icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271123
RPRam Pratap VermaFollow31 Jan 2025, 01:45 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आज़मगढ़ में आत्मरक्षार्थ गोलीबारी: आरोपी और उसके बेटे की मौत

Noida, Uttar Pradesh:Source ANI police ने आत्मरक्षा और बच्चों की सुरक्षा के लिए गोली चलाई जिसमें आरोपी घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर आरोपी अरविंद और उसके बेटे दोनों की मृत्यु हो गई है। आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश: शंभूपुर गांव में गोलीबारी की घटना पर SSP डॉ. अनिल कुमार ने बताया, एक आरोपी अरविंद द्वारा अपनी पत्नी और दो व्यक्तियों की गोली मार के हत्या कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी ने अपने बच्चों को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करवाने का और बच्चों को सकुशल रेस्क्यू करने के लिए समझाने का प्रयास किया...आरोपी द्वारा पुलिस और परिजनों को गोली मार देने और बच्चों को मार देने की धमकी दी गई। इसी दौरान आरोपी ने अपने बेटे को भी गोली मार दी, आवाज पर पुलिस तुरंत कमरे में घुसी। आरोपी ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा और बच्चों की सुरक्षा के लिए गोली चलाई जिसमें आरोपी घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर आरोपी अरविंद और उसके बेटे दोनों की मृत्यु हो गई है। आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
0
0
Report

नीमराना कोर्ट जमीन नहीं मिलने पर बार एसोसिएशन ने लगाया अनिश्चितकालीन बहिष्कार

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:नीमराना (कोटपूतली- बहरोड़) जिले में कोर्ट की जमीन आवंटन को लेकर बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जेएम कोर्ट के लिए वर्ष 2021 में जमीन आवंटित किए जाने की प्रक्रिया हुई थी लेकिन वर्ष 2026 आने के बावजूद अब तक कोर्ट के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। बार एसोसिएशन के अनुसार पहले कोर्ट की जमीन एसडीएम कार्यालय के पास प्रस्तावित बताई गई थी। अब जानकारी मिल रही है कि सरकार की ओर से बावड़ी के सामने जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। बार एसोसिएशन ने इस स्थान पर जमीन दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए एसडीएम कार्यालय के पास ही जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। उदय यादव बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम कार्यालय के आसपास ही विभिन्न सरकारी कार्यालय स्थित हैं, ऐसे में न्यायालय के लिए भी इसी क्षेत्र में जमीन मिलने से अधिवक्ताओं और आमजन को विभिन्न कार्यालयों में आने-जाने में सुविधा होगी तथा न्यायिक कार्य में भी सहूलियत रहेगी। इसी मांग को लेकर नीमराना बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक कोर्ट की जमीन को लेकर उनकी मांग का समाधान नहीं किया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

मूंडवा में क्रॉस वोटिंग से भाजपा को झटका, हंगामे के बाद बोर्ड नहीं बना

Nagaur, Rajasthan:मूण्डवा, नागौर मूण्डवा में उप चैयरमेन के विजय जुलूस के दौरान भाजपा पार्षद रमाकांत शर्मा के घर के बाहर हुए हंगामे को लेकर देर रात तक डिप्टी ओफिस के बाहर भारी संख्या में शहरवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और हंगामा करने वाली की गिरफ्तारी की मांग की गई। वहीं देर रात मूण्डवा डिप्टी धरम पूनिया के साथ हुई वार्ता सफल रही और पूनिया ने हंगामा करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया इसके बाद धरना समाप्त किया गया । वहीं बताया जा रहा है कि मूण्डवा में निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनना था लेकिन क्रोस वोटिंग होने के कारण बोर्ड नहीं बन पाया जिसके कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा । और भाजपा को यहां जीरो मत प्राप्त हुए थे ।
0
0
Report

BJP ने विधान परिषद के 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार की

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 सीटों के लिए चुनाव programme जारी होने के बाद भाजपा ने बाकी सीटों पर जिताऊ चेहरों की तलाश तेज कर दी है। भाजपा पांच सीटों पर पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि शेष छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन जारी है। विधान परिषद की इन 11 सीटों में छह शिक्षक और पांच स्नातक सीटें शामिल हैं। भाजपा ने मई में पांच सीटों पर मौजूदा एमएलसी को ही दोबारा प्रत्याशी बनाया था। इनमें लखनऊ-सीतापुर स्नातक से अवनीश कुमार सिंह, आगरा स्नातक से डॉ. मानवेंद्र सिंह, बरेली-मुरादाबाद स्नातक से हरि सिंह ढिल्लो, लखनऊ-सीतापुर शिक्षक से उमेश द्विवेदी और मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा शामिल हैं। छह सीटों पर दावेदारों की लंबी सूची भाजपा के लिए अब गोरखपुर शिक्षक, प्रयागराज स्नातक, वाराणसी शिक्षक, वाराणसी स्नातक, आगरा शिक्षक और मेरठ स्नातक सीटों पर प्रत्याशी तय करना बाकी है। गोरखपुर शिक्षक सीट पर मौजूदा एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी प्रयागराज स्नातक सीट पर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के अध्यक्ष रहे सुरेश त्रिपाठी चुनाव लड़ सकते हैं सुरेश त्रिपाठी ने हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दिया है। वाराणसी शिक्षक सीट पर रमेश सिंह, डॉ. महेंद्र नाथ राय और डॉ. हरेंद्र राय दावेदार बताए जा रहे हैं। वहीं वाराणसी स्नातक सीट पर पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, यूपी बोर्ड के पूर्व क्षेत्रीय सचिव विनोद राय और संजय सिंह के नाम सामने आए हैं। आगरा शिक्षक सीट पर आकाश अग्रवाल के अलावा कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवाली और दिनेश वशिष्ठ दावेदारी कर रहे हैं। मेरठ स्नातक सीट पर मौजूदा एमएलसी दिनेश गोयल और अनिल अग्रवाल के नाम दावेदारों में हैं। 23 अक्टूबर को मतदान इन 11 विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। मौजूदा स्थिति में इन 11 सीटों में भाजपा के पास छह, समाजवादी पार्टी के पास तीन तथा शिक्षक दल और निर्दलीय के पास एक-एक सीट बताई गई है。
0
0
Report

41वें चक्रधर समारोह की नवमीं सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति का जश्न

Darogapara, Chhattisgarh:41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह की नवमीं सांस्कृतिक संध्या छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, कथकली, सितार वादन और सूफियाना गायन से सजी रही। ‘लहर गंगा’ के कलाकारों ने गौरी-गौरा, जस जंवारा, पंथी, पंडवानी, राऊत नाचा, सुवा, कर्मा और ददरिया की प्रस्तुतियों से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं को मंच पर जीवंत कर दिया। संस्था के संचालक एवं निर्देशक पुरानिक साहू के नेतृत्व में कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों की खूब तालियां मिलीं। प्रस्तुति में छत्तीस दलों वाला पुष्प कमल विशेष आकर्षण रहा। इसके बाद गुरु कोट्टक्कल नंदकुमारन एवं दल ने कथकली के माध्यम से महाभारत के ‘कल्यাণ सौगंधिकम’ प्रसंग को प्रस्तुत किया। गुरु नंदकुमारन ने हनुमान और सदानम मणिकंदन ने भीम की भूमिका निभाई। हनुमान और भीम के मिलन के प्रसंग को कथकली की भाव-भंगिमाओं और अभिनय ने प्रभावशाली बना दिया। डॉ. लवली शर्मा ने सितार की सुरमयी तान से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं रायगढ़ के राकेश शर्मा और निशा शर्मा ने शास्त्रीय, भक्ति और सूफी गायन की प्रस्तुतियों से शाम को संगीतमय बना दिया। राकेश शर्मा की हालिया उपलब्धि के रूप में कैलाश खेर के साथ ‘हे हनुमान’ भक्ति गीत में उनकी आवाज भी शामिल है। नवमीं संध्या में अलग-अलग विधाओं की इन प्रस्तुतियों ने चक्रधर समारोह के मंच पर छत्तीसगढ़ी लोक विरासत के साथ भारतीय शास्त्रीय और सूफी संगीत की विविधता को भी सामने रखा।
0
0
Report
Advertisement

नारायणपुर के कोहकामेटा में अवैध भरमार बंदूक बनाने के मामले में दो भाइयों की गिरफ्तारी

Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले क़े कोहकामेटा थाना क्षेत्र के ग्राम किहकाड़ में पुलिस ने अवैध रूप से भरमार बंदूक बनाने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार सहित हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार 22 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किहकाड़ निवासी जयराम पोयाम उर्फ करवो और उसका भाई रामू पोयाम अवैध रूप से भरमार बंदूक का निर्माण कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी विनोद पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जयराम के घर की घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने भाई रामू के साथ मिलकर हथियार बनाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 08/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया। आरोपी जयराम पोयाम (45) और रामू पोयाम (21), दोनों निवासी किहकाड़, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन में की गई।
0
0
Report

जूनियर डॉक्टरों का कैंडल मार्च: तीन प्रमुख मांगों पर शासन का ध्यान

Begun, Rajasthan:रायपुर जूनियर डॉक्टर्स ने कल रात निकाली कैंडल मार्च अपनी 3 प्रमुख मांगों को लेकर किया कैंडल मार्च मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग से कैजुअल्टी तक निकाला मार्च लंबित मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने निकाला कैंडल मार्च JDA रायपुर की प्रमुख तीन मांगें- 1. MBBS इंटर्न, बॉण्डेड मेडिकल ऑफिसर, PG रेजिडेंट एवं Senior Resident के स्टाइपेंड में उचित वृद्धि 2. UG एवं PG सेवा-बॉण्ड की अवधि 2 वर्ष से घटाकर 1 वर्ष करना तथा यह व्यवस्था वर्तमान/मौजूदा बैचों पर भी लागू करना 3. राज्य में Super-Speciality Cadre का गठन, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए स्पष्ट कैडर एवं दीर्घकालिक सेवा व्यवस्था विकसित हो सके
0
0
Report

लोकसभा क्षेत्र गोंडा के अंतर्गत उतरौला विधानसभा के रेहरा बाजार में बड़ी पहल

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow5m ago
Gonda, Uttar Pradesh:केंद्रीय राज्यमंत्री श्री Kirtivardhan Singh राजा भैया जी के विशेष प्रयास से लोकसभा क्षेत्र गोंडा के अंतर्गत उतरौला विधानसभा के रेहरा बाजार में बड़ी पहल। राजा भैया जी प्रयास से बलरामपुर जिला प्रशासन एवं जोमैटो फीडिंग इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, प्रथम चरण में विकास खंड रेहरा बाजार के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेगा निःशुल्क पौष्टिक भोजन। 0 विकासखंड रेहरा बाजार की 21 ग्राम पंचायतों के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निःशुल्क, ताजा एवं पोषणयुक्त नाश्ता तथा दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। 0जोमैटो फीडिंग इंडिया द्वारा अचलपुर चौधरी में केंद्रीय रसोई स्थापित की जाएगी, जहां से 05 वाहनों के माध्यम से प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रों तक गर्म एवं पौष्टिक भोजन पहुंचाया जाएगा। 0बच्चों को 12 दिवसीय रोटेशन मेन्यू के अनुसार विविध एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाएगा। पोषण स्तर एवं बच्चों की उपस्थिति की नियमित निगरानी भी की जाएगी। Oइस पहल से बच्चों में कुपोषण की रोकथाम, बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने में सहायता मिलेगी। 0 02 अक्टूबर को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी द्वारा रेहरा बाजार में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में अवैध मस्जिद तोड़ने पर MCF टीम को महिलाओं का भारी विरोध

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग अवैध मस्जिद को तोड़ने पहुंची MCF की टीम, महिलाओं ने किया जमकर हंगामा फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र स्थित गणपति कॉलोनी में अवैध मस्जिद को तोड़ने पहुंची नगर निगम (MCF) की टीम को स्थानीय महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। क्रिया-कलाप के दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। माहौल बिगड़ता देख पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच हाथापाई होने की भी सूचना है। देखते ही देखते मौके पर भारी बवाल हो गया। MCF की टीम कथित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। विरोध के चलते कुछ समय के लिए कार्रवाई प्रभावित हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला।
0
0
Report

NIMS अस्पताल में ACB रेड: अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ संपत्ति घोटाला मामला

Noida, Uttar Pradesh:ACB Raids at NIMS Hospital The Anti-Corruption Bureau (ACB) is conducting searches over allegations of assets disproportionate to known sources of income. ACB officials are conducting searches at the residences of Dr. Lakshmi Bhaskar, who is serving as the Additional Superintendent of NIMS Hospital. The searches are being carried out at 12 locations across three districts. Disproportionate Assets Case Against NIMS Additional Medical Superintendent A case of disproportionate assets has been registered against NIMS Additional Medical Superintendent Dr. Nori Lakshmi Bhaskar. The ACB conducted searches on September 22, 2026, at 7 locations, including the accused’s residence and properties linked to relatives and alleged benamis. The searches uncovered one 4BHK and two 3BHK flats in a high-rise gated community in Kukatpally, along with five 2BHK flats in Manikonda and Pet Basheerabad. Four open plots were identified in Yadadri, Nandigama and Shamirpet, along with an 800-square-yard plot in Visakhapatnam. The ACB found ₹41 lakh in bank accounts, ₹12 lakh in post-office deposits, ₹35 lakh in private finance investments and ₹29.55 lakh in mutual funds. 517.8 grams of gold jewellery and vehicles including Jaguar, Audi and Tata Nexon cars, as well as Royal Enfield, Vespa, Activa and Yamaha bikes, were seized. Electronic gadgets worth approximately ₹5 lakh were also seized. The total value of the identified assets is estimated at ₹6.13 crore, while their market value is expected to be higher. The ACB also found an investment of ₹1.30 crore in a flat under dispute before the DRT, and evidence that ₹1.33 crore had been given as hand loans to various individuals.
0
0
Report

45 साल बाद शादीपुर के किसान परिवार में बेटी के जन्म से खुशी

Jhanj Kalan, Haryana:शादीपुर गांव में 45 साल बाद किसान के घर गूंजी बेटी की किलकारी फूलों से सजी गाड़ी में अस्पताल से घर लाई नवजात, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी जुलाना। क्षेत्र के शादीपुर गांव में एक किसान परिवार के घर करीब 45 साल बाद बेटी के जन्म से खुशी का माहौल बन गया। बेटी के जन्म की खुशी में परिवार ने उसका जोरदार स्वागत किया। परिजन नवजात को अस्पताल से फूलों से सजी गाड़ी में घर लेकर पहुंचे। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी मनाई गई और परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। शादीपुर गांव निवासी विकास ने बताया कि उनके परिवार की लंबे समय से इच्छा थी कि उनके घर बेटी का जन्म हो। शादी के करीब एक साल बाद उनकी पत्नी सिमरन ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने अस्पताल से ही बेटी के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दीं। नवजात को फूलों से सजाई गई गाड़ी में घर लाया गया। घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसका खुशी के साथ स्वागत किया। विकास ने बताया कि उनके परिवार में इससे पहले करीब 45 साल पहले उनकी बुआ का जन्म हुआ था। इसके बाद अब उनके घर बेटी सानवी ने जन्म लिया है। लंबे अंतराल के बाद परिवार में बेटी के जन्म से सभी सदस्य बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म को लेकर परिवार में किसी तरह की चिंता नहीं है, बल्कि वह इसे सौभाग्य और खुशी का अवसर मानते हैं। विकास और उनकी पत्नी सिमरन ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। बेटियां शिक्षा, खेल, प्रशासन, सेना और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। जरूरत सिर्फ उन्हें समान अवसर और बेहतर परवरिश देने की है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में लड़के और लड़की के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता। उनके अनुसार बेटा-बेटी में फर्क नहीं, बल्कि फर्क लोगों की मानसिकता में होता है। बेटी सानवी के जन्म पर परिवार ने खुशी मनाकर समाज को भी बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच रखने का संदेश दिया।
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ में दो दिवसीय दौरे पर CM साय, अहम कार्यक्रमों की झड़ी

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर, 23 सितंबर को शाम 4 बजे जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम साय अग्रोहा धाम में भाषा शिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल, भोजपल्ली के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को रायगढ़ लौटेंगे, रात 7:10 बजे से रामलीला मैदान में 41वें चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल, 24 सितंबर को खर्रा घाट में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, सेवादान, वोकल फॉर लोक कार्यक्रम और घाट विकास परियोजना का करेंगे शिलान्यास, इसके बाद मोती महल पैलेस होते हुए जिंदल एयरपोर्ट से रायपुर रवाना होंगे मुख्यमंत्री,
0
0
Report

अनूपपुर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में किसान ने रस्सी लेकर दिया प्रदर्शन

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक किसान रस्सी लेकर पहुंचा जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल। किसान का कहना है कि मोजर वेयर कंपनी जैतहरी द्वारा मेरी जमीन 2010 में ले ली गई है और आज दिनांक तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया, जबकि पूर्व कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा शक्त आदेश जारी करते हुए जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देने के लिए कहा था। उसके बावजूद मुझे कंपनी द्वारा आज दिनांक तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया जिससे हताश होकर अब मेरे पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। प्रशासन ने मोजर वेयर के अधिकारियों को जल्द ही इसका निराकरण करने के लिए कहा है।
0
0
Report

Aligarh: Video of SDM Kol Gajendra Singh's rowdy behavior goes viral

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग एसडीम कोल की दबंगई का वीडियो आया सामने, खेत नपत के दौरान एसडीएम गजेंद्र सिंह ने दिखाई दबंगई, किसान के साथ गाली गलौज करते हुए दिखाई दिए एसडीएम कोल गजेंद्र सिंह, एसडीएम गजेंद्र सिंह का दबंगई और गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खेत की देखरेख करने वाले पप्पू सिंह का आरोप SDM ने की गाली गलौच और बादशलूकी पीड़ित किसान का आरोप तीन बार लगातार खेत की जा चुकी है नपत, आये दिन मेरे खेत की नपत करने आ जाते है तहसील के लेखपाल और कानून गो, आज फिर खेत की नफरत करने पहुंचे लेखपाल और कानून गो, खेत मालिक के द्वारा विरोध करने पर लेखपाल और कानून गो ने की बदसलूकी, पीड़ित ने कहा एसडीएम की डीएम SSP और मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत, एसडीएम कोल गजेंद्र सिंह ने कहा लेखपाल और कानून गो से की थी बदशलूकी, अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा इलाके के याकूत पुर में खेत नपत के दौरान SDM कोल गजेंद्र सिंह ने खेत मालिक के साथ की बदसलूकी और हाथापाई का मामला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top