271209
गोण्डाः इटियाथोक ब्लाक सभागार में भाजपा के संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन
Devrahna, Uttar Pradesh:शुक्रवार को इटियाथोक ब्लाक सभागार में भाजपा द्वारा चलाये गये संविधान गौरव अभियान के तहत मंडल कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, जिला मंत्री मनीष द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष विनय शर्मा मौजूद रहे। सभी ने भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं से संविधान की बातें जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ - जंगल में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग जांच में जुटा।
Badrinath, Uttarakhand:हापुड़ में जंगल मे तेंदुए का शव मिलने से मची सनसनी। अज्ञात कारणों के चलते तेंदुए की हुई मौत... सुनसान जंगल में पड़ा मिला तेंदुए का शव... वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया... पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तेंदुए का शव... हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत की आशंका... वन विभाग के टीम सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच में जुटी... गढ़ क्षेत्र के गांव मानक चौक का मामला...0
0
Report
नालंदा में नशे की हालत में फायरिंग, तीन घायल; एक आरोपी गिरफ्तार
Nalanda, Bihar:नालंदा: माधोपुर सबनहुआ गांव में नशे की हालत में दो युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने से तीन लोग जख्मी हो गए। गोली लगने से सोहन बिंद और मुकेश बिंद घायल हुए, जबकि सुनीला देवी को गोली छूकर निकल गई। सभी जख्मी गांव के रहने वाले हैं। जख्मी के अनुसार दोनों युवक नशे की हालत में लगातार फायरिंग कर रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दुर्रस्त अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस घटना के पीछे का कारण पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; फर्जी दस्तावेज बरामद
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद PUBG से शुरू हुई थी प्रेम कहानी, टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद भी लखनऊ में टिका था आरोपी सऊदी अरब के रास्ते भारत आया था बांग्लादेशी नागरिक सज्जाद, फैजाबाद में की थी कोर्ट मैरिज फर्जी पहचान पत्र बनाने वाला जन सेवा केंद्र संचालक भी चढ़ा पुलिस के हत्थे पुलिस ने 2 पासपोर्ट, मोबाइल फोन और कूटरचित दस्तावेज बनाने में प्रयुक्त कंप्यूटर जब्त किया0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर से नदी में डूबे युवक की पहचान मुन्ना राजभर के रूप में
Kushinagar, Uttar Pradesh:- हिरण्यवती नदी में तैरता मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव - मृतक की पहचान मुन्ना राजभर निवासी गुड़िया गोपाल टोला के रूप में हुई - नशे की हालत में नदी में गिरने से हादसे की आशंका - सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया - पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा - पुलिस की जांच-पड़ताल में जुटी - कसया थाना क्षेत्र के गुरमियां माफी टोला का मामला0
0
Report
कुशीनगर में नदी में किशोर डूबा, खड्डा थाना क्षेत्र में हादसा
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - जीवित्पुत्रिका के दिन बुझ गया घर चिराग़ - नदी में नहाने के दौरान किशोर डूबा - मां के साथ छितौनी घाट पर नहाने गया था किशोर - स्नान करने के दौरान ड्रेन में डूबा किशोर - खड्डा थाने के कोप जंगल की घटना0
0
Report
नैनीताल में ट्रैफिक प्लान लागू, पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के इंतजाम तेज
Haldwani, Uttarakhand:तीन दिन के लंबे वीकेंड के चलते नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम समेत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते शुक्रवार को ही करीब एक लाख पर्यटकों के नैनीताल जिले में पहुंचने की जानकारी है। ऐसे में अब रविवार को पर्यटकों की वापसी को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं, नैनीताल एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने शनिवार को खुद फील्ड में उतरकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी अधीनस्थ पुलिसकर्मी की बाइक पर सवार होकर काठगोदाम से भीमताल तिराहे तक पहुंचे और रास्ते में यातायात के दबाव के साथ ही पुलिस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पर्यटकों की सुरक्षित और सुगम वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद हैं और शनिवार देर शाम से लेकर रविवार तक पर्यटकों की वापसी का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे तक और रविवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक नैनीताल और भीमताल से लौटने वाले पर्यटकों को प्राथमिकता के साथ एग्जिट कराया जाएगा। वहीं, नैनीताल और भीमताल की ओर जाने वाले पर्यटकों को फतेहपुर से वाया पटवाडांगर और कालाढूंगी मार्ग से भेजने की व्यवस्था की जाएगी। पर्यटकों की बढ़ती संख्या और वाहनों के दबाव को देखते हुए शटल सेवा भी संचालित की जा रही है। इसके जरिए पर्यटकों को प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, ताकि निजी वाहनों का दबाव कम किया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। लंबे वीकेंड के चलते शनिवार और रविवार का दिन नैनीताल पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। पुलिस का फोकस पर्यटकों की सुगम आवाजाही, ट्रैफिक जाम से राहत और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर रहेगा।0
0
Report
Advertisement
एशियाड में अमन सहरावत का गोल्ड, बिरोहड़ में जमकर मना जश्न
Jhajjar, Haryana:एशियाड में 57 किलो भार वर्ग की कुश्ती स्पर्धा में अमन सहरावत के गोल्ड मेडल जीतने के बाद उनके पैतृक गांव बिरोहड़ में खुशी का माहौल है। अमन की शानदार उपलब्धि पर ग्रामीणों ने गांव की व्यायामशाला में एकत्रित होकर जमकर जश्न मनाया। ग्रामीणों ने गांव के मासूम बच्चों के साथ गुलाल खेलकर एक-दूसरे को अमन की जीत की बधाई दी। अमन सहरावत की जीत की खबर मिलते ही उनके परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव की व्यायामशाला में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों तथा गुलाल के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। बच्चों ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर जश्न में हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अमन सहरावत के दादा मांगेराम को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया और उन्हें मिठाई खिलाकर गोल्ड मेडल की बधाई दी। पोते की इस बड़ी उपलब्धि पर दादा मांगेराम खुशी से सराबोर नजर आए। उन्होंने कहा कि अमन की मेहनत और लगन का परिणाम आज पूरे गांव के सामने है। ग्रामीणों ने कहा कि अमन सहरावत का गोल्ड मेडल जीतना केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि बिरोहड़ गांव, झज्जर जिले, हरियाणा प्रदेश और पूरे देश के लिए गौरव की बात है। अमन ने अपनी मेहनत और शानदार खेल प्रदर्शन से गांव का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने अब अमन से 2028 के ओलंपिक खेलों में भी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि एशियाड में मिली यह सफलता अमन के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा बनेगी और उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना होना चाहिए। अमन के ताऊ ने भी उनकी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि अमन ने जिस तरह मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है, उससे गांव के युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब परिवार और ग्रामीणों की नजर अमन के अगले बड़े लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड पर है। अमन सहरावत की इस उपलब्धि के बाद बिरोहड़ गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण उन्हें आगे भी देश के लिए बड़े पदक जीतते देखने की उम्मीद कर रहे हैं।0
0
Report
इन्द्रप्रस्थ नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन 2–4 अक्टूबर 2026
एंकर पुराना किला में इन्द्रप्रस्थ नृत्य महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा ऐतिहासिक पुराना किला परिसर में इन्द्रप्रस्थ नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, यह तीन दिवसीय सांस्कृतिक समागम 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सायंकाल 6:30 बजे से है और देश के जाने-माने कलाकार भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में कला, संस्कृति एवं भाषा व पर्यटन मंत्री श्री कपिल मिश्रा होंगे। दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने वाले इस महोत्सव में सभी कला प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोग्राम का आज दूसरा दिन है जिसमें विविध कला और नृत्य प्रस्तुतियां शामिल हैं।0
0
Report
सुमेरपुर थाना इलाके में फिर गुड़ई का वीडियो वायरल,एक दर्जन युवकों ने घेरकर युवक को बेहरमी से पीटा।
Deo Gaon, Uttar Pradesh:सुमेरपुर थाना इलाके में एक बार फिर गुड़ई का वीडियो वायरल, एक दर्जन युवकों ने घेरकर युवक को बेहरमी से पीटा, लाठी डंडे और लात घूसों से जमकर मारपीट, मारपीट का लाइव वीडियो कैमरे में हुआ रिकॉर्ड, एक के बाद एक वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, सुमेरपुर थाना इलाके के पशु बाजार के पास का मामला0
0
Report
Advertisement
जयपुर में पर्यटकों की भीड़ से जाम, आमेर-घाटी में ट्रैफिक दबाव
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में छुट्टियों के चलते पिंकसिटी पर्यटकों से गुलजार है, लेकिन बड़ी संख्या में पर्यटकों की आमद के बीच शहर की यातायात व्यवस्था भी दबाव में नजर आई। आमेर की घाटियों से लेकर जयपुर की चारदीवारी तक कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। शाम के समय जाम की स्थिति ज्यादा बढ़ गई और पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। आमेर में सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी रही। आमेर की ऐतिहासिक विरासत देखने पहुंचे पर्यटकों की बड़ी संख्या के कारण घाटी क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ गया। कई जगह वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए और जाम की स्थिति बनी रही। उधर हवामहल और सिटी पैलेस क्षेत्र में भी दिनभर पर्यटकों की भीड़ रही। चारदीवारी के प्रमुख बाजारों और पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग दिखाई दिए। शाम को पर्यटन स्थलों से लौटने वाले वाहनों की संख्या बढ़ी तो चारदीवारी के भीतर और आसपास यातायात दबाव और बढ़ गया। गलियों से लेकर प्रमुख चौराहों तक वाहनों की कतारें नजर आईं। कई पर्यटक जाम में फंस गए। पर्यटन सीजन और छुट्टियों के चलते शहर के प्रमुख हेरिटेज स्थलों पर बढ़ी भीड़ ने यातायात management के सामने चुनौती बढ़ा दी। जयपुर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या जहां पर्यटन कारोबार के लिए गतिविधि बढ़ने का संकेत दे रही है, वहीं प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी अहम हो गया है.0
0
Report
झुंझुनूं में नारी शक्ति सम्मेलन से महिलाओं को राजीविका से मिली आत्मनिर्भरता
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — झुंझунूं में नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026 का आयोजन हुआ — वर्चुअल प्रसारण के जरिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सुना — राजीविका से जुड़ी महिलाओं की उपलब्धियों और अनुभवों पर हुआ संवाद — नारी उद्यम प्रोत्साहन योजना और ड्रोन दीदी पर चर्चा हुई — कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने महिलाओं की भागीदारी पर जताया आभार — बोले कलेक्टर, राजीविका की योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं — जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. विवेक महला ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र सभागार में शनिवार को नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026 का जिला स्तरीय आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जयपुर से आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वर्चुअल प्रसारण किया गया, जिसे जिले की महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर देखा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संवाद सुना। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) से जुड़ी महिलाओं से संवाद करते हुए उनके अनुभवों, सहभागिता और उपलब्धियों की जानकारी ली। साथ ही महिला सशक्तीकरण से जुड़ी आगामी योजनाओं एवं गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने कहा कि राज्य स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन में जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर से भी बड़ी संख्या में महिलाएं वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हुए संवाद से स्पष्ट है कि राजीविका की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी उद्यम प्रोत्साहन योजना, ड्रोन दीदी सहित विभिन्न योजनाओं ने महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खोले हैं। महिलाएं स्वयं रोजगार करने के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। ड्रोन के क्षेत्र में भी महिलाएं आगे आ रही हैं और कृषि कार्यों में उर्वरक आदि के छिड़काव जैसे कार्यों में भागीदारी निभा रही हैं। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय में राजीविका से जुड़ी महिलाओं की शक्ति और ऊर्जा तथा सरकार की योजनाओं का समन्वय महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने वाली महिलाओं का आभार व्यक्त किया। राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. विवेक महला ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को मुख्यमंत्री के संबोधन और संवाद से प्रेरणा मिली। उन्होंने बताया कि राजीविका कार्यक्रम के आयोजन में नोडल विभाग के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संबोधन महिलाओं के साथ-साथ कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए भी प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में जिले के जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और ग्राम पंचायत स्तर से महिलाओं की सहभागिता रही। सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।0
0
Report
Wihip demands strict rules banning Muslim entry at Navratri Dandiya Night
Bareilly, Uttar Pradesh:विश्व हिंदू परिषद के महानगर संयोजक केवलानंद गौड़ ने कृष्ण लीला स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता में नवरात्र के दौरान होने वाले डांडिया नाइट और दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में मुस्लिम व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो इसको लेकर प्रशासन के समक्ष विभिन्न मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए आयोजकों और प्रशासन को प्रवेश एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्पष्ट नियम तय किए हैं। केवलानंद गौड़ ने कहा कि अक्टूबर में नवरात्र के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर डांडिया नाइट कार्यक्रम आयोजित होने की जानकारी मिल रही है। विहिप बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की कि इन आयोजनों में प्रवेश व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुसार की जाए। केवलानंद गौड़ ने कहा कि मुस्लिम व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाए कार्यक्रम से दूर रखा जाए । ऐसे आयोजनों में युवक-युवतियों के बीच होने वाली मुलाकातों से लव जिहाद जैसी घटनाओं की आशंका रहती है। विहिप और बजरंग दल ने मांग की कि धार्मिक आयोजन के रूप में अनुमति दिए जाने वाले कार्यक्रमों में माता दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की व्यवस्था हो। साथ ही आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीत-संगीत पर रोक लगाने मुस्लिम व्यक्ति को दूर रखने , कार्यक्रम स्थल पर नशे की अवस्था में किसी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दे जो भी व्यक्ति आए उसका आई कार्ड , आधार कार्ड देखकर कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाए जिससे हमारी बहन बेटियां लव जिहाद से बच सके। प्रेस वार्ता में महिला सुरक्षा सहित पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई। संगठन ने कहा कि इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन कार्यक्रमों को अनुमति दे। विहिप , बजरंग दल नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थलों पर जाकर विरोध करेंगे।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन शाही मस्जिद मामले पर आरिफ मसूद मीटिंग, मीनार गिरने की जांच की मांग
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन, शाही मस्जिद मामले को लेकर भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पहुंचे उज्जैन, कलेक्टर व एसपी से की मीटिंग, मीनार गिरने के मामले में जांच करने की मांग उठाई, विधायक आरिफ मसूद के साथ स्थानीय कांग्रेसी नहीं पहुंचे तो कहा अफसोस है प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी से शिकायत करूंगा, उज्जैन में शाही मस्जिद मामले को लेकर अब राजनेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। शनिवार दोपहर को वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल शाही मस्जिद पहुंचे और निरीक्षण किया। वहीं शहर काजी से चर्चा की व मस्जिद के पूर्व सदर अरशद खान के इंतकाल पर दुख जताया है। वही शाम को भोपाल के विधायक आरिफ मसूद भी उज्जैन पहुंचे। वह सबसे पहले शाही मस्जिद के पूर्व सदर अरशद खान के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद में सीधे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे जहां एसपी प्रदीप शर्मा, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह व आईएएस प्रथम कौशिक से मीटिंग की। मस्जिद के विषय पर चर्चा की और मीनार गिरने के मामले में मस्जिद को क्षति पहुंचने पर कमेटी बनाकर जांच करने की मांग की। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद आरिफ मसूद ने मीडिया से चर्चा की उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से बात हुई है। वह मीनार गिरने के मामले में जांच करवाएंगे। जो मस्जिद का हिस्सा गिरा है उसे बनाकर देंगे। पुलिस द्वारा जो धरपकड़ की जा रही है ऐसा अब नही होगा। समाज जनों द्वारा शांतिपूर्ण धरना दिया जा रहा था कहीं ना کہیں मिसकम्युनिकेशन के कारण विवाद की स्थिति बनी। दुकानों के ऊपर का हिस्सा हट रहा था ना की मस्जिद के ऊपर का। शहर काजी के घर पर जो पथराव हुआ है वह नहीं होना था। शहर काजी अब उन लड़कों को माफ करें और वह लड़के काजी साहब से बात करें। कोई भी कमेटी मस्जिद वाले मामले में एक दूसरे के खिलाफ बयान न दे। विधायक आरिफ मसूद के साथ स्थानिक कांग्रेस नेता नहीं होने पर उन्होंने कहा कि अफसोस है मुझे, मैं इस बात की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी से करूंगा। पथराव वाले मामले में कहा कि लड़के गुस्से में थे, मिस कम्युनिकेशन हुआ, पथराव होना इतनी बड़ी बात नहीं है। माहौल शांतिपूर्ण रहा, मुसलमान को धन्यवाद।0
0
Report
धामी दशहरा महोत्सव में शामिल: उत्तराखंड की नई यात्रा और वैश्विक नेतृत्व
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के टनकपुर के गांधी मैदान में हो रहे दशहरा महोत्सव-2026 में शामिल हो रहे हैं।चंपावत | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "...हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हम एक “नए भारत”—एक भारत, श्रेष्ठ भारत” (एक भारत, महान भारत) को बनते हुए देख रहे हैं। पूरा देश—पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण—एक हो रहा है। दुनिया हमारी ताकत को पहचान रही है, और हमारी संस्कृति और शानदार इतिहास को दुनिया भर में एक नई पहचान और सम्मान मिल रहा है। दशकों से नज़रअंदाज़ किए गए हमारे आस्था के केंद्रों को फिर से ज़िंदा किया जा रहा है..."चंपावत | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "श्री रामलीला कमेटी यहां श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर रही है। बेशक, भागवत कथा का आयोजन अपने आप में एक दिव्य आयोजन है। जहां भी भागवत का पाठ होता है और ऐसी पवित्र कथाएं होती हैं, वहां ईश्वर की कृपा होती है...यहां ऐसा धार्मिक आयोजन करने से निश्चित रूप से आध्यात्मिक पुण्य कई गुना बढ़ जाएगा। मैं भगवान से इस क्षेत्र और हमारे राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं...भारत हर मामले में ग्लोबल लीडर बने, जिसमें उत्तराखंड इस सफर में अहम भूमिका निभाए...सरकार को बॉर्डर वाले इलाकों सहित हर इलाके तक पहुंचना चाहिए, और कल, प्रशासन वाकई इस बॉर्डर वाले इलाके तक पहुँचेगा। फैसले—खासकर, कैबिनेट के फैसले—इस बॉर्डर वाले इलाके से लिए जाएंगे। यह हमारे लिए एक नई शुरुआत है। हम राज्य के हर कोने में जाएंगे, लोगों की राय सुनेंगे, और उनके बीच रहकर फैसले लेंगे।"0
0
Report
उत्तराखंड: चार धाम यात्रा के पुनः शुरू होने से ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक
Farrukhabad, Uttar Pradesh:उत्तराखंड | लंबे सप्ताहांत के दौरान पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि के कारण, चार धाम यात्रा फिर से शुरू होने के कारण, पूरे दिन ऋषिकेश में भारी यातायात भीड़ देखी गई, जिससे वाहनों की आवाजाही में तेजी से वृद्धि हुई。0
0
Report
Advertisement
