icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271209
Pradeep Kumar PandeyPradeep Kumar PandeyFollow21 Nov 2024, 01:41 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आप विधायक के साथ डीसीपी ऑफिस कूच, प्रदर्शन जारी

New Delhi, Delhi:आप सौरभ भारद्वाज ने जनता के साथ पैदल ही कूच किया डीसीपी ऑफिस की तरफ मामला दर्ज नहीं होगा तो डीसीपी ऑफिस के बाहर होगा प्रोटेस्ट पुलिस ने आप विधायक सरदार जरनैल सिंह को किया डिटेन विकासपुरी आउटर रिंग रोड पर हो रहे बवाल में आम आदमी पार्टी के सौरव भारद्वाज पहुंचे और उसके बाद बीजेपी हाय हाय के नारे लगे और सौरभ भारद्वाज विधायक जनरल सिंह निगम पार्षद अशोक मानू के नेतृत्व में पब्लिक के साथ डीसीपी ऑफिस कूच किया सौरभ भारद्वाज का कहना है कि बीजेपी की सरकार झूठी सरकार है और अब वह मामला दर्ज करने के लिए पब्लिक के साथ डीसीपी ऑफिस कूच कर रहे हैं अगर पुलिस मामला दर्ज नहीं करती है तो वहीं डीसीपी ऑफिस के बाहर वह प्रोटेस्ट करेंगे।
0
0
Report
0
0
Report

करौली में तेज हवाओं के साथ बारिश से जलभराव और बिजली बाधित, तापमान गिरा

Karauli, Rajasthan:करौली जिले में तेज हवाओं व गर्जना के साथ बारिश, हिंडौन समेत कई इलाकों में जलभराव ; बिजली बाधित, तापमान गिरा जिला करौली करौली जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। रविवार को जिला मुख्यालय करौली सहित हिंडौन सिटी और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं तथा बिजली की गर्जना के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। हिंडौन में सबसे ज्यादा असर हिंडौन सिटी में झमाझम बारिश के कारण बाजारों और कॉलोनियों में पानी भर गया। कटरा बाजार, कंबलवाल गली, सर्राफा बाजार आदि में पानी करीब तीन फीट तक भर गया। दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों का सामान खराब हो गया। इससे व्यापारी नाराज हैं। उनका आरोप है कि नगर परिषद द्वारा नालियों की नियमित सफाई न कराए जाने के कारण हर बारिश में जलभराव की समस्या دوहरائی جاتی है। पहले भी कई बार इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। स्टेशन रोड, राजकीय जिला अस्पताल के आसपास, शीतला कॉलोनी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने, मोहन नगर सहित कई निचले इलाकों में भी जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक बाधित रही, जो बाद में सुचारू हो पाई। तापमान गिरने से गर्मी और उमस से राहत मिली। जिला मुख्यालय करौली में भी बारिश जिला मुख्यालय करौली में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। आसमान में घने बादल छाए रहे और मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी से लेकर मध्यम बारिश दर्ज की गई। इससे शहर का तापमान गिरा और लोगों को उमस से राहत महसूस हुई। जिले के अन्य क्षेत्रों की स्थिति व मौसम पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार करौली जिले में रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां सक्रिय रहीं। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आगामी दो-तीन दिनों में भी गरज-चमक व बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। जिले के अन्य हिस्सों जैसे टोडाभीम, सपोटरा, नादौती, श्रीमहावीरजी आदि में भी हल्की से मध्यम बारिश या बादलों की संभावना बनी हुई है। किसानों को खेतों में नमी बढ़ने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम की खामी के कारण छोटी बारिश भी जलभराव का कारण बन रही है।स्थानीय प्रशासन व नगर परिषद से नालियों की सफाई तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही है, ताकि बारिश के दौरान जनजीवन प्रभावित न हो।
0
0
Report
Advertisement

आरक्षक अतुल शर्मा ने कुएं से 10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सोहागपुर के सेमरी हरचंद क्षेत्र में पुलिस आरक्षक अतुल शर्मा ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए गहरे कुएं में फंसे करीब 10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। आरक्षक के इस साहसिक कदम को देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण भी हैरान रह गए। मामला ग्राम गुराड़िया का है, जहां पिछले करीब डेढ़ महीने से एक विशाल अजगर कुएं में फंसा हुआ था। अजगर को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। इसी दौरान संकल्प यात्रा की ड्यूटी के सिलसिले में सेमरी की ओर जा रहे आरक्षक अतुल शर्मा को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी। वीओ01- सूचना मिलते ही अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में कुएं के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरक्षक ने बिना देरी किए रस्सी के सहारे गहरे कुएं में उतरने का फैसला लिया। सावधानीपूर्वक नीचे पहुंचकर उन्होंने करीब 10 फीट लंबे अजगर को काबू में किया और सुरक्षित तरीके से बोरी में बंद कर बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि आरक्षक अतुल शर्मा पहले भी एक बेहोश सांप को ऑक्सीजन देकर बचा चुके हैं। अब अजगर के सफल रेस्क्यू के बाद उनकी बहादुरी एक बार फिर चर्चा में है।
0
0
Report
Advertisement

आश्रम में महंत दुर्गेश दास पर हमला; मांस-मछली विवाद वजह

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - बाबा गरीब दास के महंत पर हुआ जानलेवा हमला, आश्रम में पूजन-अर्चन के बाद आश्रम में बैठे महंत दुर्गेश दास पर महिलाओं ने किया हमला, महंत ने भाग कर बचाई जान, राम मंदिर में निर्माण के समय के कार सेवक भी संत है दुर्गेशदास सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, बताया जा रहा है कि आश्रम के बगल पंचायत भवन में बन रहे मांस मछली को लेकर शुरू हुआ था विवाद, पुलिस पर भी लापरवाही का लगा है आरोप आश्रम की जमींन को लेकर भी शुरू हुआ है विवाद, विवाद को लेकर दर्ज मुकदमे के बाद भी महिलाओं ने महंत को आश्रम से भगाने को लेकर किया हमला, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के बाबा गरीब दास आश्रम का है मामला
0
0
Report

फर्रुखाबाद में चोरी के इनामिया दो गिरफ्तार, डेढ़ लाख का सामान बरामद

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में चोरी की वारदातों का खुलासा, 25-25 हजार के दो इनामिया आरोपी गिरफ्तार साकिर उर्फ चूहा पर 33 मुकदमे दर्ज, 25 हजार का इनाम फर्रुखाबाद में पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी, सर्विलांस और शमसाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को चोरी के माल के साथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी फर्रुखाबाद के शमसाबाद, नवाबगंज और मेरापुर थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के सात मुकदमों में वांछित थे। आरोपियों के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की बैटरी और इन्वर्टर बरामद किए गए हैं। फर्रुखाबाद में चोरी की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसओजी, सर्विलांस और थाना शमसाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो वांछित और इनामिया आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शमसाबाद, नवाबगंज और मेरापुर थाना क्षेत्रों में दर्ज सात चोरी के मुकदमों की विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के नाम सामने आए थे। इसके बाद पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर के इस्लाम नगर निवासी साकिर उर्फ चूहा और मस्जिद नगला निवासी भूरे उर्फ बाटा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की बैटरी और इन्वर्टर बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद चोरी किए गए सामान को बेच देते थे। आरोपी भूरे उर्फ बाटा के खिलाफ अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि साकिर उर्फ चूहा के खिलाफ 33 मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। फर्रुखाबाद में पुलिस ने इस कार्रवाई का खुलासा पुलिस लाइन सभागार में किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी चोरी के सात मुकदमों की विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद चोरी के सामान को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

ओवैसी और आजम खान देश के गद्दार,अखिल भारतीय करनी सेना,स्वामी प्रसाद मौर्या आदि कीड़े मकोड़ो की लाइन है

Shrvan PanditShrvan PanditFollow19m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... ओवैसी और आजम खान देश के गद्दार अखिल भारतीय करनी सेना एंकर..... शामली जनपद के कैराना पानीपत रोड स्थित एक निजी होटल में अखिल भारतीय करणी सेना का 5वा स्थापना दिवस के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के कहने पर जन्मदिन मनाया।और कहा कि ये कार्यकर्ताओं के निर्णय का सम्मान किया,वहीं अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ओवैसी और आजम खान को देश का गद्दार बताते हुए अन्य कुछ नेताओं को कीड़े मकोड़े कहा, .... आपको बता दे कि आज शामली जनपद की करना रोड स्थित होटल ऑर्किड में अखिल भारतीय करणी सेवा का पांचवा स्थापना दिवस के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर सिंह चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया जहां उनके कार्यकर्ताओं ने थाना भवन के टोल टैक्स से लेकर सांवली के ऑर्किड होटल तक गाड़ियों के काफी लोगों के साथ जुलूस निकाला और फिर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उनका जन्मदिन मनाया गया इस दौरान जहां कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था वही उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में कार्यकर्ताओं के निर्णय लेने के बाद ही आज स्थापना दिवस और मेरा जन्मदिन एक साथ मनाया गया है उन्होंने कहा कि हमारा संगठन हर उसे व्यक्ति के साथ खड़ा है जो सनातन धर्म की और हिंदू राष्ट्र की बात करता हो, हम उसके साथ है। वह फिर चाहे मायावती हो, अखिलेश हो या फिर भाजपा सरकार के योगी आदित्यनाथ या फिर नरेंद्र मोदी हमारा किसी से कोई बैर नहीं है, और ना ही हम किसी के बंधवा मजदूर है। वहीं उन्होंने राजनीतिक हमले करते हुए कहा कि यूजीसी कानून का विरोध करणी सेना ने भी किया था। जिसका नतीजा अब सबके सामने है। वहीं उन्होंने हिंदू राष्ट्र और सनातन धर्म को बढ़ावा देते हुए कहा कि ओवैसी और आजम खान देश के गद्दार है। आंतकवादी है। ओर कुछ नेताओ को कीड़े मकौड़े बताया जिसमे रामजीलाल स्वामीप्रशाद मौर्या आदि की लाइन लगी है। अखिल भारतीय करणी सेवा हमेशा राष्ट्रहित के बारे में काम करेगी। उन्होंने कहा कि जिन मदरसों का रजिस्ट्रेशन नहीं है,उन पर बुलडोजर चलना चाहिए।
0
0
Report

परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; दो की मौत

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के परोही फाटक के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि बाइक सवार दोनों युवक बहेड़ी से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किच्छा की ओर से गलत दिशा में आ रहे ट्रक यूपी 26 टी 0623 ने उनकी बाइक यूपी 25 बीयू 2973 में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, दोनों मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

त्योहारों में भीड़ नियंत्रण के लिए कटिहार रेल मंडल ने पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू कर दीं

Katihar, Bihar:त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए कटिहार रेल मंडल से चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी कुल 10 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें कटिहार मंडल से सीधे संचालित की जा रही 8 जोड़ी ट्रेनें विभिन्न अन्य मंडलों से कटिहार रेल मंडल होते हुए गुजरेंगी यात्रियों की मांग और स्टेशन पर भीड़ की स्थिति को देखते हुए आगे भी हरसंभव अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे आगामी दुर्गा पूजा और अन्य प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है। कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के इस मौसम में कुल 10 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें कटिहार मंडल से सीधे संचालित की जा रही हैं, जबकि 8 जोड़ी ट्रेनें विभिन्न अन्य मंडलों से कटिहार रेल मंडल होते हुए गुजरेंगी। कटिहार स्टेशन से मुंबई सेंट्रल और भागलपुर समेत देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। न्यू जलपाईगुड़ी से गोमती नगर व देश के अन्य हिस्सों के लिए तथा जोगबनी से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। स्थानीय यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए कटिहार से पूर्णिया के लिए ट्रेन चलाई जाएगी। साथ ही, मनिहारी टर्मिनल पर भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ट्रेनों की समुचित व्यवस्था की गई है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की मांग और स्टेशन पर भीड़ की स्थिति को देखते हुए आगे भी हरसंभव अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

हादसे के बाद बोनट पर लटका युवक, कार दो किलोमीटर तक दौड़ी

Bahara Boj, Uttarakhand:हादसे के बाद बोनट पर लटका युवक, 2 किमी दौड़ी कार स्थानीय सितारगंज-उधमसिंहनगर में एक्सिस बैंक के पास एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक कार दूसरी कार से भिड़ गई। टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन के चालक ने सामने वाली कार को रोकने का प्रयास किया, पर कार सवार ने तेज गति से वाहन चलाना जारी रखा। बोनट पर लटकते हुए चालक ने भीड़ को देखते हुए कार के पीछे जाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रोकना नहीं माना और लगभग दो किलोमीटर तक कार दौड़ती रही। सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती कार और बोनट पर लटके व्यक्ति को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने कार रोकने की कोशिश की, किंतु कार सवार आगे बढ़ता रहा। बोनट पर मौजूद चालक की जान भी खतरे में पड़ गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है; राहगीरों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार को रोक कर चालक को हिरासत में ले लिया; कार भी कब्जे में ले ली गई है.
0
0
Report

48 घंटे की बारिश के बाद जलेश्वर-अमरकंटक मार्ग पर भारी भूस्खलन, महीनों तक बंद

Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा 48 घंटे की बारिश के बाद जलेश्वर-अमरकंटक मार्ग में भारी भूस्खलन, अलग-अलग 5 जगह सड़क पर गिरा पहाड़ का हिस्सा. भू स्खलन की वजह से 4 महीने के लिए भारी वाहनों के लिए बंद हुआ जलेश्वर अमरकंटक मार्ग. जलेश्वर का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, पेंड्रा रोड-अमरकंटक जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बाद अब एक बड़ी खबर सामने आई है। पेंड्रा रोड से जलेश्वर होते हुए अमरकंटक जाने वाला मार्ग भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से जलेश्वर के रहवासियों का जिला मुख्यालय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से सीधा संपर्क प्रभावित हो गया है। जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए 4 माह बंद किया मार्ग. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीते 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश का असर अब सड़कों और पहाड़ी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। बारिश थमने के बाद पेंडरा रोड से जलेश्वर होते हुए अमरकंटक जाने वाले मार्ग से बड़ी क्षति सामने आई है। जलेश्वर के पास भूस्खलन के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा पहाड़ी से टूटकर खाई में जा गिरा है, जिसके चलते मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। दरअसल लगातार हुई बारिश से जलेश्वर-Amरकंटंक मार्ग में पहाड़ों में कई जगह जल ठहराव होने से पहाड़ों की मिट्टी दलदली हो गई एवं भूस्खलन देखने को मिल रहा है, पहाड़ों में जल भराव होने से कई जगह झरने फूट पड़े हैं, मार्ग में लगभग पांच जगह बड़ी लैंडस्लाइड हुई है जिसमें सड़क मुख्य सड़क की गार्डवाल ढहकर खाई में समा गई है, प्रशासन ने कई किलोमीटर पहले मुख्य सड़क पर ही लाल झंडा लगाकर सड़क बंद कर दी है और स्थानीय लोग सूचना दे रहे हैं कि आगे लैंडस्लाइड की वजह से मार्ग बंद है. बाइट 01 स्थानीय, बाइट 02 स्थानीय ग्रामीण. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र में जमीन खिसकने से पेंड्रारोड से अमरकंटक पहुंचने के लिए जलेश्वर होकर जाने वाला मार्ग सबसे सुगम विकल्प रहा था, अब पांच अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है, जिससे सड़क के किनारे बना गार्डवाल टूट गया है, कंक्रीट शोल्डर पहाड़ी से नीचे खाई में समा गया है, साथ ही कई बड़े पेड़ उखाड़ कर सड़क पर आ गिरे हैं जिन्हें साफ करके सड़क पर आवागमन सुचारु करने का कार्य युद्ध गति पर जारी है। जिला प्रशासन ने फिलहाल इस मार्ग को भारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है, वहीं PWD इसे छोटे वाहनों के लिए खोलने का प्रयास कर रहा है... विभाग के इंजीनियर का कहना है कि इसकी मरम्मत में 4 महीने लग सकते हैं तब तक इस मार्ग पर भारी वाहन बंद रहेंगे. बाइट 03 अजय कुमार सप्रे - PWD इंजीनियर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हुई इस अप्रत्याशित वर्षा ने जन जीवन को खासा प्रभावित किया है, वही लैंडस्लाइड की वजह से धसी हुई सड़कों को सुव्यवस्थित करने में शासन प्रशासन को बड़ा खर्च एवं काफी मसक्कत करनी पड़ेगी.
0
0
Report

गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर, बगहा-वाल्मीकिनगर में बाढ़ अलर्ट

Bagaha, Bihar:बिहार डेस्क से खबर। गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 5.1 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है, जिसे आज रात तक बढ़ाकर 6 लाख क्यूसेक तक पहुंचाने की जानकारी पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दी। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने गंडक बराज समेत निचले बाढ़ प्रभावित इलाकों का खुद जायजा लिया है। प्रशासन की ओर से बाढ़ में फंसे लोगों को सरकारी वाहनों के माध्यम से राहत शिविर तक पहुँचाया जा रहा है। डीएम ने लोगों से डरने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। कहा गया है कि आज रात थोड़ी मुश्किल घड़ी हो सकती है, लेकिन कल से हालात सामान्य हो जायेंगे। दूसरी ओर गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से वाल्मीकिनगर और बगहा समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है; नदी के उफान के कारण विभिन्न इलाकों में तबाही की स्थिति भी देखी जा रही है। NDRF, SDRF, SSB और प्रशासन की टीमें राहत बचाव के लिए जुटी हैं। डीएम के अनुसार रात लगभग 9 से 11 बजे तक बराज से पानी का डिस्चार्ज 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है, और कल से पानी उतरना शुरू होगा। बाढ़ के पानी से कई गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें बगहा 2 प्रखंड के चकदहवा, बिन टोली, झंडू टोला और बंगाली कॉलोनी, लवकुश घाट के लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराए जा रहे हैं। खास बात यह है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई कल से शुरू हो चुकी है, जहाँ भोजन, पानी और रहने-सहने की पूरी व्यवस्था के साथ मेडिकल सुविधाएं भी दी जा रही हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं; DM, SP, SDM चांदनी कुमारी के साथ मुख्य अभियंता CAMP कर रहे आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं और मॉनिटरिंग में जुटे हैं। बताया गया है कि गंडक के बढ़ते जलस्तर से पश्चिम चंपारण के साथ पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सारण और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के आसपास के जिलों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। बिहार और यूपी सरकार के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top