Gonda - एक साल पहले बनी इटियाथोक रेलवे स्टेशन की सड़क गड्ढों में तब्दील
निर्माण के एक साल बाद इटियाथोक रेलवे स्टेशन का मार्ग खस्ताहाल होने के कगार पर है। कहीं डामर गायब हो गया है,तो कहीं गिट्टी बाहर झांक रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। खस्ताहाल सड़क पर हादसे की आशंका बनी रहती हैं। बावजूद,जिम्मेदार इस सड़क की कोई सुध नहीं ले रहे। स्थानीय लोगों का कहना है करीब सालभर पहले डेढ किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण किया गया था। आरोप है कि ठेकेदार ने मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया। इस वजह से बनने के कुछ समय बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|