271502
गोंडाः अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक मौत, एक युवक की हालत गंभीर
Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज के भंभुआ में अज्ञात वाहन की चपेट में एक बाइक आ गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे फिलहाल इलाज के लिए सीएचसी कर्नलगंज में भर्ती कराया गया। हादसे में मरने वाले युवक का नाम मोहम्मद तौहीद बताया जा रहा है जो नई बाजार करनैलगंज का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भगवानपुर पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से सास-दामाद हादसा, महिला की मौत
Begusarai, Bihar:भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार सास और दामाद को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दामाद मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुल के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 45 वर्षीय मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके दामाद अंगद कुमार को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल भगवानपुर पीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां आईसीयू में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के गाड़ा ताजपुर निवासी स्वर्गीय रोशन पासवान की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दामाद अंगद कुमार के साथ सिमरिया गंगा स्नान के लिए जा रही थीं। परिजनों के अनुसार, मंजू देवी के पति रोशन पासवान का 17 जुलाई को बीमारी के कारण निधन हो गया था। 26 और 27 जुलाई को श्राद्धकर्म संपन्न होने के बाद परिवार पूजा-पाठ एवं शांति के लिए गंगा स्नान करने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। मेरे ससुर की 17 जुलाई को बीमारी से मौत हो गई थी। श्राद्धकर्म के बाद परिवार गंगा स्नान के लिए सिमरिया जा रहा था। भगवानपुर पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मेरी सास की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं, गन्ना मंत्री संजय पासवान सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। तेज रफ्तार एक बार फिर एक परिवार की खुशियां छीन ले गई। श्राद्धकर्म के बाद शांति के लिए गंगा स्नान पर निकला परिवार मातम में डूब गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के बाद फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी है।0
0
Report
इंदौर के अन्नपूर्णा में रेलवे क्रॉसिंग के पास मारपीट वीडियो वायरल, आरोपी की पहचान
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करना शुरू कर दी है। वहीं जांच के दौरान मारपीट का शिकार हुए एक युवक का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी दरअसल यह मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के केसरबाग रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास का है, जहाँ एक युवक द्वारा 2 लोगों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की। जांच में मुख्य आरोपी आकाश सामने आया, जिसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिसमें पुलिस आरोपी के विरुद्ध बाउंड ओवर सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई भी कर रही है। वही पुलिस द्वारा करी गई जांच के दौरान पुलिस ने मारपीट का शिकार हुए युवकों के बारे में भी जानकारी जुटाई। इसमें सामने आया कि पीड़ितों में शामिल एक युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी सहित करीब छह आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड होने का मतलब यह नहीं कि उसके साथ मारपीट की जाए। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।0
0
Report
भारत-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त से फिर शुरू, 20 सदस्यीय दल तकलकोट मंडी जाएगा
Pithoragarh, Uttarakhand:भारत-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त से फिर शुरू होने जा रहा है। चीन की ओर से अनुमति मिलने के बाद अब 1 अगस्त से व्यापार का रास्ता खुल गया है। व्यापारियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल, भारत-चीन सीमा व्यापार 1 जुलाई से शुरू होना था, लेकिन चीन की ओर से समय पर अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका। कोविड महामारी के बाद से यह व्यापार पूरी तरह बंद था, जिससे कई व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान चीन के तकलाकोट मंडी में फंसा हुआ था। लंबे समय से व्यापारी इस व्यापार को दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे थे। भारत सरकार ने व्यापार के लिए 154 ट्रेड पास भी जारी किए थे, लेकिन चीन की अनुमति न मिलने के कारण व्यापारी तकलाकोट मंडी नहीं जा सके। अब चीन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद 1 अगस्त से सीमा व्यापार दोबारा शुरू होगा। पहले चरण में 20 सदस्यीय दल तकलाकोट मंडी जाएगा, जिसमें 16 व्यापारी और 4 हेल्पर शामिल हैं। व्यापार शुरू होने की खबर से व्यापारियों में काफी उत्साह है।0
0
Report
Advertisement
हैदराबाद साइबर क्राइम: मोदी-प्रभारी के विरुद्ध मोर्फ्ड कंटेंट पर Meta इंडिया हेड पर केस
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: The Hyderabad Cyber Crime Police have registered a criminal case against Meta India Head Arun Srinivas and several unidentified social media users over allegedly morphed and objectionable content targeting Prime Minister Narendra Modi and Union Education Minister Dharmendra Pradhan on Facebook and Instagram. The case was registered based on a complaint filed by BJP Telangana. In his complaint, they alleged that multiple Instagram and Facebook accounts were circulating morphed images and reels that were derogatory towards the Prime Minister and detrimental to the sovereignty, integrity and public order of India. He urged the Cyber Crime Police to preserve electronic evidence, identify the account holders, seek details from Meta Platforms, and initiate legal action against those responsible. He also sought action against Meta for allegedly allowing such content to remain on its platforms. Based on the complaint, the Hyderabad Cyber Crime Police registered Crime. The invoked sections deal with offences including identity theft, publishing or transmitting obscene electronic content, circulating false or inflammatory information capable of disturbing public order, and forgery involving electronic records or documents. Reacting to the development, a BJP spokesperson NV Subash demanded a comprehensive investigation into the alleged social media campaign. "Yesterday it was CM Yogi Adityanath, today it is Prime Minister Narendra Modi, and tomorrow it could be Telangana Chief Minister Revanth Reddy. This should be taken seriously. A deep investigation must be conducted to identify all anti national elements. We suspect that some of these activities are being operated from abroad, and the truth should be brought out," the BJP spokesperson said with Zee Media. The Cyber Crime Police are examining the social media links mentioned in the complaint and are expected to seek necessary information from Meta as part of the ongoing investigation.0
0
Report
कटघोरा अटल परिसर में घोटाला? प्रतिमा ब्रॉन्ज नहीं, सीमेंट
Korba, Chhattisgarh:एंकर- जिले कोरबा के कटघोरा नगर पालिका परिषद में बने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनाए गए अटल परिसर में स्थापित प्रतिमा को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि जिस प्रतिमा को ब्रॉन्ज (धातु) का होना चाहिए था, उसकी जगह सीमेंट से बनी प्रतिमा लगाई गई है, जिस पर केवल ब्रॉन्ज जैसा रंग किया गया है। शिकायत पर क्षेत्रीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के साथ ही स्वीकार भी किया कि मूर्ति में बड़ी अनियमितता बरती गई है. दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने स्व अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को सहेजने के उद्देश्य से सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर बनाने की योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को अलग-अलग राशि उपलब्ध कराई गई थी ताकि परिसर का निर्माण और निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रतिमा की स्थापना की जा सके। लेकिन कटघोरा में बने अटल परिसर को लेकर अब यह दावा किया जा रहा है कि हाल की बारिश के बाद प्रतिमा का रंग कई जगह से उखड़ने लगा है। इसके बाद लोगों ने आशंका जताई कि प्रतिमा ब्रॉन्ज की नहीं, बल्कि सीमेंट या अन्य सामग्री से बनाई गई है। लोगों का कहना है कि यदि प्रतिमा वास्तव में ब्रॉन्ज की होती तो इस तरह रंग नहीं उतरता। इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियो ने पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और खर्च की जांच कराने की मांग की है। इसके आधार पर क्षेत्रीय अधिकारी निरीक्षण पर पहुंचे जहाँ उन्होंने परिसर में काफी खामी पाई और जांच उपरांत कार्यवाही की बात कही.0
0
Report
इच्छोली में गड़बड़ अलाइनमेंट से पानी घरों में घुसना, सड़क निर्माण विवाद
Karnaprayag, Uttarakhand:थराली-देवाल-वाण मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है. गलत अलाइनमेंट और अव्यवस्थित निर्माण की वजह से इच्छोली गाँव में घरों और स्कूलों तक में पानी घुस रहा है. लोग आक्रोशित हैं, पानी सड़कों पर बह रहा है, लेकिन पीडब्ल्यूडी और ग्रामीणों के बीच का यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. मानसून की बारिश और ऊपर से कार्यदायी संस्था की लापरवाही चमोली के विकासखंड देवाल के इच्छोली में इन दिनों मुसीबत बन रहा है. थराली-देवाल-वाण मोटरमार्ग का सुधारीकरण कार्य चल रहा था, दावे थे कि नालियां और स्कवर बनाकर पानी की निकासी सही होगी... लेकिन हुआ ठीक इसके उलट! स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप है कि सड़क और नालियों का अलाइनमेंट पूरी तरह गलत है. गलत जगहों पर स्कवर बना दिए गए हैं, जिसके चलते नालियों का पानी सीधे लोगों के मकानों और हिमालयन पब्लिक स्कूल में घुस रहा है. जलभराव की वजह से अब गांव के लोगों में आपसी विवाद और तनाव का माहौल बन गया है. गलती जगह पर स्कवर बना दिए हैं, सारा पानी हमारे घरों और स्कूल के अंदर आ रहा है. बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे? हमारे मकानों को खतरा पैदा हो गया है, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही!0
0
Report
Advertisement
हसनपुर में सरकारी मकान ढहाए जाने के विरोध में आजाद समाज पार्टी-भीम आर्मी का प्रदर्शन
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र में गांव ढकका में सरकारी जमीन पर बने मकानों को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर दलित और मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वर्षों से रह रहे लोगों को बेदखल करने और मकान तोड़ने की कार्रवाई नियमों के विपरीत है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन से नोटिस जारी कर लगाए गए जुर्माने को तत्काल वापस लेने और भविष्य में किसी भी परिवार का मकान न तोड़े जाने की मांग की। आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष विकेश ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध भी दर्ज कराया।0
0
Report
आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय बढ़ाने और ग्रेच्यूटी पर सरकार का सकारात्मक भरोसा
Jaipur, Rajasthan:एंकर- लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों के लिए आज का दिन उम्मीद और भरोसे वाला रहा। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। फूल-मालाओं और अभिनंदन के बीच कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने और ग्रेचुटी भुगतान समेत अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार से मिले भरोसे पर खुशी जताई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनकी मांगें केवल आर्थिक लाभ से जुड़ी नहीं हैं, बल्कि वर्षों से सेवाएं दे रही महिला कर्मियों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से भी जुड़ी हैं। सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक रुख सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं में उम्मीद बढ़ी है कि लंबे समय से लंबित मुद्दों पर अब जल्द फैसला होगा। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों की मांगों को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी। डिप्टी सीएम दिया कुमारी के आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए सरकार और उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनके मानदेय में बढ़ोतरी और ग्रेचुटी भुगतान सहित अन्य लंबित मांगों पर जल्द उचित निर्णय करेगी। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर हुए इस स्वागत में महज अभिनंदन नहीं, बल्कि लंबे समय से लंबित मांगों के पूरा होने की उम्मीद भी नजर आई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार से मिले भरोसे के बाद अब उनकी निगाहें अगले कदम और ठोस निर्णय पर हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों का कहना है कि सरकार यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेती है तो यह प्रदेशभर में काम कर रही हजारों महिला कर्मियों के लिए बड़ी राहत होगी।0
0
Report
आपदा राहत फंड में भेदभाव का आरोप: बिलासपुर सद्धर विधायक ने मांग की पारदर्शिता
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल ने प्रेसवार्ता कर आपदा के बाद सड़कों की बहाली के लिए जारी राहत राशि को लेकर प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग मंत्री से सचिवालय में बैठकर नहीं बल्कि धरातल पर आकर सड़कों की स्थिति देखने की मांग की है। विधायक ने कहा कि आपदा के दौरान केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को करीब पांच हजार करोड़ रुपये की सहायता मिली थी। बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के तहत आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली के लिए पहली किश्त के रूप में 25.41 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। अब दूसरी किश्त के तहत 10.13 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिससे इस क्षेत्र की लगभग 70 सड़कों को शामिल किया गया है। जम्वाल ने कहा कि आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई इन सड़कों की मरम्मत के लिए यह राशि महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की ओर से भेजे गए करीब 42 करोड़ रुपये के आकलन को मंजूरी दी थी, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से उसका केवल करीब 25 प्रतिशत ही जारी किया गया। विधायक ने आरोप लगाया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक और मंत्री हैं, वहां अपेक्षाकृत पूरा पैसा जारी किया जा रहा है, जबकि भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में आधे से भी कम राशि जारी की जा रही है। उन्होंने इसे राजनीतिक आधार पर फंड जारी करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंत्री को बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में आकर स्वयं सड़कों की स्थिति का जायजा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सचिवालय में बैठकर फाइलों के आधार पर स्थिति का सही आकलन नहीं किया जा सकता। आपदा के कारण ग्रामीण और संपर्क सड़कों को भारी नुकसान हुआ है और उनके पुनर्निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि की आवश्यकता है। विधायक त्रिलोक जम्वाल ने केंद्र सरकार द्वारा आपदा के बाद प्रदेश को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र से मिली सहायता का लाभ प्रभावित क्षेत्रों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
जालौन में प्राथमिक विद्यालय के पास खेत में मिले कबर बिज्जू मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में प्राथमिक विद्यालय के पास खेत में मिले कबर बिज्जू, विद्यालय के पास खेत में तीन कबर बिज्जू मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने कबर बिज्जुओ को पकड़कर वन विभाग को दी सूचना, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कबर बिज्जुओ को कब्जे में लिया, पिछले तीन दिनों से स्कूल के पास खेत में घूम रहे थे करीब 7 कबर बिज्जू, कबर बिज्जू बच्चों की तरफ आक्रामक देख ग्रामीणों ने पकड़े, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के हिंगुटा गांव का मामला।0
0
Report
मानपुर में शराब की कथित ‘होम डिलीवरी’ का नेटवर्क? दुकान से बोरी में निकलती खेप, गांवों तक पहुंच रही
Manpur, Madhya Pradesh:मानपुर में शराब कारोबार को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस स्टैंड के आगे ताला रोड स्थित दुकान क्रमांक-1 और बिजौरी तिराहा स्थित दुकान क्रमांक-2 से शराब कथित रूप से दुकान की सीमा से बाहर निकालकर आसपास के गांवों तक पहुंचाई जा रही है। यदि ये आरोप सही हैं तो सवाल उठना लाजिमी है कि क्या शराब दुकानें बिक्री केंद्र हैं या फिर गांव-गांव सप्लाई का कथित नेटवर्क? बाइक पर बोरी में शराब ले जाने का दावा 31 जुलाई की सुबह एक बाइक पर बोरी में देशी और विदेशी शराब ले जाए जाने की चर्चा ने मामले को और गंभीर बना दिया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि शराब की यह खेप गांव की ओर ले जाई जा रही थी। पूछताछ के दौरान कथित रूप से इसे जेपी राय का माल बताए जाने की बात सामने आई। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित व्यक्ति का पक्ष भी सामने आना बाकी है। ओवररेटिंग और ओवरटाइमिंग के आरोप स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानों को लेकर केवल कथित सप्लाई ही नहीं, बल्कि ओवररेटिंग और निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री की शिकायतें भी लंबे समय से चर्चा में हैं। कुछ अन्य लोगों के नाम भी कथित नेटवर्क से जुड़े होने की चर्चा है, लेकिन किसी की अवैध गतिविधि में संलिप्तता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। शिकायतें हुईं, फिर भी सवाल बरकरार स्थानीय नागरिकों के मुताबिक शराब कारोबार में कथित अनियमितताओं को लेकर शिकायतें और सीएम हेल्पलाइन तक शिकायतें की जा चुकी हैं। इसके बावजूद यदि दुकान से शराब बाहर निकलने का सिलसिला जारी है तो शिकायतों के निराकरण और विभागीय निगरानी पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब जांच से ही सामने आएगा सच स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से दोनों शराब दुकानों की अचानक एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जांच में स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, ओवररेटिंग, निर्धारित समय के बाद बिक्री तथा दुकान से बाहर शराब ले जाने के मामलों की पड़ताल की मांग की गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है—दुकान से कथित रूप से निकलती शराब की खेप आखिर कहां और किसके जरिए पहुंच रही है? यदि आरोप निराधार हैं तो निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो। अब मानपुर के लोगों की निगाह जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी है।0
0
Report
जालौन आबकारी विभाग की टीम ने बार में की छापेमारी,छापेमारी में मिली दूसरे ठेकों की शराब और बीयर,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन आबकारी विभाग की टीम ने बार में की छापेमारी, छापेमारी में मिली दूसरे ठेकों की शराब और बीयर, शराब ठेकों से सस्ते दामों में खरीदी गई शराब की बोतलें मिली, 114 कैन बियर और तीन बोतल शराब मौके से जब्त, बार मे मंहगे दामों पर की जा रही थी शराब की बिक्री, बार में रेड के दौरान सोता दिखा आबकारी विभाग का सिपाही, इंस्पेक्टर और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जालौन बाईपास स्तिथ मून बार का मामला।0
0
Report
Advertisement
जालौन में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में 5 लोग घायल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में 5 लोग घायल, स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस ने पुलिस और एंबुलेंस को दी सूचना, सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने तीन लोगों की हालत नाजुक देख हायर सेंटर किया रेफर, जालौन कोतवाली क्षेत्र का मामला। बाइट:- डॉ. योगेश आर्य--सीएचसी जालौन0
0
Report
जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंदरों का आतंक,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंदरों का आतंक, आएदिन होती हैं मरीज़ और उनके तीमारदारों को परेशानी, स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और मरीजों पर आएदिन करते हैं हमला, बंदरों के हमले से पहले कई लोग हो चुके हैं घायल, बंदरों के आतंकी शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा है एक्शन, जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का मामला।0
0
Report
ट्रॉमा सेंटर को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताने के दावे पर पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा का पलटवार
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंद्राराऊ- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्थित ट्रॉमा सेंटर को लेकर हाल ही में प्रकाशित एक समाचार में इसे वर्तमान विधायक का “ड्रीम प्रोजेक्ट” बताए जाने पर पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राणा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर का निर्माण उनके प्रयासों से कराया गया था और इसका श्रेय किसी अन्य को देना तथ्यों के विपरीत है। डॉ. राकेश सिंह राणा ने कहा कि वर्ष 2015-16 में उनके प्रयासों से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद और वर्तमान विधायक के कार्यकाल में कई वर्षों तक ट्रॉमा सेंटर को पूरी तरह संचालित करने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कोई ठोस कार्य नहीं कराया गया। पूर्व एमएलसी ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के संचालन और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने 16 जनवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था। उनके अनुसार लगातार जनदबाव और प्रयासों के बाद ट्रॉमा सेंटर का संचालन संभव हो सका। उन्होंने कहा कि जब ट्रॉमा सेंटर उनके प्रयासों से संचालित हुआ तो अब उसका पूरा श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। डॉ. राकेश सिंह राणा ने कहा कि यदि वर्तमान विधायक वास्तव में ट्रॉमा सेंटर को लेकर गंभीर और संवेदनशील हैं तो अभी भी वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी को दूर कराने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र की कई सीएचसी और स्वास्थ्य इकाइयों में पर्याप्त स्टाफ और संसाधनों का अभाव है। विशेष रूप से बाजीदपुर सीएचसी की स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की व्यवस्थाएं अत्यंत खराब हैं और तत्काल सुधार की आवश्यकता है। डॉ. राकेश सिंह राणा ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर के निर्माण और संचालन के लिए उन्होंने लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने समाचार पत्रों में प्रकाशित उन खबरों पर भी आपत्ति जताई, जिनमें ट्रॉमा सेंटर को वर्तमान विधायक का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया गया है। उन्होंने ऐसी खबरों को भ्रामक बताते हुए इसकी घोर निंदा की और कहा कि जनता के सामने वास्तविक तथ्यों को रखा जाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
