icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271503
MKMani Kant TiwariFollow18 Dec 2024, 10:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामगढ़ में युवक की हत्या: चाकू से वार कर खून से लथपथ शव बरामद

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ में युवक की चाकू मारकर हत्या, बगीचा मे खून से लथपथ शव बरामद रामगढ़ थाना क्षेत्र के बगीचा बस्ती से दामोदर नदी जाने वाले रास्ते में आज सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झंडा चौक निवासी सुमित अग्रवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बगीचा से दामादोर नदी जाने वाले रास्ते पर एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा है। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। रामगढ़ सदर डीएसपी अकरम रजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुमित अग्रवाल की हत्या चाकू से वार कर की गई है। घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहा है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मृतक के युवक पूर्व में जेल जा चुका है बेल पर बाहर था । घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
0
0
Report

पटना जू में चार नए बाघ, नाम रुद्र, पूर्णिमा, तेजस और सृष्टि, कुल 10

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर पटना जू को मिली बड़ी सौगात। चार नए बाघों का नामकरण कर जनता के लिए खोला गया। नए बाघों के नाम – रुद्र, पूर्णिमा, तेजस और सृष्टि। मंत्री ने किया चारों बाघों का लोकार्पण और नामकरण किया गया। पटना जू में अब बाघों की कुल संख्या बढ़कर 10 हुई। पर्यटकों को अब चार और बाघों को देखने का मिलेगा मौका। बाघों की संख्या बढ़ने से पटना जू का आकर्षण और बढ़ा। वही पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विवाह के मंत्री ने कहा आज बुद्ध पूर्णिमा है इस अवसर पर हम लोगों ने चार बाग के बच्चों का नामकरण किया है। वही पटना जू में टॉय ट्रेन चलने को लेकर कहा ट्रेन के सभी डब्बे पुराने हो गए हैं उसको फिर से बनाया जा रहा है और जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। डॉ. रामचंद्र प्रसाद, मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
0
0
Report

तालेड़ा सीएचसी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर नाराजगी

SSantoshi8m ago
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी तालेड़ा सीएचसी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी बूंदी - जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बुधवार को सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने तालेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया..... निरीक्षण के दौरान लेबोरेट्री, वार्ड और लेबर रूम में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई..... सीएमएचओ ने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सहित संबंधित प्रभारियों को तीन दिन में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए..... उन्होंने चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर कचरे से भरी जाम नाली मिलने पर भी उन्होंने तत्काल सफाई के निर्देश दिए...
0
0
Report
Advertisement

CM साय का दिल्ली दौरा और बाढ़ अलर्ट पर बयान; गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Begun, Rajasthan:रायपुर CM विष्णु देव साय रायगढ़ के लिए रवाना रवाना होने से पहले CM साय ने दी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं, समस्त छग वासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं. हर वर्ष बनोरा आश्रम जाते हैं, पूज्य बाबा का आशीर्वाद लेते हैं. 30 से ज्यादा वर्षों से पूज्य श्री संत नारायण तपस्या में लगे हैं, उनका भी आशीर्वाद लेते हैं. दिल्ली दौरे को लेकर CM का बयान- आज दिल्ली जा रहे हैं.. हमारे बस्तर क्षेत्र के मांझी, चालकी मुड़िया लोग हैं. बस्तर दशहरा विश्व का सबसे बड़ा दशहरा रहता है. उसमें उनका विशेष रोल रहता है. राष्ट्रपति महोदया उनसे मिलने का समय दी हैं. राष्ट्रपति महोदय से हम भी मुलाकात करेंगे. प्रदेश में हो रही बारिश से नदी नाले उफान और बाढ़ के खतरे पर सीएम साय का बयान- अपने प्रदेश में सबको अलर्ट करके रखे हैं. सभी कलेक्टरों को अलर्ट करके रखे हैं.. अगर कहीं भी बाढ़ की स्थिति बनती है तो सहायता जरूरतमंदों को पहुंचाया जाए.. बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
0
Report

नीतीश कुमार के वीडियो विवाद के बीच BJP पर विपक्ष का तीखा हमला

Bikram, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो पर चल रहे विवाद के बीच राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की क्या स्थिति इन लोगों ने कर दी भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है...मै दुःखी हूँ. भाजपा इस तरह का नीतीश कुमार के साथ सलूक करेगा हमने सोचा नहीं था नीतीश जी हमारे इलाके के लोग हैं इतनी दुर्दशा होगी इतनी भेजती होगी भारतीय जनता पार्टी अपने हर को देखकर आशाए असहाय अवस्था में चली गई है... एक फ्रॉड किस्म का आदमी जो पलायन करके आकर इस तरह की बात कर रहे है... आप फ्रॉड काम मत कीजिए परेशान हो जाइएगा....
0
0
Report

बड़ाबाग रोड पर हिट एंड रन: राशन डीलर मौत, फरार चालक की तलाश जारी

Jaisalmer, Rajasthan:बड़ाबाग रोड पर हिट एंड रन: राशन डीलर मौत, फरार चालक की तलाश जारी जैसलमेर शहर के बड़ाबाग रोड पर बीती रात हिट एंड रन का मामला सामने आया, जिसमें रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कमल किशोर (50) पुत्र उम्मेदाराम प्रजापत निवासी बिसानी पाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार रेंवताराम पंवार घायल हो गए, मृतक कमल किशोर किशनघाट में राशन डीलर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे ग्राम पंचायत बड़ाबाग में आयोजित फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर में ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जवाहिर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। घटना के बाद मृतक के परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, जिला प्रशासन की ओर से शहर कोतवाल सूरजाराम चौधरी और जैसलमेर तहसीलदार परिजनों से समझाइश के प्रयास कर रहे हैं। उधर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक व उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

खूंटी के मुरहू क्षेत्र में बकरी चोरी के बाद मॉब लिंचिंग, सात गिरफ्तार

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदादीरी गांव में बकरी चोरी करने आये चार लोगों में ग्रामीणों की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी, और एक व्यक्ति घायल हो गया था. इस मॉब लिंचिंग से हुई एक की मौत के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनके ऊपर कई गैर ज़मानती धारा लगाते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने छापामारी के दौरान अनेक ग्रामीणों को पकड़ा था, जिसके बाद अनुसंधान करते हुए पड़ताल किया और बिंदादीरी निवासी सभी पंडा बोदरा (55), मंगा बोदरा (35), मुकुट बोदरा (22 वर्ष), कालेप बोदरा (23 वर्ष), मनोज बोदरा (27 वर्ष), नन्दराम हंस (18 वर्ष) और एक रुमजुई गांव के सोमा बोदरा (20 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. डीएसपी मंगल सिंह जामूदा ने बताया कि बकरी चोरी करने गये लोगों की पिटाई से मौत हुई थी, जो एक मॉब लिंचिंग का मामला था.
0
0
Report

डीजेबी की 179वीं बोर्ड बैठक: यमुना साफ-सफाई और सीवरेज सुधार पर बड़े कदम

New Delhi, Delhi:Parvesh verma डीजेबी की 179वीं बोर्ड बैठक: प्रमुख बातें दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की 179वीं बोर्ड बैठक में यमुना सफाई और सीवर व्यवस्था को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने कहा कि यमुना की सफाई और दिल्ली की सीवर समस्या का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में लगातार पीएमओ से प्रगति और तय समयसीमा पर अपडेट मांगा जाता है। सरकार ने दोहराया कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले यमुना को साफ करने का वादा पूरा किया जाएगा। दिल्ली में जितना सीवेज उत्पन्न होता है, उसके मुकाबले उपचार (Treatment) की क्षमता कम है। इसे बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। सरकार के अनुसार, जब नई सरकार ने कार्यभार संभाला था तब 749 MGD सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता थी, जिसे बढ़ाकर अब 814 MGD किया जा चुका है। मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के अपग्रेडेशन से 62 MGD अतिरिक्त क्षमता जोड़ी गई है। अगले 21 महीनों में सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता बढ़कर 1,046 MGD हो जाएगी। दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे घर हैं, जहां अब तक हाउस सीवर कनेक्शन नहीं था। इन्हें जोड़ने का काम तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजेबी के करीब 30 लाख ग्राहक हैं, जबकि बिजली के 60-65 लाख उपभोक्ता हैं। सरकार का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग बिना पंजीकरण के पानी का उपयोग कर रहे हैं। सभी जल बोर्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराई जाएगी, ताकि डेटा अपडेट हो और बिल सही उपभोक्ताओं तक पहुंचे। बिल जनरेट करने और घर-घर पहुंचाने का काम एक ही एजेंसी करेगी, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी। खाली पदों को भरने के लिए 700 कर्मचारियों की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। 'यंग एक्वा लीड इंटर्नशिप प्रोग्राम' शुरू होगा। जल बोर्ड में इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। 15 डीएसटीपी (DSTP) परियोजनाओं पर करीब ₹2,000 करोड़ खर्च होंगे, जिससे लगभग 20 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। 989 किलोमीटर नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस पर करीब ₹1,600 करोड़ खर्च होंगे और 33 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। सरकार का दावा है कि ये सभी प्रमुख परियोजनाएं 18 महीनों में पूरी कर ली जाएंगी। नालों के इन-सीटू ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाएगी। इनलेट और आउटलेट पर मीटर लगाए जाएंगे, जो हर 5 मिनट में पानी की गुणवत्ता के मानकों का डेटा रिकॉर्ड करेंगे। नजफगढ़ ड्रेन के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। संगम विहार में पानी की समस्या के समाधान और तुगलकाबाद में भूमिगत जलाशय (Underground Reservoir) बनाने की योजना पर काम किया जाएगा। सरकार ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में केवल प्रचार हुआ, बुनियादी सीवर और जल ढांचे पर पर्याप्त काम नहीं किया गया। दिल्ली के हर वार्ड में मुफ्त वाटर एटीएम लगाए जाएंगे।पहले चरण में 250 सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक (State-of-the-Art) वाटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे। इनसे स्कूली बच्चों के साथ-साथ राहगीरों को भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक वाटर एटीएम की क्षमता 2,000 लीटर होगी। दिल्ली की 170 कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन का काम फिलहाल शुरू नहीं हो पाया है। सरकार के अनुसार, ये कॉलोनियाँ ओ-ज़ोन (O-Zone) या वन क्षेत्र (Forest Area) में आती हैं, इसलिए काम शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से एनओसी (NOC) लेना आवश्यक है। सरकार ने कहा कि इन 170 कॉलोनियों को छोड़कर बाकी सभी कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन का काम तेजी से चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में कांवड़ यात्रा सुरक्षा: 21 नाकों पर 300 से अधिक जवान तैनात

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट, सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक एसीपी शैलेंद्र ने बताया कि 21 नाकों पर 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी, थानों की टीम समेत क्राइम ब्राँच की टीम भी रहेंगी मुस्तैद। कल से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है जिसके चलते शहर के अलग अलग इलाकों में 21 पुलिस नाके लगाए गए हैं, इसके साथ ही सभी थानों की टीम अपने अपने इलाकों में तैनात रहेंगी, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम भी मुस्तैद की गई हैं, पुलिस ने कांवड़ियों से भी अपील की है की वो बेसबॉल या दुसरे किसी डंडो का इस्तेमाल ना करें और ना ही किसी तरह का उपद्रव करें, उपद्रवियों से पुलिस ने सख्ती से निपटने की बात भी की है साथ ही बताया की फरीदाबाद के दुर्गा बिल्डर इलाके से राष्ट्रीय राजमार्ग स्तिथ सीकरी तक ट्रैफिक की पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से प्लान की गई है ताकि कहीं कोई दिक्कत ना आए।
0
0
Report
Advertisement

आगोर में सीवरेज बाढ़ से खेत-घर डूबे, स्थायी समाधान अब भी दूर

Barmer, Rajasthan:सीवरेज का पानी खेतों घरों तक पहुंचा लोग परेशान बाड़मेर की आगोर में सीवरेज की बाढ़: खेत उजड़ रहे, घर डूब रहे, लेकिन समाधान अब भी दूर बाड़मेर शहर के आगोर क्षेत्र में वर्षों से सीवरेज का गंदा पानी लोगों के लिए अभिशाप बना हुआ है। शहर का सीवरेज कुड़ला स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) तक पहुंचाने की व्यवस्था होने के बावजूद बीच के क्षेत्रों में ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या हर वर्ष विकराल रूप ले लेती है। इसका सबसे बड़ा खामियाजा आगोर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीण परिवारों को भुगतना पड़ रहा है, जिनके खेत गंदे पानी में डूब जाते हैं और कई घरों तक सीवरेज का पानी पहुँच जाता है। विडंबना यह है कि जिस सीवरेज परियोजना का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना था, वही आज आसपास के इलाकों के लिए मुसीबत बन गई है। राजस्थान सरकार और RUIDP की परियोजना रिपोर्टों में स्पष्ट उल्लेख है कि शहर के सीवरेज का उपचार कुड़ला स्थित एसटीपी में किया जाना है। वर्तमान में लगभग 10 MLD क्षमता का STP संचालित है तथा भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाकर 14.8 MLD करने की योजना भी बनाई गई है। परियोजना का उद्देश्य बिना उपचारित सीवरेज को खुले क्षेत्रों में फैलने से रोकना और उपचारित जल का सिंचाई सहित अन्य उपयोग करना है। लेकिन धरातल की तस्वीर इन दावों से बिल्कुल अलग दिखाई देती है। आगोर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में सीवरेज लाइनें ओवरफ्लो हो जाती हैं या निकासी बाधित होने से गंदा पानी खेतों और आबादी की ओर फैल जाता है। इससे फसलें खराब होती हैं, दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है तथा लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडराने लगता है। कई परिवार वर्षों से इस समस्या को झेल रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकल पाया। यह समस्या नई भी नहीं है। वर्ष 2019 में भी कुड़ला क्षेत्र में सीवरेज के पानी से बाढ़ जैसे हालात बनने की खबरें सामने आई थीं, जहां ग्रामीणों ने रास्ते बंद होने और जीवन प्रभावित होने की शिकायत की थी। यानी सात साल बाद भी हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब करोड़ों रुपये की सीवरेज परियोजनाएं बनाई जा रही हैं और विस्तार योजनाएं भी तैयार हैं, तब आगोर क्षेत्र के लोग हर साल इस गंदे पानी की मार क्यों झेल रहे हैं? यदि पाइपलाइन, पंपिंग सिस्टम और निकासी व्यवस्था का समय पर रखरखाव हो तथा प्रभावित क्षेत्रों के लिए स्थायी ड्रेनेज समाधान विकसित किया जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। जब तक जिम्मेदार एजेंसियां कागजी योजनाओं से आगे बढ़कर जमीनी कार्रवाई नहीं करेंगी, तब तक बाड़मेर के आगोर क्षेत्र में हर बरसात के साथ सीवरेज की यह बाढ़ खेतों, घरों और लोगों की उम्मीदों को डूबोती रहेगी।
0
0
Report

पटना हाईकोर्ट ने पेपर लीक के खिलाफ 3 स्पेशल कोर्ट से सुनवाई तेज करने को कहा

Patna, Bihar:बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और प्रश्नपत्र लीक होने और अन्य अनियमितताओं से संबंधित मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए पटना हाईकोर्ट ने राज्य में प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मींस एक्ट, 2024 के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए 3 विशेष अदालतें गठित करने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल कोर्ट पटना, लखीसराय और पूर्णिया में खोले जा रहे हैं। हाईकोर्ट ने इन शहरों में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश स्तर के 3 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। इन अदालतों में चार्जशीट दाखिल होने के दिन से रोजाना सुनवाई होगी और 3 महीने के भीतर ट्रायल पूरा कर फैसला सुनाया जाएगा। वही इसको लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। जेडीयू के MLC खालिद अनवर ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं और इन्हीं बच्चों को आगे चलकर देश को संभालना है। सरकार ने ठोस कदम उठाया है ताकि जो लोग इस तरह का घिनौना हरकत करते हैं, जिन लोगों ने भी चाहा है कि देश के भविष्य को बर्बाद करें, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया गया है। हम लोग बच्चों की भावनाओं को, उनके जज्बात को समझते हैं और जानते हैं कि इनके बगैर न तो हमारा प्रदेश, न हमारा देश आगे बढ़ सकता है। इनके जज्बात की हिफाजत की जाए, इनके मुस्तकबिल की हिफाजत की जाए और जो भी पेपर लीक करने वाले लोग हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा जल्द अज जल्द दी जाए इसकी व्यवस्था सरकार कर रही है। बाइट — खालिद अनवर एमएलसी जेडीयू रोकथाम से सम्बंधित समीक्षा। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा पेपर लीक मामले में क्या निपटारा करेंगे? सत्ता का संरक्षण है और पार्टी के अनुसार शिक्षण संस्थान और परीक्षा प्रणाली पूरी तरह लीक हो चुकी है, कई परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हुए। बीपीएससी भी अछूता नहीं रहा। तेजस्वी जी के रहते क्या किसी पेपर लीक की बात होगी? सरकार ही लीक है। बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा अच्छी पहल है। सरकार ने पहले ही पेपर लीक के लिए कानून 24 में बनाया और सजा के दृष्टिकोण से आगे कॉलेज ने भी कदम उठाए हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सभी मामलों की सुनवाई 3 महीनों में होगी—यह स्वागत योग्य कदम है। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा हमारे युवा हमारे बच्चे कोर्ट नहीं मांग रहे हैं, वे चाहते हैं कि इम्तिहान लीक-फ्री हो। मुख्यमंत्री और_STATE GOVERNMENT की जिम्मेदारी है कि छात्रों के इम्तिहान में चोरी रोकी जाए। बिहार में 54 फास्ट ट्रैक कोर्ट अभी हैं, एक भी कोर्ट फंक्शनल नहीं है—सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि फंक्शनल क्यों नहीं हैं और बच्चों को इम्तिहाल-चोरी से बचाने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top