Back
जमुई के बेलदरिया बैंक लूट: बदमाशों ने तीन लाख उड़े, पुलिस पर सवाल
ANAbhishek Nirla
Mar 10, 2026 12:38:27
Jamui, Bihar
जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। बेलदरिया गांव स्थित ग्रामीण बैंक के सीएसपी सेंटर में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार बेलदरिया गांव में संचालित ग्रामीण बैंक का सीएसपी नेहा कुमारी के नाम से चलता है, जहां नावाडीह निवासी विनोद महतो सीएसपी संचालक के रूप में काम करते हैं। घटना के समय विनोद महतो सेंटर पर बैठकर ग्राहकों के जमा-निकासी का काम कर रहे थे। उस वक्त सेंटर पर चार ग्राहक मौजूद थे।बताया जाता है कि तीन ग्राहक पैसे की निकासी कर बाहर निकल चुके थे, तभी गमछे से चेहरा ढके दो युवक अचानक सेंटर के दरवाजे में लात मारकर अंदर घुस गए। अंदर आते ही एक बदमाश ने सीएसपी संचालक की कनपटी पर हथियार सटा दिया और कैश काउंटर में रखे करीब तीन लाख रुपये लूट लिए।घटना के बाद दोनों बदमाश तेजी से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।सीएसपी संचालक विनोद महतो ने बताया कि वह अपने सेंटर पर करीब तीन लाख रुपये लेकर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ग्राहकों ने पैसे की निकासी की थी, जबकि बाकी बचे पैसे बदमाश लूटकर ले गए। उन्होंने यह भी बताया कि बदमाशों में से एक की पहचान कर ली गई है, जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद लछुआड़ पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस गश्ती कम होने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।सूत्रों के अनुसार यह भी चर्चा है कि लछुआड़ थाना में प्राइवेट चालक के माध्यम से अवैध वसूली कराए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 10, 2026 14:00:350
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 10, 2026 14:00:220
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 10, 2026 13:49:080
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 10, 2026 13:48:530
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 10, 2026 13:48:180
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 10, 2026 13:47:580
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 10, 2026 13:47:480
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 10, 2026 13:47:220
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowMar 10, 2026 13:47:080
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 10, 2026 13:46:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 10, 2026 13:45:430
Report
OSONKAR SINGH
FollowMar 10, 2026 13:45:180
Report
0
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 10, 2026 13:36:170
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 10, 2026 13:35:520
Report