icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ ग्राम विकास अधिकारी संघ ने नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की जिला शाखा हनुमानगढ़ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी के अनुसार प्रताप तंवर को जिलाध्यक्ष, नंदकिशोर वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, शनिपाल गोदारा को जिला मंत्री और सुशील कुमार को जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। नव चयनित जिलाध्यक्ष प्रताप तंवर ने कहा कि संगठन ग्राम विकास अधिकारियों के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारियों की सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यभार और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की एकता बनाए रखने और जनहित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।
0
0
Report

BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 5.615 किग्रा heroin और 508 ग्राम अफीम बरामद

Noida, Uttar Pradesh:श्रीगंगानगर से बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई रावला थाना क्षेत्र के 14 KND गांव के सीमा इलाके में मिली हेरोइन की बड़ी खेप 11 पैकेट में 5 किलो 615 ग्राम हेरोइन और 508 ग्राम अफीम बरामद बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही BSF की जी ब्रांच की सूचना पर CID, BSF और रावला पुलिस ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ गिराए जाने की जानकारी सामने आई 14 KND निवासी संतराम के खेत में सर्च के दौरान बरामद हुई मादक पदार्थ की खेप ग्रामीणों के सहयोग से बॉर्डर इलाके में सर्च अभियान लगातार जारी कन्साइनमेंट की डिलीवरी लेने वालों की तलाश में BSF और पुलिस जुटी, फरार आरोपियों की तलाश जारी, BSF के DIG अजय लूथरा के निर्देशन में बटालियन BSF कमांडेंट प्रभाकर सिंह और डिप्टी कमांडेंट (G) महेश चंद जाट के नेतृत्व में कार्यवाही
0
0
Report
Advertisement

टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों ने पदोन्नति जल्दी पूरी कराने की मांग

Raipur, Chhattisgarh:शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों ने अपनी लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की मांग सरकार से की है. पहले शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने के बाद आज उन्होंने अपनी मांगों को लेकर रायपुर से भाजपा सांसद ब्रिजमोहन अग्रवाल को इस संबंध में ज्ञापन दिया. सहायक शिक्षकों का कहना है कि सरकार सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले और छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में उल्लिखित नियमों का पालन करते हुए पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करे. उनका कहना है कि अगस्त तक पद्दोन्नति प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी जो अबतक नहीं हो पाया और विभाग से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है.....
0
0
Report
Advertisement

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा भारी भीड़ के बीच

Giridih, Jharkhand:दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में रविवार को सदर प्रखंड के बनियाडीह में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुदूरवर्ती गांव से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी पहुंचे. कार्यक्रम में सूबे के मंत्री हफिजूल हसन अंसारी, राज्य सभा सांसद बैजनाथ राम, पूर्व विधायक केदार हाजरा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार के साथ कई नेता शामिल हुए. सभा के दौरान दिवंगत नेता को याद करते हुए कई लोग भावुक हो गए. कई वक्ताओं की आंखों से आंसू छलक पड़े और पूरा माहौल गमगीन हो गया. इस दौरान सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, विधानसभा में उनके कार्यकाल और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन पार्टी, सरकार और आम जनता के लिए अपूरणीय क्षति है. इस मौके पर मंत्री हफिजूल हसन ने कहा कि सुदिव्य कुमार जैसा जननेता कम ही धरती पर आते हैं. उनकी जैसी सोच, हाजिरजवाबी, दूर की सोच रखने वाला, सभी वर्ग को लेकर चलनेवाला नेता कम ही हैं. उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वहीं राज्य सभा सांसद बैजनाथ राम ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से जो रिक्तता पैदा हुई है, उसे लंबे समय तक महसूस किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे संगठन और क्षेत्र के लोगों से लगातार जुड़े रहे. उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि सुदिव सोनू बड़े भाई के समान थे उनके निधन से वह बेहद आहत हैं और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने सुदिवय कुमार सोनू के साथ बिताए पलों को याद किया और भावुक हो गए. श्रद्धांजलि सभा का धन्यवाद ज्ञापन जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाज़रा ने किया. मौक़े पर मेयर प्रमिला मेहरा, जिला सचिव महालाल सोरेन, प्रणव वर्मा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, जिला प्रवक्ता कृष्णमुरारी शर्मा, अंकित सहाय, रॉकी सिंह, दारा हाजरा, शाहनवाज अंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे. सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
0
0
Report

ब्रिक्स सम्मेलन के सफल आयोजन पर बिहार के मंत्री ने मोदी को बधाई दी

Pariaunna, Bihar:स्लग: ब्रिक्स सम्मेलन पर मंत्री का बयान न्यूज लोकेशन: नालंदा डेस्क: बिहार एंकर: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिहारशरीफ पहुंचे। इस दौरान राजगीर विधायक कौशल किशोर, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने ब्रिक्स सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार और खासकर नालंदा की धरती उर्वरा और समृद्ध परंपराओं वाली है। बिहार के कई प्रसिद्ध उत्पादों और व्यंजनों को जीआई टैग मिल चुका है। इनमें मखाना, आम, सिलाव का खाजा और गया का तिलकुट शामिल हैं। दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बिहार के व्यंजनों सत्तु को भी परोसा गया, जो राज्य के लिए गौरव की बात है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स सम्मेलन से भारत को लेकर दुनिया में एक सकारात्मक संदेश गया है। इससे भारत के अन्य देशों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और देश की आर्थिक तरक्की को गति मिलेगी।वहीं अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच कथित मतभेद के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अभी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार पहले भी तीन बार एमएलसी रह चुके हैं और यदि जनता दल उन्हें चौथी बार उम्मीदवार बनाता है, तो पार्टी के सभी लोग उनका सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों का भी दायित्व है कि वे एकजुट होकर नीरज कुमार की मदद करें。
0
0
Report

12 साल से बकाया भुगतान के लिए भटक रहे किसान-श्रमिक, बैठक में आंदोलन तेज करने का ऐलान

ASAmit SinghFollow1m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार चीनी मिल प्रांगण में रविवार को बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों और श्रमिकों की बैठक हुई। बैठक में वर्षों से लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द भुगतान कराने की मांग की गई। श्रमिकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। श्रमिक नेता ऋषिकेश यादव ने कहा कि किसान और श्रमिक पिछले 12 वर्षों से अपने बकाया भुगतान के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या पर सरकार और प्रशासन का अपेक्षित ध्यान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा बार-बार वसूली प्रमाण पत्र वापस किया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। बैठक में मौजूद श्रमिकों ने कहा कि लंबे समय से भुगतान न मिलने से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि बकाया राशि का जल्द भुगतान नहीं कराया गया तो आगामी चुनाव में सरकार के खिलाफ मतदान करने का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान हुस्न आरा, लीलावती देवी, किस्मती देवी, दुलारी देवी, चंपा देवी, प्रदुमन यादव, राम सकल, हंसराज, रामाज्ञा, राम प्रसाद, मोहन प्रसाद, झकरी चौहान, राजेंद्र चौहान, रामचंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान और श्रमिक मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

चंदौसी भगवान गणपति की रथयात्रा के लिए कोलकाता के स्टोन आइटम से सजाये जा रहे मयूर गणेश ..

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow14m ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । गणेश चतुर्थी पर चंदौसी में निकाली जाने वाली भगवान गणेश की भव्य रथयात्रा के लिए भगवान गजानन की 25 फिट झांकी को अपने हुनर से सजाने में जुटे युवा अजय और उनके साथियों का हुनर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है । दरअसल भगवान गजानन की रथयात्रा के लिए भगवान मयूर गणेश की झांकी को पिछले 3 महीने से सजाने में जुटे अजय आर्य और उनके सभी साथी कारोवारी है .,लेकिन अजय और उनके साथियों को धार्मिक झांकियों को सजाने के हुनर में महारत हासिल है ।। अपने इस हुनर का इस्तेमाल अजय और उनके साथी रथयात्रा की मुख्य झांकी को तैयार के लिए करते है । खास बात यह और उनके साथियों के द्वारा झांकियों को बिना किसी पारिश्रमिक के तैयार किया जाता है । कल गणेश चतुर्थी पर निकाली जाने वाली भव्य रथयात्रा के तैयार की जा रही भगवान मयूर गणेश की झांकी को लेकर कलाकार अजय आर्य से Zee मीडिया की खास बातचीत ।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 2.2 लाख बोतल बरामद, FIR दोगुने से ज्यादा

New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग *दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* - अप्रैल से अगस्त 2026 तक 725 FIR दर्ज, 730 आरोपी गिरफ्तार - कार्रवाई के दौरान करीब 2.20 लाख बोतल अवैध शराब बरामद - अवैध शराब की तस्करी में इस्तेमाल 197 वाहन जब्त - पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले प्रवर्तन कार्रवाई में बड़ा इजाफा - अप्रैल-अगस्त 2025 में 315 FIR और 312 गिरफ्तारियां हुई थीं - पिछले साल करीब 1 लाख बोतल अवैध शराब और 112 वाहन जब्त किए गए थे - इस साल FIR की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा - दिल्ली की सीमाओं पर करीब 70 छोटे-बड़े प्रवेश मार्ग, तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी - लाइसेंस प्राप्त परिसरों में नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई, 7 FIR दर्ज - उल्लंघन करने वाले संबंधित बार को सील करने और जुर्माने समेत वैधानिक कार्रवाई त्योहारी सीजन को देखते हुए बढ़ेगी निगरानी - आबकारी विभाग ने त्योहारी सीजन में प्रवर्तन अभियान और तेज करने का फैसला किया - अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी - वैध माध्यमों से दिल्ली में शराब की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर - सरकारी निगमों की खुदरा दुकानों के साथ होटल, क्लब और रेस्तरां जैसे ऑन-प्रिमाइसेस बिक्री केंद्रों पर बॉन्डेड शराब की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी नई आबकारी नीति की तैयारी - सीएम रेखा गुप्ता बोलीं—अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति - सरकार नई आबकारी नीति तैयार कर रही है - नई नीति में सार्वजनिक सुरक्षा, जिम्मेदार नियमन और शराब की गुणवत्ता पर जोर - सरकार के राजस्व में वृद्धि भी नई नीति का अहम उद्देश्य - सीएम ने कहा—त्योहारों के दौरान दिल्लीवासियों को असुविधा न हो, इसके लिए वैध शराब की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता - अवैध शराब के कारोबार और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
0
0
Report

पाली नगर निगम सहित सभी निकायों की मतगणना तीन चरणों में 13-13 टेबलों पर

Pali, Rajasthan:नगर निगम चुनाव के मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत पाली जिले में सोमवार को होने वाली मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पाली नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में निर्धारित मतगणना स्थलों पर प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, कार्मिकों के बैठने की व्यवस्था तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। पाली नगर निगम की मतगणना तीन चरणों में पाली नगर निगम की मतगणना राजकीय विधि महाविद्यालय पाली में होगी। यहां दो मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। कक्ष संख्या 3 एवं 5 में 13-13 टेबलों पर मतगणना करवाई जाएगी। मतगणना को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण में वार्ड संख्या 1 से 26, द्वितीय चरण में वार्ड संख्या 27 से 52 तथा तृतीय चरण में वार्ड संख्या 53 से 65 तक की मतगणना होगी।
0
0
Report

बलिया के बाजारों में हरतालिका तीज की रौनक, महिलाओं की भीड़ बढ़ी

Ballia, Uttar Pradesh:हरतालिका तीज को लेकर बलिया के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के मीना बाजार में चूड़ियों सहित श्रृंगार के सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। ब्यूटी पार्लर से लेकर राजस्थान से मेहंदी लगाने वालों के यहां महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं का कहना है कि हरतालिका तीज का उन्हें पूरे साल इंतजार रहता है क्योंकि हरतालिका तीज में वो भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस पूजा के जरिए सभी महिलाएं अपने पति के दीर्घायु होने के साथ ही दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि की कामना भी करती हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top