icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow6 Feb 2025, 03:10 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रयागराज में नेहरू जयंती- बाल दिवस पर कांग्रेस कार्यक्रम, यादें ताजा

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती और बाल दिवस के अवसर पर आनंद भवन में कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा, "आज हम पूरे धूमधाम के साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती मना रहे हैं। प्रयागराज में उनकी यादें हर जगह मौजूद हैं। यहाँ गांधी-नेहरू परिवार की अमिट छाप है। पंडित नेहरू केवल आधुनिक भारत के निर्माता ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने एक शिल्पकार की तरह भारत का निर्माण किया, जिसकी शुरुआत प्रयागराज से हुई थी..."
0
0
Report

कालपी में अवैध खनन-ओवरलोडिंग पर कमिश्नर का कड़ा निर्देश, वीडियो वायरल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के कालपी पहुंचे झांसी कमिश्नर आईएएस कृष्ण कुमार, मंडलायुक्त झांसी कृष्ण कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें, समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, मंडलायुक्त के साथ एसपी जालौन सुरेश चंद्र रावत समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद, कालपी क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर एसडीएम से भड़के कमिश्नर, एसडीएम से बोले कमिश्नर:- कहानी न सुनाओ हमें यार, अभी चैक करने चले जाएंगे तो तुम कही और मिलोगे, एसडीएम विनय कुमार मौर्य से बोले जितना कह रहे उतना ध्यान से करो, एसडीएम को फटकार लगाने का कमिश्नर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली सभागार का मामला।
0
0
Report

अमरौहा के तिगरी गंगा मेले में सुरक्षा: 3500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा घाट पर सीएम योगी के दौरे के बाद अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, 3500 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हापुड़ के गढ़ गंगा मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद अमरोहा में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी मुरादाबाद रेंज, जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया। एडीजी रमित शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में 3500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। गंगा पर बन रहे पांटून पुल पर भी कड़ा पहरा रहेगा। इसके अलावा गोताखोरों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी। अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य लाखों श्रद्धालुओं का सुरक्षित स्नान और मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराना है। बाइट रमित शर्मा ए डी जी बरेली जोन
0
0
Report
Advertisement

गोलू देवता मंदिर को मिशन में शामिल करने से धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा

Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले के घोड़ाखाल स्थित प्रसिद्ध श्री गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग उठी है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मंदिर को मिशन में शामिल करने की मांग की है। सांसद ने कहा है कि इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि घोड़खाल स्थित श्री गोलू देवता मंदिर उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। न्याय के देवता के रूप में विख्यात गोलू देवता के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। यही वजह है कि उत्तराखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सांसद ने कहा कि मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल किए जाने से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। साथ ही कैंची धाम, जागेश्वर धाम और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़कर पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा।अजय भट्ट ने मंदिर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बावजूद यहां पार्किंग, यातायात प्रबंधन और अन्य सुविधाओं का पर्याप्त विकास नहीं हो पाया है। विशेष अवसरों और पर्यटन सीजन के दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सांसद ने मंदिर क्षेत्र में पार्किंग, सड़क, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और बेहतर यातायात प्रबंधन जैसी सुविधाओं को विकसित करने का सुझाव दिया है।
0
0
Report

सीवान में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, घाटों पर सजावट और सुरक्षा के इंतजाम

Siwan, Bihar:सीवान में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चारों तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर के पुलवा घाट और शिवव्रत साह छठ घाट को आकर्षक रंगोली और खूबसूरत पेंटिंग से सजाया जा रहा है। घाटों पर बनाई गई तस्वीरें न सिर्फ लोगों का ध्यान खींच रही हैं, बल्कि इनके जरिए स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है। इसी बीच सीवान डीएम, एसपी और बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह सीवान सदर विधायक मंगल पांडेय ने भी छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। घाटों पर बनाई जा रही तस्वीरों में छठ महापर्व की धार्मिक परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था की झलक देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि इन तस्वीरों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया जा रहा है। स्थानीय लोग भी इस सजावट में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इधर,जिला प्रशासन के द्वारा नदी में गहरे पानी को लेकर बैरिकेडिंग की गई है।इसके साथ ही SDRF की टीम को भी तैनात किया गया है।वहीं पूरे घाट को सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल है। हर कोई इस महापर्व को लेकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में जुटा है।
0
0
Report

210 करोड़ का सच: बंटी-बबली बनाम कुर्सी कुमार, उत्तराखंड में घमासान

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की सियासत में अब एक पति-पत्नी का झगड़ा, एक मंत्री का भ्रष्टाचार का आरोप और दो दिग्गजों की सोशल मीडिया जंग - तीनों एक साथ मिल गए हैं। मामला है - कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद का। पति ने पत्नी पर लगाया आरोप - 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति का। पत्नी ने पति पर कराया केस - मारपीट, धोखाधड़ी, जान से मारने की साजिश का। और अब इस घरेलू जंग में कूद पड़े हैं पूर्व CM हरिश रावत। हरदा ने दोनों को नाम दिए बिना कह दिया - बंटी-बबली। और रेखा आर्य ने पलटवार में हरदा को दे दिए एक नहीं, दर्जनभर नाम - डेनिस बाबा, कुर्सी कुमार, झूठाचार्य, राजनीति का गिरगिट। तो आज का डिबेट - 210 करोड़ का सच क्या है? बंटी-बबली कौन? और कुर्सी कुमार कौन? शुरुआत यहां से हुई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई - मारपीट, जालसाजी, जान से मारने की साजिश। इसके बाद साहू ने वीडियो जारी कर पलटवार किया - कहा, मेरी मंत्री पत्नी ने भ्रष्टाचार के जरिए 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति जुटाई है, CM धामी से जांच कराओ। साहू को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। साहू ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेजी सबूत पेश नहीं किया था। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आरोपों को निराधार बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया - नाम लिए बिना रेखा और उनके पति को बंटी-बबली कहा। हरदा का कहना था कि मध्याह्न भोजन और खाद्यान्न घोटाले में 210 करोड़ रुपये के घोटाले की बात सामने आई है। घोटाला करने वाले और बरेली में आलीशान फार्म हाउस तथा महल बनाने वाले बंटी-बबली को कानून के शिकंजे में लाना है। अगर बबली के पास 210 करोड़ की संपत्ति है, तो बंटी के पास कितनी होगी, इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है। हरदा के बबली कहने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भड़क गईं। कैबिनेट मंत्री ने भी करीब 2000 शब्दों की लंबी फेसबुक पोस्ट लिख दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को डेनिस बाबा, कुर्सी कुमार, स्वार्थ सम्राट, राजनीति का गिरगिटर, झूठाचार्य, जुमलेबाज, लफ्फाजी लाल जैसे नाम दे डाले हैं। मतलब साफ है - हरदा कह रहे हैं - 210 करोड़ का जवाब दो, जांच कराओ। रेखा कह रही हैं - बेटी का दर्द समझो, अपनी पोल मत खुलवाओ। एक तरफ बंटी-बबली, दूसरी तरफ कुर्सी कुमार। एक तरफ फार्म हाउस, दूसरी तरफ डेनिस। और बीच में फंसी है - जांच। जो होगी तो सच सामने आएगा, नहीं होगी तो ये जंग सिर्फ सोशल मीडिया पर ही चलती रहेगी। लेकिन भाजपा कांग्रेस दोनों ही अपने नेताओं का बचाव कर रहे हैं और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। एक बात तय है - उत्तराखंड में अब भ्रष्टाचार का मुद्दा पति-पत्नी के घर से निकलकर विधानसभा तक पहुंच गया है। 210 करोड़ का आंकड़ा सच है या झूठ, ये जांच ही बताएगी - लेकिन अभी के लिए - बंटी-बबली Vs कुर्सी कुमार - घमासान जारी है।
0
0
Report
Advertisement

लोकायुक्त ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के पचमढ़ी स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पदस्थ सहायक संचालक संजीव कुमार शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर शनिवार को भोपाल लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम ने उनके पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पचमढ़ी स्थित उनके सरकारी आवास से 23 लाख रुपये नकद, करीब 1 किलो 600 ग्राम सोने के आभूषण और लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा घर में मौजूद लग्जरी सामान, कीमती वाहनों और फर्नीचर का भी मूल्यांकन किया जा रहा है। वीओ – दरअसल, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ संजीव कुमार शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने मामला दर्ज किया और न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद छापेमारी की रणनीति तैयार की। शनिवार को भोपाल लोकायुक्त की दो अलग-अलग टीमों ने एक साथ पचमढ़ी और छिंदवाड़ा में दबिश दी। एक टीम पचमढ़ी स्थित उनके सरकारी आवास पर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है, जबकि दूसरी टीम छिंदवाड़ा की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके निवास पर जांच में जुटी हुई है। वीओ01- जांच के दौरान पचमढ़ी स्थित आवास से 23 लाख रुपये नकद, 1 किलो 600 ग्राम सोने के आभूषण और करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही घर में मौजूद विलासिता की वस्तुओं, कीमती वाहनों और फर्नीचर का भी मूल्यांकन किया जा रहा है। लोकायुक्त की टीम ने पचमढ़ी स्थित सहायक संचालक के कार्यालय में भी जांच की है। फिलहाल दोनों स्थानों पर दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही उनकी कुल संपत्ति और आय के ज्ञात स्रोतों के बीच अंतर का खुलासा हो सकेगा। बाइट – वीरेंद्र सिंह ( डीएसपी लोकायुक्त भोपाल )
0
0
Report

खरना के मौके पर छठ पूजा की तैयारी, रुद्रपुर के बाजार में रौनक

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– खरना स्थान– उधम सिंह नगर वही छठ पूजा को लेकर रुद्रपुर बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। शहर के मुख्य बाजार, गांधी चौक, काशीपुर रोड और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में छठ पूजा की सामग्री की दुकानें सज गई है। फल खरीदने के लिए सुबह से ही भीड़ जुट रही है। छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले नारियल अनार से नींबू संतरा बाजार में सजे हुए हैं।दुकानों से बांस की टोकरी, सूप ,डकरा और दौरा, गन्ना सहित पूजा सामग्री खरीदने के लिए वृत्ति और उनके परिजन बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे है। वहीं दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दे रही है।
0
0
Report
Advertisement

चौमूं के नरसिंहपुरा में DP फॉल्ट से खेत में आग, 10 क्विंटल ग्वार जलकर राख

Jaipur, Rajasthan:चौमूं, जयपुर खेत में रखी ग्वार की फसल में लगी आग कालाडेरा के नरसिंहपुरा गांव का है मामला खेत में लगी डीपी में फॉल्ट होने से लगी आग करीब 10 क्विंटल ग्वार जलकर हुआ खाक चौमूं से दमकल की दो गाड़ियां पहुंची मौके पर एंकर- जयपुर जिले के कालाडेरा थाना इलाके के नरसिंहपुरा गांव में खेत में रखी ग्वार की फसल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि खेत में लगी बिजली की डीपी में फॉल्ट होने के चलते चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से खेत में रखी करीब 10 क्विंटल ग्वार की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौमूं से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
0
0
Report

चूरू के वार्ड-23 में आशा स्वामी का बड़ा दावा, कनिका राठौड़ से कड़ा मुकाबला

Churu, Rajasthan:राठौड़ परिवार की बहू को चुनौती दे रहीं आशा स्वामी, वार्ड 23 में सियासी मुकाबला दिलचस्प, कांग्रेस प्रत्याशी आशा स्वामी का बड़ा बयान इस मुकाबले पर है प्रदेश भर की नज़र चूरू। पंचायत राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान के बीच वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी आशा स्वामी ने चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। ओर जीत का दावा किया। गौरतलब है कि वार्ड 23 में आशा स्वामी का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी कनिका राठौड़ से है। कनिका राठौड़ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू हैं। इस सीट पर दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलकों में खास चर्चा है। अब मतदाताओं का फैसला चुनाव परिणाम के साथ सामने आएगा। बाइट - आशा स्वामी कांग्रेस उम्मीदवार
0
0
Report

प्रेमी के ब्रेकअप से आहत एलएलबी छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है यहां अपने प्रेमी द्वारा अचानक रिश्ता तोड़ दिए जाने से आहत एलएलबी की एक छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है. दरअसल पुलिस की शुरुआती जांच और परिजनों के बयान के अनुसार मृतका एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी बीते कुछ समय से उसका अपने प्रेमी के साथ विवाद चल रहा था प्रेमी द्वारा ब्रेकअप कर लिए जाने के बाद से वह गहरे सदमे और मानसिक अवसाद में थी जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया सूचना मिलते ही नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइडल नोट बरामद किया जिसमें मौत के कारणों का संकेत है पुलिस ने नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल्स खंगालना शुरू कर दिया है वहीं प्रेमी को थाने बुलाकर गहन पूछताछ की जा रही है एएसपी शोभराज अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

विश्व संस्कृतिक संपदा तस्करी विरोध दिवस पर जिला संग्रहालय में पहली बार चित्र प्रदर्शनी

Vidisha, Madhya Pradesh:छाया चित्र प्रदर्शनी जिला संग्रहालय में विश्व संस्कृतिक संपदा की तस्करी के विरूद्ध दिवस के विरुद्घ आयोजन विभिन्न प्रकार के चित्रों की प्रदर्शनी का किया गया प्रदर्शन प्रदर्शनी देखने और संग्रहालय भ्रमण करने के लिए निशुल्क व्यवस्था विश्व संस्कृतिक संपदा तस्करी विरोध दिवस के मौके पर जिला संग्रहालय में पहली बार चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसमें यूनेस्को के निर्देश पर पुरातत्व धरोहर से जुड़े विभिन्न प्रकार के पोस्टर छायाचित्र आदि की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को देखने और जिला संग्रहालय का भ्रमण करने के लिए आज के दिन निशुल्क प्रवेश दिया गया है। संग्रहालय के वरिष्ठ मार्गदर्शक रामनिवास शुक्ला ने इस बारे में विस्तार से जानकारी।
0
0
Report

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना से गरीब बच्चों के सपने सच हो रहे

Rajnandgaon, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना: गरीब और वंचित बच्चों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, प्रयास विद्यालयों में शिक्षा के साथ रहने और खाने की भी सुविधा कथन में प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, जरूरत सही अवसर और बेहतर मार्गदर्शन देने की। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना उसी सोच के साथ शुरू की गई है। इस योजना के तहत आदिवासी, नक्सल प्रभावित और वंचित क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ आवास, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं भी दी जाती हैं, ताकि आर्थिक परिस्थितियां उनके भविष्य की राह में बाधा न बनें। दरअसल, मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जो आर्थिक अभाव, दूरस्थ इलाकों में रहने या बेहतर शैक्षणिक संसाधनों की कमी के कारण अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पाते। इस योजना के अंतर्गत संचालित स्वर्गीय राजीव गांधी प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई कराई जाती है। राजनांदगांव में गौरव पथ पर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय की शुरुआत को दो साल हो चुके है विद्यालय में 9 वीं और 10 वीं की कक्षाएं संचालित हो रही है बालक और बालिकाओं के रहने के अलग अलग हॉस्टल है ।विद्यालय में वर्तमान में ढाई सौ से ज्यादा बच्चे अलग अलग क्षत्रों से आवासीय पढ़ाई कर रहे है इन विद्यालयों की खास बात यह है कि यहां बच्चों को सिर्फ स्कूली शिक्षा ही नहीं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE के साथ सीए, सीएस, सीएमए, CLAT और NDA जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था की गई है। बच्चों के रहने के लिए आवासीय सुविधा, भोजन, गणवेश, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। शिक्षा और कोचिंग से लेकर आवास एवं भोजन तक की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। इसका मकसद है कि बच्चों को घर से दूर रहकर भी पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके और वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सके। प्रयास विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के सामने अब केवल दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास करने का लक्ष्य नहीं है, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाने का अवसर भी है। बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के जरिए इन बच्चों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय उन बच्चों के लिए उम्मीद की एक नई किरण हैं, जिनके सपने तो बड़े हैं, लेकिन संसाधन सीमित हैं। शिक्षा के साथ आवास, भोजन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा देकर सरकार इन बच्चों को बेहतर भविष्य की राह दिखाने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top