
Gonda - सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के कस्बे में ओवर ब्रिज के नीचे एक खोखे में अचानक आग लग गई। खोखे में गुटखा, पान मसाला और अन्य सामान रखा हुआ था। दुकान के पास ही विद्युत ट्रांसफॉर्मर होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। फायर स्टेशन को सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।
मैनपुरी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि एक किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने यह घटना आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया था। 15 मई को थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव में पेड़ पर लटकी हुई अवस्था में किशोरी का शव मिला था। पुलिस जांच में पाया गया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने मझोला गांव के पास मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
ढालपुर में लगे पीपल मेले की आधिकारिक समय सीमा 15 मई को खत्म हो चुकी है, लेकिन बाजार अब भी पूरी तरह सजा हुआ है। नगर परिषद कुल्लू ने व्यापारियों को पहले ही 15 मई की शाम तक दुकानें हटाने की सूचना दे दी थी। इसके बावजूद कई अस्थायी दुकानदार अभी भी मैदान में डटे हुए हैं। नगर परिषद की ओर से कई बार चेतावनी देने के बावजूद व्यापारी हटने को तैयार नहीं हैं। परिषद ने मैदान जल्द खाली कराने के संकेत दिए हैं।
इंदौर में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के मंत्रियों विजय शाह और जगदीश देवड़ा द्वारा सेना पर की गई टिप्पणी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुप्पी साधने पर नाराजगी जताते हुए उनके मुंह पर ताला और आंखों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने प्रधानमंत्री को 'धृतराष्ट्र' की संज्ञा दी और मांग की कि दोनों मंत्रियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई हो।
गोंडा के तहसील तरबगंज में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा अधिकारियों की टीम के साथ जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया।
इंदौर के सिलावटपुरा में एक डायपर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैल गई थी जिससे आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर चले गए। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई और कुछ ही समय में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। अभी जांच जारी है।
आज औरैया में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में गीता शाक्य राज्यसभा सांसद, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया के साथ जिले के सभी भाजपा नेता, नगर की जनता और पूर्व सैनिक शामिल हुए।
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से स्कूटी, तमंचा, कारतूस, लूट की नगदी और अन्य सामान बरामद किया है। घायल बदमाश के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गाजियाबाद में एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम की एक लुटेरे से मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।
मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सेना को लेकर दिए गए विवादित बयान पर चारों तरफ से निंदा हो रही है। अब केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से इस बयान की जानकारी मिली है और वह इसे पढ़कर समझेंगे। उन्होंने कहा कि सेना पूरे देश का सम्मान है और डिप्टी सीएम को बोलते समय सावधानी बरतनी चाहिए थी। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अगर डिप्टी सीएम ने ऐसा कुछ कहा है तो वह गलत है। सेना देश की सीमाओं की रक्षा करती है और उसका सम्मान करना हर किसी का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी हमेशा सेना के सम्मान की बात करते हैं।