271002
Gonda - खाद्यी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का बॉलीवुड कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा समापन
Gonda, Uttar Pradesh:पिछले 15 दिनों से चलने वाला मंडलीय खाद्यी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आज 04 जनवरी को शाम 05:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक टामसन इंटर कॉलेज के परिसर में भव्य रूप से जिला प्रशासन द्वारा गोंडा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,आज ही प्रदर्शनी का समापन दिवस भी है। इस अवसर पर आज शाम बॉलीवुड कलाकारों की बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। उसी क्रम में देश के जाने माने कवि रचनाकार भी मंच पर अपनी खूबसूरत रचनाओं के माध्यम से जनपद वासियों को आनंदित करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
40 साल बाद देश से लौटा फौजी कृष्ण कुमार का गांव में जोरदार स्वागत
Jalaun, Uttar Pradesh:40 साल देश सेवा के बाद गांव लौटे फौजी कृष्ण कुमार, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फूलमालाओं से हुआ भव्य स्वागत. कृष्ण कुमार पुत्र बुद्धू के गांव पहुंचे की खबर मिलते ही ग्रामीण एक्सप्रेसवे पर जुट गए। उनके पहुंचते ही फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद डीजे और बैंड-बाजे की धुनों के बीच स्वागत यात्रा निकाली गई। ग्रामीण नाचते-गाते और देशभक्ति के नारों के साथ गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर प्रधान प्रतिनिधि आशु तिवारी ने कृष्ण कुमार को फूलमालाओं से सम्मानित किया। उन्होंने चार दशकों तक देश की सेवा करने के लिए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उनकी पत्नी शकुंतला देवी, पुत्र राहुल और योगेश सहित परिजन, बच्चे, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। लंबे समय बाद गांव के बेटे की वापसी से क्षेत्र में उत्साह रहा। ग्रामीणों ने उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हुए देश सेवा के लिए आभार जताया।0
0
Report
फिरोजाबाद में गोदाम से 2 टन अवैध पटाखे बरामद, दीपावली से पहले बड़ी खेप
Firozabad, Uttar Pradesh:भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद. यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस को एक गोदाम में लाखों रुपए का अवैध पटाखा पकड़ा गया है; पुलिस ने एक टन से अधिक जप्त कर जांच शुरू कर दी है. आज एसओजी की सूचना पर गोदाम में रखें दो टन से अधिक पटाखे की बड़ी खेप बरामद की गई है. यह मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है, जहाँ एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडे की सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शाम पांच बजे के करीब मोहल्ला धोबी गली में शिवम मल्होत्रा के गोदाम से 2 टन से अधिक पटाखा बरामद किया है. जिसे पुलिस की टीम ने एक मैक्स में भरकर फायर ब्रिगेड ऑफिस भेजवाया, जहां उसकी जाँच कर तौल कर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी. लेकिन बड़ी बात यह कि आखिर इतनी भारी मात्रा में अवैध पटाखा घनी आबादी के बीच बस्ती में कैसे रखा हुआ था.0
0
Report
जयपुर: 2 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए अपहरण के मास्टरमाइंड शोएब हुसैन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:किडनैप कर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार झोटवाड़ा थाना पुलिस ने की आरोपी शोएब हुसैन की गिरफ्तारी, जयसिंहपुरा खोर इलाके का रहने वाला है आरोपी शोएब हुसैन, 21 अगस्त को किया गया था एक कारोबारी का अपहरण, शोएब हुसैन ने अपने भाई, मां और दोस्तों के साथ मिलकर किया था अपहरण, पूर्व में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी पुलिस, एसीपी झोटवाड़ा शिव कुमार भारद्वाज की टीम ने अब मुख्य आरोपी को पकड़ा, 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था आरोपी शोएब हुसैन पर, डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
गया से पिंडदान कर लौटती महिला की सड़क हादसे में मौत
Khajuria Khurd, Bihar:वियो - गया से पिंडदान कर अपने घर लौट रही एक महिला तीर्थयात्री की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना नसेज गुमटी के पास की है, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र स्थित असरार गांव निवासी राम कुशल कुशवाहा की 55 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी (कुशवाहा) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。 परिजनों ने बताया कि दो बसों में सवार होकर श्रद्धालुओं का दल गया जी में पिंडदान और विभिन्न धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा के लिए निकला था। इस पूरे जत्थे का नेतृत्व सुमित्रा देवी ही कर रही थीं। करीब 4 से 5 तीर्थ स्थलों का भ्रमण और गया में पिंडदान का धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नसेज गुमटी के पास बस कुछ देर के लिए रुकी थी। सुमित्रा देवी बस से उतरकर सड़क के किनारे खड़ी थीं। तभी एक बाइक आने पर वह थोड़ा साइड हुईं, लेकिन इसी बीच अचानक आए एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गईं। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों की मौजूदगी में सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है。0
0
Report
चतरा के गांधी-शास्त्री जयंती कार्यक्रम में कुष्ठ रोग मुक्त बनाने की शपथ
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: गांधी व शास्त्री जयंती पर सदर अस्पताल में कार्यक्रम, जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने की ली गई शपथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर चतरा सदर अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 'विकसित भारत अभियान' के तहत स्वास्थ्य विभाग ने चतरा को पूरी तरह से कुष्ठ रोग मुक्त बनाने और मरीजों के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म करने की अहम शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक मनीष लाल द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद मौजूद सभी लोगों ने जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने का संकल्प लिया। शपथ पत्र के माध्यम से यह घोषणा की गई कि कुष्ठ रोगियों की जल्द पहचान कर उनका इलाज किया जाएगा। समाज में फैले कलंक और भेदभाव को मिटाकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का हरसंभव प्रयास होगा, ताकि कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि पहले के समय में लोग कुष्ठ रोगियों से छुआछूत करते थे, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। कुष्ठ रोग का इलाज पूरी तरह संभव है और एक आम इंसान की तरह ही कुष्ठ रोगी भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक मनीष लाल सहित कई अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे और सभी ने मिलकर कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संकल्प दोहराया.0
0
Report
जेपी परदीवाला परिवार सहित नरहड़ दरगाह पहुँचे, अमन-चैन की दुआ
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं — सुप्रीम कोर्ट जज जेबी परदीवाला परिवार सहित नरहड़ दरगाह पहुँचे — धर्मपत्नी जैस्मीन परदीवाला के साथ मखमली चादर चढ़ाई — दरगाह में मन्नत का धागा बांधकर देश में अमन मांगा — हाजी अजीज पठान ने अतिथियों की दस्तारबंदी कर दुआ दी — शाहिद पठान ने दरगाह के इतिहास की जानकारी अतिथियों को दी — अमजद पठान और इमरान पठान सहित अन्य लोग रहे मौजूद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जमशेद बुरजोर परदीवाला परिवार सहित झुंझुनूं जिले के चिड़ावा के समीप नरहड़ स्थित प्रसिद्ध हजरत हाजिब शकरबार दरगाह पहुंचे। उन्होंने धर्मपत्नी जैस्मीन परदीवाला के साथ दरगाह में जियारत की और मखमली चादर पेश कर देश में अमन-चैन, खुशहाली एवं समृद्धि की दुआ मांगी। दरगाह पहुंचने पर सुप्रीम कोर्ट जज जेबी परदीवाला और उनके परिवार ने श्रद्धा के साथ दरगाह पर मन्नत का धागा भी बांधा। इस दौरान दरगाह के माहौल में पारंपरिक धार्मिक रस्मों के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। दरगाह के वरिष्ठ खादिम हाजी अजीज पठान ने अतिथियों की दस्तारबंदी कर उन्हें दुआओं से नवाजा। उन्होंने दरगाह की परंपराओं और धार्मिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, दरगाह फाउंडेशन के निदेशक एवं खादिम शाहिद पठान ने सुप्रीम कोर्ट जज जेबी परदीवाला को नरहड़ दरगाह के इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी दी। इस दौरान अमजद पठान और इमरान पठान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जियारत के दौरान सुप्रीम कोर्ट जज और उनके परिवार ने दरगाह की धार्मिक परंपराओं के अनुसार चादर चढ़ाई और देश में अमन-चैन एवं खुशहाली की कामना की।0
0
Report
Advertisement
हनुमानढ़ नगर परिषद ने चार नए ऑटो टिपर से डोर-टू-डोर सफाई तेज की
Hanumangarh, Rajasthan:सफाई व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार, नगर परिषद के बेड़े में शामिल हुए चार नए ऑटो टिपर,33 लाख रुपए की लागत से खरीदे वाहन, अब शहर में 37 ऑटो टिपर करेंगे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण हनुमानगढ़ में दीपावली त्योहार के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने तथा नगर परिषद क्षेत्र में हाल ही में जुड़े आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरत को देखते हुए नगर परिषद की ओर से चार नए ऑटो टिपर खरीदे गए हैं। टाउन स्थित नगर परिषद कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इन नए ऑटो tipरों को सफाई व्यवस्था के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति मंजू रणवां, उपसभापति सोनू बंसल सहित पार्षद एवं नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। सभापति मंजू रणवां एवं उपसभापति सोनू बंसल ने बताया कि अब तक शहर में कचरा प्रबंधन एवं डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए 33 ऑटो टिपर संचालित हो रहे थे। नगर परिषद क्षेत्र में हाल ही में आसपास के कुछ ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल हुए हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक क्षेत्र में समय पर कचरा संग्रहण की सुविधा पहुंचाने के लिए 33 लाख रुपए की लागत से चार नए ऑटो टिपर खरीदे गए हैं। चार नए वाहन शामिल होने के बाद नगर परिषद के ऑटो टिपरों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था को गति मिलने के साथ उन वार्डांे में भी समय पर कचरा संग्रहण की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जहां कचरा गाड़ियां नियमित रूप से नहीं पहुंच पा रही थीं।0
0
Report
नशामुक्त राजस्थान का संकल्प: सीएम ने युवाओं को सपनों की उड़ान दी
Jaipur, Rajasthan:सीएम भजनलाल शर्मा ने आज नशामुक्त राजस्थान का आव्हान किया जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने हजारों युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई मुख्यमंत्री ने युवाओं से वादा किया कि उनकी सरकार उनके हर सपने को उड़ान देने के लिए वचनबद्ध हैखचाखच भरा भवानी निकेतन का पांडाल हजारों युवाओं की मौजूदगी नशे के खिलाफ सौगंध लेते युवा सीएम भजनलाल शर्मा ने आज युवाओं से नशा मुक्त राजस्थान का संकल्प दिलाया युवाओं से नशे के विरुद्ध सरकार के युद्ध में सहयोग मांगा उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ उठ खड़े होने का आव्हान कियासीएम ने नशा मुक्ति केंद्र पोर्टल प्रतिभा पोर्टल,खेल मित्र,खेलो राजस्थान पोर्टल की शुरूआत कर युवाओं से जीवन में नशे से दूर रहकर अपने सपने सच करने के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आव्हान कियाबाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्रीराज्यवर्धन राठौड़ युवा एवं खेल मंत्रीसीएम ने इस दौरान 3075 करोड़ के विकास कार्यों की कई जिलों को सौगात दी 668 विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास किये इस मौके पर देश दुनियां में राजस्थान का नाम रोशन करने वाले युवाओं को ईनामी राशि देकर सम्मानित किया अनंत जीत सिंह नारूका को एक करोड़ एवं कुशाग्र सिंह को 60 लाख रूपये की राशि दी इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को नियुक्ति पत्र भीी सौंपे युवाओं से उनके जीवन के अनुभव साझा किये वहीं युवाओं से भी खुलकर संवाद किया साथ ही सरकारी योजनाओं का भी फीडबैक लियाबाइट भजनलाल Sharma मुख्यमंत्रीवीओ सीएम ने युवाओं को समर्पित सरकार की योजनाओं का जिक्र किया स्टार्टअप्स से लेकर युवा प्रोत्साहन नीति की खूबियां बताई साथ ही दावा किया कि अब तक सरकार एक लाख तिरानवें हजार युवाओं को नियुक्ति दे चुकी है एक लाख अठारह हजार सरकारी नौकरियां प्रक्रियाधीन हैं سیम ने پانچ साल में चार लाख नौकरियां देने का वादा फिर दोहराया साथ ही युवाओं से चुनाव में जातिवाद से दूर रहने का भी आव्हान किया बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्रीवीओ भजनलाल सरकार युवाओं के हितों को पूरी प्राथमिकता दे رہی है जेन जी के साथ सीधा संवाद ये साबित करने के लिए काफी है कि सरकार इस वर्ग का भरोसा बनाये रखने के लिए हर संभव कदम उठा रही है सीएम का नशा मुक्ति के संकल्प के साथ युवाओं के लिए आज दिया गया संदेश नई पीढ़ी को नई सोच और नई दिशा प्रदान करेगाबाइटबाइटवीओ बाबाुलाल धיאל जी मीडिया जयपुर0
0
Report
अनिल शुक्ला की तैनाती से खैरागढ़ के अस्पतालों में नई उम्मीद जगी
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था लंबे समय से डॉक्टरों की कमी, नर्सिंग स्टाफ की कमी और जरूरी जांच सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। जिला अस्पताल का अभाव होने से गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं सीमित होने के कारण निजी अस्पतालों का सहारा लेना मरीजों की मजबूरी बनता रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग में नए जिला चिकित्सा अधिकारी अनिल शुक्ला की पदस्थापना के बाद जिलेवासियों को स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद जगी है। नए अधिकारी ने मरीजों के हित को प्राथमिकता देने और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या नई जिम्मेदारी के साथ खैरागढ़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को इलाज की नई दिशा मिल पाएगी? खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर लंबे समय से चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। कहीं डॉक्टरों की कमी है तो कहीं नर्सिंग स्टाफ की कमी मरीजों की परेशानी बढ़ाती है। जरूरी जांच मशीनों और सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को कई बार जिला मुख्यालय से बाहर जाना पड़ता है। इससे समय के साथ इलाज का खर्च भी बढ़ जाता है। अब नए जिला चिकित्सा अधिकारी अनिल शुक्ला के सामने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं को मजबूत करना, स्टाफ की कमी और जांच व्यवस्था जैसे मुद्दे बड़ी चुनौती हैं। नए अधिकारी ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही है। अब देखना होगा कि दावों और उम्मीदों के बीच जमीनी स्तर पर बदलाव कितनी जल्दी दिखाई देता है。0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में 30 सेकेंड में बाइक चोरी; CCTV ने पुलिस को बड़ा सुराग दिया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बाइक चोरों के हौसले बुलंद हैं... इस बार निशाने पर आए बीजेपी पार्षद... ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक पर युवक-युवती की नजर पड़ी... और महज 30 सेकेंड में बाइक चोरी! चौंकाने वाली बात ये कि युवक बाइक लेकर फरार हुआ और कुछ ही दूर जाकर युवती को भी बाइक पर बैठा लिया... पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है... अब पुलिस इसी फुटेज के आधार पर बाइक चोरों की तलाश में जुटी है। देखिए गोरखपुर से ये हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है... एक युवक और युवती साथ-साथ आते हैं... युवक के हाथ में प्लास्टिक का थैला है... बाइक के पास पहुंचते ही युवक अपना थैला युवती को पकड़ा देता है... और फिर शुरू होता है बाइक चोरी का खेल... युवक सीधे बाइक पर बैठता है... जेब से चाबी निकालता है... बाइक में चाबी लगाता है... और देखते ही देखते बाइक स्टार्ट! न कोई जल्दबाजी... न कोई हड़बड़ी... महज 30 सेकेंड में बाइक चोरी! बाइक स्टार्ट होते ही युवक तेजी से वहां से निकल जाता है... लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती... कुछ दूर आगे जाने के बाद युवक उसी युवती को बाइक पर बैठाता है... और फिर दोनों बाइक लेकर रफ्तार में फरार हो जाते हैं... CCTV में कैद ये तस्वीरें अब पुलिस के लिए अहम सुराग बनी हैं। 1 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे ऑफिस से बाहर आया तो बाइक गायब थी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाली। मामला एम्स थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18, झरना टोला का है... यहां भाजपा पार्षद रामनाथ निषाद अपने ऑफिस में स्थानीय लोगों के साथ बैठे थे... ऑफिस के बाहर उनकी स्प्लेंडर बाइक खड़ी थी... लेकिन जब वह रात करीब 9 बजे बाहर निकले... तो बाइक गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई... पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली... तो बाइक चोरी की पूरी कहानी कैमरे में कैद मिली। CCTV में नजर आ रहे युवक ने काली टी-शर्ट और जींस पहन रखी है... उसके हाथ में प्लास्टिक का थैला है...जबकि युवती ने काले रंग का चमकदार सूट पहन रखा है। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान और तलाश में जुटी है...मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोरखपुर में बाइक चोरी की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं... क्योंकि जिस अंदाज में युवक ने बाइक को स्टार्ट किया, उससे साफ है कि पूरी वारदात बेहद कम समय में अंजाम दी गई। अब CCTV फुटेज पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग है और देखना होगा कि ये युवक-युवती कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते हैं। गोरखपुर की इस वारदात में सबसे चौंकाने वाली बात यही है कि पूरी बाइक चोरी महज 30 सेकेंड में कर दी गई। CCTV सामने आने के बाद अब पुलिस युवक-युवती की तलाश में जुटी है।0
0
Report
मथुरा में लव जिहाद के विरोध में हिंदू संगठनों ने पदयात्रा निकाली
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--लव जिहाद के खिलाफ हिंदू संगठनों ने निकाली जन जागरूकता पदयात्रा; स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने किया नेतृत्व मथुरा:ब्रज क्षेत्र में 'लव जिहाद' के बढ़ते मामलों और हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा एक विशाल जन जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के निर्देशन व नेतृत्व में यह पदयात्रा राधाकुण्ड से प्रारंभ हुई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू बहन-बेटियों को जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था। भगवा ध्वजों और जयघोष से गूंजा परिक्रमा मार्ग इस जन जागरूकता पदयात्रा में अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद, गौ रक्षा दल और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जैसे ही पदयात्रा गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर पहुंची, पूरा मार्ग भगवा झंडों से पट गया। कार्यकर्ताओं के हाथों में लहराते भगवा ध्वज और 'जय वीर बजरंगी' व 'जय श्री राम' के गगनभेदी जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और राष्ट्रवाद के रंग में सराबोर नजर आया। हर परिवार को सतर्क रहने की आवश्यकता: स्वामी सच्चिदानंद यात्रा के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों और संतों ने मार्ग में उपस्थित स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और महिलाओं को संबोधित किया। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हमारी बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने की साजिशें रची जा रही हैं, जिसके प्रति हर परिवार को सतर्क रहने की आवश्यकता है। संवाद और पत्रक वितरण के जरिए जागरूकता की अपील कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के राघव राजपूत ने जगह-जगह पत्रक बांटकर और लोगों से संवाद स्थापित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने की अपील की। पदयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।0
0
Report
अयोध्या में गुरु पर्व महोत्सव शुरू, संतों-श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
Ayodhya, Uttar Pradesh:भगवान राम की नगरी त्रेतायुग की तरह जगमगा रही है. अयोध्या में गुरु पर्व महोत्सव का शुभारंभ हो गया है. 10 दिवसीय आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रहेगी. अयोध्या में गुरु पर्व का यह आयोजन सिर्फ धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है; बल्कि संतों, श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों के एक साथ जुटने का भी अवसर है.0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में प्रेमी युगल भागे, युवती की मां ने युवक के पिता को पिटाई दी—वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- प्रेमी युगल के भागने पर युवती की मां ने युवक के पिता को पीटा, महिला ने युवक के पिता की थप्पड़,लात और चप्पल से की पिटाई, बेटी के प्रेमी के पक्ष में बयान देने पर युवक के पिता पर उतारा गुस्सा, किसी शख्स ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, बिंवार थाना से चंद कदम दूर का मामला।0
0
Report
गांधी जयंती पर यूपी सरकार दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और टोल फ्री लाभ देगी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। गांधी जयंती पर योगी सरकार का दिव्यांग जनों को तोहफा। योगी सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने गांधी जयंती पर 35 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने 80 फीसदी दिव्यांगो को 6 साल के लिए टोल फ्री .. 60 फीसदी दिव्यांगो को 3 साल के लिए टोल फ्री किए जाने की घोषणा की सराहना की। चन्दौसी तहसील क्षेत्र के बनियाखेड़ा विकास खंड में आयोजित किया गया था दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम।0
0
Report
राज्यपाल की भर्ती रोक ने कामधेनु विश्वविद्यालय में राजनीतिक बहस तेज कर दी
Muju, Jeonbuk State:एंकर —कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के राज्यपाल के आदेश के बाद सियासत तेज हो गई है।। मंत्री रामविचार नेताम ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में भर्ती और निर्माण कार्यों को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं। विधानसभा में भी इस मामले को लेकर सवाल उठ चुके हैं। वीओ — मंत्री रामविचार नेताम के मुताबिक, विश्वविद्यालय की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार किया गया था। इसके बाद मामला कार्यपरिषद और कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल तक पहुंचा। शिकायतों और पूरे मामले को देखते हुए राज्यपाल ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश दिया है। मंत्री नेताम ने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और “दूध का दूध, पानी का पानी होना चाहिए और इसलिए हुआ है स्वागत योग्य है । अब राज्यपाल के आदेश के बाद कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगी है और सामने आई शिकायतों को लेकर आगे की जांच एवं कार्रवाई पर नजर रहेगी।0
0
Report
Advertisement
