Gonda - शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का सामान और नकदी जलकर राख
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक, शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई, जिससे घर में रखा हजारों का सामान और नकदी जलकर राख हो गया. इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव पारासराय निवासी अजय गुप्ता बीती रात छत पर सोए हुए थे, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई, परिवार को आग लगने का पता ऊंची लपटें उठने के बाद चला. शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए, लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की लेकिन, घर में रखी छह हजार रुपये नकदी समेत कूलर, फ्रिज, बर्तन आदि जलकर राख होने तक आग बुझाने में कामयाबी नहीं मिल पाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
