271401
Gonda - विधवा महिला ने लगाई न्याय की अर्जी, देवर व जेठ ने की राशन कार्ड में फर्जी
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर के डिकसिर गांव में विधवा महिला के सँयुक्त खाते से देवर ने रकम निकाल लिया। आरोप है भाभी को अपनी पत्नी दिखाकर राशन कार्ड में नाम दर्ज करा लिया। जेठ ने सम्पत्ति हड़पने की नियत से फर्जी अभिलेख तैयार करा लिया.उमरी बेगम गंज थाना के डिकसिर गांव की महिला विनोद कुमारी ने न्यायालय में अर्जी लगाई है.कहा है कि उसके पति लाल सिंह की वर्ष 1993 में मृत्यु हो गयी. SO नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित दो सगे भाइयों के विरुद्ध धोखाधड़ी मामले में केस किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CM ने नमो यमुना रिवर सफारी का शुभारंभ; मां यमुना की महिमा का आयाम
New Delhi, Delhi:नमो यमुना रिवर सफारी में गूंजेगी मां यमुना की महिमा, CM रेखा गुप्ता ने किया भव्य लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ सोनिया विहार में आधुनिक तकनीक के जरिए दिखाई जाएगी मां यमुना की पौराणिक गाथा, भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला बनी आकर्षण का केंद्र राजधानी दिल्ली में मां यमुना की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार स्थित 'नमो यमुना रिवर सफारी' परिसर में भव्य लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरा परिसर रंग-बिरंगी रोशनी, मधुर संगीत और आकर्षक म्यूजिकल फाउंटेन की खूबसूरत छटा से जगमगा उठा। इस विशेष लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से मां यमुना की पौराणिक उत्पत्ति, यमराज के साथ उनके संबंध, गोलोक से पृथ्वी पर अवतरण और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। शो का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला रही, जिसने उपस्थित लोगों को भारतीय सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से रूबरू कराया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पहल को दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और मां यमुना के प्रति लोगों का जुड़ाव मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। छठ महापर्व के दौरान हुए इस आयोजन ने यमुना के प्रति श्रद्धा और आस्था के भाव को भी एक नया आयाम दिया。 गौरतलब है कि इससे पहले 10 नवंबर 2026 को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार से जगतपुर के बीच करीब 6 किलोमीटर लंबी इलेक्ट्रिक क्रूज सेवा का उद्घाटन किया था। इस सेवा के शुरू होने से दिल्लीवासियों और राजधानी में आने वाले पर्यटकों को यमुना में नौकायन का एक नया अनुभव देने की पहल की गई है। नमो यमुना रिवर सफारी परिसर को आधुनिक इको-टूरिज्म और पारिवारिक मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां फूड कोर्ट, शॉपिंग एरिया, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इस परियोजना का उद्देश्य यमुना नदी के किनारे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को नदी की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ केंद्रीय मंत्री एवं दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, समाज कल्याण मंत्री रविंद्र राज इंद्राज, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय महावर, अभय वर्मा, रविंद्र नेगी, शाहदरा नॉर्थ जोन नगर निगम चेयरमैन पंकज लूथरा, जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी, मास्टर विनोद कुमार सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। नमो यमुना रिवर सफारी में शुरू हुआ यह लाइट एंड साउंड शो दिल्ली के पर्यटन मानचित्र पर एक नया आकर्षण बनने की क्षमता रखता है। आधुनिक तकनीक और सनातन संस्कृति के संगम से तैयार यह प्रस्तुति न केवल पर्यटकों और परिवारों के लिए मनोरंजन का नया केंद्र बनेगी, बल्कि नई पीढ़ी को मां यमुना के गौरवशाली इतिहास, धार्मिक महत्व और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं से जोड़ने का भी काम करेगी।0
0
Report
केजरीवाल केस: रोहतक युवक की गिरफ्तारी पर परिवार सवाल, मोहाली FIR का मकसद?
Rohtak, Haryana:पार्टी गैंग से संबंध नहीं फिर भी केजरीवाल केस में फंसाया रोहतक के युवक की गिरफ्तारी पर परिवार ने उठाए सवाल बोले मोहाली में FIR क्यों\n\nदिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने और 7 करोड़ रुपए मांगने के मामले में रोहतक के कोमल जांगड़ा की गिरफ्तारी पर परिवार ने सवाल उठाए हैं बड़े भाई एडवोकेट तिलकराज का आरोप है कि यह राजनीतिक षड्यंत्र है और किसी राजनीतिक फायदे के लिए भाई को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जब धमकी दिल्ली में मिली तो FIR मोहाली में क्यों दर्ज करवाई गई। भाई ने किसी गैंग से संबंध है और न ही किसी पार्टी से।\n\nतिलकाराज ने बताया कि जिस समय पुलिस कोमल को गिरफ्तार करने पहुंची, उस समय वह राजस्थान में एक केस के सिलसिले में गया हुआ था। घर पर उनका भतीजा और कोमल मौजूद थे। अचानक 20 से 25 लोग घर में घुसे और कोमल को पकड़कर ले गए। घर के आसपास पुलिस की कई गाड़ियां खड़ी थीं और पूरे मकान को घेरा हुआ था तिलकाराज के मुताबिक, सोमवार को उन्हें मोहाली के ACP का फोन आया था। उन्होंने बताया कि कोमल को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली साइबर थाने की पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी आई थी। परिवार को पूरे मामले की जानकारी बाद में मिली। गिरफ्तारी के बाद से कोमल से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस से ही संपर्क हो रहा है तिलकराज ने केस दर्ज होने की जगह पर सवाल उठाते हुए कहा कि 6 नवंबर को तिलकनगर दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह के फोन पर मैसेज और कॉल आई थी। इसके एक दिन बाद 7 नवंबर को मोहाली में FIR दर्ज करवाई गई। जब धमकी दिल्ली में मिली थी तो केस भी दिल्ली में दर्ज क्यों नहीं करवाया गया। उन्हें इस पूरे घटनाक्रम में साजिश नजर आ रही है तिलकराज ने कहा कि पूरा मामला पेचीदा है और उन्हें यह राजनीतिक स्टंट लग रहा है। उनका आरोप है कि कोई राजनीतिक फायदा उठाने के लिए कोमल को जानबूझकर फंसा रहा है। कोमल इस तरह का कोई काम नहीं कर सकता। उसका किसी राजनीतिक पार्टी या आपराधिक गैंग से भी कोई संबंध नहीं तिलकराज ने कहा कि इस मामले को एक सप्ताह हो चुका है और पुलिस 9 नवंबर को कोमल को पकड़कर ले गई थी। इसके बावजूद अब तक अरविंद केजरीवाल की तरफ से इस मामले में एक शब्द भी नहीं बोला गया। उन्होंने सवाल उठाया कि केजरीवाल की जगह विधायक जरनैल सिंह ने केस क्यों दर्ज करवाया और अब तक केजरीवाल के बयान क्यों नहीं आए तिलकराज ने बताया कि पुलिस ने कोमल को एक दिन के रिमांड पर लिया था। इसके बाद उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब 14 दिन बाद उसकी जमानत के लिए याचिका लगाई जाएगी। उनका कहना है कि कोमल का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। कोर्ट में अगली सुनवाई के दौरान वे मोहाली जाएंगे।0
0
Report
Muzaffarpur के गायघाट में सीढ़ी-नुमा घाट पर स्वीमिंग पूल जैसा मॉडल घाट बना, चर्चा में
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के गायघाट एक पंचायत मे कर दिया गया निर्माण अनोखा मॉडल घाट का,गाँव मे स्वीमिंग पुल जैसी व्यवस्था, लाइट्स के साथ चार्जिंग पॉइंट भी, अब इस अनोखे घाट की दूर दूर तक हो रही चर्चा लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पुरी तैयारी कर ली गई है.मुजफ्फरपुर में भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक छठ घाट बनकर तैयार है.ऐसे में मुजफ्फरपुर का एक अनोखा घाट चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां सीढ़ी नुमा घाट मे स्वीमिंग पूल जैसी व्यवस्था दी गई,भव्य लाइटिंग के साथ मोबाइल चार्जिंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है. इस कलरफुल मॉडल घाट की हर तरफ चर्चा हो रही है. मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के लोमा पंचायत में इस मॉडल घाट का निर्माण किया गया है. लोमा और जाया गांव में कुल 5 मॉडल घाटों का निर्माण किया गया है.ग्रामीण इलाके में बनाए गए इन आकर्षक घाटों की चर्चा दूर दूर तक फैल रही है. इन पक्के सीढ़ीनुमा घाटों में एक स्विमिंग पूल जैसा नहर, खास कलर कॉम्बिनेशन, स्पेशल लाइट्स और चार्जिंग पॉइंट जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं. एक घाट के निर्माण में लगभग 14 लाख रुपये का खर्च आया है. गायघाट की जाया नदी के किनारे बने इन अनोखे घाटों को देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंच रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
गयाजी रेलवे स्टेशन पर महिला गिरफ्तार, 12.756 किग्रा गांजे के साथ ₹6.37 लाख बरामद
Noida, Uttar Pradesh:गयाजी (बिहार): गयाजी रेलवे स्टेशन पर 22 वर्षीय महिला की गिरफ्तारी के संबंध में बनारसी यादव (प्रभारी अधिकारी, RPF गयाजी) का बयान; महिला के पास से लगभग ₹6.37 लाख मूल्य की 12.756 किलोग्राम गांजा बरामद हुई है (स्रोत: RPF मीडिया सेल)0
0
Report
मैहर में नल तरंग कलाकार को मंच नहीं मिला, सड़क पर प्रदर्शन मजबूर
Maihar, Madhya Pradesh:प्रशासन की बेरुखी! उस्ताद अलाउद्दीन खान समारोह में नहीं मिला मंच, मैहर की सड़कों पर नल तरंग बजाने को मजबूर कलाकार मैहर में नल तरंग के कलाकार की अनदेखी पूरे मैहर में महज दो लोग बजा पाते हैं यह अनोखा वाद्य यंत्र पिता ने पूरी जिंदगी बाबा अलाउद्दीन खान की सेवा में गुजारी, बेटे ने संभाली संगीत की विरासत संगीत और सुरों की इस नगरी मैहर में एक ऐसा कलाकार भी है, जिसकी कला की गूंज बड़े-बड़े मंचों तक पहुंच चुकी है, लेकिन अपने ही शहर में उसे मंच नसीब नहीं हो रहा। उस्ताद अलाउद्दीन खान की स्मृति में आयोजित संगीत समारोह में जगह नहीं मिलने के बाद अब यह कलाकार सड़कों और फुटपाथों पर अपनी कला का प्रदर्शन करने को मजबूर है। मैहर के रहने वाले आशु चौरसिया जो नल तरंग जैसे अनोखे वाद्य यंत्र को बजाने में महारत रखते हैं। विडंबना देखिए, जिस मैहर की पहचान ही संगीत और बाबा की विरासत से है, उसी मैहर में एक कलाकार अपनी कला को पहचान दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है।0
0
Report
ED ने आजम खान को कस्टडी में रखा; दिल्ली डॉक्टरों की टीम ऑफ़िस से निकली
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: डॉक्टरों की एक टीम ED ऑफिस पहुंची। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की कस्टडी में हैं。 दिल्ली: डॉक्टरों की एक टीम ED ऑफिस से निकली。 समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की कस्टडी में हैं。0
0
Report
Advertisement
लोक आस्था के महापर्व छठ: मधेपुरा के घाटों पर सजावट और सुरक्षा चाकचौबंद
Madanpur, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मधेपुरा जिले में उत्साह चरम पर है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विभिन्न छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से घाटों की रौनक देखते ही बन रही है। जिला प्रशासन के साथ श्रद्धालु भी घाटों को सजाने-संवारने में पूरी मेहनत कर रहे हैं। छठ पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रंजन स्वयं जिले के सुदूर इलाकों का भ्रमण कर घाटों की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी प्रमुख छठ घाटों पर गोताखोर, पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की है। गहरे पानी वाले स्थानों को लाल घेरे से चिह्नित कर घेराबंदी की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रह सकें। मधेपुरा के भिरखी घाट की सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं सिंहेश्वर स्थित शिवगंगा घाट की आकर्षक साज-सज्जा भी श्रद्धालुओं को खूब लुभा रही है। दोनों घाटों पर रंग-बिरंगी रोशनी से अलग ही छटा बिखर रही है। रविवार को श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त की है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। साथ ही घाटों के आसपास पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि लोक आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो।0
0
Report
सिंगरौली में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 15 मामले दर्ज
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 प्रकरण दर्ज... तीन दिन के अभियान में 118 लीटर अवैध शराब जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप... शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला 840 किलो महुआ लाहन आबकारी टीम ने किया जब्त... कलेक्टर अंकित अस्थाना के पदभार संभालने के बाद अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज... सरकारी शराब दुकानों की जांच में 10 दुकानों के लाइसेंसियों पर विभागीय प्रकरण दर्ज... जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी... सSingरौली जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने तीन दिनों तक विशेष अभियान चलाया। गुरुवार से शनिवार तक जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी और जांच की गई। इस दौरान अवैध शराब से जुड़े 15 मामले दर्ज किए गए। टीम ने 118 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला 840 किलो महुआ लाहन जब्त किया। कलेक्टर अंकित अस्थाना के पदभार संभालने के बाद जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है। जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। विभाग का कहना है कि अवैध शराब बनाने, रखने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान सरकारी शराब दुकानों की भी जांच की गई। निरीक्षण में नियमों की अनियमितता मिलने पर 10 दुकानों के लाइसेंसियों के खिलाफ विभागीय प्रकरण दर्ज किए गए। यानी अब विभाग की निगरानी सिर्फ अवैध शराब के कारोबार तक सीमित नहीं, बल्कि सरकारी शराब दुकानों पर भी सख्ती बरती जा रही है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष यादव, आबकारी उपनिरीक्षक नीलिमा मार्को सहित आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए छापेमारी, जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, कलेक्टर ने केंद्र औचक निरीक्षण कर तैयारी चेक
Muju, Jeonbuk State:एमसीबी जिले में कल यानी 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं मध्य प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन रोकने के लिए पीवी यानी पेट्रोलिंग टीमों की तैनाती भी की गई है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बारदाना, तौल, भंडारण और परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देने और टोकन के अनुसार पारदर्शी तरीके से धान खरीदी करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध धान परिवहन, भंडारण और धान की रिसाइक्लिंग पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।0
0
Report
Advertisement
मुरैना के मनाल चौहान ने एशिया कप में भारत को पाकिस्तान पर जीत दिलाई
Bhind, Madhya Pradesh:एंकर-कभी बंदूकों की गूंज और बीहड़ों की पहचान रखने वाली चंबल की धरती पर अब क्रिकेट के बल्ले की धमक सुनाई दे रही है। ओमान में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय युवा टीम ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी मनाल चौहान ने अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के खिलाफ जब भारतीय टीम मुश्किल में थी, तब मनाल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। उनकी इस उपलब्धि से मुरैना सहित पूरे चंबल अंचल में खुशी की लहर है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला हो और रोमांच चरम पर न पहुंचे, ऐसा भला कैसे हो सकता है। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के सामने 338 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 रन और आर्यवीर सहवाग ने 58 रन की पारी खेली। लेकिन मध्यक्रम के लड़खड़ाने से मुकाबला बेहद मुश्किल हो गया। एक समय भारतीय टीम 252 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे नाजुक मोड़ पर मैदान पर उतरे मुरैना के मनाल चौहान। मनाल ने मोहम्मद उल्वा के साथ मिलकर पाकिस्तान के गेंदबाजों का डटकर सामना किया। दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए 57 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। मनाल चौहान ने महज 32 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेलकर भारतीय टीम की जीत की उम्मीदों को मजबूत किया। हालांकि वह आउट हो गए, लेकिन उनकी इस पारी ने मुकाबले का रुख बदलने में बड़ी भूमिका निभाई। आखिरी विकेट बचा था और जीत के लिए भारतीय टीम को संघर्ष करना पड़ रहा था। ऐसे में मोहम्मद उल्वा ने अंतिम गेंद पर चौका जड़कर भारत को एक विकेट से ऐतिहासिक जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। मनाल चौहान के कोच तस्लीम खान ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मनाल को लेकर जो सपना देखा था, वह आज पूरा हो गया है। मनाल की इस सफलता ने उनकी वर्षों की मेहनत और विश्वास को सार्थक कर दिया है। चंबल की गलियों से क्रिकेट का सफर शुरू करने वाले मनाल चौहान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में उनकी जुझारू पारी ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती।0
0
Report
दिल्ली के मोती नगर में युवती की गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Delhi, Delhi:दिल्ली के मोती नगर में एक गारमेंट्स शॉप पर एक युवती की गला रेतकर हत्या हुई। आरोपी मौके से फरार है। मार्केट में बवाल मचा है और लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। मृतक की पहचान शबनम के रूप में की गई है। पुलिस आरोपी सूरज की तलाश में जुटी है। हत्या के बाद काफी संख्या में रिश्तेदार और लोग एकत्रित हो गए हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा कर रहे हैं। शबनम शोरूम में काम करती थी। आज अचानक से आरोपी सूरज इस दुकान में घुसा और चेंजिंग रूम में शबनम की हत्या कर दी, फिर वहां से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर एडिशनल डीसीपी के अलावा कई एटीएस स्पेशल स्टाफ मोतीनगर और अन्य थानों की क्राइम टीम मौके पर जांच में जुटी है। युवती के शव को पुलिस ले जाने लगी तो लोग हंगामा कर रहे थे।0
0
Report
बलिया में एसआई ने रेलवे ट्रैक पर सुसाइड, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में एक सब इंस्पेक्टर ने रेलवे ट्रैक पर सुसाइड कर लिया. बलिया के चितबड़ागांव थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार (28) की पहचान संत कबीर नगर निवासी के रूप में हुई. रेलवे लोको पायलट द्वारा अगले स्टेशन पर घटना की सूचना दी गई. मौके पर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल की जांच से सुसाइड की पुष्टि हुई. मृतक के परिजनों को सूचना दी गई और मामले की आगे विधिक कार्रवाई होगी. पुलिस ने कहा कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. बाइट: डॉ ईरज राजा, एसपी, बलिया.0
0
Report
Advertisement
इटावा सफारी में दूसरी पीढ़ी की शेरनियों का दीदार, बाल दिवस पर 1273 पर्यटकों ने किया भ्रमण
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा सफारी पार्क में वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी है।सफारी पार्क में जन्मी दूसरी पीढ़ी की चार शेरनियों—आशी, जया, निक्की और किन्नी—को पर्यटकों के दीदार के लिए लॉयन सफारी क्षेत्र में बनाए गए बड़े क्राल में खोल दिया गया है। अब पर्यटक सफारी में पहली पीढ़ी के शेरों के साथ-साथ दूसरी पीढ़ी के शेरों को भी करीब से देख सकेंगे। वहीं, दीपावली और अन्य त्योहारों के चलते इटावा और आसपास के जिलों से सफारी पार्क पहुंचने वाले पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाल दिवस के मौके पर सफारी पार्क में कुल 1273 पर्यटक पहुंचे। इनमें इटावा और आसपास के जिलों के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र बड़ी संख्या में शामिल रहे। छात्रों ने सफारी में वन्यजीवों का दीदार किया, तो वहीं ईको टूरिज्म क्षेत्र में लगे झूलों का भी जमकर आनंद लिया। सफारी प्रशासन के छोटे-छोटे प्रयास अब पर्यटकों को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।0
0
Report
मानपुरी के मनल चौहान की जीत से शहर में जश्न
Mainpuri, Uttar Pradesh:पाकिस्तान पर भारत की जीत से मैनपुरी में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर मनल चौहान के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया, तो वहीं स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। मनल की उपलब्धि पर पिता सुदीप चौहान ने गर्व जताते हुए कहा कि उनके बेटे ने देश और मैनपुरी का नाम रोशन किया है।0
0
Report
बाल दिवस पर कान्हा में उत्सव के बीच जंगलों की चुनौतियाँ पर सवाल
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व में बाल दिवस का जश्न... बच्चों के साथ थिरकती नजर आईं वन विभाग की Senior अधिकारी... मौका था बच्चों में प्रकृति, वन्यजीव संरक्षण और रचनात्मकता का जुनून जगाने का। लेकिन इस खुशनुमा तस्वीर के बीच कुछ ऐसे सवाल भी हैं, जो कान्हा के जंगलों की हकीकत जानने के लिए बेहद जरूरी हैं। वीओ - बाल दिवस पर कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने और उनके भीतर प्रकृति के प्रति प्रेम जगाने की अनूठी पहल की। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी समिता राजोरा खुद बच्चों के साथ डांस करती नजर आईं। मौका था कान्हा टाइगर रिजर्व के भूरसिंह विद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का, तो ग्राम खुर्सीपार में कान्हा बाल उद्यान का शुभारंभ किया गया। इको विकास समितियों के माध्यम से आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को वन, वन्यजीव और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू भी है... बच्चों के साथ नृत्य, बाल उद्यान और रचनात्मक गतिविधियां निश्चित तौर पर सराहनीय हैं, मगर सवाल यह है कि क्या जंगलों की जमीनी चुनौतियों पर भी उतनी ही गंभीरता से काम हो रहा है? सवाल जो जवाब मांगते हैं... कान्हा में केनाइन डिस्टेंपर virus यानी CDV की मौजूदा स्थिति क्या है? बाघों और तेंदुओं की मौतों पर प्रबंधन की जवाबदेही क्या है? यदि जागरूकता और रचनात्मकता के इतने सफल आयोजन हो रहे हैं, तो वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतों पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा? कान्हा से शिकार और शिकारियों की गिरफ्तारी की खबरें आखिर क्यों सामने आती रहती हैं? और सबसे बड़ा सवाल... क्या प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी समिता राजोरा मानती हैं कि कान्हा में सब कुछ ठीक चल रहा है, या फिर इन गंभीर चुनौतियों पर जवाबदेही और ठोस कार्रवाई की जरूरत है? क्लोजिंग - बच्चों के साथ डांस के जरिए वन्यजीव संरक्षण का संदेश देना एक अच्छी पहल है... लेकिन असली सफलता तब होगी, जब यही बच्चे भविष्य में कान्हा के जंगलों को सुरक्षित, बाघों को संरक्षित और वन्यजीवों को महफूज देख सकें। क्योंकि जंगल की खूबसूरती सिर्फ उत्सवों से नहीं, बल्कि उसके वन्यजीवों की सलामती से कायम रहती है। फिलहाल उम्मीद यही है कि बाल दिवस की यह पहल वन्यजीव संरक्षण की मुहिम को नई ऊर्जा देगी... लेकिन कान्हा के इन अनुत्तरित सवालों के जवाब भी प्रबंधन को देने होंगे।0
0
Report
Advertisement
