icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271305
SBShyam BabuFollow29 Jan 2025, 04:18 pm

GONDA-मसकनवां में पूर्व कृषि मंत्री कुंअर आनंद सिंह पहुंचे सांस्कृतिक कार्यक्रम में

Ghurahu Jot, Uttar Pradesh:

मसकनवा आर पी आदर्श इंटर कालेज मनकापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियाँ मनमोहक और आकर्षक रहीं। कार्यक्रम का शुभांरम विद्यालय के प्रबंधक पूर्व क़ृषि मंत्री राजा आनंद सिंह ने माँ सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।मुख्य अतिथि का विद्यालय के प्रशासक सुधांशु गुप्ता और प्रधानाचार्य रवि शंकर ने फूल माला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।विद्यालय के छात्राओं ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत और पर्यावरण पर नाटक प्रस्तुत किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दोहरे हत्याकांड से दहला मुजफ्फरनगर, दादूपुर गांव में दो लोगों की हत्या, एसएसपी पहुंचे मौक पर

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow39m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम दादूपुर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब फायरिंग की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। वहीं, इस दोहरे हत्याकांड में घटनास्थल को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि जिस मकान में वारदात हुई है, उसके राशन कार्ड और बिजली बिल उत्तराखंड राज्य के पाए गए हैं। एसएसपी सूरज कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को डायल 112 के माध्यम से थाना पुरकाजी पुलिस को ग्राम दादूपुर में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार एवं फील्ड यूनिट की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक पड़ताल में पुरानी रंजिश को वारदात की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस के सामने घटनास्थल को लेकर एक पेचीदा स्थिति भी सामने आई है। जिस मकान में घटना हुई है, उससे संबंधित राशन कार्ड और बिजली का बिल उत्तराखंड राज्य के पाए गए हैं। ऐसे में घटनास्थल मुजफ्फरनगर जनपद में आता है या उत्तराखंड के किसी अन्य जनपद में, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस फिलहाल परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। वहीं, राजस्व विभाग से घटनास्थल के संबंध में रिपोर्ट मांगी जा रही है। रिपोर्ट में यदि घटनास्थल किसी अन्य जनपद का पाया जाता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
0
0
Report

मुजफ्फरनगर: 13 दिसंबर की सामाजिक समरसता महारैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे मंत्री नरेंद्र कश्यप,

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow2h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: 13 दिसंबर की सामाजिक समरसता महा रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे मंत्री नरेंद्र कश्यप, गोकुल सिटी आवास पर उमड़ा सर्वसमाज का जनसैलाब,1000 से अधिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों ने लिया हिस्सा; महा रैली की तैयारियों को लेकर बनी व्यापक रणनीति महर्षि कश्यप धाम, बघरा में होगा महर्षि कश्यप सेवा धाम का भव्य भूमि पूजन; उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि, केंद्र एवं प्रदेश सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रण गाजियाबाद/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप ने आगामी 13 दिसंबर 2026 को जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम बघरा स्थित महर्षि कश्यप धाम में आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महा रैली एवं महर्षि कश्यप सेवा धाम के भूमि पूजन कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस आयोजन को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित आसपास के जनपदों में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंत्री नरेंद्र कश्यप स्वयं लगातार बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों की कमान संभाले हुए हैं। इसी क्रम में शनिवार को मुजफ्फरनगर के गोकुल सिटी स्थित मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर सर्वसमाज की एक विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि 13 दिसंबर को होने वाले इस आयोजन को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में विशेष उत्साह और उत्सुकता है। बैठक का माहौल पूरी तरह सामाजिक एकजुटता, संगठनात्मक सक्रियता और महा रैली की तैयारियों को समर्पित रहा। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 13 दिसंबर को महर्षि कश्यप धाम की पावन भूमि पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाया जाएगा। बैठक में विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम के सर्वसमाज आधारित स्वरूप को भी रेखांकित किया। महा रैली को लेकर व्यापक रणनीति, गांव-गांव तक पहुंचेगा निमंत्रण बैठक में 13 दिसंबर के कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। जनपद मुजफ्फरनगर के साथ-साथ आसपास के जनपदों, विधानसभा क्षेत्रों और ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क अभियान को और अधिक गति देने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां तय करने, गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि समाज के बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विशेष रूप से कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क, समन्वय और जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े सामाजिक आयोजन की वास्तविक सफलता जनभागीदारी से ही सुनिश्चित होती है
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर में गूंजी हवाई हमले की चेतावनी, सायरन बजते ही कराया ब्लैकआउट.. मॉकड्रिल में परखी तैयारिया

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow2h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए रविवार को पुलिस लाइन परिसर में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। मॉकड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी जारी होने, ब्लैकआउट कराने, नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने तक की पूरी प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया। सिविल डिफेन्स व आपदा मित्रो की टीम ने अहम् भूमिका निभाई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम छह बजे हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन बजाया गया। दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाकर आपात स्थिति का संकेत दिया गया। इसके बाद निर्धारित क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था बाधित कर ब्लैकआउट का अभ्यास कराया गया। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों और शेल्टरों में शरण लेने की प्रक्रिया समझाई गई। ऑल क्लियर सायरन बजते ही शुरू हुआ राहत-बचाव अभियान हवाई हमले का खतरा समाप्त होने का संकेत देने के लिए दो मिनट तक ऊंची आवाज में ऑल क्लियर सायरन बजाया गया। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास शुरू हुआ। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से छोटी आग बुझाने का अभ्यास किया, जबकि बड़ी आग पर काबू पाने के लिए फायर सर्विस की टीम ने फायर टेंडर वाहन के इस्तेमाल का प्रदर्शन किया। आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास मॉकड्रिल के दौरान क्षतिग्रस्त और ध्वस्त भवनों में आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया। घायल लोगों को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया। गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई। कई विभागों ने मिलकर संभाली जिम्मेदारी मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा सेवकों के साथ पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस और आपदा प्रबंधन विभाग की भागीदारी रही। सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अभ्यास के अंतिम चरण में मॉकड्रिल समाप्त होने की घोषणा की गई। प्रशासन का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तत्परता, आपसी तालमेल और राहत-बचाव कार्यों की क्षमता को परखना है, ताकि वास्तविक संकट के समय कम से कम समय में प्रभावी कार्रवाई की जा सके। मॉक ड्रिल में उपजिलाधिकारी राहुल देव भट्ट, चीफ अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, पूर्ति विभाग से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अमित यादव, पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी,असिस्टेंट जिला विद्यालय निरीक्षक आशीष द्विवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नू के साथ आपदा सहायक नासिर हुसैन, गुलफाम अहमद, अकॉउंटेंट प्रिन्सी, प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

पूजन-अर्चन के साथ ऐतिहासिक इटावा महोत्सव का हुआ शुभारंभ,पांच जनवरी तक रहेगी धूम

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow3h ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और शहर के बहुप्रतीक्षित इटावा महोत्सव का विधि-विधान से शुभारंभ हो गया। रविवार को प्रदर्शनी के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी संभ्रांत कुमार शुक्ल ने विधिवत पूजन-अर्चन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी बबीता सिंह समेत नुमाइश कमेटी के आजीवन सदस्य और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पूजन-अर्चन के बाद पंडाल में होने वाले आयोजनों का भी शुभारंभ किया गया। महोत्सव के शुरू होते ही पूरे परिसर में रौनक दिखाई देने लगी है। पांच जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत-संगीत और मनोरंजन की कई रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। महोत्सव परिसर में दुकानों और प्रदर्शनी स्थलों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। दुकानदार अपनी दुकानों को सजाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और दूसरे आकर्षण भी तैयार किए जा रहे हैं। महोत्सव को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महोत्सव के पहले दिन बनारस की शहनाई की मधुर धुन से माहौल संगीतमय होगा। वहीं आने वाले दिनों में कन्हैया मित्तल और निजामी ब्रदर्स की प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा महोत्सव में कवि सम्मेलन, संगीत कार्यक्रम और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। खास बात यह है कि स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। यानी अगले कई दिनों तक इटावा का प्रदर्शनी मैदान संस्कृति, संगीत, मनोरंजन और खरीदारी के रंग में रंगा नजर आएगा। पांच जनवरी तक चलने वाला इटावा महोत्सव शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के लोगों के लिए भी मनोरंजन और उत्सव का खास केंद्र बनने जा रहा है।
0
0
Report

युवा और महिला मतदाताओं का पंजीकरण प्राथमिकता से कराएं : एसडीएम सुशील मिश्रा

LKLalit KumarFollow3h ago
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला मतदाता सूची में नए मतदाताओं को शामिल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत एसडीएम आंवला सुशील मिश्रा ने ग्राम पंचायत मझगवां के बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष अभियान तिथि पर चल रहे मतदाता पंजीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और बूथ पर मौजूद बीएलओ एवं सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में पहली बार नाम दर्ज कराने के पात्र युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र युवा या महिला मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए बीएलओ घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करें और पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। इस दौरान एसडीएम ने आमजन से भी अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे युवक-युवतियों और महिलाओं, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनका पंजीकरण अवश्य कराएं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

धरमौली में 51वें वर्ष भी परंपरागत दंगल का आयोजन, अखाड़े में उतरे सैकड़ों पहलवान

Dipu RawatDipu RawatFollow4h ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। परतावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा धरमौली में वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए लगातार 51वें वर्ष मेला एवं भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत परतावल के अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया एवं काशीनाथ सिंह ने किया। दंगल में सैकड़ों पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आयोजन के संरक्षक प्रधान प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, समिति अध्यक्ष राधेश्याम त्रिपाठी, उपाध्यक्ष त्रिपुरेश पांडेय एवं अखिलेश तिवारी, सचिव शत्रुघ्न कनौजिया एवं ब्रह्मा यादव तथा निर्णायक राजदेव यादव पहलवान रहे। वहीं समिति के सदस्य केदार सिंह, सुनील तिवारी, मुरारी तिवारी, शंभु शरण गुप्ता एवं बरकत अली ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त समिति सदस्यों, ग्रामवासियों एवं दंगल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि 51 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और मिट्टी की शान है। इस अवसर पर ओशियर यादव, शंभू गुप्ता, मनोज गुप्ता, सोहन चौधरी, देवराज सिंह, बलराम गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, चंदन तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report

न्यायालय के वारंट पर 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Dipu RawatDipu RawatFollow4h ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धनहा नायक बगहिया टोला में पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रेम निषाद (25) पुत्र शंकर निषाद निवासी धनहा नायक बगहिया टोला, थाना श्यामदेउरवां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। युवक को रविवार, 22 नवंबर 2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना श्यामदेउरवां में मुकदमा अपराध संख्या 1154/2025 के तहत धारा 323, 325, 452, 504 व 506 भादवि में मुकदमा दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आरिफ अली शेर, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र यादव एवं कांस्टेबल अंगद कुमार शामिल रहे।
0
0
Report

चुनावी रणनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा तैयार: चेतना सिन्हा

Dipu RawatDipu RawatFollow4h ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह से भी की मुलाकात, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा परतावल। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष चेतना सिन्हा पांच दिवसीय प्रवास पर महराजगंज के पनियरा विधानसभा क्षेत्र पहुंचीं। इस दौरान उनका मुख्य उद्देश्य महिला मोर्चा की संगठनात्मक इकाइयों को सक्रिय करना और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करना है। प्रवास के दौरान चेतना सिन्हा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों और बूथ स्तर की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगी। साथ ही स्थानीय महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जानेंगी। इसी क्रम में उन्होंने परतावल मंडल में विधायक आवास स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर भाजपा युवा नेता एवं विधायक पुत्र प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक बैठक कर आगामी चुनावों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। चेतना सिन्हा ने कहा कि चुनावी रणनीति में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा पूरी तरह तैयार है। उनके आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रज्ञा मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ममता भारती, परतावल मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव, कन्हैया मद्धेशिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल

Dipu RawatDipu RawatFollow4h ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:श्यामदेउरवा पीएचसी के सामने हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर परतावल/महराजगंज। गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर श्यामदेउरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के सामने रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनमें एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर साहबगंज निवासी नागेश्वर पुत्र राजेंद्र (30), सतीश पुत्र जगदीश प्रसाद (22) और महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर निवासी सूरज पुत्र श्यामबिहारी (28) एक ही बाइक से गोरखपुर से महराजगंज जा रहे थे। इसी दौरान श्यामदेउरवा पीएचसी के सामने उनकी बाइक आगे जा रही पिपरपाती निवासी सुहेल की बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुहेल की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं, घायल सूरज को जिला चिकित्सालय महराजगंज भेजा गया।
0
0
Report

मुरादाबाद में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow5h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने मुरादाबाद की नगर, देहात और कुंदरकी सीटों पर दावेदारी जताई है। इस पर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि कांग्रेस की मांग से लगता है कि वह गठबंधन नहीं करना चाहती। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने पलटवार करते हुए मुरादाबाद को कांग्रेस का गढ़ बताया है। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी के साथ संभावित गठबंधन को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले नए सियासी समीकरण बनने के आसार हैं। अब देखना होगा कि मुरादाबाद की सीटों पर गठबंधन का गणित क्या रूप लेता है।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, 10 लोगों का किया गया रेस्क्यू

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow5h ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. के निर्देश पर रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हवाई हमले और ब्लैकआउट जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। शाम छह बजे से 6:30 बजे तक चले इस अभ्यास में विभिन्न विभागों ने अपनी तैयारियों और आपसी समन्वय का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, आग लगने और 10 लोगों के फंसे होने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। सायरन बजते ही ब्लैकआउट लागू किया गया और विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। सूचना पर अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर सर्विस ने आग बुझाने का अभ्यास किया, जबकि रेस्क्यू टीम ने सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्वास्थ्य टीम ने घायलों का परीक्षण कर सात लोगों को सामान्य और तीन को गंभीर श्रेणी में रखा। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजने का अभ्यास किया गया। इस दौरान आठ एंबुलेंस और सात फायर टेंडर तैनात रहे।
0
0
Report

एसएसआर-2027 अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के दिए निर

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow5h ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने रविवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत कंपोजिट विद्यालय मिठौरा में आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण और फार्म-06 प्राप्ति की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएलओ घर-घर संपर्क कर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति जागरूक करें। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, नवविवाहिताओं और अन्य छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने बूथों पर समय से उपस्थित रहें और फार्म-06 भरने में लोगों की मदद करें। प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही मतदाता सूची में नाम, उम्र और पते की गलतियों को सुधारने के लिए भी नागरिकों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
0
0
Report

सेवा और विकास की विरासत छोड़ गए राजमंगल पांडेय,34वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री

SCSANJAY CHANKAYAFollow5h ago
कुशीनगर। भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राजमंगल पांडेय की 34वीं पुण्यतिथि रविवार को कसया स्थित राजभवन में सादगी एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा समाज के प्रति योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजमंगल पांडेय ने अपने जीवन में सामाजिक समरसता, जनसेवा और विकास को सर्वोपरि रखा। उन्होंने समाज को एक सूत्र में पिरोने की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे आज भी याद किया जाता है। उनके दरबार से कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं लौटता था। अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाले लोगों की मदद करना और उनके समाधान का प्रयास करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा था।वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार और रोजी-रोटी का प्रबंध कर उनके परिवारों को सहारा दिया। देवरिया और कुशीनगर के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन केवल राजनीतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं था, बल्कि जनसेवा, सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित रहा। वक्ताओं ने कहा कि पद और प्रतिष्ठा समय के साथ समाप्त हो जाते हैं, लेकिन व्यक्ति के अच्छे कर्म और समाज के लिए किए गए कार्य उसे पीढ़ियों तक जीवित रखते हैं। स्वर्गीय राजमंगल पांडेय आज भी अपने सेवा कार्यों और उदार व्यक्तित्व के कारण लोगों के बीच आदर के साथ याद किए जाते हैं। उनके बताए रास्ते पर चलना और उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम मे स्वर्गीय पाण्डेय के धर्मपत्नी रमाराज पाण्डेय ने आगंतुकों का स्वागत किया वही उनके पुत्र राजाराज पाण्डेय ने सभी आगंतुकों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान पंकज शुक्ला, मनीष, बलीराज, बद्रीनाथ दुबे, अभिनव तिवारी, ऋषिकेश मिश्रा, विनोद निपाठी,धर्मेन्द्र पाण्डेय, मनोज मणि त्रिपाठी, पन्नालाल पाठक, अनिता सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 🔴 समाधि स्थल पर भी दी गई श्रद्धांजलि इसी क्रम में पूर्व सांसद राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय ने सपहा स्थित स्वर्गीय राजमंगल पांडेय के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए नमन किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top