271303
गोंडाः सरयूघाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह ने चलाया चेकिंग अभियान
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज थाना क्षेत्र के सरयूघाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह की अगुआई में चौकी के कटरा शिवदयालगंज तिराहे पर यातायात के नियमों के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाया। इस दौरान 14 वाहनों का ई-चालान काटा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वैशाली में दुर्गा पूजा के लिए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियाँ तेज कर दीं
Hajipur, Bihar:वैशाली में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है... पटेढ़ी बेलसर में त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने अपनी निगरानी तेज कर दी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार खुद पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरे और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महिला पुलिसकर्मियों समेत पुलिस बल की तैनाती और निगरानी से साफ है कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है।पटेढ़ी बेलसर में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है।थाना परिसर से लेकर सड़कों तक पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है।पुलिस टीम सड़क पर उतरकर इलाके में निगरानी कर रही है।पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।पुलिस की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे।खास नजर उन लोगों पर है जो त्योहार की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है।महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है।त्योहार के दौरान महिलाओं और परिवार के साथ पूजा करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सतर्क है।सड़कों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की कवायद तेज हो गई है।बेलसर पुलिस का फोकस सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है...बल्कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी स्थिति को समय रहते नियंत्रित करने की तैयारी है।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार इलाके में निगरानी बनाए हुए है।0
0
Report
नरेश मीणा का आमरण अनशन: खाद मांग के साथ जयपुर कूच जारी
Tonk, Rajasthan:टोंक खाद सहित किसानों की मांगों को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन एवं जयपुर कूच जारी किसानों की खाद सहित विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आमरण अनशन के पांचवे दिन किसान नेता नरेश मीणा का टोंक जिले के उनियारा से किसान यात्रा के साथ जयपुर कूच के लिए रवाना हो गए। नरेश मीणा ने कहा कि जब तक खाद सहित किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आमरण अनशन और जयपुर कूच किसान यात्रा जारी रहेगा।0
0
Report
प्रेम विवाह विवाद में पिता पर गोली, सीतामढ़ी में हड़कंप
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में सुप्पी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में प्रेम विवाह को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद सोमवार की देर रात हिंसक हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने प्रेम विवाह करने वाले युवक के घर पहुंचकर उसके पिता को दरवाजे पर गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में सीतामढ़ी शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में मधुरापुर निवासी राहुल कुमार ने प्रेम प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के बीच अंतरजातीय विवाह होने के कारण लड़की के परिवार वाले इस शादी से कथित तौर पर नाराज थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के बीच सोमवार की देर रात राहुल के पिता को गोली मारने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही सुप्पी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश पाठक: भाजपा के आठ राज्यसभा उम्मीदवार नामांकन के साथ एकजुट संदेश
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा के आठ राज्यसभा उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "पार्टी के सभी प्रत्याशी एक साथ नामांकन करेंगे। बहुत ही सोच-समझकर सभी क्षेत्रों और वर्गों को समाहित करते हुए बड़ा संदेश देने का काम किया है। मैं अपने सभी प्रत्याशियों और नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं।"0
0
Report
दिल्ली: CPI सांसद P. Sandosh Kumar भारत ब्लॉक विरोध पर क्या बोले?
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: P. SANDOSH KUMAR (CPI MP) ON INDIA BLOC PROTEST0
0
Report
दिल्ली विरोध से पहले Sambit Patra ने कांग्रेस पर हमला का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ECI तक INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च से पहले, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, "...विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस की तरफ से एक प्रायोजित कोशिश की जा रही है कि देश में सत्ता कैसे बदली जाए और राहुल गांधी को बस ऐसे ही सत्ता में कैसे बिठाया जाए। इसके लिए भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रायोजित तरीके से हमले किए जा रहे हैं। यह कुछ महीने पहले शुरू नहीं हुआ, बल्कि यह सालों से चल रहा है। शुरू से ही कांग्रेस राहुल गांधी को किसी तरह लॉन्च और री-लॉन्च करने की कोशिश करती रही है। कई कोशिशों के बावजूद जब राहुल गांधी लॉन्च नहीं हो पाए, तो आखिरकार कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगियों ने तय किया कि भले ही उन्हें भारत के लोकतंत्र पर हमला करना पड़े और भारत में अराजकता फैलानी पड़े, वे पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि किसी भी तरह से राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश करेंगे।"0
0
Report
Advertisement
राजभर-अखिलेश के बीच टकराव, 403 पर सपने देखने की बात
Noida, Uttar Pradesh:मित्र अखिलेश जी, बस हो गया टांय टांय फिस्स! वैसे कभी कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं। जैसे आज किया। रही बात 403 की तो बस यही कहूंगा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है।0
0
Report
टीकमगढ़ के रानीपुरा में ड्रम पुल: जीवन की जरूरत बनाम सुरक्षा सवाल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ तहसील के रानीपुरा गांव की तस्वीर बताती है कि ग्रामीणों ने अपनी जरूरत के मद्देनजर एक अस्थायी पुल बना लिया है। गांव के लोगों ने तालाब के भराव क्षेत्र में पुल नहीं बन पाने पर चंदा इकठ्ठा कर प्लास्टिक के ड्रम व रस्सी-बांस से एक पुल बना लिया, जो अब रोजाना ग्रामवासियों के लिए जान जोखिम में डालकर पार-ना-ना कर रहा है। इस तैरते पुल से बच्चे स्कूल जाते हैं, अस्पताल, बाजार, खेत और अन्य जगहों पर जाने के लिए लोग संतुलन बनाते हुए इस पुल पर निर्भर है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार नेताओं से लेकर प्रशासन तक आवेदन किए, पर अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं मिला। लोगों ने मजबूरन यह अस्थायी पुल बना लिया है। जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ का कहना है कि ग्रामीणों ने ड्रमों के ऊपर पुल बना लिया है, इसे संज्ञान में लेकर जल्द समाधान किया जाएगा।0
0
Report
पति-पत्थर और तलवारों के बीच शराब के आरोप के बाद पानीपत में खूनी भिड़ंत
Panipat, Haryana:मनमोहन नगर में दो पक्षों में खूनी झड़प तलवार लाठी चलीं फायरिंग से मचा हड़कंप शराब पिलाने के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदला, छतों से भी हुई पत्थरबाजी पानीपत। थाना किला क्षेत्र के शिव चौक के पास स्थित मनमोहन नगर में सोमवार शाम शराब पिलाने के आरोप को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर तलवार, लाठी-डंडे चलने के साथ पत्थरबाजी हुई। इस दौरान पिस्टल से फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सरेआम तलवार और लाठी-डंडे लहराने की CCTV फुटेज भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के फरमान नामक युवक पर आरोप है कि वह मनमोहन नगर में एक ऑफिस चलाता है, जहां कथित तौर पर युवाओं को बैठाकर शराब पिलाई जाती है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि इस संबंध में उसे कई बार समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहीं। सोमवार शाम कुछ युवक फरमान के ऑफिस पर पहुंचे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां शराब पिलाए जाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए और विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से तलवार और लाठी-डंडे लहराए गए। कुछ लोगों ने छतों से नीचे खड़े लोगों पर पत्थर भी बरसाए। इसी दौरान फरमान पक्ष की ओर से पिस्टल से फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया। फायरिंग की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को उनके परिजन निजी अस्पतालों में लेकर गए。 घटना की गंभीरता को देखते हुए SP मेधा भूषण भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने मामले की जांच के लिए तीनों CIA यूनिट, साइबर सेल और थाना पुलिस को लगाया है। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। फायरिंग, मारपीट और पथराव के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
सिरसा में सांसद की अनुमति के बिना प्रभारी-प्रधान की नियुक्ति पर घमासान
Noida, Uttar Pradesh:मुझे अगर उचाना प्रभारी लगाते तो क्या वहाँ से चुनाव लड़ने वालों से ना पूछते?पर सिरसा में प्रभारी जी व प्रधान जी ने वहाँ के अपनी पार्टी के विधायक से सलाह करनी जरूरी नहीं समझी। उचाना हमारी सिरसा की सांसद गईं और चंद दिनों में वहाँ वाले सिरसा के प्रभारी बने क्या सांसद मैडम की अनुमति बगैर ये संभव है? इसमें तो कोई शक नहीं के सांसद जी की अनुमति के साथ न्युक्ति हुई क्यूँकि सीनियर नेता हैं वो और सांसद भी सिरसा की पर सांसद जी को मेरे से क्या दिक्कत है खुल कर बता दें पहले अपने साथी को विधानसभा चुनाव में मेरे पक्ष में बिठाने का प्रयास तक नहीं किया और फिर नगरपरिषद चुनाव में उनके सभी साथी कांग्रेस के प्रत्याशी के विरुद्ध थे और उन्होंने आँखें मीच कर रक्खी और अब ये हमारे पार्टी में विरोधियों की न्युक्ति सिरसा में। मैं चुप था इसका ये मतलब नहीं के आंखें बंद कर रक्खी थी मैंने - गोकुल सेतिया (कांग्रेस विधायक सिरसा)0
0
Report
अमरोहा में घनी आबादी के बीच तेंदुआ, वीडियो वायरल, ग्रामीण दहशत
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा मनिहार में सोमवार रात घनी आबादी के बीच तेंदुआ घूमता दिखा। car सवार लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।0
0
Report
रांची बंद: ओबीसी जनगणना के लिए अलग कॉलम की मांग तेज
Ranchi, Jharkhand:पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की ओर से ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम की मांग को लेकर आज रांची बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान बड़ी संख्या में ओबीसी वर्ग के लोग अरगोड़ा चौक पर एकजुट होकर सड़क पर खड़े हो गए, जिसके कारण चौक पर जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होने से ओबीसी समाज की वास्तविक संख्या सामने नहीं आ पाती और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित होना पड़ता है। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार से आगामी जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जनगणना में ओबीसी कॉलम नहीं दिया गया, तो पूरे देश में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं, प्रदर्शन के दौरान स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दो लोगों को डिटेन में लिया है।0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ में फॉगिंग नहीं, मच्छर प्रकोप बढ़ा; लोग आंदोलन की चेतावनी दे बैठे
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में फॉगिंग नहीं होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, खरपतवार हटाने की मांग राजगढ़ (अलवर)। कस्बे में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और सड़कों के दोनों ओर उग रही खरपतवार को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पार्षद अनिल गुप्ता ने नगर पालिका प्रशासन से कस्बे के सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग करवाने और सड़क किनारे उगी खरपतवार को टीम गठित कर हटाने की मांग की है。 पार्षद अनिल गुप्ता ने बताया कि सितंबर-अक्टूबर माह में नगर पालिका की ओर से हर वर्ष सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग करवाई जाती रही है, लेकिन इस बार अब तक फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके साथ ही कस्बे में विभिन्न सड़क मार्गों के दोनों ओर बड़ी मात्रा में खरपतवार उग आई है, जिसे भी अब तक नहीं हटाया गया है。 स्थानीय लोगों का कहना है कि मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और कई लोग बीमार भी हो रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द फॉगिंग अभियान चलाने और सड़क किनारे उगी खरपतवार की कटाई करवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा。0
0
Report
हापुड़ - ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड ट्रेन की चपेट में आई महिला। ट्रेन की चपेट में आने हुई महिला की मौत। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस मौके पर जांच में जुटी । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित गढ़ फाटक का मामला।0
0
Report
अमरोहा की डिडौली पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के डिडौली में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। डिडौली थाना क्षेत्र में पंजीकृत मु0अ0सं0 349/2026 में वांछित चल रहे आरोपी मो0 आमिर उर्फ आमिल पुत्र मुजम्मिल निवासी ग्राम स्योनाली को मुखबिर की सूचना पर ग्राम हटवा पट्टी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।0
0
Report
Advertisement
