icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow28 Dec 2024, 04:10 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलीगढ़ से गिरफ्तार सपा नेता राजन रिजवी: महिला बैंककर्मी को IAS बनाने के झांसे में प्रताड़ना

Mathura, Uttar Pradesh:महिला बैंककर्मी को IAS बनाने का झांसा और प्रताड़ना: CDR निकालने की धमकी देने वाला सपा नेता राजन रिजवी अलीगढ़ से गिरफ्तार मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सैयद राजन अहमद रिजवी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सपा नेता पर एक महिला बैंककर्मी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, उसकी निजी जानकारियां जुटाने, रेकी करने, ब्लैकमेल करने और अश्लील मैसेज भेजने के गंभीर आरोप हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा यह आरोपी अलीगढ़ के ग्राम धर्रामाफी (थाना क्वारसी) में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था। मामले की शुरुआत आरोपी राजन रिजवी द्वारा पीड़िता को दिए गए झांसे से हुई थी। पीड़िता मथुरा स्थित एक बैंक में कार्यरत है। आरोपी सपा नेता ने महिला को लालच दिया था कि जैसे ही प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, वह अपने शीर्ष नेताओं ('भैया जी') से सिफारिश कर उसे सीधे आईएएस (IAS) अफसर बनवा देगा। हालांकि, बाद में आरोपी की नीयत और बिगड़ती चली गई। वह बैंक ग्राहक बनकर लगातार बैंक आने लगा और पीड़िता पर नजर रखने लगा। उसने बिना महिला की अनुमति और जानकारी के उसका निजी मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। जब महिला बैंककर्मी ने आरोपी का फोन उठाने और किसी भी तरह के निजी संपर्क से इनकार कर दिया, तो राजन रिजवी उसे उसके निजी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकलवाने की धमकियां देने लगा। आरोपी बैंक के बाहर पीड़िता के वाहन की तस्वीरें लेता था, जो सीसीटीवी फुटेज में भी दर्ज हुआ है। इसके अलावा आरोपी ने पीड़िता के पति, घर, निजी वाहन, घरेलू सहयोगी (कुक) और ड्राइवर तक की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया था। जब महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो राजन रिजवी रात के करीब 9:30 बजे महिला की कालोनी में घूमता हुआ पाया गया। आरोपी ने पीड़िता के पति के आवागमन और सर्विस संबंधी जानकारी जुटाकर दूसरों के आधार पर उनके खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवाने का भी प्रयास किया। आरोपी लगातार मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजता था, हालांकि उसने कुछ मैसेज डिलीट कर दिए, लेकिन पीड़िता ने उनके स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लिए थे। पीड़िता करीब एक महीने तक न्याय के लिए पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाती रही। आखिरकार मामले की गंभीरता, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, स्क्रीनशॉट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मथुरा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं० 636/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 (स्टॉकिंग/पीछा करना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 67 IT Act के तहत केस दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी मथुरा से फरार हो गया था। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा और स्वाट टीम प्रभारी उप-निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार (27 सितंबर) को दोपहर लगभग 2:50 बजे अलीगढ़ जिले के थाना क्वारसी क्षेत्र के ग्राम धर्रामाफी में दबिश दी और आरोपी सैयद राजन अहमद रिजवी (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से 229/9 आंबेडकर सौंख रोड (थाना कोतवाली, मथुरा) का रहने वाला है और वर्तमान में फैज-ए-आम स्कूल मार्ग (थाना सदर बाजार) में रह रहा था। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

सीकर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से राहत मिली

Sikar, Rajasthan:सीकर मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मिली राहत, तापमान में गिरावट सीकर जिले में रविवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शाम करीब 5 बजे उस समय राहत मिली, जब अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में झमाझम बारिश होने लगी। बारिश से पहले तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। तेज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट महसूस हुई। गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। कई लोग मौसम में आए इस बदलाव का आनंद लेते नजर आए। पिछले कई दिनों से सीकर में दिन के समय गर्मी और उमस का असर बना हुआ था। तापमान बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में रविवार शाम अचानक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शहर के कई हिस्सों में बारिश का पानी सड़कों पर बहता नजर आया। बारिश के कारण कुछ देर के लिए बाजारों और सड़कों पर भी आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं, बारिश शुरू होते ही लोगों ने सुरक्षित स्थानों का रुख किया। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों के बीच भी बारिश को लेकर चर्चा शुरू हो गई। शाम को हुई बारिश के बाद ठंडी हवाओं का दौर देर तक जारी रहा। मौसम का बदला मिजाज शहरवासियों के लिए राहत लेकर आया। लोग लंबे समय से गर्मी से राहत मिलने का इंतजार कर रहे थे। अचानक हुई बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी और शहर का मौसम खुशनुमा हो गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

हांसी के नरेंद्र बेरवाल ने एशियाई खेलों में सेमीफाइनल तक पहुंचकर कांस्य पक्का किया

Hansi, Haryana:हांसी हांसी के सोरखी के नरेंद्र बेरवाल का एशियाई खेलों में धमाका पहले राउंड में ही थाई मुक्केबाज को तीन बार गिराया, क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे नरेंद्र हांसी। एशियाई खेल 2026 के मुक्केबाजी रिंग में हांसी के सोरखी गांव निवासी सूबेदार नरेंद्र बेरवाल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पदक पक्का कर दिया। पुरुषों के +92 किलोग्राम सुपर हेवीवेट वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नरेंद्र ने थाईलैंड के अदथापोंग सेंगतेप को पहले ही राउंड में पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। Мुकाबले की पहली घंटी बजते ही नरेंद्र ने आक्रामक रुख अपनाया। उनके ताकतवर पंचों के सामने थाई मुक्केबाज टिक नहीं सका। नरेंद्र ने पहले ही राउंड में उसे तीन बार रिंग में गिराया, जिसके बाद रेफरी को हर बार काउंटिंग करनी पड़ी। लगातार भारी पंचों के चलते मुकाबला आगे नहीं बढ़ सका और नरेंद्र को विजेता घोषित कर दिया गया। नरेंद्र ने अपनी लंबी पहुंच और मजबूत कद-काठी का फायदा उठाते हुए सीधे पंच, हुक और अपरकट लगाए। थाई मुक्केबाज ने जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन नरेंद्र ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया। पहले राउंड में तीन बार गिरने के बाद उसकी चुनौती समाप्त हो गई और मुकाबला दूसरे राउंड तक नहीं पहुंचा। क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ नरेंद्र बेरवाल ने कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया है। अब उनकी नजर सेमीफाइनल मुकाबले पर है। नरेंद्र के इस आक्रामक प्रदर्शन के बाद भारतीय खेमे और उनके गृह क्षेत्र में स्वर्ण पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं। नरेंद्र की जीत की खबर मिलते ही सोरखी गांव और हांसी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। ग्रामीणों का कहना है कि नरेंद्र ने अपने दमदार प्रदर्शन से गांव, हांसी और पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। अब सभी की निगाहें नरेंद्र के सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। सोरखी के लोगों को उम्मीद है कि नरेंद्र अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए फाइनल में पहुंचेंगे और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटेंगे。
0
0
Report

फरीदपुर लूटकांड: थानाध्यक्ष पर जातीय राजनीति के आरोप

Munger, Bihar:फरीदपुर लूटकांड में थानाध्यक्ष पर जातीय राजनीति का आरोप ।संदिग्ध बोला - साबित करो तो खुद को मार लूंगा गोली मुंगेर : जमालपुर फरीदपुर दास टोला में रिटायर्ड प्रधानाचार्य मनोज कुमार दास के घर दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट में जमालपुर पुलिस एक सप्ताह बाद भी जीरो पर खड़ी है। असली लुटेरे पुलिस की पकड़ से कोसों दूर हैं, जबकि पुलिस पीड़ित परिजनों द्वारा लूटेरे के गर्दन में दिखे टैटू और विलेन लिखे टी-शर्ट के सहारे अंधेरे में तीर चला रही है। अब पुलिस पर आरोप लग रहा है कि नाकामी छिपाने के लिए वह निर्दोष को मोहरा बनाकर केस की इतिश्री करना चाह रही है। पुलिस के पास न तो कोई ठोस तकनीकी साक्ष्य है, न मोबाइल टावर डंप, न ही वैज्ञानिक अनुसंधान। जांच सिर्फ एक युवक के गले पर बने टैटू और उसके पहने हुए टी-शर्ट के इर्द-गिर्द घूम रही है। जबकि जानकारों का कहना है कि टैटू और टी-शर्ट आजकल आम हैं, सिर्फ इसके आधार पर किसी को लुटेरा साबित करना हास्यास्पद है। इसी मामले में संदिग्ध बनाए गए फरीदपुर निवासी निशू झा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर आकर जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान पर सीधा हमला बोला है। निशू ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष बैकवर्ड-फॉरवर्ड की राजनीति कर रहे हैं और साजिशन उसे फंसाया जा रहा है। निशू ने पुलिस को खुली चुनौती दी है, तकनीकी जांच करा लीजिए, मेरा लोकेशन, कॉल डिटेल और फिंगरप्रिंट चेक करा लीजिए। अगर लूट में मेरी जरा भी भूमिका निकली तो आपको गिरफ्तार नहीं करना पड़ेगा, मैं खुद अपनी जान दे दूंगा। लेकिन सिर्फ टैटू दिखाकर अपराधी साबित करना बंद कीजिए। उसने आगे कहा कि पुलिस घर में घुसकर उसकी मां और बहन को जबरन थाने ले गई और वहां गाली-गलौज की। यह कैसा न्याय है। एसपी साहब से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। कहा कि जब पुलिस असली अपराधियों को नहीं पकड़ पाती तो किसी सॉफ्ट टारगेट को पकड़कर केस क्लोस करने का खेल खेलती है। एसपी को इस मामले में स्वयं हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, नहीं तो पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की जगह एक निर्दोष बर्बाद हो जाएगा। इधर मामले में एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने कहा, सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो संज्ञान में है। निशू झा का भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है।
0
0
Report

गंडक जलस्तर बढ़ा, गोपालगंज में बाढ़ का खतरा; प्रशासन बचाव शुरू

Gopalganj, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है बाल्मीकि बराज से 4 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी का डिस्चार्ज हो रहा है वही गोपालगंज में गण्डक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है जिला प्रशासन के अधिकारी बांध का निरीक्षण कर रहे हैं निचले इलाकों में बसे लोगो को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है डीएम समीर सौरभ ने बरौली प्रखंड़ में सारण बांध व डुमरिया घाट का निरीक्षण किया व तैयारियो का जायजा लियाeder सदर प्रखंड में एसडीएम व सीओ ने बांध का निरीक्षण किया व माइकिंग कर लोगो को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की वही पानी बढ़ने के साथ कटाव शुरू हो गया है ग्रामीण परेशान है उनका कहना है कि पानी बढ़ रहा है सरकार नाव की व्यवस्था करें ताकि पानी ज्यादा होने पर हमलोगों गांव से आ जा सके कटाव हो रहा है कटाव से चिंता है कि घर व खेत कट सकता है बाइट-शर्मा यादव ,ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement

पतकी जंगल के पास बदमाशों ने बाइक सवार को हमला किया; घायल रिम्स रेफर

Latehar, Jharkhand:एंकर लातेहार सदर थाना क्षेत्र के एनएच 39 पर पतकी जंगल के पास अज्ञात अपराधियो ने मोटरसाइकिल सवार आशीष कुमार को हमला कर दिया है और अपराधी घटना स्थल से फरार हो गया है । हालांकि घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों लातेहार थाना पुलिस को दी सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर घायल को सदर अस्पताल पहुचाया । घायल को अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए राँची रिम्स रेफर कर दिया है । बताया जाता है घायल आशीष कुमार सदर थाना क्षेत्र के परसाही निवासी श्याम किशोर पासवान का पुत्र है । घायल आशीष कुमार पतकी की दिशा से लातेहार की ओर आ रहा था तभी अपराधियो ने हमला कर दिया । वही कॉंग्रेस नेता आफताब आलम ने बताया कि अपराधियों ने हमला कर है जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया प्राथमिक इलाज के राँची रिम्स रेफर किया है । वही प्राथमिक इलाज कर रहे डॉ जेपी जायसवाल ने बताया कि घायल अवस्था मे एक मरीज आया है जिसका प्राथमिक इलाज के बाद राँची रिम्स रेफर कर दिया गया है । जख्म देखने से प्रतीत होता है कि किसी नुकीले हथियार से मारा गया है । पूरे मामले में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही जल्द ही अपराधी को पुलिस पकड़ लेगी ।
0
0
Report

हरदोई में जलभराव: मंत्री ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाकर पानी निकासी सुधारी

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में जलभराव पर मंत्री का एक्शन, धन्नूपुरवा पहुंचे नितिन अग्रवाल,ईओ को फटकार,सामने जेसीबी से हटवाई पुलिया लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद शहर में भीषण जलभराव से बिगड़े हालात देखने आबकारी नितिन अग्रवाल धन्नूपुरवा पहुंचे।यहां शहर की जल निकासी के मुख्य मार्ग पर नाले और पुलिया के आसपास अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। मंत्री ने मौके पर स्थिति देखी और अपनी मौजूदगी में जेसीबी चलवाकर पानी की निकासी में बाधक अतिक्रमण हटवाया। नगर पालिका कर्मचारियों ने अतिक्रमण साफ कराया और नाले पर बनी पुलिया को भी जेसीबी से हटाया गया।मंत्री ने मौके पर अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाते हुए सवाल किया कि जब नाला इतने समय से बंद था और पुलिया जल निकासी में बाधक बनी थी तो इसे पहले क्यों नहीं हटवाया गया। आबकारी नितिन अग्रवाल ने कहा कि वह नगर पालिका के काम से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नालों के सभी मेन एग्जिट पॉइंट पर पानी की निकासी प्रभावित करने वाले अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं। गलत तरीके से पुलिया-पुल बनाकर नालों का पानी रोकने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति पर किसी को अतिक्रमण करने का अधिकार नहीं है। भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। ईओ की जिम्मेदारी तय करने के साथ लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों को जिलों और तहसीलों में फसलों का तत्काल आकलन कराने को कहा गया है। खरीफ, गन्ना, तिल समेत खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को जल्द मुआवजा मिलेगा। बारिश से गिरे मकानों, कच्चे मकानों और पशुधन के नुकसान की भी भरपाई होगी। कच्चे मकानों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने और पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना अथवा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। बाइट -- नितिन अग्रवाल आबकारी मंत्री यूपी सरकार
0
0
Report

बलरामपुर में खरझार नाले के उफान से 6 घंटे में दो बार बाढ़, गांव घिरे

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे खरझार नाले का दिख रहा रौद्र रूप: 6 घंटे में दो बार बाढ़ आने से एक दर्जन गांव घिरे, पहाड़ी नालों के क्षेत्र में बाढ़ से हालात बलरामपुर जनपद के महराजगंज तराई मे पहाड़ों पर लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। महराजगंज तराई क्षेत्र में खरझार नाला उफान पर आने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नाले का पानी आधा दर्जन से अधिक गांवों में घुस गया, जबकि करीब एक दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए। रामगढ़ मैटहवा पूरी तरह जलमग्न हो गया। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों के सामने खाने-पीने के सामान को बचाने और सुरक्षित स्थान पर जाने की समस्या खड़ी हो गई। कई परिवारों को छतों पर शरण लेनी पड़ी। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब छह घंटे के भीतर खरझार नाला दो बार उफना। सुबह करीब 5:30 बजे अचानक पानी बढ़ने से रामगढ़ मैटहवा समेत आसपास के गांवों में अफरातफरी मच गई। बारिश के कारण अधिकांश लोग घरों में सो रहे थे। अचानक पानी घुसने पर लोग सामान और अनाज बचाने में जुट गए। घरों में रखा अनाज और खाद्य सामग्री भीगकर खराब हो गई। कई रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। राप्ती का पानी नहीं, पहाड़ी नाले ने बिगाड़ी स्थिति खरझार नाले की बाढ़ का पानी राप्ती नदी से नहीं आया है। राप्ती नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बताया जा रहा है। पहाड़ों में हुई तेज बारिश के बाद खरझार समेत अन्य पहाड़ी नालों में अचानक पानी बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नाले का पानी करीब 8 से 10 घंटे बाद कम हो जाता है, लेकिन इस दौरान गांवों में काफी परेशानी होती है। जिले के अन्य पहाड़ी नालों के आसपास भी पानी बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ी है। 70 मीटर तटबंध कटा, खेतों की ओर बढ़ा पानी रामगढ़ मैटहवा के पूरब दिशा में करीब 70 मीटर तटबंध कट गया है। इससे पानी का बहाव तेज होकर खेतों की ओर फैल रहा है। ललिया रोड पर साहेबनगर के पास खरझार नाले में करीब तीन फीट पानी बह रहा है। विजयीडीह, जगरामपुरवा, ओरहिया, लहेरी, सुगानगर और लोनियनपुरवा समेत कई गांव पानी से घिरे हैं। रामगढ़ मैटहवा का परिषदीय विद्यालय भी पानी की चपेट में है। धान के खेतों में पानी के साथ पहुंची रेत बाढ़ का पानी खेतों में पहुंचने से धान की फसल प्रभावित हुई है। कई खेतों में पानी के साथ रेत भी जमा हो गई है। किसानों का कहना है कि पहले सूखे ने परेशान किया और अब बाढ़ ने मुश्किल बढ़ा दी। नाले के किनारे करीब 10 हेक्टेयर जमीन पर हर साल बाढ़ से खेती प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने तटबंध की तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है。 लेखपाल को मौके पर भेजा एसडीएम हेमंत गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

चिराग पासवान: युवाओं के लिए राष्ट्रीय युवा आयोग और भर्ती सुधार की मांग तेज

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान ने युवाओं से किया संवाद, चिराग़ पासवान ने कहा कि युवाओं के आक्रोश को ज्वालामुखी बनने से पहले हमे उन्हें सुनना चाहिए, कहा देश में जब तमाम आयोग हैं तो राष्ट्रीय युवा आयोग का भी गठन होना चाहिए, चिराग़ पासवान ने भर्ती परीक्षाओं की अनियमितता पर भी दी प्रतिक्रिया, कहा अगर भर्ती परीक्षा रद्द होती है तो अभ्यर्थियों को दुबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए सरकारी खर्च दिया जाना चाहिए, *यूथ बोले तो* कार्यक्रम के जरिए हजारों की संख्या में जेन जी स्टाइल में चिराग़ ने युवाओं से किया संवाद, चिराग़ पासवान ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी उतरने का किया ऐलान, कहा लोकजनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
0
0
Report

अभय चौटाला: इनेलो सत्ता में आकर मेवात के साथ पूरे हरियाणा का विकास करेगा

Nuh, Haryana:भाजपा को सत्ता से बाहर, कांग्रेस को सत्ता से दूर रख इनेलो की सरकार बनाएंगे : अभय चौटाला नूंह में चौ. देवीलाल की 113वीं जयंती पर सम्मान दिवस रैली में उमड़ा जनसैलाब। अभय चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर लगाए कई आरोप, नवंबर में गांव-गांव जाने का ऐलान सत्ता में आने पर गुरुग्राम की तर्ज पर मेवात के विकास का दावा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से रविवार को नूंह में पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती के अवसर पर सम्मान दिवस रैली का आयोजन किया गया। करीब 75 एकड़ में बनाए गए विशाल रैली स्थल पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का मेवात से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर इनेलो मेवात में सुविधाओं का विस्तार करते हुए गुरुग्राम की तर्ज पर क्षेत्र का विकास करवायेगी। रैली से पहले अभय चौटाला ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल सत्ता में रहते हुए और विपक्ष में रहते हुए भी हमेशा मेवात के लोगों के बीच आते रहे और क्षेत्र को विभिन्न सुविधाएं दिलाने का काम किया। अभय चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके अनुसार हरियाणा कभी खेल, खेती और रोजगार के लिए जाना जाता था, लेकिन आज बेरोजगारी, नशे, अपराध, पेपर लीक और किसानों के आंदोलनों की चर्चा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी भर्तियों में पेपर लीक होने तथा परीक्षाओं के बाद परिणाम अटकने से युवा परेशान हैं। उन्होंने 1989 में दिल्ली के बोट क्लब पर चौधरी देवीलाल के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रैली का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय विपक्ष एक मंच पर आया था और इसके बाद केंद्र में सत्ता परिवर्तन हुआ। अभय चौटाला ने कहा कि वर्तमान रैली से भी प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संदेश जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी समय में भाजपा सत्ता से बाहर होगी, कांग्रेस सत्ता से दूर रहेगी और इनेलो की सरकार बनेगी। अभय चौटाला ने 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों को लेकर भी भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 2019 में जननायक जनता पार्टी के तत्कालीन विधायकों ने भाजपा सरकार के गठन में सहयोग किया। वहीं 2024 के चुनाव को लेकर उन्होंने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भाजपा को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए। उन्होंने ईडी की कार्रवाई, टिकट वितरण और कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों से जुड़े कई दावे भी रैली में रखे। ये सभी आरोप अभय चौटाला ने अपने संबोधन के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा के साथ वे नवंबर में दोबारा गांव-गांव जाएंगे और भाजपा व कांग्रेस की नीतियों को लेकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर नशे और बेरोजगारी के खिलाफ काम किया जाएगा तथा किसानों से संबंधित पोर्टलों को बंद कर विकास योजनाओं को लागू किया जाएगा। कई नेताओं ने भेजे संदेश रैली में तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं सांसद अभिषेक बनर्जी तथा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौटाला की ओर से संदेश भेजे गए। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने चौधरी देवीलाल को महान नेता बताते हुए कहा कि अभय सिंह चौटाला उनकी नीतियों को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न वर्गों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह ने चौधरी देवीलाल को किसानों का नेता बताते हुए भाजपा सरकार की कृषि नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने एमएसपी, किसानों की आय और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लेकर सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने चौधरी देवीलाल से जुड़े पुराने राजनीतिक प्रसंगों का भी उल्लेख किया। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि चौधरी देवीलाल किसानों और मेहनतकश वर्ग की आवाज थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला ने अपने संबोधन में काव्य पंक्तियों के माध्यम से विरोधियों पर राजनीतिक तंज कसा। रैली का मंच संचालन डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल और रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने किया। अर्जुन चौटाला ने अपने जोशीले अंदाज में मंच संचालन करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। सुनैना चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल जमीन से जुड़े नेता थे, जबकि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते हुए सरकार को लोगों के द्वार तक पहुंचाने का काम किया। इस अवसर पर शेर सिंह बड़शामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, संसदीय बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, बोर्ड सदस्य राधेश्याम शर्मा, प्रदेश प्रधान महासचिव प्रताप गुज्जर, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामां, संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान, पूर्व विधायक भरत सिंह छोक्कर व बूटा सिंह, महिला इकाई की प्रदेशाध्यक्ष तनुजा, नूंह जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक रघु यादव सहित कई नेताओं ने थामा इनेलो का दामन सम्मान दिवस रैली के दौरान पूर्व विधायक रघु यादव सहित जाहिद खान ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। रघु यादव ने कहा कि अभय सिंह चौटाला चौधरी देवीलाल के सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। रघु यादव वर्ष 1987 में रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से लोकदल के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत गुजरात के नवनिर्माण आंदोलन से जुड़े दौर में की थी। वर्ष 1980 से 1985 तक वे अखिल भारतीय युवा जनता के महासचिव रहे। इसके बाद हरियाणा संघर्ष समिति में महासचिव के रूप में कार्य किया। वर्ष 1987 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने रेवाड़ी से चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था। रैली में दिखा उत्साह सम्मान दिवस रैली को लेकर नूंह शहर और आसपास के क्षेत्रों में इनेलो के झंडे और हरे रंग के झंडे नजर आए। बड़ी संख्या में लोग बाजारों और सड़कों पर रैली देखने पहुंचे। कई स्थानों पर लोग घरों की छतों से रैली में आए वक्ताओं को सुनते नजर आये। रैली स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की भीड़ रही। रैली में बच्चों और युवाओं के हाथों में इनेलो के झंडे दिखाई दिए। हरियाणवी कलाकारों ने रागनी और गीतों के माध्यम से चौधरी देवीलाल और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की राजनीतिक विरासत और नीतियों का गुणगान किया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाषण :- अभय सिंह चौटाला। भाषण :- सुरेंद्र चौधरी जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top