271002
गोंडाः विकास भवन परिसर के शौचालय में लगा रहता है ताला
Gonda, Uttar Pradesh:विकास भवन परिसर में भवन के पीछे वर्षों से बना सामुदायिक शौचालय अब तक अधूरा पड़ा है। शौचालय की रंगाई-पुताई तो हो गई है। इसके बावजूद इस शौचालय में बने दिव्यांग शौचालय, महिला और पुरुष शौचालय के गेट पर ताला लगा हुआ है। हालांकि इसी के सामने स्वयं सहायता महिला समूह का कार्यालय भी है। निश्चित रूप से महिलाएं इस कार्यालय में आती हैं, लेकिन महिलाएं इस शौचालय का उपयोग नहीं कर पातीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री मोहन यादव गेहूं उपार्जन पर बाइट
BHOPAL मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गेहूं उपार्जन कार्य के संबंध में बाइट0
0
Report
हाई कोर्ट ने SI भर्ती की पुनः परीक्षा का आदेश दिया
Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील रामप्रताप सैनी की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने पेपर लीक के कारण रद्द की गई एसआई भर्ती: 2021 में आवेदन कर परीक्षा नहीं देने वालों को आगामी सितंबर माह में होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल करने के लिए उनके आवेदन स्वीकार करने को कहा है। जस्टिस आनंद शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश मधुसूदन शर्मा व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- याचिका में अधिवक्ता आरपी सैनी ने बताया कि याचिकाकर्ता ने 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवश उन्होंने भर्ती की दोनों ही परीक्षाएं नहीं दी। वहीं उन्हें एसआई 2021 की दोबारा होने वाली परीक्षा में यह कहते हुए शामिल नहीं किया जा रहा है कि उन्होंने भर्ती परीक्षा नहीं दी थी। इसमें पूर्व में दोनों परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को ही शामिल किया जा रहा है। याचिका में कहा गया कि जब पूरी भर्ती परीक्षा ही रद्द हो चुकी है तो अब आगामी परीक्षा में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाए। सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह नहीं कहा है कि जिन्होंने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में भाग लिया था, उन्हें ही वापस होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल करें। पूर्व में जब ईओ-आरओ भर्ती की परीक्षा रद्द हुई थी, तब उसमेंं सभी अभ्यर्थियों को मौका दिया गया था। इसलिए सितंबर 2021 में होने वाली एसआई 2021 की पुन: परीक्षा में उन्हें भी शामिल किया जाए। वहीं आरपीएससी की ओर से अधिवक्ता एमएफ बेग ने कहा कि एकलपीठ ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए पुन: परीक्षा को कहा था। इसके अलावा आवेदन करने के बाद करीब चार लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में उन्हें इस परीक्षा में शामिल नहीं किया जा रहा। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने याचिकाकर्ताओं के आवेदन स्वीकार करने को कहा है। गौरत है कि एसआई भर्ती-2021 की परीक्षा में बडे पैमाने पर पेपर लीक होने के चलते हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के दखल पर राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षा को रद्द कर पुन: परीक्षा करवाने का निर्णय लिया है। हाई कोर्ट के शॉट... जयपुर।0
0
Report
जयपुर डेयरी ने दूध-डेयरी उत्पादों की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाईं
Jaipur, Rajasthan:दीपक गोयल-जयपुर दूध…दही, छाछ.....जो हर घर की जरूरत है…अब वही आम आदमी की जेब पर और भारी पड़ने वाला है। पहले पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, फिर रसोई गैस और अब सरस दूध, दही, छाछ, लस्सी और पनीर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। जयपुर डेयरी ने 21 मई से दूध के सभी वेरिएंट पर 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम उपभोक्ता कब तक राहत का इंतजार करेगा? पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं के बाद अब दूध और डेयरी उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का बजट और बिगाड़ दिया है। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने सरस दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही दही, छाछ, लस्सी और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद भी महंगे कर दिए गए हैं। नई दरें 21 मई की शाम से लागू होंगी। जयपुर डेयरी की ओर से जारी नई दरों के अनुसार सरस टोंड (नीला) दूध अब 54 रुपए से बढ़कर 56 रुपए प्रति लीटर, स्टैंडर्ड (हरा) 60 से बढ़कर 62 रुपए और गोल्ड दूध 68 से बढ़कर 70 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। वहीं 200 ग्राम पनीर का पैक 74 से बढ़कर 80 रुपए और एक किलो पनीर 362 से बढ़कर 385 रुपए हो गया है। दही, छाछ और लस्सी के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। 200 ग्राम दही का पैक अब 16 की बजाय 18 रुपए और 400 ग्राम का पैक 32 से बढ़कर 36 रुपए में मिलेगा। सादा छाछ (500 एमएल) 16 से बढ़कर 17 रुपए, नमकीन छाछ (250 एमएल) 13 से बढ़कर 15 रुपए और लस्सी (250 एमएल) 15 से बढ़कर 17 रुपए की हो गई है। जयपुर डेयरी एमडी मनीष फौजदार ने बताया की दूध खरीद दरों में बढ़ोतरी और बढ़ती संचालन लागत को इसका कारण बताया है। डेयरी के अनुसार पशुपालकों को राहत देने के लिए दूध खरीद मूल्य में 25 प्रति किलोग्राम फैट की वृद्धि की गई है। अब दुग्ध उत्पादकों को 850 रुपए की जगह 875 रुपए प्रति किलोग्राम फैट का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत मिलने वाला 5 प्रति लीटर अनुदान और इसके अतिरिक्त 2रूपए प्रति किलोग्राम फिक्स राशि पूर्ववत मिलता रहेगा। इस निर्णय से जयपुर, कोटपूतली एवं दौसा जिले के लाखों दुग्ध उत्पादकों को प्रतिमाह लगभग 6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और गर्मी के मौसम में दूध संकलन में वृद्धि सुनिश्चित हो सकेगी। फौजदार ने बताया की पशु आहार, चारा, बिजली, दवाइयों, डीजल, ट्रांसपोर्टेशन और पैकेजिंग सामग्री की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे डेयरी संचालन पर करोड़ों रुपए का अतिरिक्त भार पड़ा है। इसी कारण उपभोक्ता मूल्य में सीमित बढ़ोतरी करनी पड़ी। हालांकि उपभोक्ताओं के बीच इस फैसले को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच दूध जैसे रोजमर्रा के जरूरी उत्पाद महंगे होने से घरों का मासिक बजट और प्रभावित होगा। खासकर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। बहरहाल, जयपुर डेयरी वर्तमान में करीब 100 करोड़ रुपए के शुद्ध लाभ में है। ऐसे में आमजन को राहत देने के बजाय कीमतें बढ़ाने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले अगस्त 2024 और अगस्त 2025 में भी दूध के दामों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। साल 2017 से अब तक सरस दूध 12 बार महंगा हो चुका है। इन नई कीमतों का सीधा असर जयपुर, कोटपूतली-बहरोड और दौसा जिले के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, क्योंकि जयपुर डेयरी इन्हीं दोनों जिलों में रोजाना 10.50 लाख लीटर से ज्यादा दूध की सप्लाई करती है।0
0
Report
Advertisement
21 मई से जयपुर डेयरी ने दूध-डेयरी उत्पादों की कीमतें 2 रुपये बढ़ाईं
Jaipur, Rajasthan:एंकर-दूध…दही, छाछ.....जो हर घर की जरूरत है…अब वही आम आदमी की जेब पर और भारी पड़ने वाला है। पहले पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, फिर रसोई गैस और अब सरस दूध, दही, छाछ, लस्सी और पनीर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। जयपुर डेयरी ने 21 मई से दूध के सभी वेरिएंट पर 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम उपभोक्ता कब तक राहत का इंतजार करेगा? पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं के बाद अब दूध और डेयरी उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का बजट और बिगाड़ दिया है। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने सरस दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही दही, छाछ, लस्सी और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद भी महंगे कर दिए गए हैं। नई दरें 21 मई की शाम से लागू होंगी। जयपुर डेयरी के द्वारा जारी नई दरों के अनुसार सरस टोंड दूध अब 54 रुपए से बढ़कर 56 रुपए प्रति लीटर, स्टैंडर्ड 60 से बढ़कर 62 रुपए और गोल्ड दूध 68 से बढ़कर 70 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। 200 ग्राम पनीर का पैक 74 से बढ़कर 80 रुपए और एक किलो पनीर 362 से बढ़कर 385 रुपए हो गया है। दही, छाछ और लस्सी के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। 200 ग्राम दही का पैक अब 16 की बजाय 18 रुपए और 400 ग्राम का पैक 32 से बढ़कर 36 रुपए में मिलेगा। सादा छाछ 500एमएल 16 से बढ़कर 17 रुपए, नमकीन छाछ 250एमएल 13 से बढ़कर 15 रुपए और लस्सी 250 मिलीलीटर 15 से बढ़कर 17 रुपए की हो गई है। जयपुर डेयरी एमडी मनीष फौजदार ने बताया कि दूध खरीद दरों में बढ़ोतरी और बढ़ती संचालन लागत को इसका कारण बताया है। डेयरी के अनुसार पशुपालकों को राहत देने के लिए दूध खरीद मूल्य में 25 प्रति किलोग्राम फैट की वृद्धि की गई है। अब दुग्ध उत्पादकों को 850 रुपए की जगह 875 रुपए प्रति किलोग्राम फैट का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत मिलने वाला 5 प्रति लीटर अनुदान और इसके अतिरिक्त 2 रुपए प्रति किलोग्राम फिक्स राशि पूर्ववत मिलता रहेगा। इस निर्णय से जयपुर, कोटपूतली एवं दौसा जिले के लाखों दुग्ध उत्पादकों को प्रतिमाह लगभग 6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और गर्मी के मौसम में दूध संकलन में वृद्धि सुनिश्चित हो सकेगी। फौजदार ने बताया कि पशु आहार, चारा, बिजली, दवाइयों, डीजल, ट्रांसपोर्टेशन और पैकेजिंग सामग्री की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे डेयरी संचालन पर करोड़ों रुपए का अतिरिक्त भार पड़ा है। इसी कारण उपभोक्ता मूल्य में सीमित बढ़ोतरी करनी पड़ी। हालांकि उपभोक्ताओं के बीच इस फैसले को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच दूध जैसे रोजमर्रा के जरूरी उत्पाद महंगे होने से घरों का मासिक बजट और प्रभावित होगा। खासकर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। बहरहाल, जयपुर डेयरी वर्तमान में करीब 100 करोड़ रुपए के शुद्ध लाभ में है। ऐसे में आमजन को राहत देने के बजाय कीमतें बढ़ाने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले अगस्त 2024 और अगस्त 2025 में भी दूध के दामों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। साल 2017 से अब तक सरस दूध 12 बार महंगा हो चुका है। इन नई कीमतों का सीधा असर जयपुर, कोटपूतली-बहरोड और दौसा जिले के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, क्योंकि जयपुर डेयरी इन्हीं जिलों में रोजाना 10.50 लाख लीटर से ज्यादा दूध की सप्लाई करती है।0
0
Report
जयपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर भारी अतिक्रमण हटवा दिया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जलोई, कालवाड़ रोड स्थित करीब 8 बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी “हनुमान वाटिका” पर बुलडोजर कार्रवाई की। जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीनों की सहायता से मिट्टी-ग्रेवल की सड़कें, सीमेंट ब्लॉक निर्माण, बाउंड्री वॉल सहित अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल कर दिया। जानकारी के अनुसार संबंधित भूमि पर जेडीए की बिना अनुमति और बिना भू-रूपांतरण के कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ध्वस्तीकरण में हुए खर्च की वसूली नियमानुसार संबंधित पक्ष से की जाएगी。 वहीं दूसरी कार्रवाई में जोन-सी 4 क्षेत्राधिकार के मॉडल टाउन 160 फीट रोड स्थित सात दुकानों के पीछे रोड कॉर्नर पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। यहां 10 फीट रोड सीमा पर बाउंड्री वॉल, लेटबाथ, टीनशेड और अन्य अवैध निर्माण किए गए थे। जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय पर अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीन और मजदूरों की सहायता से कार्रवाई करते हुए सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया। क्रार्रवाई जेडीए के राजस्व एवं तकनीकी स्टॉफ की मौजूदगी में प्रवर्तन दस्ते द्वारा की गई। जेडीए की ओर से अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहने की बात कही गई है。0
0
Report
सीपी जोशी ने शाकंभरी दरबार में प्रदेश व क्षेत्र की समृद्धि की कामना की
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शाकंभरी मैया दरबार पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी मां शाकंभरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की मंदिर परिसर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत सीकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सीखवाल समेत कई नेता रहे मौजूद नारनोद गांव पहुंचकर विधायक राजेंद्र भांबू के भाई के निधन पर जताया शोक झुंझुनूं जिले के प्रसिद्ध शाकंभरी माताजी मंदिर में आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चित्तौड़गढ सांसद सीपी जोशी ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां शाकंभरी से प्रदेश और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच सीपी जोशी ने कहा कि मां शाकंभरी की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार में सुख, शांति व समृद्धि का संचार हो। शाकंभरी मैया दरबार reached होने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सीकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सीखवाल समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने विधिवत दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सीपी जोशी ने गुढ़ागौड़जी में आयोजित भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम में भी भाग लिया। वहीं, वे विधायक राजेंद्र भांबू के पैतृक गांव नारनोद भी पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक भांबू के भाई जगेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी.0
0
Report
Advertisement
पानी में गोली कैसे तेजी से धीमी होती है? विज्ञान में नया दावा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
सम्राट चौधरी के साथ बिहार में उद्योग-रोजगार और घर तक बिजली पहुंचाने पर जोर
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने जिला परिषद मेची सभागार में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की स्पष्ट नीति सबका विकास, सबका सम्मान जिसके तहत बिहार सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रवास के दौरान किशनगंज में तीन सहयोग शिविरों में भाग लिया। मंत्री ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य है कि सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाएं शहर से लेकर दूर-दराज के गांवों तक आसानी से पहुंचे। मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ कर कहा कि उनका सपना था कि 2025 से 2030 के बीच बिहार में औद्योगिक क्रांति हो, वही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए इस सपने को साकार करने में जुटे हैं। मंत्री ने बताया कि बिहार में उद्योग का जाल बिछाने और एक लाख युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सम्राट सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब ऊर्जा को हम सिर्फ बल्ब की रोशनी के रूप में नहीं, बल्कि प्रगति के रूप में देख रहे हैं। हर खेत तक बिजली पहुंचाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
बिल्ली पर लगा कैमरा दिलचस्प नज़ारे कैद करता है
Noida, Uttar Pradesh:Camera attached to a cat captures some interesting views.0
0
Report
Advertisement
पहला कदम सीखना जरूरी है—कभी काम आ सकता है
Noida, Uttar Pradesh:Its important that we learn at least how to do the first step, never know when we actually need it…0
0
Report
बेहतरीन पोशाक, मुझे भी चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:Great costume, I want one!0
0
Report
रोम के Knights of Malta स्क्वायर के कीहोल से शानदार नज़ारा
Noida, Uttar Pradesh:The breathtaking view from the iconic keyhole at Rome’s Knights of Malta Square is simply magnificent.0
0
Report
Advertisement
पानी के नीचे गहरे छेद में कैमरा गिराने वाले डाइविंग इंस्ट्रक्टर मियाकोजिमा कुनी-सान घटना
Noida, Uttar Pradesh:Moments when diving instructor Miyakojima Kuni-san drops his underwater camera into a mysterious hole at the bottom of the sea.0
0
Report
तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में दो युवकों के मौत
Nawada, Bihar:तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक की घटना स्थल पर हुई मौत नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना अकबरपुर-सीतामढ़ी एसएच-103 सड़क पर बेलवान गांव के पास हुई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। द sufficient0
0
Report
महिषी अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी, राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
Saharsa, Bihar:महिषी अंचल कार्यालय महिषी में निगरानी की टीम ने छापा मारा. छापेमारी के दौरान राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह और उसके सहयोगी फूलचन्द्र साह को 16 हजार रुपये घूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. शिकायत के अनुसार जमीन की रशीद काटने के एवज में राजस्व कर्मचारी से 20 हजार रुपये की मांग की जा रही थी जबकि डीसीएलआर सहरसा के आदेश भी प्राप्त थे. निगरानी विभाग के डीएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आवेदनकर्ता के आवेदन पर डीसीएलआर ने आदेश दिया और सीओ ने राजस्व कर्मचारी को अनुपालन के लिए कहा पर वे रिश्वत की मांग पर अड़े रहे. मो हयातुल्ला के शिकायत पर निगरानी की टीम ने आकर यह कार्रवाई की. गिरफ्तार अभियुक्तों को पटना निगरानी विभाग में प्रस्तुत किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
