icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271209
Pradeep Kumar PandeyPradeep Kumar PandeyFollow22 Nov 2024, 10:12 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रीविजयनगर में पंचायत प्रत्याशी प्रबोधन शिविर आयोजित, चुनाव प्रक्रियाओं पर मार्गदर्शन

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर पंचायत समिति सभागार में आज विशेष पंचायत प्रत्याशी प्रबोधन शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर के निर्देश पर दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यशाला में रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एसडीएम साक्षी पुरी और तहसीलदार की अध्यक्षता में भावी प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया, योग्यता-अयोग्यता, क्षेत्राधिकार और विविध फार्म भरने की विस्तृत जानकारी दी गई। बीएलएमटी ने चुनावी नियमों, दस्तावेजों और आचार संहिता को लेकर भी मार्गदर्शन दिया। शिविर में बड़ी संख्या में सरपंच, पंच और जिला परिषद के भावी प्रत्याशी मौजूद रहे।
0
0
Report

मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत पर हमला, राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाने

Jaipur, Rajasthan:बाईट - मदन राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का अशोक गहलोत पर हमला नितिन नवीन के बयान पर गहलोत की प्रतिक्रिया को बताया गैर-जरूरी, राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद से जुड़े मामले को लेकर भी उठाए सवाल मदन राठौड़ बोले- गहलोत की समाज में बनी छवि हो रही धूमिल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सलाह पर अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया को बताया अनुचित बोले- निर्वाचन आयोग से मिलने के लिए कांग्रेस को उचित प्रक्रिया अपनानी चाहिए थी निर्वाचन आयोग के सामने 300-400 लोगों को ले जाने का कोई प्रावधान नहीं, निर्धारित संख्या में प्रतिनिधिमंडल जाकर अपनी बात रखे कांग्रेस कभी 240 तो कभी 400 लोगों को ले जाने की बात करती है, आयोग के सामने शक्ति प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं मदन राठौड़ का आरोप- कांग्रेस को वास्तव में कोई शिकायत नहीं करनी, केवल जनता और मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए कर रही है नौटंकी बोले- कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है, निर्वाचन आयोग के सामने अपनी बात रखने की उचित प्रक्रिया होती है राहुल गांधी पर भी मदन राठौड़ ने साधा निशाना बोले- अशोक गहलोत अपने नेता राहुल गांधी के व्यवहार पर क्यों नहीं बोलते? महिला पुलिसकर्मी के साथ राहुल गांधी के व्यवहार पर उठाए सवाल, बोले- ऐसे व्यवहार से लोकतंत्र शर्मसार होता है मदन राठौड़ बोले- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद सम्मानजनक, इस पद पर बैठे व्यक्ति को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए गहलोत को राहुल गांधी को मर्यादा में रहने की सलाह देनी चाहिए कांग्रेस सांसद से जुड़े मामले पर भी घेरा जेएनयू में प्रोफेसर रहे कांग्रेस सांसद से जुड़े मामले का किया जिक्र आरोप- छात्राओं से अंक बढ़ाने के बदले उनकी अस्मिता की मांग करना बेहद निंदनीय मदन राठौड़ बोले- ऐसे गंभीर मामले में केवल निलंबन पर्याप्त नहीं, दोष सिद्ध होने पर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए गहलोत से सवाल- कांग्रेस सांसद से जुड़े मामले पर चुप्पी क्यों? भाजपा का आरोप- राजनीतिक नेतृत्व अपने नेताओं के खिलाफ बोलने से बच रहा है मदन राठौड़ बोले- ऐसी घटनाएं भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को धूमिल करती हैं
0
0
Report
Advertisement

NHM संविदा कर्मियों का पैदल मार्च: समान वेतन और 25% आरक्षण के लिए हड़ताल तेज

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर निकाला पैदल मार्च, 3 दिन की हड़ताल के बाद आज किया पैदल मार्च, कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री ज्ञापन भेजकर नियमितीकरण की उठाई मांग, संविदा कर्मचारियों ने समान कार्य-समान वेतन, महंगाई भत्ता, EPF, HRA और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग की, कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा देने की माँग, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति, अनुकंपा नियुक्ति और नियमित भर्तियों में 25 प्रतिशत आरक्षण की भी माँग, 8 से 10 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार के बाद 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी, हमीरपुर जिला मुख्यालय का मामला।
0
0
Report
Advertisement

केवलारी पुलिस ने तीन स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामील कर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार

Seoni, Madhya Pradesh:हेडलाइन: केवलारी पुलिस की कार्रवाई, 3 स्थाई वारंट तामील सिवनी। केवलारी पुलिस ने तीन स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के मामले में तीन साल से फरार समीम खान और जफर खान शामिल हैं। वहीं, समीम खान के खिलाफ एक अन्य मामले में भी वारंट लंबित था। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन और एसडीओपी अनीसा जैन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
0
0
Report

नरसिंहपुर पुलिस ऑपरेशन ईगल क्लॉ में 500 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस के 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' को बड़ी कामयाबी मिली है। नरसिंहपुर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय स्मैक सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 3 मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आधा किलो अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने ड्रग्स माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी भी शुरू कर दी है नरसिंहपुर को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा गया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सांकल रोड इलाके में घेराबंदी कर तुलसी विश्वकर्मा और तरवर लड़िया नाम के दो तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा। इनके पास से 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। जब पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की, तो मुख्य सप्लायर विकास उर्फ मांगीलाल का नाम सामने आया। एक्शन में आई पुलिस टीम ने तुरंत राजस्थान सीमा पर दबिश दी और इस मास्टरमाइंड को भी दबोच लिया। कुल मिलाकर 52 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

सिवनी में माता रानी उत्सव: बाहुबली महल बन रहा प्रमुख आकर्षण

Seoni, Madhya Pradesh:गांव में बाहुबली फिल्म बाहुबली के महल में विराजेंगी माता रानी सिवनी शहर से लगे लूघरवाड़ा में बनाया गया बाहुबली फिल्म में बनाया गया महल आगामी 11अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहे मातारानी का पर्व शारदेय नवरात्र को लेकर सिवनी में भारी उत्साह और तैयारियां चल रही है शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में माता के मंडप लगभग बनकर तैयार हो चुके हैं। शहर के शुक्रवारी में मातारानी का आकर्षक मंदिर बनाया गया है जबकि सिवनी शहर से लगे लूघरवाड़ा गांव में फिल्म बाहुबली में दर्शाया गया महिष्मती महल बनाया गया है जो दर्शकों के लिए आकर्षक केंद्र बनेगा। सिवनी शहर में 90 स्थानों पर माता की आकर्षक प्रतिमा विराजेगी जिसमें पिछले पांच सालों से लूघरवाड़ा गांव का दुर्गा पंडाल आकर्षक और चर्चाओं का केंद्र रहता है।
0
0
Report
Advertisement

सुमेरपुर में पत्रकार पर रेलवे क्रॉसिंग के पास चार अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर किया जानलेवा हमला

RavindraRavindraFollow10m ago
Deo Gaon, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- सुमेरपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला ! रेलवे क्रॉसिंग के पास चार अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर किया हमला। लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप, पत्रकार को आईं गंभीर चोटें। हमलावरों के शराब के नशे में होने की भी बात आई सामने। पत्रकार की सोने की चेन और पर्स गायब होने की जानकारी। घटनास्थल पर टूटी हुई हालत में मिली हाथ की घड़ी। पीड़ित पत्रकार ने सुमेरपुर थाने में शिकायत पत्र देकर मांगी कार्रवाई। पुलिस की कार्रवाई पर नजर, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर सवाल।
0
0
Report

चौमूं-जयपुर पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने अलर्ट, प्रत्याशी प्रशिक्षण शुरू

Jaipur, Rajasthan:चौमूं -जयपुर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट रिटर्निंग अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने ली मिटिंग उपखंड कार्यालय में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का हुआ आयोजन चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग मीटिंग में रहे मौजूद मीटिंग में आचार संहिता की पालना ,नामांकन भरने का दिया प्रशिक्षण एंकर- पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में उपखंड कार्यालय चौमूं में रिटर्निंग अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इच्छुक प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की पालना, नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया और चुनाव संबंधी नियमों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और नियमों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की जानकारी दी।
0
0
Report

उत्तर-पश्चिम रेलवे का ‘स्वर से समाधान’ अभियान से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर केCentral rail hospital? The text mentions "केन्द्रीय रेल चिकित्सालय, जयपुर" We'll keep. उत्तर-पश्चिम रेलवे का विशेष अभियान विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजन स्वर से समाधान अभियान की शुरुआत मरीजों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य पर जोर केन्द्रीय रेल चिकित्सालय में हुई संगोष्ठी डॉ राम मटोरिया ने किया सम्बोधित विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर उत्तर पश्चिम रेलवे के चिकित्सा विभाग ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पीड़ितों को सहयोग देने के लिए ‘स्वर से समाधान’ अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों की बात सुनना, उनकी परिस्थितियों को समझना और समाधान उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर केंद्रीय चिकित्सालय, जयपुर में तनाव प्रबंधन विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय साहा ने की। कार्यक्रम में डॉ. राम मटोरिया और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति शर्मा ने तनाव प्रबंधन, मानसिक समस्याओं की पहचान और समय पर उपचार के महत्व पर जानकारी दी। संगोष्ठी में 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एक मरीज ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के साथ पिछले 10 वर्षों के अनुभव साझा किए। डॉ. राम मटोरिया ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे व्यक्ति को पूर्वाग्रह के बिना सुनना और उसकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करना जरूरी है। अभियान के माध्यम से मरीजों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए संवेदनशील वातावरण बनाने तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संकोच और कलंक को दूर करने पर जोर दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top