icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow5 Jan 2025, 06:31 pm

गोंडाः पसका संगम तट पहुंचकर विधायक अजय सिंह ने मेला तैयारियों का लिया जायजा

Paraspur, Uttar Pradesh:

पसका सूकरखेत में स्थित लघु प्रयाग नाम से विख्यात संगम मेला में पहुँचे विधायक अजय सिंह ने साधु संतों से मिलकर व्यवस्थाओं की जानकारी लिया। आगामी 13 जनवरी को होने वाले सूकरखेत महोत्सव पौष पूर्णिमा स्नान मेला के दृष्टिगत जमीनी स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया। त्रिमुहानी तट, कल्पवास स्थल, वाराह भगवान मंदिर, बस स्टॉप आदि स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य हेतु निर्देशित किया। कल्पवासी साधु संतों से मिलकर कुशल क्षेम जाना। पिंकू सिंह, गुड्डू सिंह, सन्त बाल्मीक शामिल रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बोकारो: छठ घाटों की साफ-सफाई, निर्माण और सुरक्षा पर डीसी-एसपी की समीक्षा

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में छठ महापर्व की तैयारी के लिए डीसी-एसपी ने चास और बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया. 10 नवंबर से पहले घाटों पर साफ-सफाई, मरम्मती, घाट निर्माण और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. अजय नाथ झा और नाथू सिंह मीणा ने चास नगर निगम क्षेत्र एवं बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण किया. सsolागडीह तालाब, सूर्य मंदिर, जगन्नाथ मंदिर और गरगा नदी घाटों के निरीक्षण हुए. जलकुंभी हटाने, श्रमिक बढ़ाने, मरम्मत समय पर पूरी करने, प्रकाश व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए गए. सेक्टर 9 के कूलिंग पॉन्ड पर सफाई की स्थिति पर नाराजगी जताई गई और दिवाली से पहले सफाई पूरा करने को कहा गया. गोताखोरों के तैनाती, बैरिकेडिंग, बैलून, एंबुलेंस और मिनी कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता प्राथमिकता है; सभी विभाग समयबद्ध तैयारी करें.
0
0
Report

महाकाल महालोक में CPR प्रशिक्षण: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नया कदम

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल महालोक में दो दिवसीय प्रशिक्षण, मंदिर के कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी और आउटसोर्स कर्मचारी सीख रहे हैं CPR देने का तरीका। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में किसी श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने या दिल की धड़कन रुकने जैसी आपात स्थिति में तत्काल मदद मिल सके, इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक खास पहल की है। मंदिर परिसर में तैनात कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों को CPR का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 3 और 4 नवंबर को श्री महाकाल महालोक में आयोजित किया जा रहा है। मंदिर चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सक डॉ. देवेंद्र परमार के मुताबिक, बिलियन हार्ट बीटिंग फाउंडेशन इंदौर के सहयोग से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनर जसराज राठौर ने प्रतिभागियों को बताया कि हृदय गति रुकने जैसी स्थिति में किस तरह CPR देकर किसी व्यक्ति की जान बचाने में मदद की जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को CPR देने की प्रक्रिया और प्राथमिक उपचार की व्यावहारिक जानकारी भी दी जा रही है। इसका उद्देश्य मंदिर में किसी भी आपात स्थिति के दौरान श्रद्धालुओं को समय पर मदद उपलब्ध कराना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप, उज्जैन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप, उज्जैन पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार चिमनगंज मंडी थाने में दर्ज हुई थी शिकायत, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र जोशी को पकड़ा। मामले में आगे की जांच जारी। उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और उसका गर्भपात कराने के गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेंद्र जोशी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और धमकाने सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई थी। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी नरेंद्र जोशी को कानीपुरा रोड से पकड़ा। इसके बाद उसे थाने लाया गया और जरूरी पूछताछ व कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और वैधानिक कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

उज्जैन में बिना नंबर प्लेट, हूटर और काली फिल्म उल्लंघन पर चेकिंग; 41 चालान

Ujjain, Madhya Pradesh:बिना नंबर प्लेट, अवैध हूटर और काली फिल्म लगी गाड़ियों पर हुई कार्रवाई, मौके पर ही हटवाए प्रतिबंधित उपकरण, करीब 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। उज्जैन में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस और न्यायिक मजिस्ट्रेटों ने मिलकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर में हुई इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई。 चेकिंग के दौरान बिना वैध नंबर प्लेट, गाड़ियों में अवैध रूप से लगाए गए हूटर और प्रतिबंधित काली Film का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को रोका गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 41 चालान बनाए गए और करीब 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया。 खास बात यह रही कि जिन गाड़ियों में काली फिल्म, अवैध हूटर और गलत नंबर प्लेट मिले, उन्हें मौके पर ही हटवाया गया। साथ ही वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई。 यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों में निर्धारित मानकों के अनुसार नंबर प्लेट लगाएं, काली फिल्म और अवैध हूटर का इस्तेमाल न करें। पुलिस का कहना है कि सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की चेकिंग और कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

रायगढ़ में अवैध महुआ शराब बिक्री पर पुलिस ने तीन गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में अवैध महुआ शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने रायगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में घरघोड़ा और तमनार पुलिस ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री के तीन मामलों में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 56 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 11,200 रुपये बताई गई है। घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम आमापाली में कार्रवाई करते हुए डिलेश्वर राठिया (30) के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की। वहीं ग्राम बैहामुड़ा में सूरज चौहान (32) को 14 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपी अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे हुए थे। इधर, तमनार पुलिस ने ग्राम बुडिया में दबिश देकर मीना सबर (38) को पकड़ा। महिला के घर के पास कोला की बाड़ी के झुरमुट में छिपाकर रखी गई 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
0
0
Report
Advertisement

संभल में बाइक सवार युवक की हत्या, संदिग्धों की फायरिंग से हड़कंप

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल में घर जा रहे बाइक सवार युवक की रास्ते में गोली मारकर हत्या। अज्ञात बाइक सवारों ने बाइक से घर जा रहे युवक पर रास्ते में तावंडतोड़ फायरिंग कर उतारा मौत के घाट। युवक की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, ASP सुमित राम के साथ SOG के मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ससुराल से पुरानी रंजिश में युवक की हत्या की आशंका। मृतक सगे साले की हत्या के आरोप में जेल में बंद था.. कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला था मृतक। बनियाठेर थाना इलाके की बीते मंगलवार की देर शाम की घटना।
0
0
Report

भोजपुर पुलिस ने कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के शूटर पिंटू सिंह को गिरफ्तार किया

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर पुलिस इन दिनों अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बहुत ही कड़ा रुख अपना रही है। इसी क्रम में भोजपुर पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित के निर्देश पर नवादा थाना इलाके में हुए पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड से जुड़े एक प्रमुख शूटर को गिरफ्तार करने के बाद उसको नवादा थाना से पैदल पुलिस की अभिरक्षा में नंगे पांव आरा सिविल कोर्ट में प्रस्तुत किया। जो अपने आप में अपवाद माना जा रहा है। पुलिस अभिरक्षा में प्रमुख शूटर पिंटू सिंह जो बिहिया थाना के झौआ गांव का निवासी है, को भोजपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में कोईलवर पुल के निकट से गिरफ्तार किया गया है। पिंटू सिंह पर पूर्व से लगभग एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे लंबित है और इसका एक लंबा आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या में पिंटू सिंह के साथ दो शूटर ने गोली मारने का काम किया था। उन्होंने यह भी बताया कि इस कांड में इन लोगों को एडवांस के तौर पर जमीन विवाद में जुड़े सिंडिकेट के लोगों ने 2 लाख सुपारी के तौर पर दिया गया था। और बाकी काम होने के बाद मिलना था। इस पूरे हत्याकांड में पुलिस ने अभी तक 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है जो इस कांड से जुड़े हुए हैं। यह पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो भी अपराधी जेल भेजे गए हैं, उनको रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करने की अनुमति न्यायालय से लेने की तैयारी में लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि जल्द ही जितने अपराधी फरार चल रहे हैं उनको गिरफ्तार कर लेगी और इस हत्याकांड का पूरा खुलासा करेगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले के अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है। पूर्व में भी इस हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त चंदन सिंह जब गिरफ्तार हुआ था तो उसे भी पुलिस ने नवादा थाना से पैदल आरा सिविल कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा में प्रस्तुत किया था, जिसकी प्रशंसा भोजपुर जिले में काफी की गई थी। पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या उनके घर के बाहर मॉर्निंग वॉक करने जाने के दौरान तीन की संख्या में रहे शूटरों ने गोली मारकर की थी।
0
0
Report
Advertisement

बेहरासाई में ट्रक ने ट्रांसफॉर्मर टक्कर दी, चालक पिटाई के बाद गिरफ्तार

Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला खरसावां के बेहरासाई गांव में मंगलवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने बेहरासाई चौक पर लगे 100 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। घटना के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय ट्रक लेकर भागने लगा। इस दौरान सड़क किनारे खेल रहे बच्चे, राहगीर और गुजरते वाहन उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से टक्कर के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज गति से आगे बढ़ने लगा। चालक के इस रवैये से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। युवकों ने पीछा कर बेहरासाई मस्जिद के पास ट्रक को रोक लिया। इसके बाद गुस्साए युवाओं ने चालक की पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे की हालत में होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि ट्रक संख्या सीजी 14 एमआर 1402 पदमपुर गांव में आयोजित काली मेला में सामान पहुंचाने आया था। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे वह पदमपुर से चांदनी चौक होते हुए बेहरासाई के रास्ते लौट रहा था। इसी दौरान चौक पर ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली ट्रांसफार्मर से टकरा गया। सूचना मिलते ही खरसावां पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल थाना के सामने होने के कारण पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर चालक को अपने कब्जे में लिया और थाने ले गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घनी आबादी वाले इलाके में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से परिचालन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर बच्चे खेलते हैं और राहगीरों की आवाजाही रहती है, वहां इस तरह वाहन चलाना किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता देने जैसा है। यदि ट्रक बच्चों या राहगीरों को अपनी चपेट में ले लेता तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकते थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से चालक की मेडिकल जांच, घटना की निष्पक्ष जांच और लापरवाही के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

रेवा की सब्जी मंडी में पिस्टल के साथ सेल्फी लेते युवक पर गोली, हालत गंभीर

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी में पिस्टल के साथ सेल्फी लेना एक फल व्यापारी को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि शुभम खटीक पिता शंकर खटीक पिस्टल के साथ सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई, जो सीधे उनके पेट में जा लगी। गोली लगने से शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिस्टल कहां से आई और किन परिस्थितियों में अचानक फायर हुआ। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
0
0
Report

बारां के ईदगाह चौराहे पर कबाड़ दुकान में भीषण आग, तीन दमकलों ने पाया मोर्चा

Baran, Rajasthan:ईदगाह चौराहे पर कबाड़ की दुकान में भीषण आग, तीन दमकलों ने संभाला मोर्चा बारां के छबड़ा कस्बे के ईदगाह चौराहे पर स्थित शाहिद कबाड़ी की दुकान में बुधवार देर रात करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन आग की तेज लपटों के आगे एक दमकल से काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद मोतीपुरा और पछाड़ प्लांट से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। तीनों दमकलों की मदद से दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। दुकान में कबाड़ का सामान होने से आग तेजी से फैली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top