Back
गोंडा के भीमेश्वर मंदिर में 54 फीट शिवलिंग पर भक्तों की भारी भीड़
AKAtul Kumar Yadav
Feb 15, 2026 09:48:33
Gonda, Uttar Pradesh
खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में देश प्रदेश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे ऊंची भगवान शिव की शिवलिंग स्थापित है। यह शिवलिंग पुरातत्व विभाग के अनुसार लगभग 6000 वर्ष पुरानी है। इसको अज्ञातवास के दौरान पांडवों द्वारा बकासुर नाम के राक्षस का वध करके मोक्ष पाने के लिए की गई थी। पांडवों द्वारा स्थापित इस ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिर का नाम पांडवों द्वारा भीमेश्वर महादेव मंदिर रखा गया था। लेकिन लगभग 500 साल पहले ये ऐतिहासिक मंदिर धीरे-धीरे जर्जर हो गई थी और पांडवों द्वारा स्थापित यह शिवलिंग जमीन में समा गई थी। इसी जमीन पर पृथ्वीराज सिंह नाम के एक युवक द्वारा अपने गौशाला के निर्माण के लिए ईंट निकलवाई जा रही थी। तभी यहां पर यह विशाल शिवलिंग मिला था विशाल शिवलिंग मिलने के बाद पृथ्वीराज सिंह नाम के युवक द्वारा ही। इस मंदिर का निर्माण कराकर पूजा अर्चना करके इस मंदिर का नाम भीमेश्वर महादेव मंदिर की जगह पर पृथ्वीनाथ मंदिर रखा गया था। तब से अब तक यहां पर लगातार लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर भी बीते 7 घंटे से भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है भक्त लाइनों में लगा करके एड़ी उठा करके जलाभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। गोंडा ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी हजारों और लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। इस मंदिर की मान्यता है कि जो भी भगवान भोले का भक्त सच्चे मन से भगवान से मनोकामना मांगता है उसकी मनोकामना पूरी होती है। इस विशाल शिवलिंग की कुल लंबाई 54 फ़ीट है 7 अरघे है इन्हीं 7 अरघों पर पृथ्वी नाथ मंदिर बनी हुई है। जो पहला अरघा काली कसौटी दुर्लभ पत्थर का बना हुआ दिखाई दे रहा है। इसी अरघे पर लोग जलाभिषेक कर रहे हैं साथ ही 6 अरघे अभी भी जमीन के नीचे हैं। वर्तमान समय की अगर बात करें तो ये विशाल शिवलिंग 49 फीट नीचे है जो नहीं दिखाई दे रही है और 5:15 फीट ऊपर शिवलिंग है जो दिखाई दे रही है। इस विशाल शिवलिंग की यह भी खासियत है। कि बिना ऐड़ी उठाए हुए कोई भी व्यक्ति भगवान शिव के शिवलिंग पर सीधे जलाभिषेक नहीं कर सकता है। वहीं तत्कालीन सपा सरकार में पूर्व कृषि मंत्री रहे कुंवर आनंद सिंह ने पुरातत्व विभाग को पत्र लिखकर के इसकी जांच करवाई थी। तब जाकर के सच्चाई सामने आई थी कि यह विशाल शिवलिंग कसौटी के पत्थर पर बना हुआ है जिससे सोना तराशा जाता है। कजरी तीज त्योहार पर गोंडा में इसी मंदिर पर लगभग 10 लाख से अधिक श्रद्धालु रात्रि 12:00 बजे से ही लाइनों में लगकर के जलाभिषेक करते हैं और सावन के महीना में भी यहां पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ रहती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkash Sharma
FollowFeb 15, 2026 11:30:200
Report
0
Report
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 15, 2026 11:23:220
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 15, 2026 11:23:060
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 15, 2026 11:22:420
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 15, 2026 11:22:04Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोहिया शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 11:21:510
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 15, 2026 11:21:170
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 15, 2026 11:21:05Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर मानसरोवर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की。
0
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 15, 2026 11:20:330
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 15, 2026 11:20:20Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 15, 2026 11:20:050
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 15, 2026 11:19:540
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 15, 2026 11:19:230
Report