icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271305
SBShyam BabuFollow31 Jan 2025, 02:45 pm

गोंडाः मसकनवां रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव, स्टेशन पर बने शौचालय पर लगा है ताला

Ghurahu Jot, Uttar Pradesh:

मसकनवां रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों के लिये सुविधाओं का अभाव है। प्लेटफार्म न. एक पर एकसेट शौचालय बना है। एक तरफ पुरुष और दूसरी तरफ महिलाओं के लिये शौचालय बनाया गया है जिसमें ताला लगा हुआ है। जानकारी करने पर बताया गया कि शौचालय में पानी की सप्लाई ही नहीं है और प्रकाश व्यवस्था के लिये लाइट का कनेक्शन भी नही है। उसके बगल में दिव्यांगों के लिए बने शौचालय में भी दरवाजे टूटें है। प्लेट फार्म नं. 2 पर कोई शौचालय नही है। ऐसी स्थिति में यात्रियों विशेष कर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया देवघर पहुंचे, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

Deoghar, Jharkhand:पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज देवघर पहुंचे। देवघर परिसदन में उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। देवघर आगमन के बाद राज्यपाल ने सपर Familary बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि वह सम्मेद शिखरजी पहले भी कई बार आ चुके हैं, लेकिन बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहली बार देवघर पहुंचे हैं। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से राज्य की खुशहाली और परिवार के सभी सदस्यों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की। बाबा बैद्यनाथ धाम में सपर Familary पूजा-अर्चना के दौरान राज्यपाल ने अपनी आस्था प्रकट की। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा का दर्शन करने पहुंचते हैं।
0
0
Report

बूंदी में नरेश मीणा ने बसपा के साथ पंचायत चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, अब बसपा के साथ पंचायत चुनाव लड़ेंगे। बूंदी में किसान नेता नरेश मीणा ने पंचायत राज चुनाव से पहले बड़ा सियासी ऐलान करते हुए बसपा के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की। शुक्रवार को रामगंज बालाजी क्षेत्र में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने आप पार्टी से समर्थन वापस लेने की बात कही। मीणा ने उम्मीदवारों के चयन में अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद जैन भाया पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। बसपा प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह की मौजूदगी में उन्होंने बूंदी सहित आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारने की बात कही। जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
0
0
Report

जयपुर की सफाई 100 दिन में बदलेगी? निगम ने 100 करोड़ का प्लान

Jaipur, Rajasthan:Anchor-जयपुर को गंदा कौन कर रहा है... जनता की आदतें या नगर निगम की नाकामी? राजधानी में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए 100 करोड़ की कार्ययोजना लेकर आए नगर निगम ने अब जनता को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है। नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर सरोज कंवर ने दो टूक कहा कि जयपुर के लोग जुर्माना लगे बिना नहीं सुधरेंगे। सुबह सफाई करो तो शाम तक फिर कचरे के ढेर लगा देते हैं। हैरानी की बात ये कि मेयर सुनील कोठारी भी डिप्टी मेयर के सुर में सुर मिलाते नजर आए। उन्होंने दीपावली के बाद जुर्माना लगाने का ऐलान कर दिया। यानी फिलहाल सफाई का वादा, दिवाली बाद जुर्माने का इरादा। सवाल ये है कि 100 दिन में जयपुर की सूरत बदलेगी या सफाई की नाकामी? का ठीकरा जनता पर फूं�ेगा... देखिए ये रिपोर्ट... Vo-1-जयपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर सरोज कंवर ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर आमजन के सिविक सेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर की जनता जुर्माना लगे बिना नहीं सुधरेगी। सुबह सफाई करवाते हैं और शाम तक लोग फिर उसी जगह कचरे के ढेर लगा देते हैं। शहर को साफ रखना है तो जुर्माना लगाना जरूरी है। उन्होंने जयपुर की तुलना इंदौर से करते हुए कहा कि इंदौर में सबसे ज्यादा सफाई रहती है, जबकि जयपुर में गंदगी रहती है। डिप्टी मेयर ने यह बयान को नगर निगम की 100 दिवसीय कार्ययोजना की घोषणा के लिए बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। इस दौरान मेयर सुनील कोठारी और आयुक्त ओम कसेरा ने भी जुर्माना लगाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल लोगों को जागरूक किया जाएगा। दीपावली के बाद गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। दरअसल, नगर निगम ने शहर के सभी 150 वार्डों में विकास और सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए ''100 दिन, 100 करोड़, 150 वार्ड'' अभियान की घोषणा की है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में पार्षद की अनुशंसा पर 50 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस हिसाब से 150 वार्डों में कुल 75 करोड़ रुपए के काम होंगे। इनमें सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल होंगे। -दीपावली से पहले शहर की सफाई के लिए निगम 3000 अतिरिक्त कर्मचारी लगाएगा। प्रत्येक वार्ड में 20 कर्मचारी तैनात होंगे। ये कर्मचारी 30 दिन तक सफाई व्यवस्था संभालेंगे। यह पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 45 मशीन यूनिट लगाई जाएंगी, जिनमें जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। विशेष सफाई अभियान 14 नवंबर तक चलेगा। बाजारों और मुख्य मार्गों पर रात्रिकालीन सफाई भी करवाई जाएगी। -परकोटे की सफाई के लिए 31 अक्टूबर को ''ऑपरेशन क्लीन स्वीप 2.0'' चलाया जाएगा। परकोटे को 36 बीट में बांटकर 2000 से अधिक निगमकर्मियों को सफाई में लगाया जाएगा। वहीं, सभी 150 वार्डों में स्वच्छता उत्सव के तहत 13 जोन में 18 अभियान दिवस तय किए गए हैं। इन दिनों सामान्य व्यवस्था से 50 प्रतिशत अधिक संसाधन लगाकर सफाई करवाई जाएगी। -नगर निगम ने शहर में 10 हजार नई LED स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा की है। इनमें 6000 दीपावली से पहले और शेष 4000 अभियान के दौरान लगाई जाएंगी। इस पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। -संकरी गलियों से कचरा उठाने के लिए 7.07 करोड़ रुपए से 8 नई लिटर पिकर मशीनें खरीदी जाएंगी। अभी निगम के पास 7 मशीनें हैं। नई मशीनों के बाद इनकी संख्या 15 हो जाएगी। सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या दूर करने के लिए 50 सीवर जेटिंग मशीनें लगाई जाएंगी। इनके संचालन और रखरखाव पर करीब 8 करोड़ रुपए सालाना खर्च होने का अनुमान है। -अमृत 2.0 योजना के तहत सात जोन में सीवेज और पेयजल से जुड़े 465.14 करोड़ रुपए के कार्यादेश जारी किए गए हैं। ये काम तीन पैकेज में होंगे। निगम ने 100 दिवसीय अभियान के दौरान इन कार्यों को गति देने का लक्ष्य रखा है। -नगर निगम 24 अक्टूबर को ''रंग दे गुलाबी 2.0'' अभियान चलाएगा। इसके तहत 13 जोन में 600 से अधिक सार्वजनिक दीवारों पर जयपुर की संस्कृति, स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़ी पेंटिंग बनाई जाएंगी। दीपावली पर व्यापार मंडलों को सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अब 7 के बजाय 11 दिन तक निगम का सहयोग मिलेगा। वार्ड स्तर पर स्वच्छता, दीवार सजावट और बाजार सजावट प्रतियोगिताएं भी होंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों से निर्माण मलबा हटाने के लिए भी विशेष अभियान चलेगा। बहरहाल, नगर निगम एक तरफ सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने जा रहा है, वहीं डिप्टी मेयर ने शहर में गंदगी के लिए लोगों की आदतों को जिम्मेदार ठहराया है। ऐसे में सवाल यह भी है कि निगम नियमित सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था कितनी प्रभावी बना पाएगा। दीपावली के बाद जुर्माना कितनी राशि का और किस तरह लगाया जाएगा, इसकी विस्तृत रूपरेखा अभी सामने नहीं आई है। अब निगम की 100 दिवसीय कार्ययोजना के साथ-साथ गंदगी फैलाने वालों पर प्रस्तावित सख्ती की भी परीक्षा होगी। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
0
Report
Advertisement

कासगंज सोरों रामलीला में अमर्यादित नृत्य पर बजरंग दल ने जताई नाराजगी

OBOrin BasuJust now
Noida, Uttar Pradesh:KASGANJ: सोरों की रामलीला में अमर्यादित नृत्य प्रस्तुति पर बजरंग दल के नेता ने जताई नाराजगी कासगंज। तीर्थनगरी सोरों शूकर क्षेत्र में श्रीरामलीला मंचन कार्यक्रम के दौरान अमर्यादित नृत्य प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। इसको लेकर बजरंग दल के एटा-कासगंज विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) के माध्यम से यूपी पुलिस से शिकायत कर की है。 अमरीश वशिष्ठ ने कहा कि प्रभु श्रीराम की लीला का मंच धार्मिक आस्था और मर्यादा का प्रतीक है। ऐसे पवित्र मंच पर अमर्यादित प्रस्तुतियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखना आयोजन समितियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जिले में होने वाले धार्मिक आयोजनों पर निगरानी रखनी चाहिए। साथ ही, जहां इस तरह की शिकायतें सामने आएं, वहां संबंधित आयोजन समिति से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि धार्मिक आयोजनों की परंपरा और गरिमा बनी रहे। बाइट बजरंग दल के विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ ============================================== कासगंज के सोरों रामलीला मंच की डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था स्थानीय पत्रकार ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था जिसके बाद रामलीला कमेटी के लोगों ने विरोध जताया और मंच पर धरना के लिय बैठ गए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, और रामलीला कमेटी के लोगों ने एसडीएम हर्षिता देवड़ा को ज्ञापन दिया और धरना समाप्त कराया,स्थानीय पत्रकार सचिन उपाध्याय ने दबाव के चलते सोशल मीडिया पर माफी भी मांग ली। जब की सोरों की रामलीला मंच पर पहले ही दिन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई,जिसमें ठुमके लगाए जा रहे थे इस मामले में ना पुलिस के अधिकारियों का कोई बयान सामने आया बाइट एसडीएम हर्षिता देवड़ा दो दिन पूर्व की है
0
0
Report

सुल्तानपुर: नाबालिग लड़की ने युवक पर लगाए उत्पीड़न और मारपीट के आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow6m ago
Alinagar Sonhara, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर: कुड़वार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने गांव के एक युवक पर करीब दो वर्षों से बहला-फुसलाकर परेशान करने, धमकी देने और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि युवक उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें उसके विवाह के लिए तय किए गए लड़के के पास भेज रहा था। साथ ही, तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे और उसके परिवार को धमकाता था, जिसके चलते वह लंबे समय तक अपनी बात सामने नहीं रख सकी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आठ अक्टूबर को शाम करीब पांच बजे पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान युवक कथित तौर पर घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट और गला दबाने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी मां बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि कुछ देर बाद अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पीड़िता व उसकी मां के साथ गाली-गलौज तथा मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर मामला शांत हुआ। पीड़िता ने पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना देने की बात भी कही है। पीड़िता के अनुसार, इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन डर के कारण वह उस समय पूरी बात नहीं बता सकी। अब उसने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपों की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और शिकायत में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

हीराबाड़ी में गैस सिलेंडर रेगुलेटर फटने से कच्चे मकान में आग, किसान झुलसे

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के उमरेठ तहसील के ग्राम हीराबाड़ी में गैस सिलेंडर के रेगुलेटर फटने से कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ तहसील एवं थाना उमरेठ के ग्राम हीराबाड़ी में गैस सिलेंडर का रेगुलेटर फूटने से किसान शोभाराम के कच्चे मकान में आग लग गई .हादसे में गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं शोभाराम भी आग की चपेट में आकर झुलस गए. उनके हाथ और चेहरा आग से पूरी तरह झुलस गया उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर देरी से पहुंचा और आग पर काबू पाया.लेकिन तब तक पूरा समान और घर जल चुका था. मौके पर उमरेठ पुलिस और राजस्व पटवारी एवं ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक भी पहुंचे और मुआवजा राशि के लिए प्रकरण भी बनाया गया . हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है, लेकिन पीड़ित परिवार के सामने रहने, सोने और भोजन बनाने तक का संकट खड़ा हो गया है. सिलेंडर के रेगुलेटर में खराबी कैसे आई और आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पीड़ित परिवार को मदद की आवश्यकता है. अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि हीरावाड़ी निवासी 36 वर्षीय शोभाराम की मां गुरुवार दोपहर को फलाहार बना रही थी .इस दौरान उसकी मां कुछ काम से घर के बाहर निकली ही थी कि चूल्हे की आग अचानक भड़क गई पास खड़ा शोभाराम आग की चपेट में आ गया .इस दौरान मकान में भी आग लग गई थी.आग में घर में रखा अनाज व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई .घायल शोभाराम को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है.
0
0
Report
Advertisement

राघोपुर नाव हादसे के बाद प्रशासन हरकत में, DM वर्षा सिंह ने हटाया CO दीपक कुमार

Hajipur, Bihar:राघोपुर नाव हादसे के बाद प्रशासन पर एक्शन! CO दीपक कुमार हटाए गए, DM वर्षा सिंह का बड़ा फैसला! वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर… राघोपुर नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है! हादसे के बाद उठ रहे सवालों के बीच डीएम वर्षा सिंह ने राघोपुर के अंचलाधिकारी दीपक कुमार को पद से हटा दिया है। उनकी जगह पातेपुर के अंचलाधिकारी प्रभात कुमार को राघोपुर अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। दर्दनाक नाव हादसे के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने राघोपुर के सीओ दीपक कुमार को पद से हटा दिया है। वहीं, पातेपुर के सीओ प्रभात कुमार को राघोपुर अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हादसे के बाद प्रशासन का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। नाव हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में अंचलाधिकारी को हटाने की कार्रवाई को प्रशासनिक स्तर पर उठाए गए बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हादसे में अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जवाबदेही तय की जाएगी। हालांकि, सीओ को हटाने के आदेश में क्या वजह दर्ज की गई है और क्या यह कार्रवाई सीधे हादसे से जुड़ी जिम्मेदारी तय करने के लिए की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। फिलहाल, राघोपुर नाव हादसे के बाद प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे जिले में हलचल बढ़ा दी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि हादसे की जांच में क्या सामने आता है और जवाबदेही तय करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं.
0
0
Report

शेखपुरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान से खोए मोबाइल लौटाए, कीमत लगभग आठ लाख के आसपास

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी या खोए हुए मोबाइल को बरामद किया साथ ही वैध मोबाइल धारक को लौटाया गया सौंपा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिले मोबाइल फोन को लौटाने को लेकर शेखपुरा के एसपी कार्यालय में सभी मोबाइल के वैध धारक को बुलाया गया और उनके खोए मोबाइल को लौटाया गया। खोए मोबाइल मिलने पर मोबाइल धारकों ने शेखपुरा पुलिस की प्रशंसा की है। इस मौके पर एसपी हिमांशु ने कहा कि चोरी और खो गए मोबाइल के बरामद को लेकर बिहार पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामदगी की प्रयास करती है। इसी कड़ी में 50 लोगों को उनके खोए मोबाइल को लौटाया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए टेक्निकल टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर उनके वैध धारकों को उनके मोबाइल लौटाया गया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब आठ लाख के आस पास होने की बात कही है। एसपी ने कहा कि शेखपुरा पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाईल चोरी या गुम होने की सूचना पर मोबाइल खोजबीन में जुट जाती है। जिसका नतीजा है कि महज एक या दो माह के दौरान ही लोगों के गुम हुआ मोबाइल फोन को बरामद किया गया।
0
0
Report
Advertisement

पैसरा जंगल से नक्सलियों के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, सुरक्षाबलों की सर्च जारी

Munger, Bihar:पैसरा में नक्सलियों के मंसूबों पर सुरक्षा बलों का प्रहार, जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद।कठौतिया पहाड़ के जंगल में पत्थरों के बीच प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखे गए थे हथियार और कारतूस, सीआरपीएफ व जिला पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित पैसरा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने दुर्गम पहाड़ी और जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। सीआरपीएफ की 215वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के कठौतिया पहाड़ के जंगल से एक देसी राइफल, एक देसी कट्टा और 9 एमएम का 3 पीस कारतूस एके 47 के 15 पीस, थ्री फिफ्टीन का 1 पीस जिंदा कारतूस बरामद किए। हथियारों को पत्थरों के बीच प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखा गया था। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार किसने और किस उद्देश्य से वहां छिपाए थे। एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सीआरपीएफ की बी/215वीं बटालियन के पैसरा कैंप और लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान पैसरा सीआरपीएफ कैंप से करीब तीन से तीन किलोमीटर दूर कठौतिया पहाड़ जाने वाले रास्ते के जंगल में पत्थरों के बीच संदिग्ध सामान दिखाई दिया। इसके बाद बम निरोधक एवं निष्क्रियकरण दस्ते (बीडीडीएस) ने सावधानीपूर्वक जांच की। जांच के दौरान प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखे गए हथियार और कारतूस मिले। सुरक्षा बलों ने सभी सामान जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। यह अभियान सीआरपीएफ कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के दिशा-निर्देश में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी सुरेंद्र सिंह और सहायक कमांडेंट अनुज पाठक ने किया। सुरक्षा बलों ने कठौतिया पहाड़ के दुर्गम इलाकों और आसपास के जंगलों में भी सघन तलाशी ली。
0
0
Report

बीकानेर: एटीएम कैश वैन लूट के आरोपी गिरफ्तार

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर पांचू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एटीएम कैश वैन लूट का आरोपी गिरफ्तार 51 लाख रुपए की लूट के मामले में 10 हजार का इनामी अशोक पकड़ा गया 5 अगस्त को सारुंडा रोड पर हथियारों के दम पर हुई थी 51 लाख रुपए की लूट बिना नंबर प्लेट की कैंपर गाड़ी में आए बदमाशों ने कैश वैन को बनाया था निशाना पुलिस पूर्व में कैश वैन के कस्टोडियन सहित दो आरोपियों को कर चुकी गिरफ्तार पहले की कार्रवाई में 46 लाख रुपए की नकदी बरामद की जा चुकी है पुलिस के अनुसार आरोपी अशोक मोबाइल फोन नहीं रखता था और गांव की रोही में फरारी काट रहा था मुखबिर तंत्र और परंपरागत पुलिसिंग की मदद से आरोपी तक पहुंची पांचू पुलिस आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी ईश्वर जांगिड की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी से वारदात को लेकर पूछताछ और अनुसंधान जारी
0
0
Report

सरिस्का टाइगर रिजर्व: क्रोकोडाइल पॉइंट पर वॉच टावर से पर्यटक सुरक्षा, ईको-टूरिज्म को बढ़ावा

Alwar, Rajasthan:वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया सरिस्का टाइगर रिजर्व का दौरा, सिलीसेढ़ में मगरमच्छों को देखने के लिए बनेगा वॉच टावर अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने शुक्रवार को सरिस्का टाइगर रिजर्व स्थित फील्ड डायरेक्टर कार्यालय का निरीक्षण कर वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को वन संरक्षण को मजबूत बनाने और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संजय शर्मा ने सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में बारा लिवारी में नए पर्यटन गेट के निर्माण की कार्ययोजना के अनुसार काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन गेट के साथ टिकट खिड़की बनने से पर्यटकों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वन राज्यमंत्री ने अधिकारियों को वन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बाघों सहित अन्य वन्यजीवों के संरक्षण, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और वन क्षेत्र की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद संजय शर्मा ने सिलीसेढ़ झील के पास स्थित क्रोकोडाइल पॉइंट का निरीक्षण किया। यहां मगरमच्छों की बड़ी संख्या को देखते हुए उन्होंने पर्यटकों की सुरक्षा के साथ उन्हें प्राकृतिक वातावरण में मगरमच्छों को देखने की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों को उपयुक्त स्थान पर वॉच टावर निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वॉच टावर बनने से पर्यटक सुरक्षित तरीके से मगरमच्छों को देख सकेंगे। इससे क्षेत्र की प्राकृतिक विशेषताओं को संरक्षित रखते हुए ईको टूरिज्म को विकसित करने में मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान सरिस्का टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह कटियार, उप वन संरक्षक अभिमन्यु सहारण सहित वन विभाग के अधिकारी, रेंज अधिकारी और अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top