पिता का साया हट गया है। घर में अब देखभाल के लिए मात्र दादी कोकिला सिंह बची हुई है जिनके द्वारा अब इन बच्चों का देखभाल किया जाएगा। बाइट- धनेश्वर प्रसाद सिंह- पीड़ित चाचा。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JGJugal Gandhi
Mar 10, 2026 12:38:39
Alwar, Rajasthan:आरओबी निर्माण के विरोध में उतरे रामगढ़ के व्यापारी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे में मुख्य मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। मंगलवार को व्यापारियों ने बस स्टैंड के पास यादव समाज मंदिर में बैठक आयोजित कर प्रस्तावित आरओबी के खिलाफ विरोध जताया। बैठक के बाद व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और रामगढ़ एसडीएम बाबूलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के नाम दिया गया। व्यापारियों का कहना है कि यदि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होता है तो कस्बे के मुख्य बाजार और व्यापार पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उनका आरोप है कि ओवरब्रिज बनने से बाजार में आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही कम हो जाएगी, जिससे व्यापारियों का धंधा चौपट हो सकता है। इसके अलावा व्यापारियों ने यह भी चिंता जताई कि आरओबी निर्माण के लिए दोनों ओर भूमि अधिग्रहण किया जाएगा, जिससे कस्बे के कई मकान और दुकानें प्रभावित होकर समाप्त हो सकती हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से इस योजना पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 10, 2026 12:38:27
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। बेलदरिया गांव स्थित ग्रामीण बैंक के सीएसपी सेंटर में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार बेलदरिया गांव में संचालित ग्रामीण बैंक का सीएसपी नेहा कुमारी के नाम से चलता है, जहां नावाडीह निवासी विनोद महतो सीएसपी संचालक के रूप में काम करते हैं। घटना के समय विनोद महतो सेंटर पर बैठकर ग्राहकों के जमा-निकासी का काम कर रहे थे। उस वक्त सेंटर पर चार ग्राहक मौजूद थे।बताया जाता है कि तीन ग्राहक पैसे की निकासी कर बाहर निकल चुके थे, तभी गमछे से चेहरा ढके दो युवक अचानक सेंटर के दरवाजे में लात मारकर अंदर घुस गए। अंदर आते ही एक बदमाश ने सीएसपी संचालक की कनपटी पर हथियार सटा दिया और कैश काउंटर में रखे करीब तीन लाख रुपये लूट लिए।घटना के बाद दोनों बदमाश तेजी से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।सीएसपी संचालक विनोद महतो ने बताया कि वह अपने सेंटर पर करीब तीन लाख रुपये लेकर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ग्राहकों ने पैसे की निकासी की थी, जबकि बाकी बचे पैसे बदमाश लूटकर ले गए। उन्होंने यह भी बताया कि बदमाशों में से एक की पहचान कर ली गई है, जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद लछुआड़ पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस गश्ती कम होने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।सूत्रों के अनुसार यह भी चर्चा है कि लछुआड़ थाना में प्राइवेट चालक के माध्यम से अवैध वसूली कराए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 10, 2026 12:38:16
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चास मंडल कारा में छापेमारी। डीसी - एसपी के नेतृत्व में की गई छापेमारी। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की 06 अलग-अलग टीमों ने कैदियों के विभिन्न वार्डों की ली सघन तलाशी। जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई यह कार्रवाई। बताये चले कि मंगलवार को मंडल कारा चास में उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविन्दर सिंह की देखरेख में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान घंटे भर तक चला, जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की छह अलग-अलग टीमों ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों में सघन जांच की। छापेमारी के दौरान कैदियों के वार्ड, बैरक एवं अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई को जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से किए जाने की बात कही। छापेमारी अभियान में अपर समाहर्ता (एसी) मुमताज अंसारी - डीएसपी सिटी आलोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा - डीएसपी मुख्यालय अनिमेष गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मोह. सफीक आलम - डीएसपी ट्रैफिक विद्या शंकर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो - पुलिस निरीक्षक संगीता, अंचलाधिकारी चास राम सेवा राम - डीएसपी राणा, कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी - डीएसपी मुकेश सहित अन्य जवान शामिल रहे। डीसी – एसपी ने बताया कि जेल परिसर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की जांच आगे भी जारी रहेगी। मौके पर जेल अधीक्षक सह डीएलओ श्री द्वारिक बैठा, जेलर रामाकांत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 10, 2026 12:37:38
Jaipur, Rajasthan:पश्चिमी एशिया में जारी तनाव से देश दुनियाँ के सामने रसोई गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कमी शुरू हो गई है। गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर आज राजस्थान विधानसभा में भी नोकझोंक देखने को मिली नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार से पूछा कि महंगे गैस सिलेंडर पर क्या सरकार सब्सिडी देगी? खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने इंटरनेशनल मार्केट का हवाला देते हुए कीमतें बढ़ने की बात कही। सरकार के जवाब से नाराज विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। प्रश्नकाल के दौरान बढ़ी हुई गैस कीमतों के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के बीच बहस हो गई। जूली ने पूछा कि कल ही रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है, कमर्शियल सिलेंडरों पर अघोषित रोक लगाई गई है। क्या सरकार अपनी तरफ से सब्सिडी देकर राहत देगी? खाद्य मंत्री ने कहा— हम आमजन को गैस की किल्लत नहीं होने देंगे चाहे कुछ भी करना पड़े। अमेरिका ईरान युद्ध से एशियाई देशों में पेट्रोलियम उत्पादों की कमी दिखाई देने लगी है। रसोई गैस की कीमतें बढ़ रहीं हैं। तो कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति पर संकट मंडराने लगा है। जाहिर है सरकार को समय रहते क्राइसिस मैनेजमेंट करना होगा। अगर जल्द युद्ध नहीं थमा तो दुनियाँ के कई देशों में लोगों के सामने जीवन पर बुरा असर पड़ेगा।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 10, 2026 12:37:02
Govind Garh, Rajasthan:गोविन्दगढ़ में फूड विभाग की छापेमारी: 200 लीटर मिलावटी दूध नष्ट, बाजार में मचा हड़कंप अलवर जिले के गोविन्दगढ़ कस्बे में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मिलावटी दूध की शिकायत मिलने पर बड़ी कार्रवाई की। अचानक हुई इस छापेमारी से बाजार में दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। टीम को देखकर कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर वहां से निकलते नजर आए फूड विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान दो डेयरियों, एक दूध सप्लायर और एक किराना दुकान से दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। मौके पर जांच के दौरान करीब 200 लीटर दूध में बदबू, खट्टापन और तेल की मिलावट पाई गई मिलावटी पाए गए दूध को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। फूड इंस्पेक्टर केशव गोयल ने बताया कि गोविन्दगढ़ और रामगढ़ क्षेत्र में नकली दूध से मिठाई और पनीर बनाए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
0
comment0
Report
RRRikeshwar Rana
Mar 10, 2026 12:35:44
Dantewada, Chhattisgarh:दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पनेड़ा स्टेडियम के पास बिजली पोल के नीचे एक व्यक्ति द्वारा सट्टी-पट्टी लिखकर लोगों से रुपए-पैसों का दांव लगवाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही गीदम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संतोष देवांगन, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 6 गीदम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 सट्टा पट्टी, एक डॉट पेन और 15 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 10, 2026 12:34:37
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिला पंचायत सीईओ द्वारा शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला सीईओ ने प्राथमिक शाला चौकीपुरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त बच्चे अनुपस्थित पाए गए। धनीराम प्रजापति प्रभारी प्रधानाध्यापक अकेले बैठे; साथ ही बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान भोजन के भी कमी मिली। इसके बाद शासकीय माध्यमिक शाला कलानी का निरीक्षण किया गया जिसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक राखी भारती द्वारा हाफ टाइम से छुट्टी कर दी गई थी। साथ ही बच्चे भोजन कर घर चले गए थे। इसी को देखते हुए तत्काल जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक चौकीपुरवा को निलंबित कर दिया है, वहीं कलानी शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव CE0 के माध्यम से संयुक्त संचालक लोक शिक्षा सागर को भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 10, 2026 12:34:19
Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर उज्जैन में विकास कार्य तेज, कई परियोजनाएँ 50% से अधिक पूरी.. इंदौर–उज्जैन सिक्स लेन सड़क 50% से अधिक पूरी, घाट निर्माण 30% तक; नानाखेड़ा में आईटी सिटी तैयार, इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर ‘ नैवेद्य लोक’ भी जल्द खुलेगा उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का काम 50 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है, जबकि अन्य परियोजनाओं पर भी तेजी से काम जारी है। इंदौर–उज्जैन सिक्स लेन सड़क निर्माण का कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। इसी प्रकार कान्ह डायवर्जन परियोजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है। घाटों के निर्माण का कार्य भी लगभग 30 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है。 इसके साथ ही सेवरखेड़ी–सिलारखेड़ी परियोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। इस योजना के पूरा होने के बाद क्षिप्रा नदी में पूरे 12 महीने जल प्रवाह बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस परियोजना का भी लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है。 शहर में सड़क चौड़ीकरण के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार रंगपंचमी पर्व के बाद अब इन कार्यों में और अधिक गति लाई जाएगी。 इसके अलावा नदी पर बन रहे 14 पुलों का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। वहीं उज्जैन में बन रहे मेडिकल कॉलेज का लगभग 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है。 नानाखेड़ा क्षेत्र में बन रही आईटी सिटी का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है और अब केवल फिनिशिंग का कार्य शेष है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की प्रेरणा से बन रहे यूनिटी मॉल का कार्य भी जारी है, जिसे अगले छह माह के भीतर लोकार्पित करने की तैयारी है。 इसी क्रम में उज्जैन में इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर नैवेद्य लोक भी तैयार किया गया है। यह स्थान शहरवासियों के लिए फूड और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा, जिसका लोकार्पण जल्द किया जाएगा。 इसके अलावा आगर रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर का टेंडर भी जारी हो चुका है और जल्द ही उसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Mar 10, 2026 12:34:05
Mumbai, Maharashtra:मिडिल ईस्ट में जारी वैश्विक संकट की आंच अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के होटल मालिकों की चिंता बढ़ा रही है। US-इसराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव पसरा हुआ है जिसका असर अब भारत में भी दिखना शुरू हो गया है। वैश्विक स्तर पर एलपीजी और प्राकृतिक गैस की सप्लाई प्रभावित होने से मुंबई की होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की चिंता बढ़ गई है। होटल इंडस्ट्री की प्रमुख संस्था AHAR के मुताबिक अब तक मुंबई के लगभग 20 प्रतिशत होटल गैस सप्लाई न मिलने के कारण बंद हो चुके हैं। यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दो दिनों में यह संख्या 50 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (AHAR) के अनुसार केवल महाराष्ट्र में होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर के साथ लगभग 40 लाख लोग प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। ये वो लोग हैं जो मुंबई के छोटे बड़े होटल्स या रेस्टोरेंट में नौकरी करते हैं। जबकि करीब 1.6 करोड़ लोग अप्रत्यक्ष रूप से इस उद्योग पर निर्भर हैं। ऐसे में गैस सप्लाई रुकने की स्थिति में न केवल होटल व्यवसाय प्रभावित होगा, बल्कि लाखों कर्मचारियों और प्रवासी मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट आ सकता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए AHAR के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबळ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि गैस सिलेंडरों की कमी के कारण कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। होटल मालिकों का कहना है कि उनके पास जितनी गैस स्टॉक में है, उसी के आधार पर वे कुछ समय तक होटल चला पा रहे हैं। जैसे ही गैस खत्म होगी, उन्हें मजबूरन अपने होटल बंद करने पड़ सकते हैं, जिससे शहर की फूड सप्लाई चेन पर व्यापक असर पड़ सकता है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि होटल इंडस्ट्री के लिए गैस सप्लाई सुनिश्चित की जाए, क्योंकि यह क्षेत्र लाखों लोगों की आजीविका से जुड़ा हुआ है।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Mar 10, 2026 12:33:08
Kaithal, Haryana:कैथल न्यायालय परिसर की पार्किंग में बने वकीलों के अस्थायी लोहे की चद्दरों से चैंबरों पर चला प्रशासन ने पीला पंजा चला दिया. जिससे पीड़ित वकीलों में काफी रोष है. मामला न्यायालय में है प्रशासन जबरदस्ती कर रहा है क्योंकि प्रशासन में कहा की कार्रवाई नियम अनुसार हो रही है. गौरतलब है की दिन प्रतिदिन न्यायालय में वकीलों की संख्या बढ़ती जा रही है युवा एलएलबी करने के बाद इस काम में अपना भविष्य देखते हैं परंतु न्यायालय में चैंबरों की संख्या पर्याप्त नहीं है जिसकी वजह से नए वकील जिनके पास चैंबर नहीं है या तो भी अपने सीनियर वकीलों के पास बैठकर प्रैक्टिस करते हैं या फिर न्यायालय से बाहर उन्होंने अपने ऑफिस बनाकर काम करते हैं परंतु न्यायिक परिसर के लिए कोई जगह नहीं है इसके लिए उन्होंने न्यायिक परिसर में बनी पार्किंग में अपने अस्थाई लोहे की चादरों से चेंबर बना लिए थे जिससे कुछ पुराने वकीलों ने आपत्ति दर्ज की और मामला प्रशासन के मध्य नजर रखा. और मामला कोर्ट तक पहुंच गया. प्रशासन ने आज इसे अतिक्रमण मानकर पीला पंजा चला कर ध्वस्त कर दिया. जिसकी वजह से जिन लोगों के चेंबर टूटे हैं काफी नाराज हैं. यह जांच का विषय है कि यह निर्माण अतिक्रमण है या नहीं कौन सही है कौन गलत इसका फैसला न्यायालय करेगा.
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 10, 2026 12:32:43
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा के शीतला मंदिर में तीन दिवसीय मघड़ा मेले की शुरुआत हो चुकी है. मां शीतला मंदिर के पुजारी बताते हैं कि प्राचीन काल से चैत्र कृष्ण पक्ष सप्तमी के दिन मघड़ा तथा इसके आसपास के गांवों में बसिऔड़ा मनाने की परंपरा चली आ रही है. इन गांवों के लोग मंगलवार की शाम में खाना बनाने के बाद अपने-अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं. बुधवार अष्टमी को किसी घर में चूल्हे नहीं जलाते हैं. रात में बनाये गये खाने को लोग ग्रहण करते हैं. मघड़ा के ग्रामीण बताते हैं कि मिट्ठी कुआं का पानी कभी नहीं सुखता है तथा पानी काफी मीठा है. पुजारी बताते हैं कि जिस दिन मां की प्रतिमा कुएं से निकाली गयी थी, उसी दिन चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तथा अष्टमी के दिन मां की प्रतिमा की स्थापना हुई थी. उसी समय से मघड़ा में मेले की शुरुआत हुई, जो अब तक जारी है. श्रद्धालु दही चीनी प्रसाद के रूप में माता को चढ़ाते हैं. ऐसी मान्यता है कि मंदिर के विभूति और तालाब के जल का सेवन करने से चेचक रोगी पूरी तरह से स्वस्थ हो जाते हैं. स्वस्थ होने के बाद लोग पुनः मंदिर के प्रांगण में स्थित तालाब में स्नान करने आते है और पूजा पाठ करते हैं. इस मेले में बिहार बंगाल उड़ीसा झारखंड से श्रद्धालु आते हैं.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 10, 2026 12:32:17
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग यानी PHED की ओर से जिले के अलग-अलग इलाकों में खराब पड़े सरकारी चापाकलों को ठीक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।inski: इसी कड़ी में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सोमवार को चापाकल मरम्मत दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि जिले की हर पंचायत में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। जिला प्रशासन के मुताबिक जिले में कुल 20,776 सरकारी चापाकल चिन्हित किए गए हैं। इनमें जो भी चापाकल खराब या बंद हैं, उन्हें मिशन मोड में ठीक किया जाएगा। इसके लिए PHED ने एक डिजिटल पोर्टल भी तैयार किया है, जहां मरम्मत के बाद पंचायत प्रतिनिधियों से सोशल सर्टिफिकेशन लिया जाएगा। जो चापाकल मरम्मत के योग्य नहीं होंगे, उन्हें उखाड़कर सामग्री कार्यालय में जमा कराया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top