गोंडा में तेज रफ्तार कार का हादसा, सभी सवार सुरक्षित
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा-कटरा मार्ग पर तिलका दूबे पुरवा गांव के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर साइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइडर टूट गया और कार आगे निकल गई। हादसे में कार के सभी एयरबैग खुल गए जिससे सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को निकालकर CHC कटरा पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंतिम यात्रा के लिए फूलों से सजाया वाहन, कुछ देर में प्रतीक यादव की अंतिम संस्कार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के बैंकुंठ धाम में आज प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा के लिए वाहन को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है, जहां परिवार, रिश्तेदार और समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। माहौल पूरी तरह गमगीन बना हुआ है और हर किसी की आंखें नम नजर आ रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फेफड़ों में खून जमने के कारण आया दिल का दौरा बताई गई है। वहीं, शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
