icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow29 Jan 2025, 04:04 am

Gonda - अयोध्या बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का आईजी और एसपी ने किया निरीक्षण

Gonda, Uttar Pradesh:

अयोध्या बॉर्डर पर स्थित डाईवर्जन व बैरियर प्वॉइंट का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक व पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा मौनी अमावस्या पर्व के दृष्टिगत देर रात्रि गोण्डा-अयोध्या बार्डर पर स्थित डाईवर्जन व बैरियर प्वाइंट पर ड्यूटी में लगे पुलिस बलों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,साथ ही बताया गया कि मौनी अमावस्या पर्व के दृष्टिगत अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा उत्पन्न न हो।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैहर में भीषण दुर्घटना: तेज कार तेल टैंकर से टकराई, तीन घायल

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर में भीषण सड़क हादसा, तेल टैंकर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, घसीटने के बाद लगी आग, तीन लोग घायल मैहर जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां जबलपुर से सिंगरौली जा रहे पांडेय परिवार की तेज रफ्तार कार मैहर के हरनामपुर बायपास में सड़क पर चल रहे तेल टैंकर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार टैंकर में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, कार में तीन लोग सवार थे, जो जबलपुर से अपने घर सिंगरौली लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी घटना में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान विक्रमादित्य पांडेय (30 वर्ष), पिता रोहणी प्रसाद पांडेय, आशीष कुमार पांडेय (40 वर्ष), पिता हनुमान प्रसाद पांडेय और शिवेंद्र पांडेय (32 वर्ष), पिता सुशील कुमार पांडेय के रूप में हुई है। तीनों निवासी बैढ़न, जिला सिंगरौली के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और कार में आग लगने की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है。
0
0
Report

शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, गर्रा घाट पर डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow9m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम आज शाहजहांपुर में भी देखने को मिली। शाम ढलते ही शहर के गर्रा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्वांचल समाज की महिलाओं और पुरुषों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में घाट पर एकत्रित हुए और अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। ​परिवार की सुख-समृद्धि की कामना छठ गीतों की गूंज और भक्तिमय माहौल के बीच व्रतियों ने पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। पूजा के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने छठ मैया से अपने परिवार और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। अर्घ्य देने के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को महापर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी।
0
0
Report
Advertisement

नूह में गो-तस्करी पर मुठभेड़: दो तस्कर मरे, एक पुलिसकर्मी घायल

Nuh, Haryana:नूंह में गो-तस्करों और सीआईए टीम के बीच मुठभेड़, दो तस्करों की मौत, पुलिसकर्मी समेत दो घायल बीमा गाँव के पास पिकअप रोकने पर बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों की मौत; सात गोवंश, तीन देसी कट्टे और कारतूस बरामद नूंह जिले में गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रविवार तड़के पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के बीमा गाँव के पास हुई इस मुठभेड़ में गोली लगने से दो कथित गो-तस्करों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य आरोपी और सीआईए में तैनात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी की पहचान 24 वर्षीय सिपाही हितेश के रूप में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से सात गोवंश, एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, तीन अवैध देसी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह फिरोजपुर झिरका सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिकअप गाड़ी में गोवंश भरकर तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी की। इसी दौरान बीमा गाँव के पास पिकअप में सवार लोगों को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि पुलिस को देखकर पिकअप सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में तीन आरोपी घायल हो गए, जबकि सीआईए का एक जवान भी गोली लगने से घायल हो गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गब्बर और साबिर को मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मी हितेश के हाथ में गोली लगी है, जबकि तीसरे आरोपी ताहिर को भी गोली लगी है। ताहिर को बेहतर उपचार के लिए नूंह मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। मृतकों की पहचान गब्बर उर्फ हाड़िया निवासी शालमपुर, जिला दौसा (राजस्थान) और साबिर पुत्र श Sher मोहम्मद निवासी फोंदाबास बीवां, थाना सदर फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। वहीं, घायल आरोपी ताहिर पुत्र अहमद राजस्थान के डीग जिले के घाटमीका गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से राजस्थान नंबर की महिंद्रा बोलेरो पिकअप (आरजे 02 जीसी 1162) बरामद की है। गाड़ी में सात गोवंश लदे हुए थे, जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया। इसके अलावा मौके से तीन देसी कट्टे 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और पांच खाली कारतूस के खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने वाहन और हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में शामिल आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही गो-तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

बरौली गांव में मतदान से पहले दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक युवक की मौत

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिले में पंचायतीराज चुनाव के मतदान से ठीक पहले हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है। सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, बरौली गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में तनाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों के बीच भी आपसी तकरार की स्थिति बन गई। गौरतलब है कि सोमवार को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होना है। ऐसे में मतदान से ठीक पहले हुई इस हिंसक घटना ने पुलिस एवं प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालने और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गांव में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। मतदान से पहले हुई इस घटना के बाद बरौली गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

बेमेतरा में फूड विभाग का छापा: 2000 кг खोवा, 900 кг पनीर जब्त

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में फूड एंड सेफ्टी विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्सव डयैरी में छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान करीब 2000 किलो खोवा, 900 किलो पनीर और 150 किलो मिठाई जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि उत्सव डयैरी के नाम से संचालित इस फर्म में पिछले 6 वर्षों से बड़े पैमाने पर पनीर, खोवा और मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जब्त सामग्री की गुणवत्ता और जांच रिपोर्ट को लेकर अब सबकी नजरें विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
0
0
Report

मण्डला के किसान ने बाइक से धान घर पहुंचाने का देसी जुगाड़ दिखाया

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - खेती में तकनीक का कमाल किसान का अनोखा जुगाड़ भारत कृषि प्रधान देश है और बदलते दौर में खेती-किसानी भी आधुनिक तकनीक से जुड़ती जा रही है। लेकिन मंडला जिले सोशल मीडिया से सामने आई यह तस्वीर तकनीक के साथ किसान की मेहनत, हुनर और देसी जुगाड़ की भी अनोखी मिसाल पेश कर रही है। धान की कटाई के बाद अपनी मेहनत की उपज को घर तक पहुंचाने के लिए किसान ने ऐसा तरीका अपनाया कि देखने वाले भी हैरान रह जाएं। किसान ने बाइक का जुगाड़ बनाया है यह वायरल वीडियो मंडला जिले के नारायणगंज जनपद अंतर्गत बबलिया-नारायणगंज क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जहां किसान ने अपनी धान की उपज घर लाने के लिए तकनीक का ऐसा इस्तेमाल किया, जिसने खेती-किसानी के बदलते अंदाज की झलक दिखा दी है। किसान की मेहनत और तकनीक का यह अनोखा संगम वाकई काबिल-ए- तारीफ है। क्योंकि किसान के लिए यह सिर्फ धान की ढुलाई नहीं, बल्कि उसकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित घर पहुंचाने की जुगत है。
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में दो मोटरसाइकिल टकराने से दो मृत, चार घायल

Pariaunna, Bihar:नालंदा से प्रमुख खबर: रहुई थाना क्षेत्र के सलमाबाद मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान लवकुश कुमार और रितिक कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि लवकुश, रितिक और गोविंद छठ पूजा का सामान लेकर रहुई बाजार से अपने गांव ओरा लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक युवक ने सदर अस्पताल बिहारशरीफ में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत पटना ले जाते समय हो गई। रितिक और गोविंद सगे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

छठ के बाद चायटोला में गोलीबारी: 19 वर्षीय प्रीतम कुमार मंडल गंभीर

Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- छठ घाट से लौटते ही युवक के घर पर हमला, सीने में गोली लगने से 19 वर्षीय प्रीतम गंभीर, हायर सेंटर पूर्णिया रेफर छठ के संध्या अर्घ्य के बाद चायटोला में खूनी खेल, युवक के सीने में लगी गोली बबलू मंडल के घर पर तीन लोगों का हमला, कथित रूप से करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव, एक गंभीर, दूसरा जख्मी पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए आरोपी गांव में दहशत का माहौल पुलिस ने संभाला कमान घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के चाय टोला गांव में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के बाद एक सनसनीखेज घटना सामने आई। छठ घाट से अर्घ्य देकर लौटने के बाद एक युवक के घर पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गोली लगने से 19 वर्षीय युवक प्रीतम कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मारपीट में हितलाल मंडल भी घायल हो गए。 अपुष्ट खबरों के अनुसार प्रीतम कुमार मंडल , उम्र19 वर्ष, पिता बबलू मंडल, अपने घर पर थे। इसी दौरान तीन लोगों ने कथित तौर पर उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। इस दौरान प्रीतम कुमार के सीने में गोली लग गई, जबकि हितलाल मंडल को लाठी-डंडे और रॉड से मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद कथित रूप से हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए करीब 20 राउंड फायरिंग की। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से पूरा चायटोला दहल उठा। भयभीत ग्रामीण अपने-अपने घरों में छिप गए। आरोपियों ने घर के टीन के छप्पर पर भी लाठी-डंडे और रॉड बरसाए। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए । घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, प्रीतम कुमार के सीने में गोली लगी है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, हितलाल मंडल का भी उपचार किया गया。 इधर, पीड़ित पक्ष की महिला ने बताया कि तीन लोगों ने घर पर हमला कर तोड़फोड़ और मारपीट की। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। महिला ने कई राउंड गोली चलाए जाने की बात भी बताई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है。 घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर एसडीपीओ कटिहार - 2 सुनील कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं。 घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों हमलावर फरार हो गए। छठ के पावन अवसर पर हुई इस खूनी वारदात ने गांव की शांति व्यवस्था को झकझोर दिया है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और प्राथमिकी की स्थिति की पुष्टि होना बाकी है। बाइट -- नफीस अख्तर, मेडिकल अफसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला, कटिहार
0
0
Report
Advertisement

छठ घाटों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा,सीओ अंकुर गौतम ने संभाली कमान,ड्रोन से भी निगरानी

Amit SrivastavAmit SrivastavFollow1h ago
Piparhava, Uttar Pradesh:महराजगंज में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में सीओ अंकुर गौतम ने चार प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ अंकुर गौतम ने छातीराम, बलिया नाला,परसा खुर्द और उद्योग तिराहा स्थित छठ घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। खास बात यह है कि छठ घाटों पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। घाटों पर वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी जवानों की तैनाती की गई है। वहीं,ड्रोन कैमरों के जरिए भी घाटों के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सीओ अंकुर गौतम खुद लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं,ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कुल मिलाकर,छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है।
0
0
Report

पपरेरा में सरपंच नामांकन के दौरान विवाद, 7 गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:पपरेरा में सरपंच चुनाव के वोटों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, 7 गिरफ्तार. nomination के दौरान पानी की टंकी के पास हुआ विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. बाहरी लोगों के चुनाव प्रचार में घूमने पर भी होगी कार्रवाई. कुम्हेर. पंचायत राज चुनाव-2026 के तहत सरपंच पद के नामांकन के दौरान रविवार को गांव पपरेरा में वोटों को लेकर समंदर पक्ष और नरेंद्र पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए. दोनों पक्षों के बीच सार्वजनिक स्थान पर बनी पानी की टंकी के पास विवाद होने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई. सूचना पर पहुंची कुम्हेर थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि 15 नवंबर को पंचायत चुनाव ड्यूटी में तैनात मोबाइल पार्टी नंबर-5 के प्रभारी एएसआई लालचंद ने थानाधिकारी जितेंद्र सिंह को सूचना दी कि गांव पपरेरा में राजकीय विद्यालय के पास पानी की टंकी के नजदीक कुछ लोग एकत्रित होकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं. सूचना मिलते ही थानाधिकारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद झगड़ा कर रहे सात लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था कायम की. ये सात लोग गिरफ्तार. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में निखिलेश (31), हितेंद्र सिंह (35), उदय सिंह (48), कप्तान सिंह (66) और जयप्रकाश (39) निवासी चक पपरेरा, वेदप्रकाश (39) निवासी हकीमपुर थाना हाईवे जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) तथा भरत सिंह (60) निवासी करई थाना नदबई जिला भरतपुर शामिल हैं. बाहरी लोगों पर भी रहेगी पुलिस की नजर. थानाधिकारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पंचायत चुनाव में जिन लोगों का संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम नहीं है, ऐसे बाहरी व्यक्ति यदि गांव में घूमते, चुनाव प्रचार करते या मतदान केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top