icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow14 Jan 2025, 11:18 am

Gonda: हेलमेट अनिवार्यता का आदेश नकारा, पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल भरते दिखे लोग

Gonda, Uttar Pradesh:

सड़क सुरक्षा माह के दौरान आईजी देवीपाटन मंडल अमित पाठक द्वारा हेलमेट लगाने की अनिवार्यता के लिए आदेश जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यह आदेश समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, स्थानीय पेट्रोल पंपों ने इस आदेश का पालन करने से इनकार कर दिया है। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर लोग बिना हेलमेट पेट्रोल भरते नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी बंगले के सामने स्थित सेठ पेट्रोल पंप पर तो दो अतिरिक्त हेलमेट रखे गए हैं, ताकि यदि कोई व्यक्ति हेलमेट लगाकर नहीं आता है तो उसे हेलमेट उपलब्ध कराया जा सके। इस स्थिति ने आदेश की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मंदसौर के आंगनबाड़ी केंद्र का ताला खुला, बकाया भुगतान से फिर शुरू हुआ संचालन

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में जी मीडिया की खबर का एक बार फिर बाद असर हुआ है, मंदसौर के वार्ड क्रमांक 19 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 पर मकान मालिक ने लंबे समय से(11 माह)किराए का भुगतान न होने की वजह से ताला लगा दिया था इस खबर को जी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया और आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला होने की वजह से बच्चों को हो रही परेशानी को दिखाया जिसके बाद महिला बाल विकास और प्रशासन हरकत में आया है और बकाया की भुगतान का प्रोसेस किया गया है मकान मालिक को समझाइश दे कर आंगनबाड़ी केंद्र का ताला खुलवाया गया है और आंगनबाड़ी का संचालन शुरू करवाया गया है महिला बाल विकास विभाग की शहर प्रबंधक मोना पाटिल ने बताया कि तकनीकी त्रुटि की वजह से मकान मालिक का भुगतान नहीं हुआ था और उन्होंने मकान पर ताला लगा दिया था जिसकी वजह से आंगनबाड़ी का संचालन प्रभावित हुआ था आप पेमेंट का प्रोसेस कर दिया गया है और आंगनबाड़ी संचालक को समझा कर ताला खोलवा दिया गया है
0
0
Report

ग्वालियर के 45,719 करोड़ घोटाले में साहर्यन यूनिवर्सल के चेयरमैन खालिद चौधरी की गिरफ्तारी

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर 45,719 करोड़ रुपये की कथित ठगी के आरोपों में घिरे साहर्यन यूनिवर्सल मल्टीर्पर्पज को-ऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से दबोच लिया। पुलिस की स्पेशल टीम ने 29 सितंबर को सहारा टावर के पास से उसे पकड़ा। बताया जा रहा है कि वह 2020 से फरार था और उसके खिलाफ 20 से अधिक केस दर्ज हैं, जिनमें 14 अकेले ग्वालियर में हैं। वीओ- हालांकि, यह गिरफ्तारी 45 हजार करोड़ वाले आरोप में नहीं, बल्कि मुरैना निवासी रितेश जैन के 15 लाख रुपये के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग से जारी वारंट पर हुई थी। 30 सितंबर को उसे आयोग में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। खालिद ने 1.5 लाख रुपये मौके पर जमा किए और बाकी रकम एक माह में देने का वादा किया, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। वीओ- गौरतलब है कि साहर्यन सोसायटी पर 2014 से 2022 के बीच ज्यादा ब्याज का झांसा देकर देशभर से 45,719 करोड़ रुपये जुटाने और मैच्योरिटी पर भुगतान न करने का आरोप है। ग्वालियर अंचल में ही करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया जा रहा है। बाइट- एडवोकेट सत्या शर्मा- रितेश जैन के अधिवक्ता बाइट- नागेंद्र सिंह सिकरवार- CSP ग्वालियर
0
0
Report
Advertisement

भोपाल: हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर फिर निशाना

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना कांग्रेस की सरकार में नक्सलवाद पनपा नक्सलवाद किसकी सरकार में था कांग्रेस ने नक्सलवाद हटाने के लिए कुछ नहीं किया अमित शाह ने नक्सलवाद का खात्मा किया सब इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए जा रहे कांग्रेस की सरकार में उनके मंत्री की हत्या कर दी उस समय गांधी परिवार से कोई बालाघाट नहीं गया अमित शाह के कल के दौरे को लेकर हेमंत खंडेलवाल ने कहा अमित शाह शासकीय कार्यक्रम में आ रहे हैं कल दिन रात को भोपाल आएंगे अभी संगठन के स्तर पर बैठक का कोई कार्यक्रम नहीं है
0
0
Report
Advertisement

पुछी गांव के बंद मकान में चोरी: सरपंच के बेटे सहित 4 गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुछी गांव में बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सरपंच के बेटे समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। फरियादी किशोरी अहिरवार लगभग एक महीने से काम के सिलसिले में दिल्ली में थे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि चोर शादी में उपहार में मिले पीतल-कांसे के बर्तन, मिक्सी, प्रेस, नकदी और चांदी की चेन समेत घरेलू सामान चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। संदेहियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने विजय प्रजापति पिता सरपंच पुछी, बृजेश अहिरवार निवासी पुछी, चंद्रभान उर्फ क्रश राजपूत निवासी सटई रोड को हिरासत में लिया। उनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है और शेष सामान व अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है。
0
0
Report

खंडवा के गोमुख घाट पर नाव इंजन में आग, यात्रियों को दूसरी नाव में शिफ्ट

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के ओंकारेश्वर में नाव के इंजन में अचानक लगी आग। यात्रियों को दूसरी नाव में शिफ्ट कर टला हादसा खंडवा में तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के गोमुख घाट के सामने नर्मदा नदी में चल रही नाव के इंजन में अचानक आग लग गई। लकड़ी की नाव में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाव में सवार करीब 5 यात्री को तत्काल दूसरी नाव में शिफ्ट किया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार नाव क्रमांक 139 में होंडा कंपनी का पेट्रोल इंजन लगा था। नाव नदी में घाट से थोड़ी ही आगे बड़ी थी कि इंजन में आग लग गई। अचानक इंजन से आग की लपटें देखते ही देखते आग तेज हो गई। आसपास चल रही नाव के नाविक ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों को तुरंत दूसरी नाव में पहुंचाया। इसके बाद नाविकों ने पानी डालकर आग बुझाई। घटना की गंभीरता देखते हुए सीएमओ मोनिका पारधी ने नाव को जब्त कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं。
0
0
Report

उन्नाव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, DM घनश्याम मीणा ने दिखाई हरी झंडी

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow8m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, DM घनश्याम मीणा ने दिखाई हरी झंडी 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान छात्रों ने जागरूकता तख्तियों के साथ निकाली संचारी रोग जागरूकता रैली साफ-सफाई और एंटी-लार्वा छिड़काव पर रहेगा विशेष जोर डेंगू, मलेरिया और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान जलभराव और घरों के आसपास जमा पानी हटाने की लोगों से अपील पुराने टायर और अन्य जगहों पर पानी जमा नहीं होने देने की दी गई सलाह DM बोले—जागरूकता और स्वच्छ वातावरण से संचारी रोगों की रोकथाम पर जोर
0
0
Report
Advertisement

पशु बाजार से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow9m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पशु बाजार में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक पशु खरीदने के लिए बाजार पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बाइक चोरी की पूरी घटना बाजार में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक के आसपास घूमता और उसे लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध की पहचान और बाइक की तलाश में जुटी है। थाना सफीपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

उन्नाव में सई नदी उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी।

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow10m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में सई नदी उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी। हजारों बीघे धान की फसल पानी में डूबी, किसानों की बढ़ी चिंता। आदमपुर बरेठी, मोहान, रसूलपुर बकिया, अहमदपुर टकटोली और बिचपरी में पानी घुसा। गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित। लगातार बढ़ते जलस्तर से घरों और दुकानों में भी घुसा पानी। दुकानों में रखा सामान बर्बाद, फसल में मूंग, उर्द के खेतों भरा पानी। पकने को तैयार धान की फसल डूबने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका। सई नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से मदद की मांग।
0
0
Report
Advertisement

अमेठी के सलमान खान ने एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर इतिहास रचा

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - कैब चालक से एशियन गेम्स तक पहुंचकर सलमान खान ने रचा इतिहास。 जनपद के तिलोई के पूरे धिगईं मजरे खैरहना निवासी सलमान खान ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक。 जापान में पुरुष डबल स्कल्स रोइंग में भारत के लिए कांस्य पदक किया हासिल सलमान खान ने सतनाम सिंह के साथ 6 मिनट 13.25 सेकंड में रेस की पूरी。 17 साल की उम्र में पिता को खोने के बाद परिवार की उठाई जिम्मेदारी。 दिल्ली की सड़कों पर कैब चलाकर संघर्ष के बीच भारतीय सेना में बने नायब सूबेदार。 मुश्किलों को मात देकर एशियन गेम्स के पोडियम तक पहुंचाया तिरंगा。 सलमान की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी और जश्न का माहौल。 काँस्य पदक विजेता सलमान के अमेठी पहुंचते ही जगह जगह लोगों ने किया भव्य स्वागत。 अमेठी के लाल की उपलब्धि पर जिले से लेकर देशभर में गर्व की लहर।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top