icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271202
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow29 Dec 2024, 04:34 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग

Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।
0
0
Report

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में दिवाली खरीदारी से बाजारों में चहल-पहल

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में दिवाली और अन्य त्योहारों के चलते बाजारों में रौनक लौट चुकी है लोग बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं और अपने घर को सजाने के लिए डेकोरेटिव सामान खरीद रहे हैं तो वहीं पूजा के लिए दिए और मूर्तियां खरीदी जा रही है लोग दिवाली पर नए-नए कपड़े भी खरीद रहे हैं इस बीच की मीडिया की टीम पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े बाजारों में से एक लक्ष्मी नगर के मंगल बाजार पहुंची जहां पर ग्राहक और व्यापारियों से बातचीत की बाजार में महिलाएं ज्यादा संख्या में दिखी पुरुष के मुकाबले सभी महिलाएं दिवाली की खरीदारी में व्यस्त थी उनमें से कुछ महिलाओं महिलाओं से हमने बात की तो सभी ने कहा कि उनका सबसे फेवरेट त्योहार दिवाली है दिवाली पर खुद को तो सजना का मौका मिलता ही है उसके साथ घर में भी सजावट की जाती है और लक्ष्मी श्री राम और अन्य देवी देवताओं की पूजा के चलते माहौल भक्ति में और चश्मा में डूब जाता है चाहे फिर वह घर हो या फिर पूरा देश हो वहीं व्यापारियों ने कहा कि धीमी चाल से ही सही लेकिन इस बार खरीदारी लोग कर रहे हैं हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ग्राहक काम आ रहे हैं लेकिन अगर बाजार की भीड़ को देखा जाए तो उसे आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार दिवाली पर लोग खरीदारी खूब जमकर कर रहे हैं
0
0
Report

PNG ब्लास्ट मामले में IOCL अधिकारी समेत 11 आरोपी, न्यायालय सुनवाई तिथि तय

Muzaffarpur, Bihar:गोबरसही PNG ब्लास्ट का मामला पहुंचा न्यायालय, मामला IOCL के बड़े अधिकारियों समेत 11 को आरोपी बनाया गया है. कोर्ट ने दर्ज मुकदमा सुनवाई के लिए मुकर्रर की है और 20 नवंबर की तिथि निर्धारित है. मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है. इसमें IOCL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार State प्रमुख, PNG प्रोजेक्ट हेड और तकनीकी-सुरक्षा अधिकारियों के अलावा पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं, नाला निर्माण एजेंसी के प्रोपराइटर और जेसीबी चालक को आरोपी बनाया गया है. न्यायालय में दर्ज परिवाद में घटना को गंभीर लापरवाही का नतीजा बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच और आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है. मुख्य न्यायीक दंडाधिकारी के न्यायालय में दर्ज परिवाद के अनुसार 2 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:20 बजे गोबरसही-डुमरी रोड पर नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई की जा रही थी. इसी दौरान भूमिगत PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया. दर्ज परिवाद पत्र में अधिवक्ता का आरोप है कि करीब 45 मिनट तक गैस रिसाव होता रहा, लेकिन संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों की ओर से समय रहते सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए. इसके बाद गैस में आग लगने से भीषण विस्फोट हुआ और इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि एक दर्जन से ऊपर लोग घायल हो गए और आसपास की दुकानों, मकानों, वाहनों और अन्य संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा. अधिवक्ता सुशील कुमार ने कहा कि पाइपलाइन के आसपास खुदाई से पहले गैस कंपनी से नक्शा, पाइपलाइन की वास्तविक स्थिति, गहराई और सुरक्षा संबंधी निर्देश की जानकारी नहीं लिए गए थे, साथ ही निर्माण एजेंसी और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी आवश्यक अनुमति और सुरक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित नहीं की. उन्होंने कहा कि मुसहरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज है, जिसमे एक ठेकेदार और एक जेसीबी चालक को आरोपी बनाया गया है, जिससे आशंका है कि जांच केवल मौके पर काम करने वाले कर्मचारियों और निर्माण एजेंसी तक सीमित रह सकती है. लेकिन उनका मांग है कि इसमें निर्णय लेने और निगरानी की जिम्मेदारी निभाने वाले बड़े अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कराई जाए. इसके साथ ही अधिवक्ता ने न्यायालय से सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी की जांच की स्थिति रिपोर्ट तलब करने, IOCL से पाइपलाइन का नक्शा, गहराई, सुरक्षा ऑडिट, रखरखाव और निरीक्षण से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है. वहीं पथ निर्माण विभाग से नाला निर्माण की प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति, कार्यादेश, खुदाई की अनुमति और गैस कंपनी से मिली एनओसी की जानकारी मांगे जाने का अनुरोध किया है. ताकि इस घटना में शामिल कोई भी आरोपी बच नहीं सके. इसके अलावा उन्होंने मृतक के आश्रितों और घायलों को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत मुआवजा एवं पुनर्वास दिलाने की भी मांग की गई है. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए घनी आबादी वाले इलाकों से गुजरने वाली भूमिगत PNG पाइपलाइनों का तकनीकी सुरक्षा ऑडिट कराने और निर्माण कार्य के दौरान अनिवार्य सुरक्षा प्रक्रिया लागू करने की मांग की गई है.
0
0
Report
Advertisement

खाराकुआं पुलिस ने ढाबा रोड पर अवैध पटाखा बिक्री रोककर दो दुकानदार पकड़े

Ujjain, Madhya Pradesh:ढाबा रोड पर चोरी-छिपे बिक रहे थे पटाखे, खाराकुआं पुलिस ने दो दुकानदारों को पकड़ा दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 21 हजार रुपये के पटाखे जब्त, बिना लाइसेंस के कर रहे थे बिक्री उज्जैन। त्योहारों के दौरान पटाखों की बिक्री को लेकर पुलिस की नजर बनी हुई है। इसी बीच खाराकुआं थाना पुलिस ने ढाबा रोड क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की हैं। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ा है और उनके पास से करीब 21 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्रीबाड़ा के सामने ढाबा रोड पर कुछ लोग बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने हरी गुप्ता (60) और अरविंद कुबड़िया (26) को पटाखे बेचते हुए पकड़ा। दोनों आरोपियों के पास से फूलझड़ी, अनार, चकरी, लहसन बम, लड़ी, टिकड़ी, रॉकेट और बुलेट साउंड सहित कई तरह के पटाखे मिले। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 21 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। दोनों मामलों में खाराकुआं थाने में धारा 287 बीएनएस और 5/9 (ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब्त पटाखों को सुरक्षित रखवाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

दीपावली सुरक्षा के लिए उज्जैन के बाजारों में पुलिस का पहरा, एसपी पैदल भ्रमण

Ujjain, Madhya Pradesh:दीपावली पर बाजारों में पुलिस का पहरा, एसपी प्रदीप शर्मा ने किया पैदल भ्रमण Ashwaroohi dal aur BDDS team bhi rahi saath, patakhon ki dukaango ka nirikshan kar suraksha intzaamon ki jaankari di. Ujjain. Deepavali ke tyohaar ko dekhte hue shahar ke bajaaron mein suraksha vyavasthaa ki leलेya hai. Isi kadi mein police adhikshak Pradeep Sharma police bal, ashwarohee dal aur BDDS team ke saath shahar ke pramukh bajaro aur bheedbhaad vaale ilaakon mein paidal bhraman par nikle. Is dauraan unhone suraksha vyavastha ka jaayaza liya aur zaroori nirdesh diye. Bhraman ke dauraan SP ne patakhon ki dukaaano ka nirikshan kiya. Dukandaaron ko suraksha maankojan ka paalan karne, aag bujhane ke upkaran rakhne aur jvalansheel saamagri ko surakshit tarike se rakhne ke nirdesh diye. Saath hi yah bhi spasht kiya ki patakhon ki vyay ki niyamit sthano par hi ki jaae. Doosri or BDDS team ne bajaaro mein sandigdh vastuon ki jaanch ki, vahin ashwarohee dal ne bheedbhaad vaale kshetron mein bhraman kar suraksha vyavastha sambhaali. SP ne police adhikaarion aur karmachariyon ko tyohaar ke dauraan satark rehne aur mutmaidi se duti ki nirdesh diye, taaki Deepawali par bajaaron mein kharidaari karne aane waale logon ko surakshit maahaul mil sake.
0
0
Report
Advertisement

ऑपरेशन प्रहार: उज्जैन में 5 गिरफ्तार, 33 किलो से अधिक डोडा चूरा-गांजा बरामद

Ujjain, Madhya Pradesh:ऑपरेशन प्रहार के तहत उज्जैन पुलिस की तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 33 किलो से ज्यादा डोडा चूरा और गांजा जब्त भैरवगढ़, तराना और माकड़ौन पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर की कार्रवाई। भैरवगढ़ में 30 किलो 285 ग्राम डोडा चूरा के साथ महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार। तराना में 2 किलो 563 ग्राम गांजा और शाइन मोटरसाइकिल जब्त, दो आरोपी पकड़े गए। माकड़ौन में 510 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। तीनों कार्रवाइयों में जब्त सामग्री और वाहन की कुल कीमत करीब 1 लाख 71 हजार रुपये। उज्जैन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिले के तीन थाना क्षेत्रों भैरवगढ़, तराना और माकड़ौन में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 33 किलो 358 ग्राम डोडा चूरा और गांजा बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान एक शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 71 हजार रुपये बताई गई है। भैरवगढ़ में महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार सबसे बड़ी कार्रवाई भैरवगढ़ थाना पुलिस ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि केड़ी पैलेस के पास एक युवक और युवती डोडा चूरा लेकर आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से तीन पैकेट में रखा 30 किलो 285 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने रानू सिंधी उम्र 24 वर्ष और सिमरन पंजाबी उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है। जब्त डोडा चूरा की कीमत करीब 67 हजार रुपये बताई गई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। तराना में मोटरसाइकिल से ले जा रहे थे गांजा वहीं, तराना थाना पुलिस ने ग्राम कनार्दी रोड पर पटेल लोधी कृषि फार्म के पास कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति श Shine मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर महेश दुबे उम्र 35 वर्ष और निर्भय सिंह गुर्जर उम्र 42 वर्ष को पकड़ा। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे झोले से तीन पैकेट में 2 किलो 563 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजे के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। माकड़ौन में 510 ग्राम गांजा जब्त इसी तरह माकड़ौन थाना पुलिस ने तनोड़िया रोड स्थित चिरड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कालूराम होली उम्र 46 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 510 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उज्जैन पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी。 बाइट - एडिशनल एसपी आलोक शर्मा
0
0
Report

भभुआ अस्पताल के सामने बाल सुधार गृह के कैदियों के वाहन पर हमला

Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ सदर अस्पताल परिसर में बाल सुधार गृह से मेडिकल जाँच के लिए लाए गए बाल कैदियों के वाहन पर आसामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। आरोप है कि इन्होंने वाहन के शीशे तोड़ने और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट करने का प्रयास किया। घटना में बाल सुधार गृह के अधीक्षक, सुरक्षा सिपाही और बाल कैदियों को हल्की चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, तीन बाल कैदियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए वाहन भभुआ सदर अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल के मुख्य गेट के पास जाम होने के कारण वाहन को साइड में रोका गया। गाड़ी के पीछे गालियों-गलौज के बीच ट्रिपल लोडिंग बाइक पर सवार युवकों ने ड्राइवर साइड से दूरी बनाकर हमला कर दिया। देखते ही देखते 10–15 अन्य लोग भी मौके पर आ गये। अधीक्षक ने बातचीत कर मामला शांत कराने की कोशिश की, पर हमला जारी रहा और खिड़की से शीशे तोड़ने व सिपाही पर हमला किया गया। घटना के दौरान मीडियाकर्मी भी आरोपियों के dispute के बीच आ गये। अधीक्षक ने इसे बाल कैदियों को भगाने या उन्हें गंभीर चोट पहुँचाने की सुनियोजित नीयत का मामला बताया। सुरक्षा गार्डों, स्थानीय लोगों और मीडियाकर्मियों ने बीच-बचाव कर सभी को अस्पताल के भीतर सुरक्षित पहुँचाया। थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में आरोपी भभुआ के वार्ड 14 के निवासी पाये गये हैं। अब पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
0
0
Report

गोरखपुर में बुजुर्ग महिला की फरियाद पर एसएसपी ने दिखाई संवेदनशीलता

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में जनसुनवाई के दौरान एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ कश्यप ने एक बुजुर्ग महिला की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। बुजुर्ग महिला अपने प्रार्थना पत्र के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची, जिसकी फरियाद सुनकर एसएसपी ने संबंधित सीओ को मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। वहीं, बुजुर्ग महिला की परेशानी को देखते हुए एसएसपी ने उसे एस्कॉर्ट के साथ सुरक्षित गंतव्य तक भिजवाने की व्यवस्था भी कराई। गोरखपुर में बुजुर्ग महिला की फरियाद पर एसएसपी ने दिखाई संवेदनशीलता... अपनी समस्या लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला का प्रार्थना पत्र लेकर एसएसपी ने उसे संबधित सीओ के पास भेजा और जल्द निस्तारण के निर्देश दिए... इतना ही नहीं, बुजुर्ग महिला को एस्कॉर्ट के साथ सुरक्षित उसके गंतव्य तक भी भिजवाया गया।
0
0
Report
Advertisement

पहली बार झांसी में 26 नवंबर से मुक्ताकाशी मंच पर सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

Adil AhmadAdil AhmadFollow5m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:पहली बार झांसी में 26 नवंबर से मुक्ताकाशी मंच पर सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन श्री श्री 1008 डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी के मुखारबिंद से , 28 को भजन संध्या झांसी। शहर में आगामी 26 नवंबर से सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। पहली बार झांसी में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉक्टर स्वामी कैलाश आनंद गिरि जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा का आयोजन 26 नवंबर गुरुवार से 2 दिसंबर बुधवार 2026 तक राजा गंगाधर राव मुक्ताकाशी मंच पर होगा। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से प्रभु इच्छा तक कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जानकारी चरण सेवक एड.अनूप कुमार देहाती ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि यह धार्मिक आयोजन श्री ठाकुर जी महाराज की अनुकंपा से कराया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 26 नवंबर को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद विधिवत श्रीराम कथा का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालु स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के श्रीमुख से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा और भक्ति से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करेंगे। आयोजन में 28 नवंबर शनिवार को विशेष आकर्षण रहेगा। इस दिन बुंदेलखंड की सुप्रसिद्ध गायिका कविता शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। उनकी भजन प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बनेगा। वहीं, कथा के समापन दिवस 2 दिसंबर बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद से कार्यक्रम स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने धर्मप्रेमी जनता से श्रीराम कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। पत्रकार वार्ता में रवि राय, सुमित राय, राहुल कुशवाहा, विक्रम गोस्वामी, उमाकांत सिंह, राजवीर यादव, शिवम, ईशान, विनीत श्रीवास्तव, उज्ज्वल शरण सिंह आदि शामिल रहे।
0
0
Report

महराजगंज: दीपावली से पहले रंग-बिरंगी झालरों से सजा बाजार, आकर्षक लाइटों की चमक से बढ़ी रौनक

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow6m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पर्व को लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को रंग-बिरंगी झालरों, एलईडी लाइटों और आकर्षक सजावटी सामानों से सजा दिया है। बाजार में पहुंच रहे लोगों का ध्यान अलग-अलग डिजाइन और रंगों की विद्युत झालरें अपनी ओर खींच रही हैं। दीपावली पर घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को रोशनी से सजाने के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में छोटी-बड़ी झालरों के साथ रंगीन बल्ब और कई तरह की आकर्षक लाइटें उपलब्ध हैं। शाम होते ही इनकी चमक से बाजार का नजारा और भी खूबसूरत हो जा रहा है। जिले के मुख्य बाजार सहित आसपास की दुकानों पर त्योहार की तैयारियां दिखाई देने लगी हैं। ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से दुकानदारों में भी उत्साह है। व्यापारियों को उम्मीद है कि दीपावली नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी।
0
0
Report

सिवनी मालवा में युवती से छेड़छाड़, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Narmadapuram, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा में युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में युवती के जीजा के साथ मारपीट किये जाने का भी आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों हमीद शाह और चुन्नू मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को जेल रोड स्थित गाडरी मोहल्ले से घटनास्थल तक पैदल लेकर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और घटनास्थल का निरीक्षण कराया। घटना के अनुसार, खेराती चौक स्थित पानी की टंकी के पास दोनों आरोपियों ने युवती को रोक लिया और पहले उसके जीजा के साथ विवाद करते हुए मारपीट की। इसके बाद युवती को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और उसके साथ अशोभनीय हरकत की। युवती ने विरोध करते हुए मदद के लिए आवाज लगाई, जिसे वहां से गुजर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर रोकने का प्रयास किया। घटना के बाद युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मधेपुरा में ट्रक से टकराकर 14 वर्षीय राजन कुमार की मौत, एक भाई घायल

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत पूर्वी पंचायत के डाकबंगला चौक के लोहा पुल निवासी बीरेंद्र यादव के 14 वर्षीय पुत्र राजन कुमार की गुरुवार की संध्या करीब 06:00 बजे मधेली में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका एक भाई घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, राजन कुमार जमीन का केवाला लेकर उदाकिशुनगंज से अपने घर फुलौत लौट रहे थे। इसी दौरान मधेली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में राजन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक भाई घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top