Gonda - संगम तट की गन्दगी पर सन्तों ने जताया आक्रोश, साधुओं ने शुरू की स्नान तट की सफाई
Paraspur, Uttar Pradesh:लघु प्रयाग नाम से विख्यात पसका सूकरखेत का संगम तट अव्यवस्थाओं का शिकार है। घाट पर गन्दगी कचरा होने से संतों को स्नान ध्यान में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। सोमवार को साधु संतों का धैर्य जवाब दे गया, और स्नान तट पर गन्दगी को लेकर प्रशासन पर नाराजगी जताई। जताते हुए स्वयं ही सरयू तट पर साफ सफाई को जुट गये। संत मनीराम, सन्त बाल्मीक ने कहा कि माहभर कल्पवास में साधु संत फूस की झोपड़ी में जप तप में जुटे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजा भैया के ‘बंटोगे तो कटोगे’ बयान पर बोले MLC आशुतोष, 'प्रदेश के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश'
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:MLC आशुतोष सिन्हा का पलटवार राजा भैया के ‘बंटोगे तो कटोगे’ बयान पर बोले- प्रदेश के मुद्दों से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश
मिर्जापुर : एमएलसी चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद सपा के नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचे। यहां लोहिया ट्रस्ट कार्यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जीत के बाद उन्होंने मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और कंतित शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई। इसके बाद लोहिया ट्रस्ट कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के लोगों के प्रति आभार जताया।
आशुतोष सिन्हा ने कहा कि चुनाव के दौरान मिर्जापुर जिला कमेटी और पार्टी संगठन के लोगों ने उनका पूरा सहयोग किया। इसी सहयोग और मेहनत के दम पर वह ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
राजा भैया की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारे का समर्थन किए जाने के सवाल पर आशुतोष सिन्हा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने क्या नारा दिया और राजा भैया ने क्या कहा, इसका कोई मतलब नहीं है। इस समय पूरा प्रदेश परेशान है। नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं, सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं और मदरसों के शिक्षकों को आठ साल से वेतन नहीं मिला है। महंगाई और अपराध चरम पर हैं। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अब तक सुरक्षा कानून नहीं बना है, जबकि इसके लिए लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार से परेशान है। भारतीय जनता पार्टी के पास कोई दूसरा एजेंडा नहीं है। आजादी से पहले अंग्रेज जिस तरह फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाते थे, उसी तरह भाजपा भी समाज को बांटने का काम कर रही है। ऐसे नारे और स्लोगन का इस्तेमाल कर जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है।
बाइट: आशुतोष सिन्हा MLC वाराणसी खंड।
