Gonda - उप निदेशक प्रेम कुमार ने किसान गोष्ठी का किया शुभारंभ
Bangawan, Uttar Pradesh:कटरा बाजार बुधवार को ब्लाक सभागार मे किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी का शुभारंभ उपनिदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिव भगवान शुक्ल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया. गोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी किसान फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराए व मोटे अनाज की ओर अग्रसर हो।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दीपावली से पहले मुंगेर के किले में रोशनी का निखार, 700 से अधिक लाइटें
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार सिंह मुंगेर अप्रूवड न्यूज़ दीपावली से पहले रोशनी से जगमगाएगा मुंगेर का ऐतिहासिक किला क्षेत्र,700 से अधिक स्ट्रीट लाइटें और चार हाइमास्ट टावर बदलेंगे नजारा, सुंदरीकरण का 90 प्रतिशत कार्य पूरा। मुंगेर ऐतिहासिक मुंगेर किला क्षेत्र की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। आठ किलोमीटर तक के क्षेत्र में फैला किला का सुंदरीकरण, सड़क चौड़ीकरण और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना के तहत लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्यों को दीपावली से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुंगेर का ऐतिहासिक किला क्षेत्र प्रशासनिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां व्यवहार न्यायालय, समाहरणालय और विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय स्थित हैं। इसके अलावा बबुआ घाट, कष्टहरणी घाट, ऐतिहासिक राजा-रानी तालाब, जयप्रकाश उद्यान और कंपनी गार्डन जैसे प्रमुख स्थल भी इसी क्षेत्र में हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इन स्थानों पर पहुंचते हैं। ऐसे में किला क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सड़क सुविधाओं का विकास महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किला क्षेत्र को रोशनी से सजाने के लिए 700 से अधिक स्ट्रीट लाइटें, करीब 200 आकर्षक डिजाइनर लाइटें और 162 भारत लाइटें लगाई जा रही हैं। इनके स्थापित होने से क्षेत्र की प्रमुख सड़कें और आसपास के स्थल रात में भी रोशनी से जगमगाएंगे। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ऐतिहासिक धरोहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। वही दूसरी और किला परिसर स्थित प्रसिद्ध पोलो मैदान में भी प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। यहां चार हाइमास्ट टावर लाइटें स्थापित की गई हैं। प्रत्येक टावर पर 42 उच्च क्षमता वाले एलईडी बल्ब लगाए गए हैं। इससे मैदान में शाम और रात के समय पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी। पोलो मैदान में प्रतिदिन सुबह और शाम बड़ी संख्या में युवा पुलिस और सेना में भर्ती की तैयारी करने पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां खेलकूद और व्यायाम करने वाले लोग भी आते हैं। बेहतर प्रकाश व्यवस्था से इन सभी को सुविधा मिलेगी और वे शाम के समय भी आसानी से अभ्यास कर सकेंगे। सुंदरीकरण योजना के तहत किला क्षेत्र की संकरी सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है। वाहनों के व्यवस्थित परिचालन और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही, पैदल चलने वालों के लिए आकर्षक फुटपाथ का निर्माण कराया गया है। इससे आम नागरिकों के साथ सुबह की सैर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भी सहूलियत मिलेगी। किला क्षेत्र के सुंदरीकरण का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष लाइटें लगाने और सड़क सुधार से संबंधित कार्यों को दीपावली से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी कार्य पूरे होने के बाद मुंगेर का ऐतिहासिक किला क्षेत्र बेहतर प्रकाश व्यवस्था, चौड़ी सड़कों और आकर्षक फुटपाथ के साथ नए स्वरूप में नजर आएगा.पंचायत चुनाव में प्रशासन की लापरवाही: फ्रैक्चर बावजूद शिक्षक ड्यूटी दे दी गई
Dungarpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव में प्रशासन की लापरवाही: फ्रैक्चर बावजूद शिक्षक ड्यूटी दे दी गई; ट्रेनिंग के बाद मिर्गी के दौरे से बेहोश हुए शिक्षक को 20 मिनट तक मेडिकल टीम या एंबुलेंस नहीं मिली. घटना SBC कॉलेज ग्राउंड में अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को ईवीएम और चुनाव सामग्री वितरित कर रवाना करते समय सामने आई. जितेंद्र ननोंमा को चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी; मिर्गी के दौरे से वह नीचे गिर पड़े और खून बहने लगा. मौके पर एडीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे, पर करीब 20 मिनट बाद भी सहायता नहीं मिली. घायल को तहसीलदार की जीप से जिला अस्पताल लाया गया, फिर ड्यूटी निरस्त कर दी गई. हाथ में फ्रैक्चर और प्लास्टर के बावजूद राजदीप सिंह चौहान को भी ड्यूटी के लिए बुलाया गया, डॉक्टर के दस्तावेज के बावजूद उनकी अपील सुनवाई नहीं हुई.गत 15 सितंबर को उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ था और प्लेस्टर डाला गया; 17 अक्टूबर को ड्यूटी कटवाने के लिए मेडिकल दस्तावेज लाए, पर अधिकारी ने सुनवाई नहीं की. उनके मुकाबले मंच पर मौजूद अधिकारी इससे अनजान रहे.ई-सेलर स्टोर घोटाले में 22.5 लाख डूबाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:यह मामला 29 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था, जब शिकायतकर्ता अमित कुमार ने बताया कि “नेहा शर्मा” नाम की एक फेसबुक प्रोफाइल के जरिए उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। प्रोफाइल चलाने वालों ने उन्हें “ई-सेलर स्टोर” (E-Seller Store) नामक एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पैसे निवेश करने के लिए राजी किया और भारी मुनाफे का वादा किया। उन्होंने कई बार पैसे ट्रांसफर किए और इस तरह उनके 22.5 लाख रुपये डूब गए। पुलिस ने जांच के दौरान 1 लाख रुपये की रकम का पता लगाया, जो राज कुमार नाम के एक व्यक्ति के बैंक खाते में गई थी। 17 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से 34 वर्षीय राज कुमार को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया। पूछताछ के दौरान, राज कुमार ने बताया कि उसने अपने जीजा, विपिन कुमार के कहने पर 15,000 रुपये के बदले यह बैंक खाता खुलवाया था। उसने खाते से जुड़े एटीएम कार्ड, बैंक के दस्तावेज और मोबाइल नंबर विपिन को सौंप दिए थे। इस जानकारी के आधार पर, पुलिस ने 18 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के टप्पल से 29 वर्षीय विपिन कुमार को गिरफ्तार किया और उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए। विपिन ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसे राज कुमार से यह बैंक खाता मिला था और उसने बैंकिंग से जुड़ी चीजें किसी और व्यक्ति को दे दी थीं। उस पर पैसों के बदले अन्य बैंक खाते उपलब्ध कराने का भी आरोप है। दोनों आरोपी मथुरा के रहने वाले हैं और उनका पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। कुल मिलाकर चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है.Ramnagar में दशहरे पर दो युवाओं की मौत: एक बाइक दुर्घटना, दूसरा नहर में शव
Ramanagara, Karnataka:दशहरे की रात उत्तराखंड के रामनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवाओं की मौत से क्षेत्र में शोक का भाव छा गया। कोसी बैराज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में रामनगर महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र भावेश जोशी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर हाथी डंगर क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई; मृतक की पहचान करनपुर निवासी मुकुल अधिकारी के रूप में हुई है, जो ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। इन दो घटनाओं से रामनगर में दुख की लहर दोहराते हुए क्षेत्रवासियों के बीच शोक व्याप्त है। पहले हादसे के बारे में बताया गया है कि कोसी बैराज के पास डिग्री कॉलेज क्षेत्र में भिड़ंत के दौरान भावेश जोशी की मौत हो गई और अमन घायल हो गया; घायल अमन को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। दूसरी घटना में मुकुल की मौत पर सिर पर चोट की बात कही गई और उसे अस्पताल लाया गया जहाँ वह मृत पाया गया।संजय सेठ का हमला: विदेशी घुसपैठ से मतदाता सूची साफ, विपक्ष निशाने पर
Babhandih, Jharkhand:रिपोर्ट - श्रवण सोनी (पलामू) पलामू के मेदिनीनगर स्थित परिसदन भवन के सभागार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता कर देश की वर्तमान स्थिति, दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर समेत अन्य विषयों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष युवाओं को बरगलाकर देश की व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश के युवा भारत की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और सेना के साथ खड़े हैं। उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष पर आरोप लगाया कि कुछ लोग युवाओं को गुमराह कर देश में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। एसआईआर का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है और इसके जरिए मतदाता सूची से विदेशी घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया। वहीं, घुसपैठ के मुद्दे पर संजय सेठ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि विदेशी घुसपैठियों को मतदाता सूची में जगह नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर असर डालते हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे लोगों को बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता जागरूक हो चुकी है और युवाओं को गुमराह करने की विपक्ष की कोशिश सफल नहीं होगी। वहीं सर्वोच्च न्यायालय में विरोध प्रदर्शन को लेकर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि चंद विरोधी देश को कहां लेकर जाना चाहते हैं, इनकी मति मारी गई है। बाइट- संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्रीगया के दुर्गाबाड़ी में सिंदूर खेला से दुर्गा विदाई की श्रद्धा
Gaya, Bihar:गयाजी के दुर्गाबाड़ी में विजयदशमी के अवसर पर बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सिंदूर खेला का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और मां के जयकारों के साथ उन्हें भावुक विदाई दी।गयाजी के दुर्गाबाड़ी परिसर में आस्था, परंपरा और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा की विदाई से पहले बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिंदूर खेला की रस्म निभाई। इस दौरान महिलाओं ने सबसे पहले मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और उनके चरणों में सिंदूर अर्पित कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला की परंपरा को निभाया। लाल और सफेद रंग की पारंपरिक साड़ियों में सजी महिलाओं के बीच उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सिंदूर खेला के दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके जयकारों से पूरा दुर्गाबाड़ी परिसर गूंज उठा। बंगाली समाज में सिंदूर खेला की यह परंपरा मां दुर्गा की विदाई से जुड़ी है। इस रस्म के माध्यम से महिलाएं मां दुर्गा से सुख-सौभाग्य और परिवार की मंगलकामना करती हैं। पूजा-अर्चना और सिंदूर खेला के बाद महिलाओं ने मां दुर्गा को नम आंखों और जयकारों के साथ विदाई दी। मां के अगले वर्ष फिर आगमन की कामना के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।PM मोदी की एकजुटता अपील पर बिहार में राजनीतिक घमासान, आपदा के बयान पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:पटना (बिहार): देश के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होने की PM मोदी की अपील पर संजय सरावगी राहुल गांधी की टिप्पणी पंजाब में नशीले पदार्थों की समस्या को लेकर अमित शाह ने AAP सरकार को 'आपदा' (AAPda) कहा प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी और महंगाई को आज के दौर का 'रावण' बताया MLC चुनाव प्रचार का आखिरी दिन मसौढ़ी में रावण वध कार्यक्रम के दौरान चार लोग घायलखाने की बात पर पिता पर कुल्हाड़ी से हमला, मौत के बाद बेटा गिरफ्त में
Farrukhabad, Uttar Pradesh:खाना खाने को कहा तो भड़का बेटा, पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार, इलाज के दौरान मौत दो दिन पहले बीकानेर से बेटे को दवा दिलाने घर आया था पिता, वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तार जिला - फर्रुखाबाद रिपोर्ट - अमर साइमन तारीख - 21-10-2026 एंकर - फर्रुखाबाद में खाना खाने की बात को लेकर पिता और बेटे के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि बार-बार खाना खाने के लिए कहने पर गुस्साए बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि पिता महज दो दिन पहले ही बीकानेर से अपने बेटे को दवा दिलाने के लिए घर लौटे थे। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वीओ - फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गड़ी अब्दुल मजीद में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 55 वर्षीय मोहम्मद अहमद अंसारी पर उनके ही बड़े बेटे मोहम्मद अली उर्फ अल्लाह रक्खा खां ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया गया कि अहमद अंसारी कपड़ों की सिलाई का काम करते थे और इन दिनों बीकानेर में रहकर काम कर रहे थे। परिवार के मुताबिक, उनका बड़ा बेटा मोहम्मद अली मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता है और उसका इलाज भी चल रहा था। बेटे को दवा दिलाने के लिए अहमद अंसारी दो दिन पहले ही बीकानेर से घर लौटे थे। मंगलवार दोपहर पिता ने बेटे को खाना खाने के लिए कहा। आरोप है कि बेटे ने खाना खाने से मना कर दिया। पिता के बार-बार कहने पर वह गुस्से में आ गया और उसने कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया। हमले में अहमद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घर में मौजूद मां और बेटी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद घायल पिता को आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के एक सदस्य के मुताबिक, मोहम्मद अली के व्यवहार में बदलाव आने के पीछे पीपल का पेड़ काटने की एक घटना भी बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी और उसका उपचार चल रहा था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अभय वर्मा के मुताबिक, पिता के बार-बार खाना खाने के लिए कहने पर आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था। घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बाइट — अभय वर्मा, सीओ सिटी, फर्रुखाबाद फिलहाल इस घटना ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस पिता ने अपने बेटे के इलाज के लिए बीकानेर से घर लौटने का फैसला किया था, ठीक उसी बेटे पर उनकी जान लेने का आरोप है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बाइट - शाहनवाज, मृतक अहमद का छोटा बेटा, फर्रुखाबादबीकानेर पुलिस लाइन में शहीद दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि
Bikaner, Rajasthan:Assign Desk Rounak Vyas Bikaner Story - पुलिस शहीद दिवस पर बीकानेर पुलिस लाइन में शहीदों को दी श्रद्धांजलि कर्तव्य निभाते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को किया नमन शहीदों के सम्मान में परेड का आयोजन, पुलिस जवानों ने दी सलामी आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा और एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ रहे मौजूद देशभर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बलिदान को किया याद Intro - देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिस जवानों को आज नमन किया गया बीकानेर पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ इस दौरान शहीदों के सम्मान में परेड हुई और पुलिस जवानों ने सलामी देकर वीर शहीदों को याद किया कार्यक्रम में आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा और एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे इस अवसर पर देशभर में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया बीकानेर पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आमजन की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस जवानों को नमन किया गया इस दौरान शहीदों के सम्मान में परेड का आयोजन हुआ। पुलिस जवानों ने सलामी देकर वीर शहीदों के बलिदान को याद किया पुलिस शहीद दिवस उन जवानों के त्याग और समर्पण को याद करने का अवसर है जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया उनका साहस और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल के लिए प्रेरणा है इस अवसर पर पुलिस जवानों ने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों का समर्पण और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा。 बाईट - ओमप्रकाश (आईजी बीकानेर)राजस्थान ATS गड़बड़ियों पर आयुक्त ने जांच की मांग और कार्रवाई की चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:गड़बड़ी करने वाले ATS पर मेहरबान परिवहन विभाग के उच्चाधिकारी! - राज्य में वाहन फिटनेस करने वाले ATS की गड़बड़ियों पर आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने दिए थे जांच के निर्देश, कार्रवाई होने लगी तो ज्वाइंट कमिश्नर ने बचाया - गड़बड़ी 1 से 4 सितंबर की अवधि में हुई थी, बाबू ने कहा, 1 से 10 सितंबर का रिकॉर्ड भेजें, ज्वाइंट कमिश्नर बोले, 4 से 10 सितंबर तक मंगाएं - क्या इस मिलीभगत पर आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा लेंगे एक्शन? जयपुर। राज्य में वाहन फिटनेस के ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों पर ढेरों गड़बड़ियों के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। दरअसल इन्हें बचाने की जुगत में परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों की ही भूमिका सामने आई है। मिलीभगत के चलते बड़ी संख्या में गड़बड़ी से फिटनेस बनाने वाले एटीएस केन्द्रों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। राज्य के वाहन फिटनेस से जुड़े ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों यानी एटीएस केन्द्रों पर बगैर पूरी प्रक्रिया का पालन किए वाहनों की फिटनेस बनाई जा रही हैं। दरअसल जी मीडिया ने 4 सितंबर 2026 को इस पूरे मामले का खुलासा किया था। 'राजस्थान के छोटे-छोटे जिलों में इतने वाहन आ कहां से रहे हैं?' शीर्षक से प्रसारित खबर में ATS केन्द्रों की गड़बड़ड़ी का खुलासा किया था। खबर में बताया था कि राज्य के कई छोटे-छोटे जिलों में कमर्शियल वाहनों के पंजीकरण कम होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में वाहनों की फिटनेस की जा रही है। 1 से लेकर 4 सितंबर तक मात्र 4 दिन की अवधि में ही कई एटीएस केन्द्रों पर बड़ी संख्या में वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। खबर में बताया था कि टोंक फिटनेस सेंटर ATS ने मात्र 4 दिन में 228 वाहनों की फिटनेस बनाई थी। भीलवाड़ा के बालाजी फिटनेस सेंटर ने 4 दिन में 232 फिटनेस कर दी। इसी तरह जोधपुर और उदयपुर के फिटनेस केन्द्रों द्वारा भी अधिक फिटनेस बनाए जाने का खुलासा किया था। खबर के बाद जांच हुई, लेकिन दोषी कोई नहीं - खबर के बाद परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने निर्देश दिए - 1 से 10 सितंबर तक ATS केन्द्रों पर हुई फिटनेस की जांच के निर्देश दिए - इसके बाद फिटनेस सेक्शन के प्रभारी बाबू सुनील यादव ने रिकॉर्ड मांगा - विभाग द्वारा बनाए गए ऑल राजस्थान ATS सेंटर्स व्हाट्सएप ग्रुप में लिखा - बाबू सुनील यादव ने 12 सितंबर को ATS संचालकों को रिकॉर्ड भेजने के लिए कहा - बाबू सुनील यादव : 1 से 10 सितंबर तक वाहन फिटनेस की सूची, वीडियो रिकॉर्डिंग भेजें - सोमवार 14 सितंबर तक आवश्यक रूप से रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा - इस पर ज्वाइंट कमिश्नर जगदीश बैरवा ने ग्रुप लिखा, - जगदीश बैरवा : 4 से 10 तक ठीक रहेगी, मैंने परसों ही मैसेज कर दिया था - जगदीश बैरवा : कुछ ATS संचालकों ने 4 से 10 की वीडियोग्राफी तैयार कर ली है - जगदीश बैरवा : इसलिए एकरूपता ठीक रहेगी, 4 से 10 सितंबर - सवाल यह कि जब ATS केन्द्रों ने गड़बड़ी 1 से 4 सितंबर 2026 के बीच की थी... - तो फिर 4 से 10 सितंबर की अवधि का रिकॉर्ड मांगने का क्या है औचित्य ? 18 अक्टूबर को आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप से हट गए बैरवा रोचक बात यह है कि इस मामले में ज्वाइंट कमिश्नर जगदीश बैरवा ने परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों की भी अवहेलना की। चूंकि ज्यादातर एटीएस संचालकों ने 1 से 4 सितंबर के बीच गड़बड़ी की थी। जी मीडिया पर खुलासा होने के बाद एटीएस केन्द्र संचालकों ने गड़बड़ी करना बंद कर दिया। ऐसे में जब 4 से 10 सितंबर के रिकॉर्ड की जांच की गई तो सभी एटीएस साफ बच गए। आश्चर्यजनक बात यह भी है कि इस पूरे विवाद के बाद जगदीश बैरवा ने 18 अक्टूबर को इस आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप को भी छोड़ दिया है। कुलमिलाकर अब देखना होगा कि गड़बड़ियों को लेकर जीरो टॉलरेंस रखने वाले परिवहन विभाग के आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा क्या इस मिलीभगत के खेल का खुलासा होने के बाद सम्बंधित दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे ?उन्नाव: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने गगनीखेड़ा झील का लिया जायजा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने थाना गंगाघाट क्षेत्र के गगनीखेड़ा झील स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंगाघाट थाना प्रभारी को विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही विसर्जन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा, ताकि प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।कबूतर पालक ने लगाई न्याय की गुहार, बोले - क्षेत्र में और भी हैं पालक, कार्रवाई सिर्फ हम पर ही क्यों?
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। शहर में कबूतर पालकों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर एक कबूतर पालक ने न्याय की गुहार लगाई है। पालक का कहना है कि क्षेत्र में वह अकेला नहीं है, कई अन्य लोग भी कबूतर पाल रहे हैं, लेकिन पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई सिर्फ उसी पर की जा रही है। उसने सवाल उठाया कि यदि नियम लागू है तो वह सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए। पीड़ित पालक ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और सभी के साथ एक समान व्यवहार किया जाए। उसने कहा कि वह वर्षों से शौक के तौर पर कबूतर पाल रहा है और बेवजह उसे परेशान किया जा रहा है।
रिपोर्ट - मयंक कश्यप, वाराणसी / Z MEDIA
जालौन में बिजली के खंभे से टकराई बेकाबू कार हुई क्षतिग्रस्त, पेट्रोल पंप के पास हुआ बड़ा हादसा
Orai, Uttar Pradesh:जालौन: बिजली के खंभे से टकराई बेकाबू कार हुई क्षतिग्रस्त पेट्रोल पंप के पास हुआ बड़ा हादसा सिरसाकलार थाना क्षेत्र में चालक का संतुलन बिगड़ने से कार बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और खंभे पर लगा ट्रांसफॉर्मर भी टूटकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
सिंधोरा में दशहरा मेले में पुलिस की सख्त निगरानी, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट सीज
Varanasi, Uttar Pradesh:गोमती जोन में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला, पुलिस ने दिखाई सतर्कता वाराणसी। गोमती जोन में दशहरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर रही। डीसीपी गोमती जोन नीतू कादियान, एडीसीपी नृपेन्द्र कुमार और एसीपी प्रशांत सिंह के कुशल निर्देशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सिंधोरा थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय और चौकी प्रभारी रोशन सिंह ने पूरे बाजार क्षेत्र में लगातार गश्त कर चौकसी बनाए रखी। अधिकारियों की मुस्तैदी से मेला बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के कार्य की सराहना की। इसी दौरान चेकिंग अभियान में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर रही मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर कार्रवाई की।चित्रकूट: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस जवानों को दी गई पुष्पांजलि
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स, चित्रकूट स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में दिनांक 01.09.2025 से 31.08.2026 तक कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों के नाम एवं उनकी वीरगाथाओं का वाचन किया गया। तत्पश्चात शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम के क्रम में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरान्त सेरेमोनियल गार्द द्वारा शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक सलामी अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया।
