Gonda - हाईस्कूल परीक्षा में शनि दुबे ने हासिल किया गोण्डा जिले में तीसरा स्थान
परसपुर के मंगुरा स्थित दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर काॅलेज में हाईस्कूल छात्र शनि दूबे ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले में तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पिता साधारण किसान, माता गृहणी, दो भाइयों में बड़े शनि दूबे का छोटा भाई लकी दूबे कक्षा आठ का छात्र है। विवाहित दो बहनें व नैंशी दुबे ने भी हाईस्कूल उत्तीर्ण किया है। आशु दुबे इंटर मीडिएट उत्तीर्ण है। शनि दूबे ने कहा कि प्रतिदिन घर पर छह घंटे तथा स्कूल पढ़ाई के साथ साथ ऑनलाइन भी पढ़ाई किया है। स्वजनों शिक्षकों ने हर्ष जताया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|