icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow30 Jan 2025, 02:09 pm

Gonda: पसका सूकरखेत में माघ शुक्लपक्ष पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान और पूजा

Paraspur, Uttar Pradesh:

पसका सूकरखेत स्थित सरयू संगम त्रिमुहानी तट पर माघ शुक्लपक्ष प्रतिपदा को श्रद्धालुओं ने स्नान और दान किया। वाराह भगवान मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन और परिक्रमा की। त्रिमुहानी तट पर गुरुवार को महिलाओं ने दुर्दुरिया पूजन किया। सोहगेली महिलाओं ने विधि-विधान पूर्वक चट माता और तुरंता माता का पूजन वंदन किया और दुर्दुरिया महारानी की कथा सुनाई। श्रद्धालु सुरेश ने बताया कि पसका सूकरखेत में सरयू और घाघरा नदियों का संगम स्थल है जहां पौष पूर्णिमा और माघ अमावस्या को विशाल मेला लगता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाईवे बाईपास पर बजरी भरा ट्रक डिवाइडर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

Sikar, Rajasthan:एंकर श्रीमाधोपुर शहर के बाईपास रोड पर हावड़ा मोड़ के पास देर रात बजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। देर रात सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ट्रक नीमकाथाना से बजरी भरकर जयपुर की ओर जा रहा था। हावड़ा मोड़ के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि उस समय आसपास से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। हादसे की सूचना मिलने पर संबंधित लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और ट्रक को डिवाइडर से हटाने की कार्रवाई शुरू हुई।
0
0
Report

अजगर का सफल रेस्क्यू: डोबा गांव के कुएं से निकालकर जंगल में छोड़ा गया

Alwar, Rajasthan:डोबा गांव के कुएं में मिला विशाल अजगर, युवाओं ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा अलवर के डोबा गांव में एक कुएं में विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया। अजगर की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और उसे सुरक्षित बाहर निकालने की चिंता जताई। सूचना पर रघुवीर गुर्जर, राहुल गुर्जर और आकाश मौके पर पहुंचे। कुएं की गहराई और अजगर की स्थिति को देखते हुए तीनों युवाओं ने पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। युवाओं ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। अजगर को कुएं से बाहर निकालने के बाद रघुवीर, राहुल और आकाश उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ आए। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और युवाओं के प्रयास की सराहना की。
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज के दुर्गा मंदिर के पास शोरूम में आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास आज सुबह दुल्हा घर के नाम से कपड़े के शोरूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शोरूम से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार और फायर ब्रिगेड को दी। देखते ही देखते आग ने शोरूम के अंदर रखे कपड़ों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों ने आसपास की दुकानों को खाली कराया और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। फायर ब्रिगेड ने शोरूम के अंदर और आसपास पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझाया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है। आग से शोरूम में रखे लाखों के कपड़े और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए。
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में अनधिकृत कॉलोनियों पर बुलडोजर, 20 DPC समेत सड़कें ध्वस्त

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद की बासेलवा-कनवारा में 4 अनधिकृत कॉलोनियों पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का चला बुलडोजर, 20 DPC समेत सड़क नेटवर्क ध्वस्त फरीदाबाद। जिले के बासेलवा और कनवारा गांवों के रेवेन्यू क्षेत्र में विकसित की जा रही चार अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण और कॉलोनी की बुनियादी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार बासेलवा गांव के रेवेन्यू क्षेत्र में करीब 4 एकड़, 3 एकड़ और 3 एकड़ में विकसित की जा रही तीन अनधिकृत कॉलोनियों तथा कनवारा गांव में करीब 2 एकड़ में विकसित की जा रही एक अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने 20 DPC, 18 बाउंड्री वॉल, 6 स्ट्रक्चर, 2 निर्माणाधीन वर्कशॉप और कॉलोनियों में बनाए गए सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारी यजन चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अवैध प्लॉटिंग करने वालों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले में अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध प्लॉटिंग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना अनुमति की हो रही प्लॉटिंग में जमीन न खरीदें और अवैध कॉलोनियाँ विकसित करने से बचें। विभाग की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि इसके बावजूद अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉटिंग या निर्माण किया गया तो नियमों के तहत इसी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

जमुई शहर में चेन स्नैचिंग से सुरक्षा पर सवाल, CCTV से उचक्कों की तलाश

Jamui, Bihar:जमुई शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। टाउन थाना क्षेत्र में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं सामने आने के बाद अब बीच बाजार महिला से चेन स्नैचिंग की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बोधवन तालाब इलाके में लिबर्टी शोरूम के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, बाइक सवार उचक्के बीच बाजार से ही फरार हो चुके थे। घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस और डायल 112 की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगालकर उचक्कों की पहचान करने में जुट गई। पीड़िता की पहचान सदर अस्पताल के पास महिसौड़ी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अधिवक्ता सुधीर श्याम की पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है। अनिता कुमारी ने बताया कि वह सोमवार की शाम अन्य महिलाओं के साथ टहलते हुए बोधवन तालाब चौक तक गई थीं। वहां से सभी महिलाएं वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान लिबर्टी शोरूम के पास एफजेड बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली। अनिता कुमारी ने बताया कि उन्होंने चेन को हाथ से पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान चेन का कुछ हिस्सा टूटकर उनके हाथ में रह गया और बाकी चेन लेकर दोनों उचक्के बाइक से फरार हो गए। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठा युवक बिना हेलमेट के था। दरअसल, जमुई शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। छात्रा से छेड़खानी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दो दिन पहले ज्वेलर्स दुकान में करीब 13 लाख 95 हजार रुपये की चोरी की घटना सामने आई और अब बीच बाजार महिला से चेन स्नैचिंग ने पुलिस के सामने एक और चुनौती खड़ी कर दी है। लिहाजा लगातार हो रही इन घटनाओं के बीच शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है। खासकर भीड़भाड़ वाले बाजार और सार्वजनिक इलाकों में अपराधियों के इस तरह वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार दोनों उचक्कों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि अब तक पुलिस को उनकी पहचान के मामले में सफलता नहीं मिली है।
0
0
Report

बihar विधान परिषद के स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन आज से शुरू

Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 8 सीटों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार पटना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तो वहीं पर्चों की जांच 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने पटना, नालंदा और नवादा के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़ कर समीक्षा बैठक की और आदर्श आचार संहिता के पालन, पर्याप्त संख्या में फ्लाइंग स्क्वायड के गठन तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
0
0
Report
Advertisement

हिंदी में क्लिकबाइट headline: रक्षा खड़से और चंद्रकांत पाटील के बीच जळगाव में राजनीतिक चक्रव्यूह

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Ancr - जळगाव जिल्ह्यातील मुक्ताईनगरमध्ये जिल्हा बँकेच्या ठरावावरून केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे आणि आमदार चंद्रकांत पाटील आमनेसामने आले आहेत... निवडणुकीपेक्षा शेतकऱ्यांची चिंता करा, असा सल्ला रक्षा खडसेंनी चंद्रकांत पाटलांना दिला... तर रक्षा खडसे केवळ मुक्ताईनगरपुरत्या मर्यादित असून, त्यांनी आधी आत्मचिंतन करावं, असा पलटवार चंद्रकांत पाटलांनी केलाय... आपण युवा दशेपासून राजकारणात असून, राजकारणाचे सल्ले देण्याची गरज नसल्याचंही पाटलांनी सुनावलंय... बाईट - रक्षा खड़से केंद्रीय राज्यमंत्री बाईट - चंद्रकांत पाटील आमदार
0
0
Report

बागपत में साध्वी प्राची का मस्जिदों के ख़िलाफ बुलडोजर का आह्वान—आगाज

Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत बागपत पहुंची हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची का बड़ा सामने आया है देश के अंदर सभी अवैध मस्जिद मदरसे मजारों पर चलना बुलडोजर, जहां भी खुदाई होगी शिव निकलेंगे मेरे ओर शव निकलेंगे तो तुम्हारे, देश का खाते पीते ओर रहते है मन में पाकिस्तान 7 फुट की जगह घेरकर भी कयामत का इंतजार करते हैं उन्होंने सपा प्रवक्ता जमुई के बयान पर कहा कि ये लोग मठ मंदिरो से जलते ओर ईर्ष्या करते हैं इसलिए सनातनीयों एक हो जाओ बटोगे तो कटोगे एक रहोगे सेफ रहोगे. दरअसल हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची बागपत के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची थी ओर उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कहा कि बाबा के धाम पर आकर में बाबा से माँगा है कि बाबा भोलेनाथ देश में जो लोग अशांति फैला रहे हैं देश में शांति हो ओर उन विरोधियो को सद्बुद्धि दें. उन्होंने उज्जैन मामले पर बोलते हुए कहा कि देश के अंदर जो अवैध मस्जिद, मदरसे या मजारे जमीनो को घेर कर के बिल्डिंग खड़ी की गई है उनपर बुलडोजर चलना चाहिए उसका जो विरोध कर रहे हैं वे सनातन के विरोधी हैं, पूरे देश में खुदाई कर लीजिये जहां- जहां खुदाई होगी वहां वहां शिव निकलेंगे मेरे ओर शव निकलेंगे तो वो होंगे तुम्हारे। जो लोग देश का खाते हैं मुझे अफशोस है कि हिन्दुस्तान का खाते है पीते हैं रहते है ओर मरने के बाद भी 7 फुट की जगह को घेर कर कयामत का इंतजार करते हैं ओर दिल इनका पड़ा रहता है पाकिस्तान में. वहीं साध्वी प्राची ने सपा प्रवक्ता के बयान पर कहा कि जमुई ने जो बयान दिया है अपने मठ, मंदिरो के कागज ढूंढ़ लिए क्योंकि सपा की सरकार बनेगी तो उन पर बुलडोजर चलेगा। जमुई अगर तुम सच्चे हिंदुस्तानी हो तो बताओ जब मुगलकाल था ओर सरे मंदिरो को तोड़कर के मस्जिदे ओर मजारे बनाई थी आखिर क्यू ये इनकी फ़ितरत रही है ओर ये इसलिए मठ मंदिरो से ईर्ष्या करते ओर जलते हैं इसलिए सनातनियों एक हो जाओ बटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे जमुई ने असली भाषा बोल दी है। कितना भी ये लोग प्रॉपगंडा कर लें 2027 में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनेगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top