Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
Palam क्षेत्र की कपड़ा दुकान में आग, 9 मौत, 3 घायल; दमकलों ने संभाला नियंत्रण
KSKashish Singh
Mar 18, 2026 08:07:18
Noida, Uttar Pradesh
Facts of Palam Fire Incident: Today i.e. on 18.03.2026 at 07:04 hrs, information regarding a fire incident in a cloth shop located at Ram Market. Palam was received at PS Palam Village. On receipt of the call, SHO/PS Palam Village along with staff immediately rushed to the spot. The fire had broken out in a four-storey building situated at WZ-124A, Ram Chowk Market. The basement, ground floor & first floor housed a cloth & cosmetic showroom owned by Sh. Rajender Kashyap (Market Pradhan), while his family resided on the second and third floors. Rescue Efforts: A total of 10 persons have been rescued so far and shifted to nearby hospitals through ambulances. Casualties & Injured: - Manipal Hospital: 6 deceased persons namely Pravesh (Male, 35 yrs), Kamal (Male, 40 yrs), Ashu (Female, 32 yrs) and three minor girls aged 12 yrs. 6 yrs. and 5 yrs. - IGI Hospital: One female (approx. 38 yrs) declared brought dead; one male (approx. 40 yrs) and one girl (2 yrs) are under treatment. - Safdarjung Hospital: One male (19 yrs) admitted with approx. 25% burn injuries. Emergency Response: Around 20 fire tenders & 11 CATS Ambulances along with staff from BSES, Air Force Police and NDRF, reached the spot for firefighting and rescue efforts. The fire has been successfully doused after intensive firefighting and rescue operations. The FSL team has been called for inspection. All concerned agencies and local police are present at the spot. Casualties & Injured: Total 9 casualties and 3 injured. - Manipal Hospital: 8 deceased persons namely Pravesh (Male, 33 yrs), Kamal (Male, 39 yrs), Ashu (Female, 35 yrs), Lado (Female 70 yrs), Himanshi (Female 22 yrs) and three minor girls aged 15 yrs. 6 yrs. and 3 yrs. - IGI Hospital: One female Deepika (approx. 28 yrs) declared brought dead; one male Anil (approx. 32 yrs) and one girl (2 yrs) are under treatment. - Safdarjung Hospital: One male Sachin (29 yrs) admitted with approx. 25% burn injurie
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 18, 2026 09:33:56
Mathura, Uttar Pradesh:नवसंवत्सर पर ठाकुर मदन मोहन जी के दर पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, दिया सनातनी एकता का संदेश。 मथुरा। नवसंवत्सर के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचे। यहाँ उन्होंने प्राचीन सप्त देवालयों में प्रतिष्ठित ठाकुर मदन मोहन जी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर के सेवायतों ने शास्त्री जी को मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई और उन्हें प्रसादी माला एवं पटका भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि कान्हा की नगरी में छुआछूत और भेदभाव मिटाने के संकल्प के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि मृदुल कांत शास्त्री के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा में 21 डोले और विभिन्न झांकियां सनातनी एकता का शंखनाद करेंगी। ब्रज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वृंदावन की रज के कण-कण में किशोरी जी का वास है। शास्त्री ने इसे अपना सौभाग्य बताया कि उन्हें इस शुभ अवसर पर डोलों को दंडवत करने और बरसाना में पूज्य विनोद बाबा के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ।जहाँ एक ओर धीरेंद्र शास्त्री सनातनी एकता पर मुखर दिखे, वहीं सड़कों पर नमाज और अन्य राजनीतिक व तीखे सवालों पर उन्होंने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह कहते हुए इन सवालों को टाल दिया कि इस विषय पर जो भी कहेगी सरकार कहेगी, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 18, 2026 09:33:38
Prayagraj, Uttar Pradesh:ईद के मौके पर उद्रवियों से निपटने के संगम नगरी पुलिस तैयार, मस्जिदों के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई गई पुलिस चौकसी, संवेदनशील इलाकों में पुलिस कर रही फ्लैग मार्च, सीसीटीवी कैमरों से भी चौक और चौराहों की निगरानी की जा रही है。 ईद के दौरान संगम नगरी प्रयागराज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एक्टिव हो गई है। चौक और चौराहों के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च भी किए जा रहें हैं। त्योहार में खलल डालने की मंशा रखने वाले अराजकतत्वों से निपटने के लिए पुलिस ने कई जरूरी कदम उठाए हैं। वाटर कैनन के साथ दंगा नियंत्रण दस्ते को भी मुस्तैद किया गया है। सीसीटीवी कैमरे से भी भीड़भाड़ वाले इलाकों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है。 वहीं नवरात्रि पर्व को लेकर देवी मंदिरों की भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया कि रमजान के साथ ईद के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। वहीं देवी मंदिरों में भी नवरात्रि पर्व को देखते हुए सुरक्षा कड़ी रहेगी। देवी मंदिरों के आस पास पुलिसकर्मियों का पहरा रहेगा। महिलाओं को असुरक्षा की भावना न होने पाए इसके लिए सादे वर्दी में भी महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती मंदिरों के आस पास रहेगी। सीसीटीवी कैमरों से भी मंदिर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
0
comment0
Report
NRNarayan Roy
Mar 18, 2026 09:33:07
Siliguri, West Bengal:*প্রচারের শুরুতেই বিজেপি প্রার্থীকে निर्मূল করার অহংকার, মাটিগাড়া তৃণমূল বিধায়ক শংকরদের* মাটিগাড়া-নকশালবাড়ি বিধানসভায় তৃণমূল কংগ্রেসের প্রার্থী শংকর মালাকার name প্রকাশের পর দিনেই প্রচারে নেমে বিজেপি প্রার্থীকে কটাক্ষ! নির্বাচনে নিমূল করার হুঙ্কার! এদিন সকালে নকশালবাড়ির অটল চাবাগানে দিয়ে প্রচার শুরু করলেন তৃণমূল কংগ্রেস প্রার্থী শঙ্কর মালাকার! প্রচারে নেমে চা শ্রমিকদের কাছে রাজ্যের সরকারের উন্নয়নের খতিয়ান তুলে ধরে ভোট প্রার্থনা করেন তিনি। মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের সরকারের উন্নয়নের কাজ এবং বিজেপি বিধায়কের কোনো কাজ না করায় বিজেপি সাফ হবে হুঁশিয়ারি তৃণমূল প্রার্থীর। চাবাগানের শ্রমিকদের নিয়ে মিছিল করে জয় আসন্ন মত শংকর মালাকারের। বিজেপি প্রার্থীকে পঞ্চায়েত সদস্য হওয়া উচিত , বিধানসভা সদস্য হয়েছেন। কোনো কাজ ৫ বছর করেনি বলে বিজেপি প্রার্থী কটাক্ষ করেন শংকর।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 18, 2026 09:32:15
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के आटा थाना क्षेत्र के सुनेहटा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक वन विभाग के कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पड़ा मिला। मृतक के बेटे ने गांव के ही चार लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर शव फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला आटा थाना क्षेत्र के कुटरा जंगल का है। मृतक की पहचान सुनेहटा गांव निवासी ब्रकपाल (50) पुत्र स्वर्गीय ओड़न के रूप में हुई है। ब्रकपाल वन विभाग में वाचर (चौकीदार) के पद पर तैनात थे और पिछले 10 माह से संविदा पर गांव के पास स्थित जंगल में ही अपनी सेवाएं दे रहे थे। मंगलवार की रात को ब्रकपाल का शव कुटरा के जंगलों में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे कल्लू ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की हत्या की गई है। कल्लू का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले चार लोगों के साथ उसके पिता की पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी और शव को घटना को अंजाम देने के बाद जंगल में फेंक दिया। ब्रकपाल की मौत से उनके बेटे कपिल, कल्लू और दो बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तत्परता दिखाते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Mar 18, 2026 09:30:32
Kaithal, Haryana:हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पर पिस्तौल तानकर हमले के दादूवाल पर लगाए गंभीर आरोप पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल पर पंजाब बॉर्डर के पास पिस्तौल दिखाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। कैथल के श्री नीम साहिब गुरुद्वारा के सभाहाल में सिख संगत की बैठक हुई, जहां झिंडा पर हुए कथित हमले पर चिंता जताई गई। झिंडा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मंगलवार को वे पंजाब के एक गांव में भोग कार्यक्रम में गए थे। वहां दादूवाल ने माइक पर हरियाणा कमेटी की कार्यशैली पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। आपत्ति जताने पर दोनों के बीच बहस हो गई और मामला झगड़े में बदल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ते में दादूवाल के समर्थकों ने उनकी गाड़ी रोकी, मारपीट की कोशिश की और रिवॉल्वर तान दी। दादूवाल ने कथित तौर पर गोली चलाने का आदेश दिया, लेकिन ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी की हिम्मत से वे बच निकले। दादूवाल की गाड़ी ने पीछा किया, मगर पंजाब बॉर्डर पर पुलिस मौजूद होने से हमलावर लौट गए। झिंडा ने कहा, "मुझे जान का खतरा है। यदि मुझ पर कोई हमला होता है तो इसका जिम्मेदार बलजीत सिंह दादूवाल होगा। वे खुद या किसी के माध्यम से हमला करवा सकते हैं।" उन्होंने दादूवाल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। झिंडा ने पंजाब पुलिस को चेतावनी दी कि यदि दादूवाल के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज नहीं किया गया, तो हरियाणा की सिख संगत पटियाला एसपी से मिलेगी। बाइट: जगदीश सिंह झिंडा, प्रधान, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 18, 2026 09:24:17
Panchkula, Haryana:हरियाणा मंडी मजदूर यूनियन (HMMU) ने रबी फसल के सीजन में मंडियों में काम कर रहे मजदूरों की समस्याओं को लेकर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा रबी फसल के समर्थन मूल्य घोषित किए जाने के बावजूद मंडियों में मजदूरों को उनकी मेहनत के अनुरूप उचित मजदूरी नहीं मिल रही है। यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार, बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत को देखते हुए वर्तमान मजदूरी दरें बेहद कम हैं, जिससे मजदूरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मजदूर दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें उचित पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा। यूनियन ने मांग की है कि गेहूं सहित रबी फसलों की मजदूरी में कम से कम 25 प्रतिशत की वृद्धि की जाए, ताकि मजदूरों को राहत मिल सके। इसके अलावा, मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए मजदूरी का भुगतान पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। प्रेस नोट में यह भी कहा गया है कि यदि सरकार और संबंधित विभागों द्वारा जल्द ही मजदूरों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो यूनियन प्रदेशभर में आंदोलन तेज करने को मजबूर होगी।
511
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 18, 2026 09:24:05
Noida, Uttar Pradesh:सूरत टेक्सटाइल मार्केट में चुनावी धूम, 30 करोड़ के व्यापार की उम्मीद। बंगाल चुनाव के लिए सूरत से भेजी जा रही हैं 2 लाख 'चुनावी साड़ियां'। हर प्रचार सामग्री पर छाया 'मोदी मैजिक', बीजेपी के पास सबसे ज्यादा ऑर्डर। ममता बनर्जी के फोटो वाले दुपट्टे भी डिमांड में, व्यापारियों की चांदी। भारत के पांच राज्यों - असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल बज चुका है। लेकिन मैदान-ए-जंग में उतरने से पहले, राजनीति का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है गुजरात का सूरत। पश्चिम बंगाल में भले ही जंग के लिए 'खेला होबे' का नारा गूंज रहा हो, लेकिन सूरत के कपड़ा बाजार में इस वक्त 'नफा होबे' की गूंज है। पांच राज्यों के इन हाई-वोल्टेज चुनावों ने सूरत के व्यापारियों की किस्मत खोल दी है। सूरत, जो देश का टेक्सटाइल हब माना जाता है, इस वक्त एक्शन मोड में है। जब देश के किसी भी हिस्से में चुनाव होते हैं, प्रचार सामग्री के लिए सूरत की तरफ सभी की नजरें होती हैं। करीब 25 से 30 बड़े व्यापारी दिन-रात प्रचार सामग्री बनाते हैं। पांच राज्यों के चुनावों की बदौलत लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये के बड़े कारोबार की उम्मीद है। खासकर पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंकी है। बंगाल की गलियों में केसरिया रंग लहराने के लिए सूरत से ट्रक भरकर प्रचार सामग्री भेजी जा रही है। मोदी मैजिक प्रचार में साफ दिख रहा है—झंडे, टोपियां, गले का खेस हर जगह मोदी के चेहरे वाले सामान मौजूद हैं। पिछले चुनावों की तुलना में ऑर्डर में भारी बढ़ोतरी की है। पश्चिम बंगाल में महिला वोटर निर्णायक भूमिका निभाती हैं, और उन्हें लुभाने के लिए साड़ियों का सहारा लिया गया है। सूरत से करीब 1.5 से 2 लाख साड़ियां बंगाल भेजी जा रही हैं; कीमत 100 से 125 रुपये के बीच है। हालांकि ममता बनर्जी के फोटो वाले दुपट्टे और खेस की भी डिमांड है, पर कुल ऑर्डरों में बीजेपी आगे है। दक्षिण भारत के राज्यों में खेस और धोती अधिक मांगे जाते हैं, असम और बंगाल में झंडे और साड़ियों का बोलबाला है। लॉकडाउन के बाद टेक्सटाइल उद्योग के लिए यह चुनावी सीजन संजीवनी बनकर आया है।
489
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 18, 2026 09:23:51
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर की सेंट्रल जेल में एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जेल परिसर में तलाशी के दौरान शुगर जांचने वाली मशीन के पीछे छुपाकर रखी गई मोबाइल सिम बरामद हुई है। इस मामले में जेल में बंद आरोपी बद्रीराम, गंगाराम, अचलेश और दाऊराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच रातानाडा थाना पुलिस कर रही है। गौरतलब है कि देश की सबसे सुरक्षित जेलों में शुमार जोधपुर सेंट्रल जेल में लगातार मोबाइल और सिम कार्ड मिलने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। सवाल यह उठ रहा है कि इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद आखिर ये मोबाइल और सिम अंदर कैसे पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पहले भी जेल में रोजा इफ्तार पार्टी की फोटो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया था। जांच के दौरान 13 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए थे। इस मामले में लापरवाही मानते हुए जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत को एपीओ कर दिया गया था। इसके बावजूद जेल में लगातार इस तरह की बरामदगी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस और जेल प्रशासन अब पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं और किस तरह से प्रतिबंधित सामग्री जेल के भीतर पहुंच रही है.
555
comment0
Report
Advertisement
Back to top