icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow22 Jan 2025, 10:07 am

Gonda: रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर ई-रिक्शा संचालकों की मनमानी, यात्रियों का हो रहा शोषण

Gonda, Imarti Bisen, Uttar Pradesh:

गोंडा रेलवे स्टेशन सहित शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वैध और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा की भरमार है। इनमें नाबालिग लड़कों से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक ई-रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं। इन ई-रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों के साथ लूट-खसोट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। यदि कोई यात्री किराए की जानकारी नहीं रखता है तो उससे मनमाने किराए की वसूली की जाती है। खासकर गोंडा रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ लूट-खसोट की घटनाएं आम हो गई हैं जिससे यात्रियों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड में 4 नए मेडिकल कॉलेज जल्द खुलेंगे; जामताड़ा में MOU हुआ

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में जल्द ही 4 नए मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहे है। आज इसकी शुरुआत जामताड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए MOU साथ हुई है। रिम्स परिसर में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने महेश कॉलेज प्राइवेट लिमिटेड और विहान चंद्र रॉय इंस्टीट्यूट के साथ MOU किया। राज्य सरकार से सिर्फ 1 रुपए ले कर 100 सीटों का मेडिकल कॉलेज खोला जायेगा जिसके लिए आज LOI दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और कॉलेज के प्रतिनिधि शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नवरात्र के बीच में यह बड़ा LOI दिया गया है । पंचमी के दिन यह शुभ काम हुआ है। राज्य सरकार ने 4 मेडिकल कॉलेज दिया है । जामताड़ा के लिए मेडिकल कॉलेज की बहुत ज़रूरत थी और आज वह पूरा कर लिया गया है। मनी महेश कॉलेज प्राइवेट लिमिटेड और विहान चंद्र रॉय इंस्टीट्यूट के साथ MOU हुआ है। पहले जामताड़ा में यह mou हुआ क्योंकि अन्य जिलों में कुछ तकनीकी खामियां आई है इसलिए उस पर दोबारा विचार होगा।
0
0
Report
Advertisement

अलवर में एंबुलेंस चालकों पर हमला: मुख्य आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

Alwar, Rajasthan:अलवर में एंबुलेंस चालकों से मारपीट का मामला, पुलिस ने 2 घंटे में मुख्य आरोपी को पकड़ा अलवर। अखैपुरा थाना क्षेत्र के ज्योतिबा फुले सर्किल पर एंबुलेंस चालकों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित जायसवाल उर्फ गोलू को दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज दो घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। अखैपुरा थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि ज्योतिबा फुले सर्किल पर एंबुलेंस चालकों के साथ विवाद के दौरान रोहित जायसवाल पर शराब की बोतल फोड़कर मारपीट करने का आरोप है। इस घटना में उमाशंकर सैनी और उसके दो अन्य साथियों को चोटें आई थीं। मामले में उमाशंकर सैनी के भाई लक्ष्मण सैनी ने अखैपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी。 शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच और आरोपी की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित जायसवाल उर्फ गोलू को दस्तयाब कर लिया। आरोपी रोहित जायसवाल पुत्र राजकुमार मूल रूप से अलवर में फूटी खेल स्थित गणपति टेंट हाउस के पास का निवासी है। वर्तमान में वह एनईबी थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी, 60 फुट रोड पर रह रहा है。 पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के महज दो घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को दस्तयाब कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

हिंगोली के खर्‍वड़ गांव में पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली

Hingoli, Maharashtra:हिंगोली के कळमनुरी तालुक्यातील खरवड येथे माहेरी का गेलीस इस कारणावरून पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। धक्कादायक यह कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने भी गला घोंट कर आत्महत्या कर ली है। हिंगोली के कळमनुरी तालुक्यातील खरवड गाव में संपूर्ण घटना घडली है। पत्नी सासरे नहीं आकर माहेरी क्यों गई इस कारण पर पति ने लकड़ी से पत्नी पर वार कर हत्या की है। साथ ही सासु को भी मार पीट कर घायल किया गया है। इस घटना के बाद पति ने भी खुद आत्महत्या कर ली है। इसके प्रकरण में कळमनुरी पुलिस थाना में गुन्हा दर्ज किया गया है। दरम्यान पत्नी की हत्या कर पति ने गला घोंट कर आत्महत्या के कारण क्षेत्र में एक ही हलचल मच गई है।
0
0
Report
Advertisement

नवरात्र में त्रिपुरसुंदरी कुमकुम पूजा का व्यापक प्रभाव: हर ब्लॉक तक पहुँचाने की योजना

Patna, Bihar:नवरात्र के दौरान देवी उपासना, कुमकुम अर्चन और सिंदूर यज्ञ के महत्व को लेकर अभिषेक ब्रह्मचारी ने विस्तार से अपनी बातें रखीं। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ दस महाविद्याओं और मां ललिता त्रिपुरसुंदरी की उपासना का भी विशेष महत्व है। आदि शंकराचार्य की परंपरा से जुड़ी मां राजराजेश्वरी त्रिपुरसुंदरी की पूजा में कुमकुम अर्चन की विशेष भूमिका है। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कुमकुम पूजा की परंपरा प्रचलित है, जिसे अब उत्तर भारत में भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि अटक से कटक और कन्याकुमुरी से कन्याकुमारी तक हर ब्लॉक, गांव और घर में मां त्रिपुरसुंदरी की कुमकुम पूजा की परंपरा पहुंचे। उन्होंने नवरात्र के नौ दिनों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने और सिंदूर यज्ञ के महत्व पर भी अपनी बात रखी। साथ ही, उत्तर भारत की प्रत्येक पंचायत और गांव में इस परंपरा को स्थापित करने और धार्मिक अनुष्ठानों को विधिवत तरीके से आयोजित कराने की योजना पर चर्चा की。
0
0
Report

अररिया के अचरा में जमीन के विवाद पर भाई ने भाई को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

Forbesganj, Bihar:अररिया के फुलकाहा थानाक्षेत्र के अचरा में भाई ने अपने सगे भाई को गोली मार दी। घटना देर रात की है जब जमीन विवाद को लेकर अचरा निवासी पप्पू यादव और विपिन यादव में मारपीट हो गई जिसके बाद पप्पू यादव ने अपने भाई विपिन यादव के पेट में गोली मार दी और फरार हो गया। परिजनों ने विपिन यादव को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई کرتے हुए पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार की बरामदगी में जुटी हुई है। घायल विपिन यादव की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है
0
0
Report

देवरिया में 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष मतदाता अभियान, सभी 2763 बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

ASAmit SinghFollow11m ago
Deoria, Uttar Pradesh:मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए जिले में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत जनपद के सभी 2763 मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी मतदान बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची की नवीनतम प्रति और पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 लेकर उपस्थित रहेंगे। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) भी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने युवा एवं महिला मतदाताओं सहित सभी पात्र नागरिकों से अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथियों पर सक्रियता से कार्य करते हुए पात्र नागरिकों के आवेदन भरवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने परिवार, आसपास के लोगों और परिचितों को जागरूक करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए आवश्यक है। सभी पात्र नागरिक निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अभियान का लाभ उठाएं।
0
0
Report
Advertisement

SNMMCH के ऑक्सीजन प्लांट चार दिनों से ठप, मरीज बेहाल

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH में ऑक्सीजन प्लांट ठप हो चुका है। पिछले चार दिनों से पाइपलाइन से होने वाली ऑक्सीजन बन्द है। अब स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीजों को जरूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है। दूर-दराज से उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। ऑक्सीजन प्लांट ठप होने की नोटिस अस्पताल प्रबंधन ने बात स्पष्ट कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री धनबाद दौरा में जब भी धनबाद पहुँचते हैं तो SNMMCH को बेहतर करने के बड़े दावे बयान देते हैं, लेकिन तस्वीर स्वास्थ्य मंत्री के दावों की सच्चाई जमीन पर क्या है यह तस्वीर से मालूम चल रहा है। इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंच रहे मरीजों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धनबाद के SNMMCH में पिछले चार दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब होने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। क्लीनिकल रिपोर्ट्स में कहा गया है कि किसी को बेहतर इलाज की उम्मीद है, तो किसी को अपने loved ones की जिंदगी बचाने की चिंता, लेकिन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उनके लिए मुसीबत बन गई है। दूर-दराज के जिलों से बड़े सफर तय कर पहुंचे मरीजों को ऑक्सीजन बेड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मरीज और उनके परिजन निराश होकर लौटने को मजबूर हैं।
0
0
Report

सीएमएचओ का औचक निरीक्षण: उच्च जोखिम गर्भवती ट्रैकिंग और HPV वैक्सीनेशन पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी पीएचसी सथुर में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखा सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने गुरुवार को पीएचसी सथुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित ट्रैकिंग, समय पर जांच, सुरक्षित प्रसव और टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एचपीवी वैक्सीनेशन की समीक्षा कर प्रत्येक पात्र बच्ची तक वैक्सीन पहुंचाने को कहा। साथ ही मौसमी बीमारियों की दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, लेबर रूम, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और निःशुल्क दवा वितरण व्यवस्था की भी जांच की।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर मंडी में प्याज की बंपर आवक, किसान 40-45 रुपए प्रति किलो तक

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर कृषि उपज मंडी में इन दिनों प्याज की बंपर आवक हो रही है। मंडी में प्रतिदिन 7 से 8 हजार क्विंटल प्याज पहुंच रहा है। नीलामी में गुणवत्ता के अनुसार प्याज के भाव 8 रुपए से लेकर 45 रुपए प्रति किलो तक मिल रहे हैं। बेहतर क्वालिटी के प्याज के किसानों को 4 हजार से 4500 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव मिल रहे हैं। शाजापुर मंडी में स्थानीय किसानों के साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने पहुंच रहे हैं। राजगढ़, आगर, उज्जैन, देवास और सीहोर जिलों के अलावा राजस्थान के झालावाड़ जिले से भी किसान प्याज लेकर आ रहे हैं। नीलामी में 70 से अधिक व्यापारी हिस्सा लेकर माल की खरीदी कर रहे हैं। व्यापारियों की अच्छी संख्या के कारण किसानों को उपज के लिए प्रतिस्पर्धी बोली मिल रही है। मंडी सचिव मोहन सिंह मालवीय ने बताया शाजापुर मंडी में प्याज बड़ी मात्रा में आ रहे हैं। आसपास के जिलों के अलावा राजस्थान के झालावाड़ के किसान यहां प्याज बेचने आ रहे हैं। मंडी में किसानों को अच्छे प्याज का 40 से 45 रूपए किलो तक का भाव मिल रहा है। अभी भावों में कुछ नरमी आई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top