Back
रामगढ़ में आरओबी विरोध: व्यापार क्षेत्र भयभीत, भूमि अधिग्रहण का डर
JGJugal Gandhi
Mar 10, 2026 12:38:39
Alwar, Rajasthan
आरओबी निर्माण के विरोध में उतरे रामगढ़ के व्यापारी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे में मुख्य मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। मंगलवार को व्यापारियों ने बस स्टैंड के पास यादव समाज मंदिर में बैठक आयोजित कर प्रस्तावित आरओबी के खिलाफ विरोध जताया।
बैठक के बाद व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और रामगढ़ एसडीएम बाबूलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के नाम दिया गया।
व्यापारियों का कहना है कि यदि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होता है तो कस्बे के मुख्य बाजार और व्यापार पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उनका आरोप है कि ओवरब्रिज बनने से बाजार में आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही कम हो जाएगी, जिससे व्यापारियों का धंधा चौपट हो सकता है।
इसके अलावा व्यापारियों ने यह भी चिंता जताई कि आरओबी निर्माण के लिए दोनों ओर भूमि अधिग्रहण किया जाएगा, जिससे कस्बे के कई मकान और दुकानें प्रभावित होकर समाप्त हो सकती हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से इस योजना पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 10, 2026 14:00:350
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 10, 2026 14:00:220
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 10, 2026 13:49:080
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 10, 2026 13:48:530
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 10, 2026 13:48:180
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 10, 2026 13:47:580
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 10, 2026 13:47:480
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 10, 2026 13:47:220
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowMar 10, 2026 13:47:080
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 10, 2026 13:46:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 10, 2026 13:45:430
Report
OSONKAR SINGH
FollowMar 10, 2026 13:45:180
Report
0
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 10, 2026 13:36:170
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 10, 2026 13:35:520
Report