271002
Gonda -घर में लगी आग से गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट
Gonda, Uttar Pradesh:जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मऊ गाँव में,रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात कारणों से आग लगने से घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिसमें एक ही परिवार के छः लोग और एक बच्चा घायल हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करनाल के करवाली गांव में दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत, वोट चोर चौपाल कार्यक्रम
Karnal, Haryana:करनाल के करवाली गांव में पहुंचे रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा वोट चोर चौपाल कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका किया स्वागत। अम्बाला से सांसद वरूण कुमार मुलाना0
0
Report
सीवनी होटल में धमकी देकर केस फंसाने आरोप में टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ सिवनी में होटल में कपल को गांजा के केस में फंसाने के लिये धमकाने वाले टी आई और पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज टीआई सतीश तिवारी सहित 4 पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा ने किया सस्पेंड सी एस पी और एडिशनल एसपी के खिलाफ जांच जारी होटल संचालक से ₹50000 मांगने का भी है आरोप सिवनी की होटल में पुलिस अधिकारियों के द्वारा धमकाया गया था कपल को गांजा के केस में फसाने की दी गई थी धमकी मामले का वीडियो हुआ था वायरल होटल मालिक ने भी लगाया है पैसा मांगने का आरोप बाइट प्रमोद वर्मा आई जी जबलपुर0
0
Report
डीसी ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई सुधार और रिवीजन को जरूरी बताया
Panipat, Haryana:पानीपत। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने, विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने जिले के सभी क्लास-1 अधिकारियों, नगर निगम कमिश्नर, अतिरिक्त उपायुक्त सहित एचसीएस अधिकारियों की ड्यूटी अलग-अलग सरकारी स्कूलों में लगाई है। ये अधिकारी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी शैक्षणिक समस्याओं को समझने के साथ सुधार के लिए सुझाव भी देंगे। इसी पहल के तहत बुधवार को डीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ लाल बत्ती स्थित मॉडल संस्कृति सरकारी स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और बाद में प्रार्थना स्थल पर सभी बच्चों को एकत्रित कर पढ़ाई, अनुशासन, स्वच्छता और जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के महत्व के बारे में बताया। डीसी ने विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि वह स्वयं सरकारी स्कूल में पढ़कर आज आईएएस अधिकारी के पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों का एक किस्सा सुनाते हुए सरकारी शिक्षकों की योग्यता और उनकी मेहनत पर भी भरोसा जताया। 19 का पहाड़ा नहीं आया तो सामने आई बुनियादी पढ़ाई की चुनौती विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान डीसी ने जब कुछ बच्चों से हिंदी वर्णमाला और गणित के पहाड़े सुनाने को कहा तो कई विद्यार्थी बुनियादी सवालों का जवाब नहीं दे पाए। कुछ बच्चे 19 का पहाड़ा तक नहीं सुना सके। इस दौरान यह भी सामने आया कि कई विद्यार्थियों को अपनी कक्षा में आने वाले अधिकारियों की पहचान और उनके पद की जानकारी तक नहीं थी। कुछ बच्चे कैमरे के सामने बोलने से भी बचते नजर आए। इस स्थिति ने स्कूलों में नियमित पढ़ाई के साथ-साथ बुनियादी ज्ञान और रिवीजन की जरूरत को भी उजागर किया। डीसी ने कहा कि बच्चों को चीजें याद रखने के लिए नियमित रिवीजन करना बेहद जरूरी है। केवल एक बार पढ़ लेने से ज्ञान स्थायी नहीं होता। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि बच्चों के भीतर आगे बढ़ने की लगन पैदा करना सबसे महत्वपूर्ण है। सफाई और सामाजिक जिम्मेदारी का भी पढ़ाया पाठ डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि विद्यार्थियों को सप्ताह में एक-दो घंटे अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी जानी चाहिए। बच्चे अपने आसपास और स्कूल को स्वच्छ रखने में योगदान दें तथा मिल-जुलकर काम करने की आदत विकसित करें। उन्होंने स्कूल स्टाफ को सामने आई कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए। डीसी ने स्कूल के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक किसी भी निजी स्कूल के शिक्षकों से कम योग्य नहीं हैं। जरूरत केवल बेहतर माहौल और प्रतिबद्धता की है। उन्होंने कहा कि थोड़े से प्रयास और सकारात्मक वातावरण से सरकारी स्कूल और बेहतर परिणाम दे सकते हैं। बच्चियों ने कहा- अब नियमित करेंगे रिवीजन डीसी से बातचीत के बाद छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। छात्रा हिमांशी ने कहा कि उन्हें पढ़ाई के साथ अनुशासन और स्कूल की साफ-सफाई का महत्व समझ आया है। वहीं छात्रा दीक्षिता ने बताया कि उन्हें रिवीजन करने का सही तरीका सीखने को मिला है। अब वह नियमित रूप से पहाड़े याद करेंगी और अगली बार अधिकारियों के सामने सुनाएंगी। छात्राओं ने कहा कि डीसी के सरकारी स्कूल से पढ़कर आईएएस बनने की कहानी से उन्हें भी बड़ा अधिकारी बनने की प्रेरणा मिली है। जिला प्रशासन की यह पहल सरकारी स्कूलों में शिक्षा की वास्तविक स्थिति जानने और अधिकारियों को सीधे विद्यार्थियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, इस पहल की असली सफलता तभी होगी जब अधिकारियों के दौरे के बाद सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए नियमित निगरानी और ठोस कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
नोमान अशरफ ने बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट से फिर देखने की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:बिलकिस बानो केस में एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष नोमान अशरफ ने दिया बयान जेल से रिहा होने के बाद बीजेपी के नेता रेपिस्टों को माला पहनाकर स्वागत करते हैं क्या संदेश देना चाहते हैं.. नोमान क्या बीजेपी रेप कल्चर को बढ़ावा देना चाहती है नोमान का कहना है कि मैं यह मांग करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट को दोबारा इस फैसले को देखने की जरूरत है बिलकिस बानो के साथ गुजरात के अंदर जो 2002 में हुआ वह किसी के साथ छुपा हुआ नहीं है हिंदुस्तान की बेटी बिलकिस बानो के साथ जोर्म हुआ है हम बिलकिस के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए उनके साथ है.. नोमान बाइट... नोमान अशरफ ( छात्र संघ अध्यक्ष एएमयू )0
0
Report
संभल में दरगाह जनेटा शरीफ उर्स के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। जिला प्रशासन की परमीशन न मिलने पर सिमटा दरगाह जनेटा शरीफ उर्स.. आज से शुरू होना था उर्स का चार दिवसीय आयोजन। उर्स के आयोजन की परमिशन से प्रशासन के साफ इंकार से उर्स कमेटी अभी भी परमिशन के लिए भागदौड़ में जुटी। शिकायतकर्ता मोहम्मद जावेद का आरोप—परमीशन न होने के बावजूद उर्स में दुकानें लगाने की कोशिश—दुकानदारों का उर्स में पहुंचना जारी। शिकायतकर्ता मोहम्मद जावेद ने परमिशन न होने के बावजूद उर्स के आयोजन की कोशिश की; शिकायत डीएम से की। बनियाठेर थाना इलाके के दरगाह जनेटा शरीफ उर्स का मामला।0
0
Report
सिरसा में पराली जलाने की घटनाएं घटीं, ड्रोन से निगरानी और नोडल अधिकारी तैनात
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा के सिरसा जिले में इस बार पराली जलाने की घटनाओं में कमी देखने को मिल रही है। कृषि विभाग की सख्ती, किसानों को जागरूक करने के अभियान और आधुनिक कृषि यंत्रों की मदद से पराली प्रबंधन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिले में अब तक पराली जलाने की 6 घटनाएं सामने आई हैं, जबकि विभाग की ओर से निगरानी के लिए तीन ड्रोन लगाए गए हैं। इसके अलावा किसानों पर नजर रखने और उन्हें जागरूक करने के लिए 700 नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक चार किसानों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वोल 1 पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सिरसा जिला प्रशासन और कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहे हैं। कृषि विभाग की टीमें लगातार गांवों में जाकर किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक कर रही हैं। वहीं, खेतों की निगरानी के लिए विभाग द्वारा तीन ड्रोन की मदद ली जा रही है, ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर समय रहते नजर रखी जा सके। वोल 2 कृषि विभाग के अधिकारी विजय जैन ने बताया कि विभाग की ओर से प्रत्येक 100 किसानों पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इस तरह जिले में करीब 700 नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, रेड और येलो जोन में निगरानी को और अधिक सख्त करते हुए प्रत्येक 50 किसानों पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। इन अधिकारियों को किसानों से संपर्क बनाए रखने और पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वोल 3 पराली प्रबंधन को आसान बनाने के लिए कृषि विभाग किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने पर भी जोर दे रहा है। जिले में 350 बेलर पर विभाग की ओर से सब्सिडी जारी की गई है। इसके अलावा पराली प्रबंधन की जरूरत को देखते हुए पंजाब से भी 100 बेलर मंगवाए गए हैं। वोल 4 वहीं, जिले में करीब 3000 सुपर सीडर मशीनों की मदद से पराली प्रबंधन किया जा रहा है। इन मशीनों के माध्यम से किसान खेतों में पराली को जलाने की बजाय उसका उचित प्रबंधन कर रहे हैं। कृषि विभाग का प्रयास है कि किसानों को पराली निस्तारण के पर्याप्त विकल्प मिलें, ताकि फसल अवशेषों को आग लगाने की नौबत ही न आए। वोल 5 हालांकि कृषि विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में पराली जलाने की घटनाएं पूरी तरह थमी नहीं हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में पराली जलाने की 6 घटनाएं सामने आई हैं, जबकि निगरानी और कार्रवाई के दौरान कुल 10 आगजनी की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। ऐसे मामलों में कार्रवाई करते हुए चार किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और किसानों पर कुल 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कृषि विभाग ने साफ कर दिया है कि पराली जलाने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी। विभागीय अधिकारी लगातार किसानों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। सिरसा जिले में पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने निगरानी और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। ड्रोन से खेतों की निगरानी, नोडल अधिकारियों की तैनाती और आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के जरिए किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब देखना होगा कि विभाग की इन कोशिशों से आने वाले दिनों में पराली जलाने की घटनाओं पर कितनी प्रभावी रोक लग पाती है। बाइट विजय जैन , अधिकारी , कृषि विभाग , सिरसा।0
0
Report
Advertisement
राम में हर नागरिक का विश्वास: प्रमोद कृष्णम का खुला समर्थन
Ghaziabad, Uttar Pradesh:जावेद अख्तर ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि हर किसी के खून में राम रहते हैं चाहे वह किसी भी समुदाय से जुड़ा हुआ हो। इस बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मोहम्मद जावेद अख्तर साहब एक बहुत ही धनेश्वर इंसान है और सच बोलने पर विश्वास रखते हैं। अगर वह भगवान राम की शरण में आए हैं तो यह बहुत अच्छी बात है। भगवान राम की शरण में आने पर मैं उनकी बात का समर्थन भी करता हूं। उन्हें राहुल गांधी को समझना चाहिए कि राम के बिना उनकी नैया पार नहीं हो सकती है और राम के बिना राष्ट्र नहीं हों सकता है और राष्ट्र के बिना राजनीती नहीं हों सकती है。0
0
Report
डूंगरपुर के गायत्री मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न, भक्तों ने आहुति दी
Dungarpur, Rajasthan:नाई भाटिया समाज महिला मंडल की पदाधिकारी लता भाटिया ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन माताजी का भव्य श्रृंगार कर ढोल-नगाड़ों व गाजे-बाजे के साथ अर्पण किया गया, जिसके पश्चात शाम को भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। अनुष्ठान के दूसरे दिन आज गायत्री हवन संपन्न हुआ। हवन के दौरान माँ गायत्री, सूर्यदेव, सविता देवी, महादेव, भगवान नारायण और माँ लक्ष्मी को आहुतियां अर्पित की गईं। हवन की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पूरे एक वर्ष तक यह व्रत डूंगरपुर जिले, राजस्थान प्रदेश और संपूर्ण वागड़ भूमि की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ किया। इस आयोजन के माध्यम से नारी शक्ति को एकजुट होकर समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी दिया गया।0
0
Report
अफगानिस्तान से मिली भगवान चक्र स्वामी की मूर्ति भारत लौटाने की कवायद तेज
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: अफगानिस्तान से वापस लाई जाएगी भगवान चक्र स्वामी की मूर्ति! सरस्वती हेरिटेज बोर्ड उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने लिखा पत्र, बोले- मूर्ति वहां हुई तो भारत लाने के होंगे प्रयास सरस्वती रिवर प्रोजेक्ट को लेकर जाट धर्मशाला में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, जल संरक्षण और ऐतिहासिक विरासत के संगम के रूप में विकसित होगी परियोजना कुरुक्षेत्र। हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से सरस्वती रिवर प्रोजेक्ट को लेकर कुरुक्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरस्वती रिवर प्रोजेक्ट को जल संरक्षण और ऐतिहासिक विरासत के संगम के रूप में विकसित करने की योजना है। यह परियोजना भविष्य में देश के लिए राष्ट्रीय मॉडल बन सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चक्र तीर्थ को सरस्वती परियोजना के साथ जोड़ने के विषय पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि सरस्वती नदी से जुड़ी धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी संरक्षित करना है। धूमन सिंह किरमच ने थानेसर के ऐतिहासिक चक्र स्वामी मंदिर का जिक्र करते हुए बताया कि प्राचीन समय में यह मंदिर बेहद समृद्ध और प्रसिद्ध था। उन्होंने दावा किया कि मोहम्मद गजनी को मंदिर की संपन्नता की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वह सोमनाथ मंदिर से लौटने के उपरांत थानेसर के चक्र स्वामी मंदिर पहुंचा और वहां से भगवान चक्र स्वामी की मूर्ति ले गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि भगवान चक्र स्वामी की यह मूर्ति वर्तमान में अफगानिस्तान में हो सकती है। इस संबंध में मूर्ति को भारत वापस लाने के लिए पत्र भी लिखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में मूर्ति अफगानिस्तान में होने की पुष्टि होती है तो उसे भारत वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। धूमन सिंह किरमच ने आमजन से भी अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के पास चक्र स्वामी मंदिर के इतिहास, भगवान की मूर्ति या उससे जुड़ी कोई प्रामाणिक जानकारी अथवा दस्तावेज हैं तो वे उनके साथ साझा करें, ताकि कुरुक्षेत्र की इस ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को सामने लाया जा सके। बाईट:- धूमन सिंह किमरच,वाइस चेयरमैन हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड0
0
Report
Advertisement
खेतों के गन्ने से आस्था और रोजगार, छुईखदान के किसान की सफलता
Khairgarh, Uttar Pradesh:वतुलसी विवाह का पर्व आते ही बाजारों में एक ऐसी फसल की मांग बढ़ जाती है, जो खेतों से निकलकर सीधे पूजा के आंगन तक पहुंचती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं गन्ने की। छठ पूजा हो या तुलसी विवाह, सनातन परंपरा में गन्ने का विशेष महत्व है। लेकिन खैरागढ़ जिले के छुईखदान में एक किसान ने इसी धार्मिक परंपरा को कमाई और रोजगार का अनोखा अवसर बना दिया है। छुईखदान के किसान रवि साहू करीब 8 एकड़ जमीन पर गन्ने की खेती कर रहे हैं। खास बात यह है कि उनके खेतों में गन्ने की फसल तैयार होने से पहले ही खरीदारों की मांग शुरू हो जाती है। पूरे खैरागढ़ जिले के बाजारों में उनके खेतों का गन्ना पहुंचता है। किसान के मुताबिक करीब 6 लाख रुपये की लागत के बाद सालाना लगभग 12 लाख रुपये का मुनाफा होता है। यहां गन्ने की खेती का मकसद गुड़ या शक्कर बनाना नहीं, बल्कि धार्मिक आयोजनों में पूजा-पाठ, छठ पूजा, तुलसी विवाह और गन्ने के रस की जरूरत पूरी करना है। इस खेती की मिठास सिर्फ बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि 20 ग्रामीण महिलाओं के घरों तक भी पहुंच रही है। खेतों में काम करके महिलाएं रोजगार पा रही हैं और अपने परिवार की आमदनी में हाथ बंटा रही हैं। एक तरफ धार्मिक आस्था गन्ने की मांग बढ़ा रही है, तो दूसरी तरफ किसान की मेहनत ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार की नई राह खोल रही है। यानी खेतों में लहलहाता गन्ना आस्था के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की मिठास भी घोल रहा है。0
0
Report
चकरपुर मंडी में साफ-सफाई को लेकर निदेशक ने अधिकारियों की कड़ी फटकार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर नगर चकरपुर मंडी में गंदगी देख भड़के कृषि मंडी परिषद के निदेशक, मंडी सचिव और डीडीए को लगाई कड़ी फटकार उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अभियान के तहत चकरपुर मंडी का औचक निरीक्षण किया। निदेशक ने पूरी मंडी का भ्रमण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी, डीडीए और मंडी सचिव विजिन बलियान समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मंडी में जगह-जगह गंदगी देखकर निदेशक का पारा चढ़ गया। उन्होंने मंडी सचिव विजिन बलियान को जमकर फटकार लगाई। यहां तक कि नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि तुम्हें तो पनवाड़ी का सचिव होना चाहिए। वहीं, डीडीए को भी कड़ी फटकार लगाई। निदेशक ने दोनों अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों को तो निलंबित कर देना चाहिए। निरीक्षण के दौरान निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चकरपुर मंडी में साफ-सफाई की गंभीर समस्या है, जिसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'स्वच्छ मंडी, शुभ मंडी' अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के तहत अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मंडी में साफ-सफाई के नाम पर हर महीने लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, तो इसके बावजूद मंडी की हालत इतनी खराब क्यों है? आखिर सफाई के लिए आने वाला बजट कहां खर्च हो रहा है? निदेशक के औचक निरीक्षण ने मंडी की व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस फटकार के बाद संबंधित अधिकारियों पर वास्तव में क्या कार्रवाई होती है और मंडी की सफाई व्यवस्था में कितना सुधार आता है।0
0
Report
युवती के शारीरिक-मानसिक शोषण मामले पर कोतवाली परिसर में धरना, जांच जारी
शारीरिक व मानसिक शोषण की शिकार एक युवती आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पिछले चौबीस घंटे से कोतवाली परिसर में धरने पर डटी है, लेकिन ताज्जुब है कि कोतवाली पुलिस और आलाधिकारी न तो पीड़ित युवती को कोई आश्वासन ही दे पा रहे हैं और न ही संबंधित पर ही कार्रवाई ही कर पा रहे हैं। दरअसल कोतवाली कालसी क्षेत्र की एक युवती इंसाफ की मांग को लेकर पिछले पंद्रह दिनों से थाने चौकी से लेकर आलाधिकारियों के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन उसे आज तक इंसाफ नहीं मिल पाया है। जिससे त्रस्त होकर पीड़ित युवती संबंधितों पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में धरने पर डटी है। युवती का आरोप है कि क्षेत्र के एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर पिछले पांच सालों से उसका शारिरिक व मानसिक शोषण किया गया, लेकिन जब उसने शादी की मांग की तो युवक और उसके परिजनों ने शादी से साफ इंकार कर दिया, यहां तक की गांव की पंचायत में शादी के लिए सहमति बनने के बाद भी कोई गौर नहीं किया गया, बल्कि उल्टा उसे ही डराया धमकाया गया। वहीं इस मामले में कोतवाली पुलिस और आलाधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं, हालांकि उनका कहना है कि मामले की जांच जारी है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
नीमच में न्याय की गुहार: CM से मिलने से रोकी गई युवती, वीडियो वायरल
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच (एमपी) मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने पहुंची युवती रोते बिलखते रही ...सर मेरी बात सुनो...मुख्यमंत्री ने काफिला रोक युवती को देख किया नजर अंदाज - पिता की मौत के बाद पैतृक मकान के लिए संघर्ष कर रही युवती, CM से मिलने पहुंची मनासा, पुलिस ने रोका... - एमपी के नीमच में पिता की मौत के बाद पैतृक मकान में रहने को लेकर विवाद से परेशान कुकड़ेश्वर निवासी नेहा माली ने न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने 12 नवंबर को कुकड़ेश्वर थाने में शिकायत देकर परिजनों पर सामान कब्जे में रखने, गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने के आरोप लगाए थे। - पुलिस पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए 17 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मनासा दौरे के दौरान युवती उनसे मिलने पहुंची। वह अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री को बताना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उसे मिलने नहीं दिया। युवती ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और पैतृक मकान में शांतिपूर्वक रहने का अधिकार दिलाने की मांग की है। - मुख्यमंत्री को पत्र देने पहुंची थी युवती पुलिस ने नहीं मिलने दिया मुख्यमंत्री ने काफिला रोक युवती को देखा फिर किया नजर अंदाज कर सभा के लिए हुए रवाना... - युवती चीखती रही चिल्लाती रही पर सीएम ने देखा और ड्राइवर को हाथ से इशारा किया गाड़ी बढ़ाओ...वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... (वीडियो/शिकायत पत्र)0
0
Report
प्रयागराज: मंत्री नंदी की मां के निधन पर शोक का माहौल, भावुक नंदी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मां के निधन पर हुए भावुक, मां का पार्थिव शरीर देखकर भावुक हुए मंत्री नन्दी, मां के चेहरे पर हांथ फेरते हुए भावुक दिखे मंत्री नंदी, मंत्री नंदी की पत्नी अभिलाषा नंदी भी सास के निधन पर आँसू पोछते हुए देखी गईं, पूरा परिवार में गम और मातम का माहौल, भावुक मंत्री नंदी और उनकी पत्नी अभिलाषा का वीडियो आया सामने, वीडियो में मां को निहारते और चेहरे पर हांथ फेरते नंदी बेहद भावुक दिखाई दे रहें हैं, बीती रात में मंत्री नंदी की मां का इलाज के दौरान हुआ निधन, काफी दिनों से बीमारी की हालत में अस्पताल में भर्ती थीं नंदी की मां।0
0
Report
जोधपुर में पंचायत चुनाव 2026 मतगणना के लिए 216 दल नियुक्त, स्ट्रांग रूम सुरक्षित
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी मोहन, उपजिला निर्वाचन अधिकारी जवाहर चौधरी, आईएएस प्रशिक्षु उमेश मीणा व कार्मिक प्रकोष्ठ सह प्रभारी महेंद्र राजपुरोहित सहित अधिकारी मौजूद रहे। जिले की 23 पंचायत समितियों के 351 वार्डों की ईवीएम मतगणना के लिए 153 टेबल लगाई गई हैं, जिस पर 153 सक्रिय व 23 आरक्षित (कुल 176) दल तैनात रहेंगे। वहीं, जिला परिषद के 43 व पंचायत समिति वार्डों (कुल 304) के डाक मतपत्रों की गणना हेतु 21 सक्रिय व 19 आरक्षित (कुल 40) दल बनाए गए हैं। इस प्रकार कुल 216 दल गठित हुए हैं। ईवीएम दल में एक सुपरवाइजर व एक सहायक, जबकि डाक मतपत्र दल में एक सुपरवाइजर व दो सहायक नियुक्त किए गए हैं। आगामी 20 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए पुरुष व महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यहां स्ट्रांग रूम में ईवीएम सुरक्षित रखी गई हैं और ठीक पास ही मतगणना कक्ष तैयार किए गए हैं, जहां प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। पीटीसी राकेश भारद्वाज जी राजस्थान0
0
Report
Advertisement
