icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow26 Jan 2025, 05:48 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रंगनाथ मंदिर के गरुण स्तम्भ का पुनरोद्धार: बालालायम तीन दिन, स्वर्ण मंडन शुरू

Mathura, Uttar Pradesh:रंगनाथ मंदिर में स्वर्ण स्तंभ का होगा पुनरुद्धार: 3 दिन तक मनाया बाल्यालम उत्सव, गरुड़ स्तंभ की शक्तियों को किया छवि चित्र में स्थापित मथुरा--वृंदावन में श्री रामानुज सम्प्रदाय के प्रमुख दिव्यदेश रंगनाथ मंदिर में स्थापित गरुण ध्वज स्तम्भ के पुनरोद्धार की वैदिक प्रक्रिया दक्षिण भारतीय विद्वानों के सान्निध्य में पूर्ण हू। त्रिदिवसीय बालालय अनुष्ठान के उपरांत अब गरुण स्तम्भ के स्वर्ण मंडन का कार्य शुरू होगा। उत्तर भारत में श्री वैष्णव संप्रदाय के सबसे बड़े दिव्यदेश रंगनाथ मंदिर को ब्रजवासी सोने के खंबे के मन्दिर के नाम से भी जानते है। जबकि रामानुज सम्प्रदाय की दिव्यदेश परम्परा के अनुसार गरुण ध्वज स्तम्भ भगवान के दर्शन की प्रथम सीढ़ी है। इसके शरणागत होकर ही भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। लगभग पौने दो सौ वर्ष प्राचीन श्री रंगनाथ मंदिर में वैदिक परम्परा के अनुरूप भगवान श्री गोदा रंगमन्नार के मुख्य गर्भ गृह के समक्ष गरुण स्तम्भ स्थापित है। शाल और सागवान की लकड़ी से निर्मित पचास फीट ऊँचे इस स्तम्भ पर स्वर्ण का बाह्य आवरण है। जोकि खुले स्थान में होने के कारण क्षरण होने लगा था। मन्दिर के महंत गोवर्धन पीठाधीश्वर बालक स्वामी जी की इच्छानुसार इसके पुनरोद्धार का संकल्प लिया गया। जिसमें क्षरण हो चुके स्थान पर पुनः स्वर्ण मंडन किया जायेगा। सम्प्रदाय की वैदिक रीति रिवाजों के अनुरूप दक्षिण भारतीय वेदपाठी विद्वानों द्वारा मन्दिर में त्रिदिवसीय बालालायम अनुष्ठान किया गया। जिसके प्रथम चरण में अंकुरारोपन, देव आह्वान, गरुण शांति और सुदर्शन हवनादि के उपरांत गरुण स्तम्भ की संपूर्ण शक्ति प्रतीकात्मक छवि में प्रतिस्थापित की गई। जिसे बालालायम कहा जाता है। गरुड़ स्तम्भ का कार्य दक्षिण भारत से आए लक्ष्मी नरसिम्हन के नेतृत्व में 10 अनुभवी लोगों द्वारा किया जाएगा। लक्ष्मी नरसिम्हन ने बताया कि वह दक्षिण भारत के कई प्रमुख मंदिरों में यह कार्य कर चुके हैं। सबसे पहले पाढ़ बांधने के बाद यह देखा जाएगा कि स्तम्भ में प्रयुक्त लकड़ी किस हाल में है, जिसके बाद ही स्वर्ण चढ़ानें की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें 60 से ज्यादा दिनों का समय लग सकता है। मन्दिर की सी ई ओ अनघा श्री निवासन ने बताया कि इस संपूर्ण प्रक्रिया में 2 महीने से अधिक का समय लगेगा। लगभग सात किलो सोने से पवित्र स्तम्भ का स्वर्ण मंडन किया जायेगा। यह स्वर्ण भक्तों द्वारा दान स्वरूप मंदिर में दिया जा सकता है। इस गरुण स्तम्भ का कार्य होली के बाद आयोजित होने वाले ब्रह्मोत्सव तक पूर्ण होने की संभावना है। मन्दिर के पुजारी राजू स्वामी ने बताया कि दक्षिण के विद्वानों के आचार्यत्व में यह वैदिक अनुष्ठान किया गया। जिसमें प्रथम दिवस अंकुर रोपण, मृदा रोपण,हवन आदि पूजा हुई। दूसरे दिन लघु ब्रह्मोत्सव हुआ। तीसरे और अंतिम दिन रविवार को शुभ मुहूर्त में अन्य पूजा हवन पूर्णाहुति आदि हुई। इस दौरान अनेकानेक कार्य शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न हुए। उन्होंने बताया कि पुनरोद्धार का कार्य प्रथम बार संपादित किया जा रहा है। इस दौरान पुरोहित विजय मिश्र, रघुनाथ स्वामी, रंगा स्वामी, चौवी स्वामी,वासु स्वामी, आर कृष्णन, एम एल पांडे, शेषाचारी, राजन स्वामी, राजू सक्सेना, सुधा कुलश्रेष्ठ, कल्पना जी, सुधा कृष्णन,तिरुपति राव,शरद शर्मा सहित अनेक मंदिर दर्शन करने आए भक्त मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में हथियारबंद अपराधी सोना-चांदी दुकानदार से लूटपाट, दो युवक गोली लगे

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर हथियार के बल पर सोना चांदी के दुकानदारों से लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। हालांकि, गोली लगने के बावजूद दोनों युवकों ने हिम्मत नहीं हारी और जेवरात से भरा बैग लेकर मौके से भाग निकले। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित एनएच-31 के पास की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित एनएच-31 के पास का है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने सोना-चांदी के एक दुकानदार को निशाना बनाते हुए लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने गुस्से में आकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों युवक गोली लगने से घायल हो गए। लेकिन गोली लगने के बावजूद दोनों युवकों ने हिम्मत नहीं हारी। अपनी जान बचाते हुए दोनों जेवरात से भरा बैग लेकर वहां से भागने लगे और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर आने लगे। इसके बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद आनन-फानन में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर बेगूसराय में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हो या रात के अंधेरे में, अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूटपाट और गोलीबारी की घटनाएं आम लोगों के बीच दहशत पैदा कर रही हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं दिख रहा है? क्या अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कमजोर पड़ रहा है? फिलहाल, इन सवालों के बीच पुलिस के सामने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की चुनौती है। आखिर बेगूसराय में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ क्यों खत्म होता जा रहा है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं।
0
0
Report

महाराजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में लगा महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Deepak DixitDeepak DixitFollow2h ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*शिविर में 87 महिलाओं की जांच, निशुल्क दवाएं भी बांटीं* हरदोई के सवायजपुर कस्बे के महाराजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रविवार को महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 87 महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी यादव ने महिलाओं की जांच की। जांच में कई महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत मिली। इनमें कुछ महिलाओं को इसकी जानकारी तक नहीं थी। डॉ. शालिनी यादव ने बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचने, नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराने और निर्धारित दवाओं का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने लगातार होने वाले दर्द को नजरअंदाज न करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित खानपान अपनाने और बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने पर जोर दिया। शिविर में डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. शिवांगी कुमारी, आस्था मिश्रा मौजूद रहीं।
0
0
Report

अमित शाह व एस. जयशंकर के मार्गदर्शन में हुआ सौरभ चंद्राकर का प्रत्यर्पण : डिप्टी सीएम विजय शर्मा

Raipur, Chhattisgarh:Major Breakthrough in Mahadev App Syndicate: Dy CM Vijay Sharma Credits Amit Shah and S. Jaishankar for Saurabh Chandrakar's Extradition समाचार: महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के सरगना के विदेश भागने पर मामला सीबीआई को सौंपा गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के मार्गदर्शन व इंटरपोल की मदद से सीबीआई ने उसे ओमान से प्रत्यर्पित कराया। भारत लाए जाने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

तीन साल की मासूम बच्ची का शव खेत में मिला,परिजनों ने पड़ोस के 35वर्षीय पर दुषकर्म कर हत्या का आरोप।

RavindraRavindraFollow4h ago
Muskara, Uttar Pradesh::3 साल की मासूम बच्ची की मौत से सनसनी, पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या का गंभीर आरोप.गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़, यूपी के हमीरपुर जिले के मुस्कुरा से एक बेहद दुखद और गंभीर मामला सामने आया है, जहां तीन साल की मासूम बच्ची की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने एक 35 वर्षीय पड़ोस में रहने वाले युवक पर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में फेकने का आरोप लगाया है। जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के गहरौली रोड पर तीन साल की मासूम बच्ची की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक हीरालाल बच्ची को बेहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। युवक ने मासूम के साथ जघन्य अपराध करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल मौके पर जिले के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं.और आरोपी युवक की तलाश जारी है .वही दूसरी तरफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसी दौरान पुलिस और परिजनों में कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिससे पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए , जिसके बाद प्रशासन ने बढ़ते तनाव को देखते हुए पी ए सी की एक बैटेलियन सहित जिले के आधा दर्जन थानों की पुलिस को मौके पर तैनाथ कर दिया है
0
0
Report
Advertisement

एक छत के नीचे लगा मेगा विधिक सहायता शिविर।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow6h ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के पाइनवुड स्कूल में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज मनोज कुमार राय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं उपकरण वितरित किए। सचिव आशुतोष तिवारी के अनुसार, करीब 400 लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी। नए आवेदनों को भी चिह्नित कर जल्द निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शेर सिंह कक्कड़, अपर जिला जज लखविंदर सिंह सूद, मनीष कुमार, श्रीमती अर्चना यादव, सौरभ श्रीवास्तव, मोहित शर्मा, निशांत देव, श्रीमती मिर्जा जीनत, संजय कुमार, प्रबोध वर्मा, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, बार अध्यक्ष राहुल त्यागी, काफी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी गण आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

सीकर में पंचायत चुनाव रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला

Sikar, Rajasthan:चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट सीकर के दादिया थाना इलाके में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। चुनाव में सरपंच प्रत्याशी के भाई सहित अन्य लोगों ने होटल पर बैठे भतीजे पर जानलेवा हमला किया। जिन्होंने युवक के सिर पर बोतल फोड़ दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सीकर लाया गया। सीकर के एस के अस्पताल से इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया है। इधर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घायल युवक राजेश उर्फ बंटी के भाई देशराज ने बताया कि आज शाम को उनके भाई राजेश पलासिया के पास खुशबू होटल पर अपने एक साथी के साथ बैठा था। इसी दौरान वहां पर एक बोलेरो गाड़ी आई जिसमें पूर्व सरपंच और हाल ही में चुनाव में पिपराली पंचायत से प्रत्याशी संतोष मूंड का भाई रामनिवास, जितेंद्र सहित अन्य लोग आए। इन्होंने आते ही राजेश के साथ मारपीट करना शुरू की। मारपीट करने के बाद राजेश के सिर पर बोतल फोड़ दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने गांव में इसकी सूचना दी और इसके बाद राजेश को अस्पताल लेकर आए। गांव के सरपंच विकास ने बताया कि इस बार जो चुनाव हुए उसमें राजेश ने उसका समर्थन किया था। राजेश रिश्ते में रामनिवास का भतीजा लगता है। इसी बात को लेकर वह रंजिश रख रहा था और आज मौका पाकर राजेश पर हमला कर दिया। हमारी मांग है की घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा कल से धरना शुरू करेंगे。 बता दें कि पिपराली में 30 अक्टूबर को सरपंच का रिजल्ट आया था। इसमें विकास ने 2009 वोटों से जीत हासिल की जबकि संतोष मूंड दूसरे नंबर पर रहा था。
0
0
Report
Advertisement

ब्यूटी पार्लर में चोरी करते पकड़ा गया युवक, पब्लिक ने किया पुलिस के हवाले।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow6h ago
Prabhas Patan, Gujarat:सहारनपुर में गल्ले पर हाथ साफ करते ही मचा हड़कंप, महिलाओं ने चप्पलों से की धुनाई, पुलिस ने हिरासत में लिया! सहारनपुर। स्टार पेपर मिल रोड स्थित विनय विहार कॉलोनी में रात करीब 9 बजे अचानक ऐसा हंगामा मचा कि इलाके में चोर-चोर की आवाजें गूंजने लगीं। मामला एक ब्यूटी पार्लर का है, जहां कथित तौर पर चोरी करने पहुंचे युवक को लेने के देने पड़ गए। बताया जा रहा है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका संगीता कुछ पल के लिए दुकान में इधर-उधर हुईं, तभी पहले से घात लगाए बैठे युवक ने मौका देखकर गल्ले पर हाथ साफ कर दिया। युवक को लगा कि चोरी करके चुपचाप निकल जाएगा, लेकिन उसे क्या पता था कि आगे उसका स्वागत करने के लिए पूरी कॉलोनी तैयार बैठी है! जैसे ही युवक चोरी करके भागने लगा, संगीता ने जोर-जोर से शोर मचा दिया—चोर-चोर, पकड़ो-पकड़ो! फिर क्या था, आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आ गए। कुछ युवकों ने पीछा करके आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं ने भी चप्पलों से उसकी खातिरदारी कर दी। देखते ही देखते ब्यूटी पार्लर के बाहर भीड़ जमा हो गई और इलाके में हंगामा खड़ा हो गया। उधर, मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि चोरी के इस मामले में पूरी कहानी क्या है।
0
0
Report

लखीमपुर-खीरी नीमगांव थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या, चार राउंड फायरिंग से दहला इलाका।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow6h ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब छह बजे ढकिया गांव के पास बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक को निशाना बनाकर करीब चार राउंड फायरिंग की। गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। मृतक की पहचान रामखेड़ा निवासी विपुल अवस्थी (25) पुत्र रमाशंकर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विपुल गांव में अपने परिवार के साथ रहता था और खेती-किसानी के काम में पिता का हाथ बंटाता था। उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक, रविवार को विपुल गांव के ही एक युवक के साथ मोटरसाइकिल से बाजार गया था। वापस लौटते समय ढकिया गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से विपुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के चचेरे भाई रोहित कुमार ने बताया कि करीब छह महीने पहले खेत जोतने को लेकर विपुल और विपक्षी पक्ष के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान विपुल को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस की ओर से मामले की जांच और आरोपियों की तलाश के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top