Back
चास जेल में छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में कदम
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 10, 2026 12:38:16
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो के चास मंडल कारा में छापेमारी। डीसी - एसपी के नेतृत्व में की गई छापेमारी। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की 06 अलग-अलग टीमों ने कैदियों के विभिन्न वार्डों की ली सघन तलाशी। जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई यह कार्रवाई। बताये चले कि मंगलवार को मंडल कारा चास में उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविन्दर सिंह की देखरेख में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान घंटे भर तक चला, जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की छह अलग-अलग टीमों ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों में सघन जांच की। छापेमारी के दौरान कैदियों के वार्ड, बैरक एवं अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई को जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से किए जाने की बात कही। छापेमारी अभियान में अपर समाहर्ता (एसी) मुमताज अंसारी - डीएसपी सिटी आलोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा - डीएसपी मुख्यालय अनिमेष गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मोह. सफीक आलम - डीएसपी ट्रैफिक विद्या शंकर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो - पुलिस निरीक्षक संगीता, अंचलाधिकारी चास राम सेवा राम - डीएसपी राणा, कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी - डीएसपी मुकेश सहित अन्य जवान शामिल रहे। डीसी – एसपी ने बताया कि जेल परिसर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की जांच आगे भी जारी रहेगी। मौके पर जेल अधीक्षक सह डीएलओ श्री द्वारिक बैठा, जेलर रामाकांत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 10, 2026 14:00:350
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 10, 2026 14:00:220
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 10, 2026 13:49:080
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 10, 2026 13:48:530
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 10, 2026 13:48:180
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 10, 2026 13:47:580
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 10, 2026 13:47:480
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 10, 2026 13:47:220
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowMar 10, 2026 13:47:080
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 10, 2026 13:46:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 10, 2026 13:45:430
Report
OSONKAR SINGH
FollowMar 10, 2026 13:45:180
Report
0
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 10, 2026 13:36:170
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 10, 2026 13:35:520
Report