icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271502
Anurag SinghAnurag SinghFollow8 May 2025, 03:38 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चाचा ने लोहे की पाइप से भतीजी पर हमला, युवती घायल

Dungarpur, Rajasthan:चाचा ने लोहे की पाइप से भतीजी के सिर पर किया हमला, युवती घायल डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिदरी खेरवाड़ा गांव में चाचा द्वारा अपनी भतीजी पर लोहे की पाइप से हमला करने का मामला सामने आया है. हमले में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उसका उपचार जारी है. मामले के अनुसार सिदरी खेरवाड़ा गांव निवासी मणि पुत्री नटवर कनिपा बीती रात घर में बैठी हुई थी. इसी दौरान उसका चाचा शराब के नशे में हाथ में लोहे की पाइप लेकर वहां आया और मणि के सिर पर वार कर दिया. हमले में मणि लहूलुहान होकर घायल हो गई. सूचना मिलने पर 108 पायलट शांतिलाल और ईएमटी निकुंज जोशी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल मणि को 108 एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है. वहीं सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report

रक्षाबंधन पर वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, तीन गोलियों से हमला, बैग लूट

Hajipur, Bihar:वैशाली में रक्षाबंधन की रात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी बदमाशों ने कारोबारी को एक-दो नहीं, बल्कि तीन गोलियां मारीं और बैग लूटकर मौके से फरार हो गए घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है.मामला तीसीऔता थाना क्षेत्र का है.जहां बिंदी चौक और राम सुरेश चौक के बीच गुरुवार देर रात अपराधियों ने 32 वर्षीय स्वर्ण व्यवसायी विशाल कुमार सोनी को अपना निशाना बनाया.बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के कारण बाजार में काफी भीड़ थी. इसी वजह से विशाल ने रोज की तुलना में देर से अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद की और पैदल ही राम सुरेश चौक स्थित अपने किराये के मकान की तरफ लौट रहे थे.घर से करीब 500 मीटर पहले ही सुनसान रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया.इसके बाद बेहद करीब से ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारीं.गولى लगते ही विशाल सड़क पर गिर पड़े.वारदात के बाद अपराधी उनका बैग लेकर फरार हो गए.गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विशाल को जंदाहा PHC ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.विशाल मूल रूप से मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.पिछले करीब आठ साल से राम सुरेश चौक पर किराये के मकान में रह रहे थे और फूलकुमारी मार्केट में सोने-चांदी की दुकान चलाते थे.सबसे दर्दनाक बात ये है कि विशाल की शादी महज डेढ़ साल पहले हुई थी और उनका एक महीने का मासूम बेटा है.रक्षाबंधन की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा परिवार अब मातम में डूबा है.इधर, वारदात के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है... तीसीऔता थानाध्यक्ष राजेश कुमार के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला लूट के दौरान हत्या का लग रहा है.मृतक का बैग मौके से गायब है.पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

PM श्री स्कूलों से शुरू: छात्रों-शिक्षकों के लिए आईडी कार्ड लागू

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ परिषदीय स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को भी अब पहचान पत्र (आईडी कार्ड) दिया जाएगा। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) विद्यालयों से की जा रही है। अभी तक सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को आईडी कार्ड देने की व्यवस्था नहीं थी। आईडी कार्ड में छात्र का नाम, विद्यालय का नाम, विकासखंड व जिले का नाम, अपार आईडी नंबर, जन्मतिथि, ब्लड ग्रुप, माता-पिता का नाम, पूरा पता, अभिभावक का मोबाइल नंबर और छात्र का नवीनतम फोटो दर्ज होगा। कार्ड पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और मुहर भी होगी। शिक्षकों की भी बनेगी पहचान शिक्षकों को दिए जाने वाले आईडी कार्ड में मानव संपदा पहचान नंबर, शिक्षक का नाम, पदनाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि, विद्यालय का नाम, विकासखंड व जिले का नाम, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप और नवीनतम रंगीन फोटो शामिल होंगे। शिक्षक के हस्ताक्षर के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर और विद्यालय की मुहर भी कार्ड पर होगी। पीएम श्री स्कूलों से शुरुआत विभाग की ओर से पहले पीएम श्री स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को आईडी कार्ड देने की शुरुआत की जा रही है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य परिषदीय विद्यालयों में भी इस व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा। आईडी कार्ड के माध्यम से विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों की आसानी से पहचान हो सकेगी। इससे स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने में भी मदद मिलेगी। डिजिटल शिक्षा पर भी जोर इसी बीच प्रदेश में बच्चों को घर बैठे डिजिटल माध्यम से पढ़ाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। पीएम ई-विद्या के पांच डीटीएच चैनलों को यूट्यूब पर उपलब्ध कराया गया है। इससे बालवाटिका से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थी घर बैठे अपनी शैक्षिक सामग्री देख सकेंगे और पाठों को दोहरा सकेंगे। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के मुताबिक, छात्रों तक कक्षा-वार डिजिटल शैक्षिक सामग्री पहुंचाई जा रही है और इसे और अधिक सुलभ बनाया जा रहा है。
0
0
Report

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का प्रदर्शन, आयु सीमा 12 से 15 साल का निर्णय

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र चल रहा है। इस बीच ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटरों के बैनर तले शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदर्शन जारी है। इसे लेकर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में हिमाचल सरकार का पक्ष रखा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 59 के तहत वाहनों की आयु सीमा निर्धारित करने की शक्ति केंद्र सरकार के पास है। राज्य सरकार अपने स्तर पर वाहनों की आयु में बदलाव नहीं कर सकती है। इसी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने कांट्रैक्ट कैरिज वाहनों की आयु सीमा 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने का मामला पहले ही भारत सरकार के समक्ष उठाया है और आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट (एआईटीपी) के तहत आने वाले वाहनों की आयु सीमा 12 साल से बढ़ाकर 15 साल कर दी है, जो एक अप्रैल 2026 से लागू है। प्रदेश सरकार का मानना है कि इसी प्रकार कांट्रैक्ट कैरिज वाहनों के लिए भी 15 साल की आयु सीमा होनी चाहिए। एक राज्य में दो नियम नहीं हो सकते।उन्होंने कहा कि जब तक कांट्रैक्ट कैरिज के संबंध में केंद्र सरकार का निर्णय नहीं आता, इच्छुक ऑपरेटर नियमानुसार एआईटीपी के तहत आवेदन कर सकते हैं। वाहन और एआईटीपी पोर्टल का संचालन एवं प्रबंधन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा किया जाता है। 1 अप्रैल, 2026 से अब तक 1,009 ऑपरेटर एआईटीपी पोर्टल के माध्यम से इस व्यवस्था का लाभ उठा चुके हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की प्रदेश सरकार की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय भी सकारात्मक के साथ विचार कर रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांट्रैक्ट कैरिज ऑपरेटरों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और इस विषय पर केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से अपना पक्ष रखती रहेगी। प्रदेश में वाहनों की फिटनेस जांच के लिए स्वचालित परीक्षण केंद्र स्थापित किये जा रहे हैं। केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 62 के अनुसार वाहनों की फिटनेस जांच स्वचालित परीक्षण केंद्रों के माध्यम से किए जाने की व्यवस्था है。 हिमाचल प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में तीन स्वचालित परीक्षण केंद्र बद्दी, हरोली तथा नादौन में और निजी क्षेत्र में पांच स्वचालित परीक्षण केंद्र कांगड़ा के रानीताल, मंडी के कांगू, बिलासपुर, नालागढ़ तथा पांवटा साहिब में स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। निजी क्षेत्र के दो स्वचालित परीक्षण केंद्र रानीताल (कांगड़ा) और कांगू (मंडी) कार्यशील हो चुके हैं, जबकि अन्य स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। प्रदेश में निजी क्षेत्र में पांच और स्वचालित परीक्षण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इनमें कांगड़ा में जसूर/डमटाल और पालमपुर, सिरमौर में काला अंब, कुल्लू में भुंतर तथा चंबा में बनीखेत शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला में वाहनों की फिटनेस पुरानी पद्धति से करने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है और केंद्र सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

भडंगा में दारूबंदी के लिए ग्रामीणों का विशाल प्रदर्शन; महिलाएं मैदान में उतर आईं

Bhandara, Maharashtra:भडंगा में दारूबंदी के लिए हजारों ग्रामবাসियों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। गाँव गोरेगांव तालुक के भडंगा में दारूबंदी की मांग पर ग्रामीण एकत्र हुए, उन्होंने गाँव से रैली निकालकर अवैध शराब बिक्री रोकने की मांग की। गाँव में अवैध शराब बिक्री होने के कारण युवाओं में भी शराब के आदी होने की शिकायत है। ताकि उनका भविष्य अंधकार में न जाए, पूरे गाँव ने रैली कर सभा आयोजित की। अगर तत्काल प्रशासन ने गाँव में शराब बंद नहीं किया, तो महिलाएं खुद आगे बढ़कर शराब की दुकानों को तोड़ देंगी—महिलाओं ने यह निर्णय लिया है।
0
0
Report

उपराष्ट्रपति भवन में घनश्याम तिवाड़ी की पुस्तक विमोचन, मोदी 2047 के विकास संकल्प उजागर

Jaipur, Rajasthan:दिल्ली - घनश्याम तिवाड़ी लिखित पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति भवन में हुआ समारोह संकल्प से सिद्धि का मोदी युग पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन रहे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी रहे मौजूद राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा राष्ट्रनायकों के संकल्पों को सिद्ध किया मोदी ने किताब में पीएम मोदी के 12 वर्षों का लेखा जोखा ही नहीं अपितु हमारे विभिन्न राष्ट्रनायकों के राष्ट्र के विकास के प्रति संकल्पों को मोदी ने अपने कार्यों से किस प्रकार से सिद्ध किया उसे पुस्तक में प्रस्तुत किया है। मोदी ने राष्ट्र के हर क्षेत्र तथा हर वर्ग को साथ लेकर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए संकल्प लिया है। इस पुस्तक द्वारा पाठकों को उनके कार्य और राष्ट्र के प्रति उनका असीम समर्पण पढ़ने को मिलेगा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top