271310
गोंडा -बिजली चलित पंखे का निर्माण और संचालन का प्रस्तुतीकरण।
Khorhansha, Uttar Pradesh:कम्पोजिट विद्यालय काजीदेवर झंझरी की छात्रा लक्ष्मी दूबे ने विद्यालय परिसर में बिजली चलित पंखे का निर्माण कर उसका संचालन कर बच्चों के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया । हस्त निर्मित बिजली का पंखा जब चलकर हवा फेंकने लगा तो बच्चों का उत्साह चरम पर था।विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका नफीस बानों के मार्गदर्शन में विद्यालय के बच्चे ज्ञान - विज्ञान में खूब रुचि ले रहे हैं। वैज्ञानिक अनुसंधान के तरफ बच्चों की गहरी रुचि बन रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डायल-112 के 32 नए पुलिस वाहन से गिरिडीह में सुरक्षा और मदद तेज
Giridih, Jharkhand:एभीबी : जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की डायल-112 परियोजना के तहत प्राप्त 32 नए पुलिस वाहनों का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि डायल-112 एकीकृत आपातकालीन सेवा है, जिसका उद्देश्य किसी भी संकट की स्थिति में लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाना है। नए वाहनों के संचालन से जिले में पुलिस की प्रतिक्रिया समय (Response Time) में कमी आएगी। दुर्घटना, अपराध, चिकित्सा या अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहले की तुलना में अधिक तेजी से घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। साथ ही इन वाहनों के माध्यम से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित गश्त (पेट्रोलिंग) को भी और सशक्त किया जाएगा। इससे अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूती मिलेगी। पुलिस प्रशासन ने कहा कि डायल-112 सेवा के विस्तार से आम लोगों को बेहतर और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी तथा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।0
0
Report
सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर पूर्वजों की अनदेखी का हमला बोला
Prayagraj, Uttar Pradesh:राहुल गांधी पर बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने पूर्वजों की अनदेखी का लगाया आरोप, बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा राहुल गांधी अपने दादा फिरोज गांधी को भूल गए हैं, जो व्यक्ति अपने पूर्वज और दादा को भूल गया है वह देश के युवाओं को क्या संदेश देगा, बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर चढ़ाए फूल, कहा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज तो आते हैं लेकिन उन्हें अपनों की याद नहीं है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल संगम नगरी प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के पेपर लीक, बेरोजगारी और परिक्षाओं में गड़बड़ी के मुद्दों पर सत्ता और सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। उसके पहले बीजेपी ने राहुल गांधी पर अपने पूर्वजों की अनदेखी का बड़ा आरोप लगा दिया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने साफ कहा है कि जो व्यक्ति अपने पूर्वजों का नहीं है, जिसने अपने दादा फिरोज गांधी को भुला दिया, वह आखिर देश और प्रदेश के साथ छात्रों का क्या होगा। प्रयागराज के मंफोर्डगंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज तो कई बार आए, लेकिन अपने दादा को ही भुला बैठे हैं, उनकी कब्र पर एक फूल तक चढ़ाने नहीं आए हैं, इस लिए उन्हें छात्रों के साथ अपने पूर्वजों को भी याद करना चाहिए। उन्होंने कहा जो व्यक्ति अपने दादा को भूल गया है वह जेन जी को संदेश देगा। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि जेन जी को संदेश देने से पहले उन्हें पूर्वजों की भी सुध लेनी चाहिए। बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि फिरोज गांधी के कब्र की नेम प्लेट का रंग उड़ गया है, कब्र भी बदहाली की हालत में है, इस लिए एडीएम सिटी को बुलाकर यहां की बेहतर देखरेख के लिए भी जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही यहां के रखरखाव और देखभाल के भी उचित बंदोबस्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह के पूर्वजों की अनदेखी आरोपों पर कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सीधे जवाब देने के बजाय बीजेपी पर ही वादाखिलाफी का आरोप लगाया। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बीजेपी मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है, इस लिए हम अभी युवाओं के मुद्दे पर उनसे पूछना चाहते हैं कि युवाओं के साथ क्यों अन्याय हो रहा है।0
0
Report
METRE परीक्षा से बिहार-झारखंड के छात्रों को 28 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और मार्गदर्शन
Patna, Bihar:MENTORS EDUSERV के संस्थापक एवं निदेशक आनंद कुमार जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेंटर्स एडुसर्व टैलेंट रिवॉर्ड एग्जाम (METRE) की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बिहार और झारखंड के छात्रों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में 20 से 27 सितंबर 2026 तक और ऑफलाइन मोड में 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। आनंद जायसवाल ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से मेधावी छात्रों को करीब 28 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही लगभग 1600 छात्रों का चयन विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं और पुरस्कारों के लिए किया जाएगा। परीक्षा में कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। बिहार के सभी 38 जिलों और झारखंड के 24 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्र इसमें भाग ले सकें। उन्होंने कहा कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्टेट रैंक, जिला रैंक और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा चयनित विद्यार्थियों को मेटर्स एडुसर्व के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का विशेष अवसर भी मिलेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई का स्तर जानने और राज्यभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का भी मौका मिलेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 15 अगस्त 2026 तक पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, जबकि इसके बाद पंजीकरण शुल्क 100 रुपये होगा। संस्थान ने छात्रों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में इस परीक्षा में भाग लेने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
विकासनगर में संदिग्ध मांस के साथ हंगामा, पुलिस जांच शुरू
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक वाहन में संदिग्ध मांस ले जाने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर इकट्ठा हो गए... लाँघा रोड, शीतल नदी के पुल के पास एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी में भारी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद हुआ... मौके पर हंगामा कर रहे आक्रोषित हिंदू संगठन के लोगो ने कहा कि सावन के महीने में मांस का परिवहन करने से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.. जिसको लेकर उन्होंने मौके पर जमकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस वाहन और उसमें सवार लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई... फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुट चुकी है...0
0
Report
सरसावा ढाबे के किचन में आग, फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा
Saharanpur, Uttar Pradesh:साहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम सरसोहेड़ी स्थित आनंदम ढाबा में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ढाबे के छप्परनुमा किचन में रखे एलपीजी सिलेंडर से भड़क गई, जिससे किचन में रखा सामान जलने लगा। समय रहते सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। फायर स्टेशन सरसावा को घटना की सूचना मिली। उस समय कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर तैनात फायर सर्विस की यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि किचन में रखे एलपीजी सिलेंडर में आग लगी हुई है और लपटें तेजी से फैल रही हैं। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने बिना समय गंवाए वाटर मिस्ट तकनीक का उपयोग करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने से किचन में रखे प्लास्टिक के डिब्बे, बाल्टियां, गैस चूल्हा और कुछ खाद्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। हालांकि फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई के कारण आग को पूरे ढाबे में फैलने से रोक लिया गया। इससे किचन का बड़ा हिस्सा और ढाबे में रखा अन्य सामान सुरक्षित बच गया, जिससे लाखों रुपये के संभावित नुकसान से बचाव सका। घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग बुझाने के बाद फायर सर्विस टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि कहीं दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंची टीम ने एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया।0
0
Report
सहारनपुर पुलिस ने कांवड़िए की तत्काल सहायता से इलाज कराया, स्थिति सामान्य
Saharanpur, Uttar Pradesh:श्रेणाव मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में एक शिवभक्त कांवड़िये की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे तेज बुखार आ गया। सूचना मिलते ही कांवड़ मार्ग पर तैनात सहारनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए कांवड़िये को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। समय पर इलाज मिलने से कांवड़िये की तबीयत सामान्य हो गई और वह सुरक्षित है। कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर पुलिस लगातार श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए 24 घंटे मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रही है।0
0
Report
Advertisement
AISA प्रमुख ने जेपीएससी 14वीं परीक्षा रद्द और समय पर परीक्षा की मांग पर जोर दिया
Ranchi, Jharkhand:नेहा बोरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि AISA तरफ 14वीं जेपीएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर निकाली गई थी विधानसभा मार्च के दौरान हजारीबाग के रहने वाला अमरनाथ पांडेय ने मुझपर स्याही फेंकी जानलेवा हमला किया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जगन्नाथपुर थाने में रखी हुई है.. AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मार्च का मुद्दा यह था कि जो छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बैठे हुए है उनकी मांग है कि 14 वीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द किया जाए उसके साथ समय पर परीक्षा हो उस मांग के साथ हम है उसके साथ ही प्राइवेट एजेंसियों को परीक्षा का जिम्मा देने के बजाय सरकार खुद अपने संस्थान से कराए इस मांग को लेकर हम लोग विधानसभा घेराव मार्च हम लोगो ने निकाला थे उसी दौरान विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के BA ऑनर्स के छात्र ने पीछे से इंक हमारे ऊपर फेका गया...जांच पर पता चला कि स्याही फेंकने वाला व्यक्ति RSS से जुड़ा हुआ है और स्याही फेंकने के बाद जय श्री राम का नारा लगाया गया है...बीजेपी क्यों हमारे प्रोटेस्ट से नाराज है जिसकी वजह से हमारे ऊपर स्याही फेंका गया...इंडी गठबंधन के सभी दलों को छात्रों के आंदोलन का समर्थन करना चाहिए मार्च में हमारे ऊपर जानलेवा हमला हुआ इसपर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी इसकी भी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए...10 अगस्त को होने वाले विधानसभा मार्च में AISA का समर्थन रहेगा लेकिन मै इस मार्च में नहीं रहूंगी..0
0
Report
पटना के खिलाड़ियों ने अर्निश वर्ल्ड चैंपियनशिप में 19 मेडल जीते: बिहार ने मचाया धमाका
Patna, Bihar:दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक अगस्त से चार अगस्त तक हुए अर्निश वर्ल্ড चैंपियनशिप में भारत की तरफ खेलते हुए बिहार के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बिहार के खिलाड़ियों ने टोटल 19 मैडल जीते जिसमे 6 गोल्ड,8 सिल्वर और 5 कांस्य पदक जीते है। अंशु ने इस बार भी गोल्ड पदक जीता है पिछली बार पिलिपिन्स मे भी अंशु ने गोल्ड पदक जीता था। पटना पहुचने पर बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया।अंशु ने बताया कि बेहतर खेल का प्रदर्शन हुआ है कई देशों के खिलाड़ियों को मात देते हुये कुल 19 पदक जीते है। बाइट-- अंशु कुमारी, गोल्ड पदक विजेता अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी0
0
Report
रोपड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बगावत, चन्नी-ढिल्लो के समर्थकों में टकराव
Rupnagar, Punjab:ਰੋਪੜ- ਰੋਪੜ ਜ਼ਿਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਅਤੇ ਇੰਚਾਰਜ ਭੁਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਵੱਲੋਂ ਨੰਗਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਸਦੇ ਬਰਾਬਰ ਰੋਪੜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਰਿੰਦਰ ਢਿੱਲੋਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਇਕੱਠ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਇੱਥੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਨਾਹਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ।ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਪੁੱਜੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਤੇ ਭੁਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵੀ ਭੜਾਸ ਕੱਢੀ ਜਦ ਕਿ ਬਰਿੰਦਰ ਢਿਲ਼ੌਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉੱਨਾਂ ਸਮੇਤ ਉੱਨਾ ਦੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨੰਗਲ ਚ ਰੱਖੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਕੋਈ ਸੱਦਾ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।ਗੋਰਤਲਬ ਹੈ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਇਹ ਮੀਟਿੰਗ ਪਹਿਲਾਂ ਰੋਪੜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੱਖੀ ਗਈ ਸੀ ਤੇ ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਅਤੇ ਬਰਿੰਦਰ ਢਿਲ਼ੋ ਦੱਸ ਹਲਕਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਵਿਰੋਧ ਹੋਣ ਦੇ ਡਰ ਤੋਂ ਇਹ ਮੀਟਿੰਗ ਨੰਗਲ ਵਿੱਚ ਰੱਖ ਦਿੱਤੀ ਗਈ।ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਰਾਜ਼ਗੀ ਜਤਾਈ ਕਿ ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਨਾਰੇ ਮਾਰਗ ਟਕਸਾਲੀ ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਆਰ ਐਸ ਐਸ਼ ਜਾਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਚਮਚੇ ਕਹਿਣਾ ਗਲਤ ਹੈ।ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਨੂੰ ਜਲਦ ਇਹ ਵਿਵਾਦ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਟੇਜਾ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਧੜੇਬੰਦੀ ਦੇ ਵਿਵਾਦ ਕਾਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਬਹੁਤ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ।ਅੱਜ ਰੋਪੜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਰਕਰਾਂ ਦੇ ਇਕੱਠ ਦੋਰਾਨ ਬਰਿੰਦਰ ਢਿੱਲੋਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਮਨੋਬਲ ਨਾ ਡਿੱਗੇ ਇਸਦੇ ਲਈ ਇਹ ਮੀਟਿੰਗ ਰੱਖੀ ਲਈ ਗਈ ਜਦ ਕਿ ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਨੇ ਉੱਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨੰਗਲ ਵਾਲੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਰੋਪੜ ਹਲਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਕੋਈ ਵਿਗਨ ਨਾ ਪਾਉਣ ਇਸਦੇ ਲਈ ਇੰਨਾਂ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਰੋਪੜ ਵਿੱਚ ਇਕੱਠਾ ਕਰ ਇੰਨਾਂ ਦੀ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਸੁਣੀਆਂ ਗਇਆਂ ਹਨ।ਢਿੱਲੋਂ ਨੇ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਟਿਕਟਾਂ ਕੱਟਣ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਵੀ ਤੰਜ ਕੱਸਿਆ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਗੱਲਾਂ ਸ਼ਟੇਜਾ ਸਹੀ ਨਹੀਂ ਲੱਗਦੀਆਂ।ਉੱਓੰਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਹਨ ਤੇ ਇਸ ਕਰਕੇ ਉੱਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਟਿਕਟ ਕੋਈ ਨਹੀਂ ਕੱਟ ਸਕਦਾ।ਉੱਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਲੀਡਰ ਹਨ ਤੇ ਆਪਣੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਲੀਡਰ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿਚ ਨਾਰੇ ਮਾਰਨਾ ਗਲਤ ਹੈ ਤਾ ਹਰ ਸਿਆਸੀ ਵਿਅਕਤੀ ਗੁਨਾਹਗਾਰ ਹੈ।ਉੱਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਦੇ ਆਪਣੇ ਜਿਲੇ ਵਿਚ ਉੱਨਾਂ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਹੋਵੇ ਇਹ ਚੰਗੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਹੈ。 ਬਾਈਟ-ਬਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢਿਲੌ-ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਕਾਗਰਸ ਅਜਮੇਰ ਸਿੰਘ-ਜ਼ਿਲਾ ਚੇਅਰਮੈਨ ਐਸ ਸੀ ਵਿੰਗ ਰੋਪੜ ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ-ਕਾਂਗਰਸ ਨੇਤਾ ਰਜੀਵ ਸ਼ਰਮਾ-ਕਾਂਗਰਸੀ ਨੇਤਾ0
0
Report
Advertisement
यूपी में युवा आयोग बनने पर युवाओं की प्रतिक्रिया मांगी गई
Etah, Uttar Pradesh:यूपी में युवा आयोग बनने पर युवाओं की प्रतिक्रिया मांगी गई0
0
Report
दुर्गावती पुलिस ने 143 किलो गांजा बरामद, 71.52 लाख रुपये मूल्य
Khajuria Khurd, Bihar:दुर्गावती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 71 लाख 52 हजार रुपये मूल्य का गांजा जब्त मधूरा गांव में छापेमारी कर 143 किलो गांजा बरामद, मकान मालिक गिरफ्तार; गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी。 विभाग - दुर्गावती पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब 71 लाख 52 हजार रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है。 मोहनिया के प्रभारी डीएसपी दयानंद कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधूरा गांव स्थित अशोक सिंह के गोदाम सह मकान में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और दुर्गावती के प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से मधूरा गांव में छापेमारी की。 छापेमारी के दौरान अशोक सिंह के मकान से 28 बंडल गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 143.04 किलोग्राम मापा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गृहस्वामी अशोक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अशोक सिंह ने दावा किया है कि उसे गोदाम में रखे गांजे की जानकारी नहीं थी और किसी अन्य व्यक्ति ने वहां यह खेप रखी थी। हालांकि, डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य तस्करों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा。0
0
Report
वारिसलीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 600 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
Nawada, Bihar:वारिसलीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में गांजा की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम ने सिमरीडीह गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक महिला को संदिग्ध अवस्था में थैला लिए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 600 ग्राम अवैध गांजा, एक स्टील का छोटा तराजू तथा 20 ग्राम, 10 ग्राम और 5 ग्राम के तीन बटखरे बरामद किए गए। गिरफ्तार महिला की पहचान बेबी देवी (55 वर्ष), पति विनोद सिंह, निवासी सिमरीडीह, थाना वारिसलीगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड सश दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गांजा तस्करी और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
औंधी के जंगल में सांभर शिकार: तीन गिरफ्तार, मांस पकाने की पुष्टि
मामला औंधी क्षेत्र के ग्राम रेंगाटोला का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार किसान के खेत, जहां कीचड़ में एक सांभर हिरन प्रजाति फंसा हुआ मिला। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर सांभर का शिकार कर लिया। मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई की। टीम जब संदिग्धों के घर पहुंची तो वहां कथित रूप से सांभर का मांस पकाया जा रहा था। वन विभाग ने मौके से टिफिन में मांस बरामद करने का दावा किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ मांस पहले ही खा लिया गया था। वन विभाग ने काजूराम के साथ रघुराम और राहुल को इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। अधिकारियों के अनुसार 6 अगस्त की रात लगभग 9:30 बजे तीनों को फॉरेस्ट कॉलोनी लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
पानीपत के लाल मंदिर में गांव की निस्वार्थ कांवड़ सेवा मिसाल
Panipat, Haryana:कच्चे चबूतरे से भव्य लाल मंदिर तक गांव की आस्था ने रची सेवा की मिसाल पूरा गांव बना शिवभक्तों का सेवक परिवारों के साथ बच्चे भी निभा रहे सेवा की परंपरा सेवा संस्कार और समर्पण 1997 से कांवड़ियों के लिए निरंतर जल रहा आस्था का दीप पानीपत। सावन माह में उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित सनौली से लेकर पूरे पानीपत जिले तक सैकड़ों सामाजिक और धार्मिक संगठन कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। जगह-जगह निशुल्क भंडारे, चिकित्सा शिविर और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई है। इन्हीं में सनौली के निकट स्थित लाल मंदिर पिछले करीब तीन दशकों से निस्वार्थ भाव से कांवड़ियों की सेवा का अनूठा उदाहरण बना हुआ है。 वर्ष 1997 में कुछ शिवभक्तों ने यहां कांवड़ सेवा की शुरुआत की थी। समय के साथ गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से धन एकत्र किया और आज यहां एक भव्य एवं मजबूत लाल मंदिर बन चुका है। मंदिर परिसर में 24 घंटे भंडारा चलता है, जहां हर दिन हजारों शिवभक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं। भोजन, पानी और विश्राम की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं。 सबसे खास बात यह है कि इस सेवा अभियान का पूरा खर्च गांव के लोग मिलकर उठाते हैं। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सभी परिवार सहित सेवा में जुटते हैं। यही कारण है कि नई पीढ़ी भी अपने बुजुर्गों से सेवा और संस्कार की सीख ले रही है。 दलबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 1997 में यहां कांवड़ सेवा शुरू की गई थी। उसी दौरान मंदिर की नींव रखी गई और तब से लेकर आज तक उनकी टीम लगातार 24 घंटे भंडारा संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे गांव के सहयोग से यह सेवा निरंतर जारी है。 संदीप ने बताया कि पिछले 26-27 वर्षों से गांव के लोग लगातार कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। शुरुआत में मंदिर नहीं था और कच्चे स्थान पर ही भंडारा लगाया जाता था। बाद में ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर पहले छोटा और फिर बड़ा मंदिर बनवाया। बारिश और अन्य परेशानियों को देखते हुए मंदिर को पूरी तरह पक्का कराया गया, जिसके बाद से हर साल दिन-रात भंडारा चलता है。 जय सिंह ने कहा कि यह सेवा किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे गांव की जिम्मेदारी है। गांव के लोग सामूहिक रूप से इसका संचालन करते हैं, जबकि राहगीर और श्रद्धालु भी खुले मन से दान देकर सहयोग करते हैं。 नीरज अहलावत ने बताया कि उन्होंने बचपन से अपने पूर्वजों और बुजुर्गों को कांवड़ियों की सेवा करते देखा है। अब नई पीढ़ी भी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उनका परिवार भी हर वर्ष सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और आने वाले शिवभक्तों के भोजन, पानी व विश्राम की व्यवस्था करता है。 जगबीर सिंह ने कहा कि गांव पिछले लगभग 35 वर्षों से सेवा कार्य से जुड़ा हुआ है। पूरे गांव के सामूहिक सहयोग और श्रद्धालुओं के योगदान से यह सेवा अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।0
0
Report
देर रात सहारनपुर कोर्ट रोड स्थित लकड़ी गोदाम मै लगी भीषण आग।
Saharanpur, Uttar Pradesh:*सहारनपुर* देर रात सहारनपुर कोर्ट रोड स्थित लकड़ी गोदाम मै लगी भीषण आग। कोर्ट रोड स्थित लकड़ी गोदाम मै लगी आग लाखों का समान जलकर स्वाहा। थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत कोर्ट रोड स्थित लकड़ी गोदाम मै लगी आग। सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस व दमकल विभाग की कई गाड़ियां। काफी मेहनत मुसकत के बाद दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू, पुलिस व दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी0
0
Report
Advertisement
