Back
गोंडा में रात भर चेकिंग: 16 वाहनों के चालान और सीज
AKAtul Kumar Yadav
Nov 22, 2025 05:01:10
Gonda, Uttar Pradesh
गोंडा में देर रात आईजी देवी पाटन रेंज अमित पाठक द्वारा मुन्ना खां चौराहा, अंबेडकर चौराहा पर यातायात नियमों के उल्लघंन को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को सीज कर दिया गया है साथ ही बड़े पैमाने पर चालान भी किया गया है। आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक ने चेकिंग के दौरान 12 डंपर को सीज किया है जिनके नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी थी और इन लोगों द्वारा जानबूझकर अपने नंबर प्लेट को छुपाया गया था। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। वहीं तीन मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट गाड़ी को भी सीज किया गया है इनके द्वारा भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से लोगों को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा था। इसके चलते उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। एक रेसिंग बाइक को भी सीज किया गया है जो देर रात स्टंट कर रहा था। इन सभी 16 वाहन चालकों के खिलाफ 2,58,735 का चालान भी किया गया है और सभी को सख्त हिदायत दी गई है। इस दौरान कहा गया कि लगातार यातायात नियमों के पालन के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन लोग नियम उल्लंघन कर रहे हैं। अवैध टैक्सी स्टैंड बनाकर, डग्गामार वाहन संचालित करके यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। सरकार तथा पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई चलती रहेगी ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
139
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RGRupesh Gupta
FollowNov 22, 2025 05:34:200
Report
NHNantu Hazra
FollowNov 22, 2025 05:33:460
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowNov 22, 2025 05:33:130
Report
PDPradyut Das
FollowNov 22, 2025 05:32:180
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 22, 2025 05:31:390
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 22, 2025 05:31:210
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 22, 2025 05:31:080
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowNov 22, 2025 05:30:320
Report
0
Report
0
Report
53
Report
KJKamran Jalili
FollowNov 22, 2025 05:20:190
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 22, 2025 05:19:5544
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 22, 2025 05:19:4691
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 22, 2025 05:19:29112
Report