271002
गोंडा-विद्युत केबल बना विद्युत विभाग के लापरवाही का नमूना, करंट लगने का खतरा
Gonda, Uttar Pradesh:पिछले 6 माह से केबल खंभे से लटककर छज्जे के नीचे लटका हुआ है…लोग जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर है। कई बार इसे लेकर बिजली विभाग में शिकायत की गई, लेकिन शिकायत के बाद भी विभाग कर रहा है अनसुना। उपकेंद्र बड़गांव के खैरा कुंभनगर का मामला
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदायूं में हैंडपंप पर करंट से 17 वर्षीय शिवा की मौत
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं BIG BREAKING नहीं: सरकारी हैंडपंप में उतरा करंट, 17 वर्षीय युवक की मौत इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मुसिया नगला गांव में दर्दनाक हादसा। सरकारी HANdपंप पर नहाने गए 17 वर्षीय शिवा को करंट लग गया। ग्रामीणों के मुताबिक हैंडपंप में लगी समरसेबल मोटर में करंट उतर रहा था। नल चलाते ही शिवा करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, गांव में भी मातम का माहौल। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू की।0
0
Report
बागपत में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़, 2 घायल, एक फरार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में मिशन लंगड़ा जारी है। नलकूपों पर होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बागपत पुलिस रात में लगातार गश्त कर रही है। इसी दौरान बागपत कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम नए गांव हमदाबाद के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान नलकूप पर चोरी करने का प्रयास कर रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव निवासी संजय और सलीम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ करीब एक-एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी के उपकरण, विद्युत नलकूप के सामान, दो तमंचे, खोखा-कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।0
0
Report
बेताल रानी घाटी: 17 मोड़ों के जंगल में रोमांच, लोककथा और आस्था का संगम
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच एक ऐसी घाटी है, जहां सड़क के रोमांच के साथ लोककथा और आस्था का अनोखा मेल देखने को मिलता है। यह है बेताल रानी घाटी, जो अपने करीब 17 घुमावदार और खतरनाक मोड़ों के लिए जानी जाती है। जंगलों के बीच पहाड़ों को काटकर बनी यह सड़क बकरकट्टा से सालेवारा को जोड़ती है। स्थानीय लोगों के बीच इस घाटी को लेकर एक दिलचस्प लोककथा प्रचलित है। बताया जाता है कि धमधा की रानी अपने प्रेमी के साथ मायके लांजी जा रही थीं। इसी दौरान राजा को इसकी जानकारी हुई और उसने कथित तौर पर इसी इलाके में रानी की हत्या कर दी। स्थानीय मान्यता है कि मृत्यु के बाद रानी पत्थर के रूप में यहीं मौजूद हो गईं। इसी लोकविश्वास से इस जगह को बेताल रानी घाटी नाम मिलने की बात कही जाती है। घाटी सिर्फ अपनी कहानी की वजह से ही खास नहीं है। यहां सड़क के एक तरफ ऊंचे पहाड़ और दूसरी तरफ गहरी ढलान, चारों ओर घना जंगल और बारिश के मौसम में हरियाली का अलग ही नजारा दिखाई देता है। 17 मोड़ों से गुजरते समय हर मोड़ पर बदलता प्राकृतिक दृश्य इस रास्ते को रोमांचक बना देता है। स्थानीय बैगा आदिवासी समुदाय के लिए यह इलाका आस्था से भी जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि बेताल रानी घाटी को केवल एक सड़क या पर्यटन स्थल के तौर पर नहीं, बल्कि लोककथा, प्रकृति और आदिवासी आस्था के संगम के रूप में भी देखा जाता है। छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से आने वाले लोगों के लिए भी यह इलाका आकर्षण का केंद्र बन सकता है। हालांकि, घाटी के घुमावदार और पहाड़ी रास्ते को देखते हुए यहां सफर के दौरान सावधानी जरूरी है। कैमरे की नजर से देखें तो बेताल रानी घाटी सिर्फ 17 मोड़ों की कहानी नहीं है... यह जंगल के बीच छिपी एक ऐसी जगह है, जहां हर मोड़ पर प्रकृति का नया रंग और हर कहानी में एक रहस्य नजर आता है। बाइट - पर्यटक, व स्थानीय महिलाएं बाइट - प्रेम कुमार पटेल जिला सीओ खैरागढ़0
0
Report
Advertisement
मेरठ हत्या केस: मुस्कान और साहिल की वर्चुअल पेशी अदालत में तय
मेरठ सौरभ राजपूत हत्याकांड में बड़ा अपडेट फैसले से एक रात पहले नहीं सोई मुस्कान कातिल मुस्कान पूरी रात करती रही पूजा मुस्कान का प्रेमी साहिल ने फैसले से एक रात पहले धारण किया मौन कोर्ट में फैसले के दिन मुस्कान और साहिल की होगी वर्चुअल पेशे0
0
Report
सोनभद्र में संदिग्ध आत्महत्या: जामुन के पेड़ से अधेड़ की मौत, जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 58 वर्षीय अमरनाथ चेरो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जामुन के पेड़ से उसका शव लटकता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पेड़ से नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान अमरनाथ चेरो के रूप में हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। परिवार में कोहराम मच गया है। मामला जुगैल थाना क्षेत्र के खेवधा का है।0
0
Report
उज्जैन की शाही मस्जिद उपद्रव में पुलिस ने 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को तोड़ने को लेकर हुए उपद्रव के मामले में अपडेट पुलिस अब तक 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार सुबह खाराकुंवा पुलिस 9 आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंची। यहां सभी का मेडिकल कराया गया। पुलिस आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी।0
0
Report
Advertisement
Roorkee double murder: suspect arrested in an encounter, police exchange of fire
Haridwar, Uttarakhand:#ब्रेकिंग न्यूज़ / रुड़की रूड़की झबरेड़ी कलां के दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली。 बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई पर बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या का आरोप, वारदात के बाद से था फरार。 पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी ने टीम पर की फायरिंग, भागने के दौरान दोबारा गोली चलाने पर पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई。 घायल आरोपी को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया, हालत पर डॉक्टरों की निगरानी。 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की。 दोहरे हत्याकांड में बहन और करीब 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी, पुलिस आरोपी से पूछताछ और आगे की जांच में जुटी。0
0
Report
उन्नाव में जेंडर चेंज-ब्लैकमेल केस: कोर्ट ने FIR दर्ज कर जांच के आदेश दिए
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में जेंडर चेंज और ब्लैकमेल के आरोप पर FIR का कोर्ट ने दिया आदेश महिला थाना प्रभारी को 15 अक्टूबर तक मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश पीड़ित का आरोप—शादी का झांसा देकर जेंडर बदलने के लिए किया गया मजबूर जेंडर चेंज के बाद अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया गया पीड़ित ने देह व्यापार के लिए मजबूर करने और करीब 5 लाख रुपये ऐंठने का लगाया आरोप आरोपित से 2024 में फेसबुक के जरिए दोस्ती होने की बात, बाद में शादी का झांसा देने का आरोप सफीपुर थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप, कोर्ट ने 11 जुलाई की CCTV फुटेज सुरक्षित रखने को कहा कोर्ट ने मामले में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध मानकर FIR और नियमानुसार विवेचना के निर्देश दिए कोर्ट ने महिला थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।0
0
Report
चमोली पुल पर पुलिस ने युवक की जान बचाई; आत्मघाती कदम रोक लिया गया
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली पुल पर एक युवक अलकनंदा नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते समय रहते उसे बचा लिया गया। घटना 29 सितंबर 2026 की शाम की है। जानकारी के अनुसार, चमोली पुलिस की टीम शाम के समय गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर पुल की रेलिंग पर चढ़े एक युवक पर पड़ी। युवक नीचे बह रही अलकनंदा नदी में छलांग लगाने की तैयारी में था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश ने तत्काल कार्रवाई की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने हमराह कांस्टेबल मुकेश सैलानी और पीआरडी जवान सुरेंद्र भारती की मदद से युवक को समय रहते पकड़ लिया और उसे नदी में छलांग लगाने से रोक दिया। पुलिस टीम ने युवक को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद युवक को थाने लाकर शांतिपूर्वक समझाया-बुझाया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि पत्नी से हुए विवाद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान और आवेश में था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को समझाते हुए उसे जीवन के महत्व और किसी भी परेशानी में परिवार एवं अन्य लोगों से मदद लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद युवक के परिजनों को थाने बुलाया गया और उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की समय रहते दिखाई गई सतर्कता से एक युवक की जान बच गई और एक परिवार को बड़ी अनहोनी से बचा लिया गया।0
0
Report
Advertisement
बेलछी में नदी डूबकर किशोर की मौत, पोस्टमॉर्टम से खुलेंगे राज
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के बेलछी गांव में एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। प्रिंस कुमार अपने दादा को खाना पहुंचाने के लिए गया था। उसका दादा रामाधीन चौधरी की तमोलिया पुल के पास दुकान है। प्रिंस कुमार दादा को खाना पहुंचाने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में वह नदी के किनारे शौच के लिए रुका; नदी किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह परिवार में चार बहन और इकलौता भाई था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उसे नदी से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया; डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.0
0
Report
सेल सिटी के नौवें मंज़िल पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, सुरक्षित नीचे उतारा गया
Ranchi, Jharkhand:सेल सिटी के नौवें मंजिल में चढ़े युवक का हंगामा रेलिंग के पास खड़े होकर सेल सिटी में करीब 4 घंटे तक करता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा ड्रमे के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित बचा लिया पुंदार ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने बहादुरी दिखाते हुए युवक को सकुशल नीचे उतारा इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई पूछताछ के बाद उसका मेडिकल कराया जाएगा0
0
Report
EOU ने प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ संपत्ति मामला दर्ज किया
Patna, Bihar:परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी कैमूर के मोहनिया चेक पोस्ट पर तैनात प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है आर्थिक अपराध इकाई ने विशेष निगरानी न्यायालय पटना से तलाशी वारंट प्राप्त कर कार्रवाई शुरू की है अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ EOU थाना कांड संख्या 26/26, दिनांक 29 सितंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है EOU को प्रारंभिक जांच में ज्ञात आय के वैध स्रोतों से 1 करोड़ 49 लाख 58 हजार 500 रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं जांच के अनुसार यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 148.10 प्रतिशत अधिक बताई गई है आज सुबह अमित कुमार गुप्ता के भोजपुर स्थित निजी आवास और दानापुर के साईं वरदान सिटी स्थित फ्लैट नंबर 609 पर अलग-अलग टीमों ने तलाशी शुरू की दोनों ठिकानों पर पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है EOU ने कहा है कि तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी0
0
Report
Advertisement
Budgam मुठभेड़ में Lashkar-e-Taiba के Hashim Musa के मारे जाने पर असावरी जगडे प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:PUNE (MAHARASHTRA): ASAVARI JAGDALE (DAUGHTER OF PAHALGAM TERROR ATTACK VICTIM SANTOSH JAGDALE) ON KILLING OF LASHKAR-E-TAIBA TERRORIST HASHIM MUSA IN BUDGAM ENCOUNTER0
0
Report
बीएसएल आवास घेराव: सेक्टर 4 में मरम्मत की मांग उठी, कार्रवाई की मांग
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों के आवास का घेराव किया गया। प्लांट के कार्यपालक निर्देश (ED) के सेक्टर 4 स्थित आवास को लोगों ने घेराव किया। सेक्टर 12 के रहनेवाले BSL के कर्मियों और पूर्व कर्मियों ने जर्जर आवास, जो लगातार गिर रहा है और खतरे को देखते हुए उसे रिपेयर करने की मांग सहित ठेका कंपनी NBC पर करवाई की मांग को लेकर किया गया घेराव। मौके पर भारी सुरक्षा बल मौजूद है। सेक्टर 4 थाना क्षेत्र की घटना। बताते चले कि बोकारो के सेक्टर 12 के कई क्वार्टर इन दिनों जर्जर हैं जिनके कारण आवास की सीढ़ी, बालकनी या पूरा आवास ही ढह जा रहा है। ऐसे में जब आवास ढह जाती है तो बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की नींद खुलती है और मौके पर आनन-फानन पहुंचते हैं। ऐसे में कई क्वार्टर को कभी रद्द घोषित किया जाता है तो कभी रिपेयर किया जाता है और कभी उनमें रहनेवाले कर्मी और पूर्व कर्मी को शिफ्टिंग की बात करते हैं। इन सब चीजों से गुस्साए सेक्टर 12 निवासियों ने आज बोकारो के सेक्टर 4 स्थित बीएसएल के अधिकारियों का आवास घेराव किया और मांग किया कि क्वार्टर का मरम्मत ठीक ढंग से कराया जाये और जो कंपनी इससे पहले काम कर चुकी है उस पर कार्रवाई की जाए।0
0
Report
दानिश अंसारी का दावा: यूपी में गफलत-नफरत फैलाने वालों को जनता ने दिया जवाब
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसानी ने कहा, "समाजवादी पार्टी कितना भी प्रयास कर ले उत्तर प्रदेश में 'गफलत' और 'नफरत' फैलाने की, उनके ये दो ही एजेंडे हैं लेकिन उन दोनों ही एजेंडों को हमारी प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। इसलिए 2017 हो, 2022 हो या 2019 हो हर चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी हार का समना करना पड़ा है। समाजवादी पार्टी 2027 में जितने भी हाथ-पैर मार ले कि जनता को कैसे गुमराह किया जाए, उन्हें भ्रमित किया जाए, मैं उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करूंगा कि वे समाजवादी पार्टी के किसी भी छलावे में नहीं आ रही है।"0
0
Report
Advertisement
