icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271129
GMGuruvendra MiShraFollow30 Jan 2025, 06:00 pm

गोंडाः केंद्रीय राज्यमंत्री ने अरगा पक्षी विहार पर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का लियाा जायजा

Chandapur, Uttar Pradesh:

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अरगा-पार्वती पक्षी विहार पर 2 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर चल रही तैयारियों को देखा। पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर हैलीपैड और पार्किंग स्थलों को देखा। उन्होंने बन रहे पंडाल और स्टालों की तैयारियों को परखा। इवेंट मैनेजर को साफ-सफाई के साथ काम करने की हिदायत दी। मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी गोंडा पंकज शुक्ला, प्रभागीय वनाधिकारी वन्य जीव सोहेलवा सेम्मारन एम, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिनिधि यूपी सिंह, थानाध्यक्ष अभय सिंह, जनार्दन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत पांडेय आदि मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार-नेपाल सीमा पर जलप्रलय: त्रिवेणी संगम व गंडक बराज से तीन शव बरामद

Bagaha, Bihar:नेपाल के रसुआ में हुए भीषण जलप्रलय के बारहवें दिन भी हादसे के निशान लगातार सामने आ रहे हैं लिहाजा इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज समेत त्रिवेणी संगम तट से तीन शव बरामद किए गए हैं। दो शव त्रिवेणी संगम तट से मिले हैं जबकि एक शव गंडक बराज के फाटक नंबर 4 और 5 के बीच फंसा हुआ था जिसे बाहर निकाला गया है। दरअसल सैलाब के सितम कों लेकर गंडक बराज के फाटक उठा दिए गए थे जिसे गिराने के बाद सोमवार को नेपाल APF और पुलिस जवानों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन शवों को बाहर निकाला। जिस तरह बीते 26 अगस्त को नेपाल के रसुआ में लैंडस्लाइड के बाद आए सैलाब ने भारी तबाही मचाई थी यहीं वज़ह है की त्रिशूली नदी में आया उफान नारायणी-गंडक नदी के रास्ते भारत तक पहुंचा हालांकि की यहां जान माल का भारी नुकसान नहीं हुआ लेकिन निचले इलाकों में जाकर गंडक का पानी अभी भी तबाही मचा रहा है। और अब हादसे के बारहवें दिन भी इस जलप्रलय की निशानियां लगातार सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है की इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित त्रिवेणी संगम तट के पास दो शव मिलने से सनसनी फैल गई जबकि एक शव बराज़ के फाटक में फंसा हुआ पाया गया। लिहाजा सूचना मिलते ही नेपाल APF और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे फिर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को नदी से बाहर निकाला गया । वहीं वाल्मीकिनगर गंडक बराज के फाटक नंबर 4 और 5 के पास भी एक शव बरामद हुआ। क्योंकि बराज के 36 फाटक डाउन किए जाने के बाद एक शव फाटक में फंसा हुआ दिखा जिसे रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला है। इधर बरामद तीनों शवों की पहचान की कोशिश की जा रही है और नेपाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है। इससे पहले भी बगहा में विगत दिनों मिले शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें संबंधित प्रक्रिया के तहत हस्तांतरित किया गया था। बता दें की 26 अगस्त की लैंडस्लाइड के बाद नेपाल में आई तबाही का असर अब भी गंडक नदी में दिखाई दे रहा है। यहीं वजह है की लगातार मिल रहे शव इस भीषण जलप्रलय की भयावहता की गवाही दे रहे हैं। फिलहाल नेपाली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां शवों की पहचान और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी हैं जबकि पड़ोसी देश होने के नाते भारत से हर संभव मदद किया जा रहा है सरकार से लेकर हर भारतीय अपनी संवेदना जाहिर कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रामगंगा कटान रोकथाम: जिलाधिकारी ने फ्लड फाइटिंग की प्रगति का निरीक्षण किया

Bareilly, Uttar Pradesh:रामगंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित कटान को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज तहसील मीरगंज के ग्राम कपूरपुर में रामगंगा नदी के बाएं किनारे पर स्थित प्राचीन रामगंगा मंदिर परिसर के निकट कराए जा रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नदी के बहाव, कटान प्रभावित क्षेत्र तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों से फ्लड फाइटिंग कार्यों की तकनीकी जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि कटान रोकने हेतु लगाए जा रहे सुरक्षात्मक उपाय निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं युद्धस्तर पर पूर्ण किए जाएं, जिससे नदी के बहाव से मंदिर एवं आसपास की आबादी सुरक्षित रह सके। जिलाधिकारी ने कहा कि रामगंगा तट पर स्थित यह प्राचीन धार्मिक स्थल स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इसकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाढ़ खंड के अभियंताओं को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा जलस्तर में वृद्धि होने पर तत्काल अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं ट्रैक्टर से जाकर जल प्लावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों से संवाद कर क्षेत्र की स्थिति, नदी के बहाव तथा कटान से संबंधित स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा कराए जा रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों के संबंध में अपने सुझाव भी दिए, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए.
0
0
Report

सेना-नागरिक समन्वय पर चर्चा: दक्षिण-पश्चिमी कमान के सीएस की शिष्टाचार मुलाकात

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।CS से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की मुलाकात।मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास से की मुलाकात।लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत की शिष्टाचार भेंट।दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ हैं लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत।नागरिक-सैन्य समन्वय को और मजबूत करने पर ہوئی चर्चा।आपदा के वक्त सेना और नागरिक प्रशासन के बेहतर तालमेल पर मंथन।मानवीय सहायता और आपदा राहत में समन्वय बढ़ाने पर जोर।पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा।‘अग्निपथ’ योजना के तहत युवाओं की रोजगारपरक क्षमताएं बढ़ाने पर बातचीत।सेना से मिले कौशल को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के विषय पर चर्चा.
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में 30 महिलाओं को मोमबत्ती-अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे महिलाओं को मिला मोमबत्ती-अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से जुड़ेंगी 30 महिलाएं बलरामपुर जनपद के गैसड़ी मे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बलरामपुर और प्रेरणा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कनहईडीह में मोमबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसबी के कमांडेंट मनोरंजन पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की 30 महिलाओं को मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने की बारीकियां सिखाई जाएंगी। महिलाओं को कच्चे माल की तैयारी से लेकर उत्पाद तैयार करने और उसे बाजार तक पहुंचाने की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं घर पर ही इन उत्पादों का निर्माण कर सकेंगी। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिलने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी。 कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के पास हुनर होने के बावजूद रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। ऐसे में उन्हें स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ना जरूरी है। मोमबत्ती और अगरबत्ती निर्माण कम लागत में शुरू किया जा सकने वाला काम है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं छोटे स्तर से शुरुआत कर इसे व्यवसाय का रूप दे सकती हैं। कमांडेंट मनोरंजन पांडेय ने महिलाओं से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और सीखी गई तकनीक का उपयोग आत्मनिर्भर बनने में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलते हैं। इस मौके पर उप कमांडेंट हेमंत कुमार, सहायक कमांडेंट प्रिंस कुमार, कोयलाबास सीमा चौकी कंपनी इंचार्ज रम्पा ग्रेन, जरवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह, वन क्षेत्राधिकारी रामपुर भोला प्रसाद सिंह, प्रेरणा फाउंडेशन अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व ग्राम प्रधान नसीम खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

लखनऊ हॉस्टल अव्यवस्था: जी न्यूज रिपोर्टर पर बदसलुकी का सच

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ हॉस्टल की अव्यवस्था दिखाने पर , जी न्यूज के रिपोर्टर से बदसलुकी..देखिए सच्चाई एंकर - दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की इमारत गिरने के बाद सबसे बड़ा सवाल सिर्फ दिल्ली की व्यवस्था पर नहीं, बल्कि देशभर में चल रहे ऐसे हॉस्टल और? PG को लेकर है। क्या हमारे शहरों में भी रिहायशी मकानों को बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के हॉस्टल और? PG में बदला जा रहा है? क्या बिल्डिंग का नक्शा कुछ और? है? और? मौके पर निर्माण कुछ और? दिल्ली हादसे के बाद हमने लखनऊ में इसका Reality Check किया। वी ओ - सवाल सिर्फ एक बिल्डिंग का नहीं, उन तमाम छात्रों की सुरक्षा का है जो पढ़ाई के लिए अपना घर छोड़कर इन PG और हॉस्टल में रहते हैं। जरूरत अब हादसे के बाद कार्रवाई की नहीं, बल्कि हादसा होने से पहले हर ऐसी बिल्डिंग की जांच की है। इसी कड़ी में हम पहुंचे अलीगंज के ट्यूलिप बॉयज हॉस्टल जहां की व्यवस्था दिखाने पर हमारे साथ वहां के मालिक ने बदसलु की की लेकिन हमने एक-एक सच्चाई अपने कमरे में कैद की। और बताया कि इस हॉस्टल में कितनी कमियां है
0
0
Report

2027 विधानसभा के लिए भाजपा हल्द्वानी में बड़ा संदेश देगी; महेंद्र भट्ट की अगुवाई वाली बैठक

Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR : 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं को बड़ा संदेश देने की तैयारी में जुट गई है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 दिन के दौरे पर हल्द्वानी आ रहे हैं, वह पार्टी के नहीं पदाधिकारी के साथ प्रदेश कार्य समिति की बैठक करेंगे साथी पूरे प्रदेश के लिए राजनीतिक मुद्दों और 2027 की जीत को लेकर मंत्र भी देंगे, उनके आगमन से ठीक पहले आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अगवाई में कार्यक्रम स्थल पर पूजा अर्चना /पाठ भी किया गया, नितिन नवीन के दो दिवसीय दौरे में शुद्धिकरण की राजनीति का पलटवार, राजनीतिक मुद्दों को धार और हल्द्वани में शुद्धिकरण जैसी मामले में बवाल को लेकर भी मंथन होगा, नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड प्रदेश की पहली कार्य समिति की बैठक में शामिल होने हल्द्वानी आ रहे हैं..... बाइट : महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष BJP उत्तराखंड
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में महिलाओं को मोमबत्ती-अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण, स्वरोजगार की राह खुली

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे महिलाओं को मिला मोमबत्ती-अगरबत्ति बनाने का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से जुड़ेंगी 30 महिलाएं बलरामपुर जनपद के गैसड़ी मे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बलरामपुर और प्रेरणा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कनहईडीह में मोमबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसबी के कमांडेंट मनोरंजन पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की 30 महिलाओं को मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने की बारीकियां सिखाई जाएंगी। महिलाओं को कच्चे माल की तैयारी से लेकर उत्पाद तैयार करने और उसे बाजार तक पहुंचाने की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं घर पर ही इन उत्पादों का निर्माण कर सकेंगी। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिलने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के पास हुनर होने के बावजूद रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। ऐसे में उन्हें स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ना जरूरी है। मोमबत्ती और अगरबत्ती निर्माण कम लागत में शुरू किया जा सकने वाला काम है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं छोटे स्तर से शुरुआत कर इसे व्यवसाय का रूप दे सकती हैं। कमांडेंट मनोरंजन पांडेय ने महिलाओं से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और सीखी गई तकनीक का उपयोग आत्मनिर्भर बनने में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलते हैं। इस मौके पर उप कमांडेंट हेमंत कुमार, सहायक कमांडेंट प्रिंस कुमार, कोयलाबास सीमा चौकी कंपनी इंचार्ज रम्पा ग्रेन, जरवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह, वन क्षेत्राधिकारी रामपुर भोला प्रसाद सिंह, प्रेरणा फाउंडेशन अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व ग्राम प्रधान नसीम खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

टोंक में सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से, गौशाला में नेताओं ने की बधाईं

Kota, Rajasthan:टोंक में सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर की गांधी गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर सचिन पायलट की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जन्मदिन केक काटा गया और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सचिन पायलट का टोंक से जुड़ाव मजबूत रहा है और आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलेगा. टोंक नगर परिषद में कांग्रेस बोर्ड बनाने, अन्य नगर पालिकाओं में भी कांग्रेस प्रत्याशी जीतने का आह्वान किया गया. गौशाला में चारा खिलाने के साथ सामाजिक सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यों के जरिए जन्मदिन मनाया गया.
0
0
Report
Advertisement

कानावासी युवती के गुमशुदगी को लेकर ग्रामीणों ने हमीरवास थाने का घेराव

Churu, Rajasthan:सादुलपुर। कानावासी गांव की एक युवती के गुमशुदा होने के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। युवती की जल्द सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण हमीरवास थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों द्वारा थाने पर पथराव किए जाने के आरोप सामने आए हैं। घटना में कुछ ग्रामीणों तथा पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की सूचना है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से किया जाना बाकी है। स्थिति को देखते हुए हमीरवास थाने सहित आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। इधर, मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया भी मौके पर पहुंचीं। वे थाने के बाहर धरने पर बैठकर युवती की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि पुलिस युवती का पता लगाकर उसे सुरक्षित वापस लाए तथा मामले में त्वरित कार्रवाई करे। मौके पर आईपीएस अभिजीत पाटिल और सादुलपुर थाना प्रभारी राजेश सिहाग सहित पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस की ओर से मामले को लेकर जांच एवं युवती की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल हमीरवास थाना क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report

NDA से प्रशिक्षण पूरा कर लेफ्टिनेंट बनी सिमरनजीत कौर गांव लौटीं

Ambala, Haryana:बेटियाँ जब कुछ कर गुजरने की ठान लें तो उनकी उड़ान की कोई सीमा नहीं होती। अंबाला के सिरसगढ़ की सिमरनजीत कौर ने NDA से प्रशिक्षण पूरा कर लेफ्टिनेंट बनकर पहली बार अपने गांव लौटीं। गांव लौटते ही उनका ढोल-नगाड़े और फूलों से स्वागत हुआ। दोसड़का गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु का आशीर्वाद लिया गया। पिता कैप्टन अरविंदर सिंह ने कहा कि समाज में बेटियों को लेकर अभी भी कई प्रकार की सोच है, पर अगर बेटियों को मौका मिले तो वे बेटों से आगे बढ़कर परिवार और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। सिमरनजीत ने बचपन से दादा से युद्धकथा और पिता से फौज की कहानियां सुनीं, जिससे उनका फौज में जाने का सपना पूरा हुआ।
0
0
Report

मां ताप्ती मंदिर के पास स्कूटी हादसे में बचाव, बच्चे की हरकत से टला नुकसान

Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल के प्रसिद्ध मां ताप्ती मंदिर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक स्कूटी पर सवार पिता और उसका बच्चा मंदिर के सामने से गुजर रहे थे,तभी बच्चे की एक छोटी-सी हरकत ने सभी को हैरान कर दिया। स्कूटी पर खड़े बच्चे ने अचानक एक्सीलेटर घुमा दिया जिससे स्कूटी बेकाबू होकर सीधे मंदिर परिसर में घुस गई। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूटी सवार temple की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर खड़े बच्चे ने अचानक एक्सीलेटर घुमा दिया। इससे स्कूटी चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सीधे मंदिर परिसर के अंदर जा पहुंचा। इस दौरान मंदिर के गेट पर खड़े श्रद्धालु भी गिर पड़े। गनीमत रही कि मंदिर परिसर में पानी भरा हुआ था। पानी की वजह से स्कूटी की रफ्तार काफी धीमी हो गई और वह मां ताप्ती की प्रतिमा तक नहीं पहुंच सकी। अगर स्कूटी तेज रफ्तार में प्रतिमा तक पहुंच जाती,तो बड़ा हादसा हो सकता था और धार्मिक स्थल को भी नुकसान पहुँचने की आंशका थी। घटना के तुरंत बाद मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने दौड़कर स्कूटी को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में स्कूटी चालक और बच्चे सहित किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। फिलहाल इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एक बड़ी चेतावनी के रूप में देख रहे हैं कि दोपहिया वाहन पर बच्चों को संभालकर बैठाना कितना जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top