icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow27 Nov 2024, 04:09 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मंदसौर में स्कूल बस 100 किमी/घंटा रफ्तार में वीडियो वायरल

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में महू नीमच हाइवे पर 100 की रफ्तार से बेतहाशा भागती स्कूल बस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो के साथ संदेश में दावा किया गया है कि यह वीडियो मंदसौर के मंदसौर नीमच रोड का है जहां पर स्कूल बस तेजी से भाग रही है और इसकी स्पीड वीडियो बनाने वाले की गाड़ी में स्पीडोमीटर पर तकरीबन 100 किलोमीटर प्रति घंटा दिखा रही है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस रफ्तार से भागती स्कूल बस में बच्चे बैठे थे या नहीं, साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है हालांकि वीडियो के साथ संदेश में दावा किया जा रहा है कि वीडियो हाल ही का है ऐसे में स्कूल बस कि यह रफ्तार बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती नजर आ रही है, Zee मीडिया VIRAL वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है
0
0
Report
Advertisement

सपा तीसरी सीट के लिए 12 अतिरिक्त वोट चाहती है

Noida, Uttar Pradesh:राज्यसभा में अगर सपा तीसरा कैंडिडेट उतारती है तो 12 अतिरिक्त वोट की जरूरत राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है एक सीट जीतने के लिए 37 वोट जरूरी सपा के पास 95 विधायक हैं, लेकिन पिछले चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 4 विधायक - राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, आशुतोष मौर्य अलग हैं पूजा पाल अब भाजपा पदाधिकारी हैं सपा को उम्मीद है कि बाकी 3 में से 2 वापस आएंगे सुभासपा के 2 विधायकों जगदीश नारायण राय और मो अब्बास अंसारी का वोट भी सपा को मिलने की संभावना, जगदीश राय ने पिछले चुनाव में भी सपा को वोट दिया था इस हिसाब से सपा के पास 99 वोट का इंतजाम है तीसरी सीट के लिए 111 वोट चाहिए यानी 12 अतिरिक्त वोट की जरूरत सूत्रों के मुताबिक सपा ने अपने बागी विधायकों के साथ-साथ उन भाजपा विधायकों को भी ऑफर दिया है जिनका टिकट कटने की आशंका है कहा गया है कि जो इस चुनाव में साथ देगा उसे अगला विधानसभा टिकट की गारंटी मिलेगी
0
0
Report

घाघरा का जल स्तर बढ़ा खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर तो कुवानो एक मीटर ऊपर,चन्द्वतपुर पुल से ऊपर

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow3m ago
Gonda, Uttar Pradesh:घाघरा का जल स्तर बढ़ा खतरे के निशान से 72सेंटीमीटर ऊपर तो कुवानो एक मीटर ऊपर,चन्द्वतपुर पुल से ऊपर पानी मार्ग डायवर्जन किया गया चार दिनों से लगातार बारिश होने एवं नेपाल के बैराजों से पानी छोड़े जाने से जिले के घाघरा नदी में सैलाब आ गया है नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे तरबगंज और कर्नलगंज तहसील में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। बाढ़ क्षेत्र के 28 बाढ़ चौकियां अलर्ट है संबंधित कर्मियों को बाढ़ क्षेत्र में लगाया गया है।जिलाधिकारी ने बताया चार लाख 52 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है जिले के गढ़ी और ऐली परसौली प्रभावित है जहां राहत सामग्री भेजा गया है
0
0
Report
Advertisement

गया के शेरघाटी में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस छापेमारी शुरू

Noida, Uttar Pradesh:गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ घूम रहे युवक को कुछ स्थानीय युवकों द्वारा घेरकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद गया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। वीडियो में कई युवक एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते और उसे वहां से भगाते नजर आ रहे हैं। गया के एसएसपी सुशील कुमार ने मंगलवार को वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की, जिसमें यह जानकारी सामने आई कि एक युवक और युवती शेरघाटी थाना क्षेत्र में घूम रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने युवक को घेर लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई युवक मिलकर युवती के साथ मौजूद युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद उसे वहां से भगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी की स्थिति दिखाई दे रही है। जिस युवक के साथ मारपीट की गई है, उसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। वहीं, वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान भी की जा चुकी है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

बारां में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई: 200 से अधिक परिसरों से अवैध कनेक्शन हटे

Baran, Rajasthan:बारां में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 200 से अधिक परिसरों से हटाए अवैध आंकड़े बारां। शहर में बढ़ती बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली निगम ने सख्त अभियान शुरू किया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चारमूर्ति और बाबजी नगर जीएसएस के चार हाई लॉस फीडरों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 200 से अधिक परिसरों से अवैध रूप से डाले गए आंकड़े हटाए गए। इन परिसरों पर निगम का करीब 30 लाख रुपये का बकाया कई वर्षों से लंबित है。 बारां सिटी एईएन कुलदीप सिंह ने बताया कि कार्रवाई 33/11 केवी चारमूर्ति उपकेंद्र के कुंजविहार बरडिया और संजय कॉलोनी फीडर तथा बाबजी नगर उपकेंद्र के हाउसिंग बोर्ड और आमापुरा फीडर पर की गई। ये चारों फीडर अधिक विद्युत छीजत वाले चिन्हित हैं। टीम ने स्थायी और अस्थायी रूप से कटे हुए कनेक्शनों वाले परिसरों की जांच कर अवैध आंकड़ों को मौके पर ही क्षतिग्रस्त कर दिया। निगम ने उपभोक्ताओं को वैध कनेक्शन लेकर नियमानुसार बिजली उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और बिजली बचत का संदेश दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अवैध आंकड़े डालने में किसी प्राइवेट व्यक्ति की संलिप्तता मिली तो उसके खिलाफ विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ के मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कार्रवाई में जेईएन अजय नरुका, विभा चौहान, बृजेश गौतम, सत्यनारायण, फीडर इंचार्ज और एफआरटी टीम शामिल रही।
0
0
Report

भोपाल के वीआईपी रोड पर पलटा टैंकर, तेल लूट में भीड़ भारी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल आधी रात भोपाल के वीआईपी रोड़ पर पलटा टैंकर हादसे में ड्राइवर क्लीनर को आई चोट दुर्घटनाग्रस्त हुए टैंकर में भरा हुआ था सोयाबीन रिफाइंड ऑयल आधी रात को तेल लूटने उमड़ी लोगो की भीड़ सड़क पर फैले तेल को लोग अपनी-अपनी गाड़ियों और डिब्बों में भरकर ले जाते नजर आए मौके पर काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा लोगों को जैसे-जैसे जानकारी मिली भीड़ उमड़ती गई दर्जनों लोग घरों से बर्तन लाकर भी तेल की लूटमार करते नजर आए सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोहेफिजा थाना पुलिस पुलिस ने मौक़े पर लूटमार कर रहे लोगो को खदेड़ा
0
0
Report

कॉफी की मेज पर मतदान चर्चा: युवाओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ी

Baran, Rajasthan:कॉफी की चुस्कियों के साथ हुई लोकतंत्र की चर्चा बारां राष्ट्रीय कॉफी दिवस पर युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने की अनूठी पहल की गई。 जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा और स्वीप नोडल अधिकारी राजीव तोमर के निर्देशन में राजकीय कन्या महाविद्यालय में ‘कॉफी की मेज पर मतदान की चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित हुआ。 कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कॉफी और अल्पाहार के साथ मतदान के अधिकार, नैतिक मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया पर खुलकर चर्चा की। स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने कहा - "कॉफी से दिन बदलता है, लेकिन एक जागरूक मतदाता का एक वोट देश की दिशा बदल सकता है।" उन्होंने युवाओं से बिना किसी दबाव और प्रलोभन के विवेक से मतदान करने का आह्वान किया。 विद्यार्थियों को ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’, ‘नैतिक मतदान’ जैसे विषयों पर समूहों में बांटकर चर्चा कराई गई। ईवीएम, नोटा, KYC और सी-विजिल एप की जानकारी दी गई तथा ईसीआई नेट एप डाउनलोड करवाया गया। इस दौरान प्राचार्य अजय कुमार मीणा, परमेश्वर जाट, डॉ. शिखा शर्मा सहित स्वीप दल मौजूद रहा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top