icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271309
AKAshok Kumar SinghFollow22 Jan 2025, 12:39 pm

Gonda: दुर्जनपुर घाट में राशन वितरण में अनियमितता पर ग्रामीणों का रोष

Gohani, Uttar Pradesh:

गोंडा के दुर्जनपुर घाट गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। शासन ने आदेश दिया है कि कोटेदार राशन का वितरण अन्नपूर्णा भवन से करें लेकिन कोटेदार अपने घरों से ही वितरण कर रहे हैं। वजीरगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुर्जनपुर घाट और अशोकपुर गोपालपुर में पूर्ति निरीक्षक रणधीर यादव ने कोटेदारों को अन्नपूर्णा भवन की चाबी सौंप दी लेकिन वे वहां राशन वितरण नहीं कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि शासन का उद्देश्य अन्नपूर्णा भवन से खाद्यान्न वितरण करना है और इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, लेकिन कुछ कोटेदार लापरवाही कर रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मां लक्ष्मी के जागरण में भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु, विशाल भंडारे में उमड़ी भीड़

VKVasim KhanFollow4m ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। भदीड़ स्थित रामलीला मैदान में श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट की ओर से भव्य जागरण, आरती, सांस्कृतिक संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मां लक्ष्मी की आरती में एडीएम प्रवेंद्र कुमार, एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और युवा भाजपा नेता शक्ति सिंह सहित गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। इसके बाद सुप्रसिद्ध गायिका अलका सिंह पहाड़िया और गायक मनोहर सिंह ने देवी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ट्रस्ट की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में अध्यक्ष हरिओम सिंह, मुख्य ट्रस्टी इंद्रद्युम्न सिंह सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
0
0
Report

साढ़े चार बजे सोलन तहसील खाली: जनता को नहीं मिला काम, अधिकारी गायब

Solan, Himachal Pradesh:साढ़े चार बजते ही सोलन तहसील से अधिकारी और कर्मचारी ऐसे गायब हुए, मानो दफ्तर में कामकाज नहीं, छुट्टी चल रही हो! ये तस्वीरें किसी ने बनाई नहीं हैं, बल्कि अपना काम करवाने तहसील पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद कैमरे में कैद की हैं। पूरा कार्यालय खाली और जनता के लिए मौजूद सिर्फ एक चपरासी! जब उससे पूछा गया कि बाकी अधिकारी और कर्मचारी कहां हैं, तो जवाब मिला— “सभी अभी निकले हैं।” वाह साहब! गजब की व्यवस्था है! जनता दूर-दराज से किराया खर्च करके, अपना काम छोड़कर तहसील पहुंचे और यहां कुर्सियां खाली मिलें! आम आदमी अगर दस मिनट देर से पहुंचे तो उसके काम पर सवाल उठते हैं, लेकिन सरकारी दफ्तर में साढ़े चार बजे ही अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिलें तो सवाल कौन पूछेगा? क्या सोलन तहसील में सरकारी समय का कोई मतलब नहीं? क्या जनता के काम की कोई जिम्मेदारी नहीं? जिला प्रशासन बताए— आखिर साढ़े चार बजे तहसील खाली क्यों थी? किसकी अनुमति से अधिकारी-कर्मचारी निकले? और जनता को हुई परेशानी का जवाब कौन देगा? अब देखना यह है कि अधिकारी अपनी सफाई में क्या कहते हैं और प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है। कुर्सियां जनता के काम के लिए हैं, खाली छोड़ने के लिए नहीं!
0
0
Report

फलसूंड में पंचायत चुनाव के मद्देनजर रूट मार्च, पुलिस ने शांति सुरक्षा पर जोर

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा -पोकरण खबर की लोकेशन - फलसूंड आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस जवानों ने निकाला रूट मार्च। फलसूंड, जैसलमेर फलसूंड मे आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनर्ज क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट मोड पर आ गया है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से मंगलवार को पोकरण वृताधिकारी कैलाश कंवर राठौड़ व फलसूंड थानाधिकारी महादेव गोद Vara के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने कस्बे के मुख्य मार्गों एवं भुर्जगढ़ गांव में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस बल ने मुख्य चौराहों और मुख्य रास्तों से होते हुए पैदल मार्च किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थानाधिकारी महादेव गोदारा ने बताया कि रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न करवाना है। पुलिस प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस ने कस्बेवासियों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे चुनाव के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखें। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
0
0
Report
Advertisement

गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव पर दत्तात्रेय होसबाले का सामाजिक समरसता का संदेश

Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन के केशवधाम में भव्य गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव: दत्तात्रेय होसबाले ने दिया सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर समाज का संदेश मथुरा--धर्मनगरी वृंदावन के केशवधाम में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर एक विशेष और भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आरएसएस से जुड़े बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दत्तात्रेय होसबाले द्वारा भारत माता और भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक परंपरा का संदेश कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक समरसता, प्रकृति संरक्षण और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण पर विशेष बल दिया। वीओ-1 के प्रसंग को याद करते हुए बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण का महत्व समझाया था। आज भी अन्नकूट का यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति की गूंज कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान का उल्लेख करते हुए बताया गया कि दीपावली का पर्व अब केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि त्रिनिदाद और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में इसे भारतीय समुदाय द्वारा बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि योग, भगवद्गीता, रामायण और महाभारत का ज्ञान आज पूरी दुनिया को जीवन की सही दिशा दिखा रहा है। वैश्विक स्तर पर फैली अशांति और पारिवारिक विघटन के बीच, भारतीय जीवन मूल्य मानवता के लिए एक नई राह बन सकते हैं। "विश्वगुरु बनने के लिए आचरण जरूरी" मुख्य अतिथि दत्तात्रेय होसबाले ने स्पष्ट किया कि भारत को विश्वगुरु बनने के लिए किसी अंतरराष्ट्रीय संस्था या संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमाणपत्र की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि देश की संस्कृति, चिंतन और जीवनशैली ही इसकी वास्तविक पहचान हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल वेद, गीता और रामायण का बखान करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर दुनिया के सामने एक जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करना होगा। सामाजिक समरसता और संगठन की शक्ति कार्यक्रम में समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव को मिटाकर एक संगठित समाज के निर्माण का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेवा केवल एक अनुकंपा नहीं, बल्कि सच्ची संवेदना है जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों को इतना सक्षम बनाना है कि वे आत्मनिर्भर होकर राष्ट्र की सेवा कर सकें। केशवधाम द्वारा चलाए गए सेवा प्रकल्पों और छात्रावास के माध्यम से बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान बनाने के प्रयासों की भी सराहना की गई। गोवर्धन पूजा के साथ कार्यक्रम का समापन मुख्य कार्यक्रम के समापन के पश्चात, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने विधि-विधान के साथ गिरिराज गोवर्धन की पूजा-अर्चना की और धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति, समाज और संस्कृति को संरक्षित करने का एक अनूठा संदेश दे गया।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर के लालघाटी मैदान में पाड़ों का दंगल, सुरक्षा पर सवाल उठे

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र में बापू की कुटिया के समीप स्थित विशाल मैदान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पाड़ों का दंगल आयोजित किया गया। इस बार आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य रहा। पिछले वर्ष अनुमति नहीं मिलने के कारण आयोजकों को अलग-अलग स्थानों पर मुकाबले आयोजित करने पड़े थे, लेकिन इस बार विधायक अरुण भीमावत की मौजूदगी में विशाल मैदान पर दंगल का आयोजन हुआ। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति सदस्यों ने विधायक अरुण भीमावत का साफा बांधकर स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने मैदान का भूमि पूजन किया और दंगल की शुरुआत हुई। दंगल का पहला मुकाबला क्रिश और विराट के बीच हुआ। दोनों पाड़ों के बीच काफी देर तक जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। आखिरकार विराट ने बाजी मारते हुए क्रिश को शिकस्त दे दी। इसके बाद दूसरा मुकाबला राजा और पठान के बीच हुआ। इस मुकाबले में दोनों पाड़ों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। काफी देर तक चले संघर्ष के बाद भी कोई पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। स्थिति को देखते हुए समिति सदस्यों ने हस्तक्षेप कर दोनों पाड़ों को अलग करवाया और मुकाबला अधूरा ही समाप्त करना पड़ा। रोमांच के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल दंगल के दौरान जहां दर्शकों में मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए। मुकाबलों के बीच कई बार लोग अपनी जान जोखिम में डालकर मैदान के अंदर पहुंचते नजर आए। पाड़ों की भिड़ंत के दौरान दर्शकों का इस तरह मैदान में घुसना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता था। मनोरंजन और रोमांच अपनी जगह है, लेकिन ऐसे आयोजनों में दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है। दंगल समाप्त होने के बाद विधायक अरुण भीमावत सहित दर्शक अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। हालांकि इस आयोजन ने एक बार फिर पाड़ों के दंगल को लेकर लोगों में उत्साह दिखाया, लेकिन साथ ही भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी गंभीर सवाल छोड़ दिए।
0
0
Report

अशोकनगर पुलिस का ऐतिहासिक रिपोर्ट कार्ड: अपराधों में भारी गिरावट और 8 माह नंबर-1

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर पुलिस का ऐतिहासिक रिपोर्ट कार्ड: 1 वर्ष में अपराधों पर कड़ा प्रहार, संगठित माफियाओं की कमर तोड़ी. एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने पेश किया लेखा-जोखा: पुलिस और पत्रकारों के मिलन समारोह में साझा की सालभर की उपलब्धियां. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे गिरफ्तार: शहर के कारोबारियों से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने की साजिश नाकाम. ऑनलाइन सट्टे और साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन: करोड़ों के फर्जी बैंक ट्रांजेक्शन उजागर, अवैध निर्माण ध्वस्त. गंभीर अपराधों में भारी गिरावट: जिले में हत्या के मामलों में 46% और लूट में 40% की कमी दर्ज. सीसीटीएनएस रैंकिंग में अशोकनगर पुलिस प्रदेश में 8 माह तक नंबर-1, सीएम हेल्पलाइन निराकरण में भी अव्वल. पिछला वर्ष पुलिस के लिए कानून-व्यवस्था और समुदाय policing में अग्रणी रहा, करीला मेले में जाम-मुक्त आयोजन और 112 डायल से जिंदगी बचाने जैसे प्रयास भी उल्लेखनीय रहे.
0
0
Report

डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा की जयंती पर बिहार विधानसभा में श्रद्धांजलि समारोह

Patna, Bihar:डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा की जयंती के अवसर पर आज बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन स्थित सभागार में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति डॉ. रामवचन राय, विधान परिषद सदस्य प्रो. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और पूर्व मंत्री जनक राम ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा का आधुनिक बिहार के निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने बिहार को अलग पहचान दिलाने के साथ-साथ शिक्षा, पत्रकारिता और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। डॉ. सिन्हा संविधान सभा के प्रथम अंतरिम अध्यक्ष भी रहे थे। 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता कर उन्होंने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया की शुरुआत की थी। वहीं, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति डॉ. रामवचन राय ने कहा कि डॉ. सिन्हा ने बंगाल से बिहार को अलग करने की मांग के जरिए बिहार की क्षेत्रीय पहचान और अस्मिता को मजबूत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके जीवन और विचारों से परिचित कराने पर जोर दिया। साथ ही उनके जीवन और कार्यों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी बात कही गई।
0
0
Report
Advertisement

बुलेटप्रूफ वाहन वापस, सुरक्षा इंतजाम पर सरकार को सवाल खड़े: अर्जुन मुण्डा

Khunti, Jharkhand:झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने बुलेट प्रूफ वाहन खराब होते रहने पर वापस लौटा दिया है। जिसके बाद बाबूलाल मरांडी अब बुलेटप्रूफ वाहन के बिना ही क्षेत्र में जा रहे हैं। वहीं बाबूलाल द्वारा खराब हो रहे बुलेटप्रूफ वाहन को लौटाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और खूँटी के पूर्व सांसद अर्जुन मुण्डा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की जिम्मेदारी बताया है। उन्होंने व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा ना हो इसके लिए जिम्मेदार है उन्हें यह सब देखना चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि सुरक्षा की आवश्यकता है तो देखना चाहिए लेकिन अगर सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है तो वापस ले सकते हैं। लेकिन अगर आवश्यकता है और ऐसी व्यवस्थाएं हैं तो एक व्यवस्था देने में कोताही है। लेकिन इस प्रकार की व्यवस्था का होना सुरक्षा के लिए खतरा है।
0
0
Report

डाबड़ी में दो परिवारों के बीच हिंसक भिड़ंत, पुलिस तैनाती

New Delhi, Delhi:रिपोर्ट — चरणसिंह सहरावत लोकेशन — द्वारका, डाबड़ी थाना क्षेत्र की जेजे कालोनी, बिंदापुर में सोमवार शाम पुराने विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मौके पर 40 से 50 लोगों की भीड़ मिली। एक घायल नवाब (25) मौके पर मिला, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे जेजे कालोनी निवासी ललित के भाई मदन और नवाब के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई। कुछ देर बाद नवाब के पक्ष के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। सभी घायलों को उपचार और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। नवाब को निगरानी में रखने के बाद बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामला दो परिवारों के बीच आपसी विवाद का है। इसमें कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है। इलाके में स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है。
0
0
Report
Advertisement

माता लक्ष्मी की मूर्ति का समापन, हवन के बाद हुई पूर्ण आहुति*

Baisar, Uttar Pradesh:श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति नवयुवक मंगल दल हनुमानपुर के तत्वावधान में माता लक्ष्मी की मूर्ति का समापन, हवन के बाद हुई पूर्ण आहुति* *लेहरा / बृजमनगंज, महराजगंज।* श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति नवयुवक मंगल दल हनुमानपुर के तत्वावधान में आज सायं काल को माता लक्ष्मी की मूर्ति के समापन के बाद हवन का कार्यक्रम किया गया। जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा क्षेत्र में स्थापित माता लक्ष्मी की मूर्ति बैठाई गई थी, जिसका आज सायंकाल के समय हवन इत्यादि करने के बाद पूर्ण आहुति की गई। जिसमें बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने जमकर हिस्सा लिया और माता जी की विदाई में सम्मिलित होकर समाज के कल्याण के लिए ग्रामीणों के द्वारा पूजा-पाठ कराया गया। *मंगरेपुर में भी हुई पूर्ण आहुति* इसके साथ-साथ ही मंगरेपुर में भी आज माता लक्ष्मी के प्रांगण में हवन इत्यादि कर पूर्ण आहुति की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। *माता लक्ष्मी और गणेश जी की हुई आरती* उसके उपरांत माता लक्ष्मी और गणेश जी की आरती का कार्यक्रम किया गया। आरती के दौरान पूरा पंडाल जय माता दी और जय लक्ष्मी माता के जयकारों से गूंज उठा। *ये लोग रहे मौजूद* इस कार्यक्रम में विष्णु अग्रहरि, विकास अग्रहरि, संजय अग्रहरी, मजनू दिवाकर, राहुल सहानी, शंभू सहानी, प्रदीप सहानी, दिनेश सहानी, मनीष, आदित्य, सूरज, आशीष, शैलेश इत्यादि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूजा-पाठ और हवन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
0
0
Report

गोवर्धन पूजा मंच से पप्पू यादव का सियासी वार: धर्म-हिंदुत्व पर निशाना

New Delhi, Delhi:दिल्ली के बुराड़ी के गोवर्धन पूजा मंच पर सांसद पप्पू यादव ने धर्म, हिंदुत्व और बीजेपी को लेकर तीखे आक्रमण बोले। धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी कहा गया, यादव समाज के अपमान का मुद्दा उठाया और उत्तर प्रदेश चुनाव में एकजुट होने की अपील भी की। कार्यक्रम खत्म होते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। मुकुंदपुर के गोवर्धन पूजा महोत्सव में यादव समाज की एकजुटता और भगवान श्रीकृष्ण के सिद्धांतों पर चलने की बात कही गई। यादव समाज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र किया और आरोप लगाया कि आज भी जगह-जगह यादव समाज को प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी कहा और भगवान श्रीकृष्ण का अपमान करने के आरोप लगाए। बीजेपी सरकार को हिंदुओं की सरकार बताने पर सवाल उठे, बिहारियों को गाली दिए जाने और छठ पूजा की तैयारियों पर सरकार के इंतजाम पर भी सवाल उठे। चुनाव में यादव समाज से एकजुट होकर भागीदारी का आग्रह किया गया। गोवर्धन पूजा जैसे धार्मिक आयोजन के मंच से सियासत करना कितना उचित है, यह सवाल उठ रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top