icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Gonda
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow21 Jan 2025, 10:32 am

गोंडा-कचरे के ढेर में धूल फांक रहा उपभोक्ताओं का डाक, परसपुर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना वायरल वीडियो

Bairipur Ramnath, Uttar Pradesh:

परसपुर क्षेत्र में डाक कर्मी के मनमानी, उदासीन रवैया का एक वीडियो मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को वितरित होने वाले डाक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, बीमा समेत अन्य जरूरी कागजात का ढेर लगा लिफाफा धूल फांक रहा है। वहीं जिम्मेदार अफसर इस समस्या से अंजान बने हुए हैं। वायरल वीडियो पसका बाजार से जुड़ा होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो कब और कहाँ का है, पिनन्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

4 जनवरी तक मतदाता सूची पूरी, राजभर ने चुनाव अधिसूचना समय को लेकर चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर, यूपी: आगामी चुनाव अधिसूचनाओं की संभावित समय-सीमा पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर कहते हैं, "4 जनवरी तक मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) पर काम चल रहा है। इसके बाद सूची प्रकाशित की जाएगी, फिर आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया जाएगा, और अंत में अंतिम सूची तैयार होगी। अगर 4 तारीख तक अंतिम सूची तैयार हो जाती है, तो यह तय है कि पहले या दूसरे सप्ताह तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।" अखिलेश यादव की सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव चाहे कितने भी वीडियो बना लें और पोस्ट कर दें, लेकिन असल में पिछली बार भी उनके प्रचार रथ पर यही धुन बज रही थी उनके अपने ही लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी सरकार कभी न बने... उन्होंने PDA के कॉन्सेप्ट से शुरुआत की थी, लेकिन वे इसकी परिभाषा बार-बार बदलते रहे, और आखिर में यह कुछ और ही बन गया..."
0
0
Report

लोहरदगा में छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई शुरू

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- दीपावली के पटाखों की शोर खत्म होने के साथ ही लोहरदगा में छठ की तैयारी शुरू कर दी गई है। लोहरदगा में छठ घाटों की सफाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार से नहाए खाये से पहले इन छठ घाटों को तैयार कर लिए जाने की बात कही जा रही है। दीपावली की समाग्रियां जल में प्रवाह किए जाने की वजह से सफाई कार्य अभी धीमा है। पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष नदियों का जलस्तर अधिक है। ऐसे में छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर आयोजन समिति विशेष तैयारी भी कर रही है। नगर परिषद के द्वारा भी साफ सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। लोहरदगा के शंख और कोयल सहित तमाम नदी तालाबो की साफ सफाई का काम आज से जोर पकड़نے लगा है.
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में छह महीनों की शादी: विवाद ने परिवार पर हमला, क्रिकेट बैट से युवक घायल

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज छह महीने बाद पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि रिश्तेदारों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया, और 30 वर्षीय युवक अभय कुमार के सिर पर क्रिकेट बैट से जानलेवा प्रहार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। मामला परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव का है। घायल अभय कुमार, पिता अमरेश कुमार उर्फ राजा मिश्रा, मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। परिजनों के मुताबिक छह महीने पहले अभय की शादी हुई थी, लेकिन शादी की पहली रात से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। आरोप है कि पत्नी ने अभय को अपने करीब आने से मना कर दिया था, और पांच वर्षों तक शारीरिक संबंध नहीं बनाने की बात कही थी। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था। परिजनों का आरोप है कि काफी समझाने के बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ। इसी बीच पत्नी के मायके से 7 से 8 लोग पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद भतीजा प्रवीण चौधरी और उनके दोनों पुत्रों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान अभय के सिर पर क्रिकेट बैट से वार किया गया। उसकी मां के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। आनन-फानन में परिजन घायल अभय को बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घायल युवक की मां ने बहू के व्यवहार और उसके कथित संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। या तो मेरी बहू किन्नर है या अवैध संबंध है हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, और हमारा चैनल इसकी पुष्टि नहीं करता है और दूसरे पक्ष का बयान भी सामने आना बाकी है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद, का अंत जानलेवा हमले तक कैसे पहुंच गया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report

जींद रोडवेज बस की टक्कर: दिव्यांग घायल, अस्पताल में भर्ती

Jhanj Kalan, Haryana:जींद में रोडवेज बस ने दिव्यांग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। गोहाना निवासी 47 वर्षीय नरेंद्र कुमार 20 दिन बाद भी होश में नहीं आ पाए हैं। हादसे का एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें बस दिखाई दे रही है और चालक ने सीधे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस रुकने पर यात्री उतरकर घायल की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बेटे की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोहाना की बस पकड़ने जा रहे थे शिव कॉलोनी गोहाना निवासी शिवम ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें बताया कि वह बीबीए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसकी एक बड़ी बहन है तथा दिव्यांग पिता निजी नौकरी करते हैं। 21 अक्टूबर को मेरे पिता बस में सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां शोक व्यक्त करने गए थे। वापसी में जींद बस स्टैंड पर उतरे और गोहाना आने वाली बस में चढ़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लापरवाही से रोडवेज बस चलाते हुए ड्राइवर ने उसे सीधी टक्कर मार दी। कान, नाक और मुंह से खून बह रहा था। घायल अवस्था में मेरे पिता को जींद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद हम अस्पताल पहुंचे तो उनका उपचार चालू था। बेहोशी की हालत में उनके नाक, कान और मुंह से खून बह रहा था। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां अभी तक उन्हें होश नहीं आ पाया है। बेटे की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

बलिया में पुरानी रंजिश के कारण युवक की हत्या, गिरफ्तारियों के लिये तीन टीमें तैयार

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में पुरानी रंजिश के कारण स्थानीय विवाद हुआ और लाठियों डंडों से मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सहतवार के वार्ड नंबर 10 के विनोद राजभर और संजू देवी के शुभम वर्मा तथा उसके साथियों के बीच हुए विवाद के कारण गंभीर रूप से घायल हुए विनोद राजभर और सुदर्शन राजभर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ विनोद राजभर की हालत अधिक गंभीर देखते हुए उसे मऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। मौके पर पुलिस व थाने की टीम पहुंची और स्थानीय विधायक केतकी सिंह भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। परियों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं।
0
0
Report

रीवा में न्यू बस स्टैंड के पास मारपीट का वीडियो वायरल, लोग तमाशबीन

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बस स्टैंड से मारपीट का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को घसीट-घसीटकर बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। हैवानियत इस कदर दिखाई दे रही है कि युवक के साथ लगातार मारपीट होती रही और वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने देखते रहे। आखिर युवक के साथ मारपीट क्यों की गई, विवाद की वजह क्या थी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला कल देर रात का है। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस जगह युवक के साथ मारपीट की जा रही थी, वहां से समान थाना महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद मारपीट करने वालों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, यह वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर बीच शहर में थाने के इतने करीब इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों पर पुलिस कब कार्रवाई करेगी.
0
0
Report

औरंगाबाद में ट्रक-बाइक भिड़ंत: तीन भाइयों में दो की मौत, एक घायल

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में ट्रक और बाइक की हुई जोरदार टक्कर में बाइकसवार दो भाइयों की मौत हो गई है जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना एन एच -139 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के पास की है। मृतकों की पहचान घेउरा निवासी 20 वर्षीय पंचू पासवान तथा 18 वर्षीय नरेंद्र पासवान के रूप में की गई है। घटना तब हुई जब एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों भाई एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने मदनपुर के खिरियावां जा रहे थे। ज्यों ही वे चतरा मोड़ के पास पहुंचे तभी तेज गति से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी और यह हादसा हो गया।
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी में शराब तस्करी: डुमरा पुलिस ने 23 कार्टन विदेशी शराब बरामद

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डुमरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 23 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. बरामद शराब की कुल मात्रा 207 लीटर बताई गई है. डुमरा थाना के SHO प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नेक्सॉन कार से शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने रूनीसैदपुर थाना पुलिस के सहयोग से लगमा गांव के पास छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त कर लिया है. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
0
0
Report

मंदसौर नेहरू बस स्टैंड पर पटाखे जलाने का वीडियो वायरल

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के नेहरू बस स्टैंड पर युवाओं द्वारा गलत तरीके से पटाखे जलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बस स्टैंड पर बसों के पास कुछ युवा इकट्ठा हुए हैं और वह अपने हाथों में राकेट लेकर इधर-उधर जलाकर फेक रहे हैं ऐसे में किसी हादसे की आशंका बनी रहती है हालांकि राहत की बात यह रही की कोई हादसा नहीं हुआ रॉकेट अगर बस या किसी दुकान में चला जाता तो आग लगने की बड़ी घटना भी हो सकती थी वही पटाखों से कोई युवक भी घायल हो सकता था इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और युवाओं को नसीहत दे रहे हैं कि इस तरह से पटाखे जलाकर अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में ना डालें
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में भीषण सड़क दुर्घटना: 1 की मौत, 7 घायल

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया।इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला बच्चे समेत 7 लोग घायल हो गए।हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई वहीं हादसे की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया वहीं मृतक युवक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर के पास आज सोमवार रात्रि को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के वक्त तीनों बाइकों पर सवार करीब 7 लोग सवार थे। सभी लोग गंभीर रूप घायल हो गए।घायलों को सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा देख मौके पर अन्य राहगीरो की भीड़ जुट गई।हादसे की हादसे की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने चार लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया वहीं इस हाथ में एक युवक मोहित पुत्र मुकेश की मौत हो गई जिसके सबको पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
0
0
Report

200 साल से चल रही गोवर्धन पूजा: भारजा नदी गांव में भाईचारे की अनोखी परंपरा

Sawai Madhopur, Rajasthan:गोवर्धन पूजा की अनोखी परंपरा देखने को मिलती है। यहां करीब 200 वर्षों से पूरा गांव एकजुट होकर सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा करता आ रहा है। यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि गांव के आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का भी संदेश देती है। गांव में गोवर्धन पूजा की Preparations सुबह से ही शुरू हो जाती हैं। गांव की महिलाएं सामूहिक रूप से मुख्य मार्ग पर गोबर एकत्रित कर विशाल आकार का गोवर्धन तैयार करती हैं। शाम को शुभ मुहूर्त के अनुसार विधि-विधान से गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान गांव का प्रत्येक व्यक्ति पूजा में शामिल होता है। पूजा के बाद सबसे पहले कृषि यंत्र ट्रैक्टरों से गोवर्धन की परिक्रमा की जाती है। इसके बाद गांव के लोग अपने दुपहिया और चौपहिया वाहनों से परिक्रमा लगाते हैं। वहीं युवाओं द्वारा जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाते हैं। बुजुर्गों के अनुसार 200 साल पुरानी है परंपरा गांव के बुजुर्गों की मानें तो करीब 200 वर्ष पहले चंद घरों की आबादी के साथ भारजा नदी गांव की बसावट हुई थी। उसी समय से ग्रामीण सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा की परंपरा निभाते आ रहे हैं। समय के साथ गांव की आबादी बढ़ती गई और इस परंपरा के प्रति लोगों की आस्था और मान्यता भी बढ़ती गई। पहले खेती में उपयोग होने वाले बैलों की पूजा की जाती थी, लेकिन समय के साथ खेती का स्वरूप बदल गया। बैलों की जगह ट्रैक्टरों ने ली तो अब ग्रामीण गोवर्धन पूजा के दौरान ट्रैक्टरों की पूजा करते हैं। इसके बाद सभी ग्रामीण अपने वाहनों से गोवर्धन की परिक्रमा करते हैं। महिलाएं छतों से देखती हैं अनोखा नजारा गोवर्धन पूजा के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है। महिलाएं सुबह से ही तैयारियों में जुट जाती हैं। शाम होते ही गांव के मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगती है। गांव की महिलाएं आसपास के मकानों की छतों पर चढ़कर इस अनोखी परंपरा का नजारा देखती हैं। पूजा और वाहन परिक्रमा के दौरान आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। खास बात यह है कि पूजा के अगले दिन प्रत्येक घर की महिलाएं गोबर को वापस लेकर जाती हैं और उससे ईंधन के लिए कंडे तैयार करती हैं। भारजा नदी गांव की यह अनूठी परंपरा आज भी ग्रामीणों की आस्था, सामूहिक सहभागिता और आपसी भाईचारे की मिसाल बनी हुई है। बदलते समय के साथ पूजा के तौर-तरीकों में बदलाव जरूर आया है, लेकिन करीब दो सदियों से चली आ रही सामूहिक गोवर्धन पूजा की परंपरा आज भी उसी उत्साह के साथ कायम है।
0
0
Report

आदित्यपुर में जुआ विवाद के बाद गोली, सोनू कुमार की मौत

Jamshedpur, Jharkhand:आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबोहनी जुलुमटांड़ पूजा पंडाल के समीप सोमवार देर रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सोनू को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटनास्थल के समीप जुआ खेला जा रहा था और इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है. विवाद बढ़ने के बाद गोली चली, जो सोनू को लगी. घटनास्थल पर ताश की गड्डियां बिखरी मिली हैं, जिससे पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वारदात का संबंध जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद से था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है. प्रारंभिक तौर पर विशाल सिंह नामक युवक पर सोनू को गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है. हालांकि वारदात की वास्तविक वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच जारी है. घटना के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है. आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. मृतक के भाई को घटना के संबंध में जानकारी है और उससे भी घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और गोली चलाने की नौबत क्यों आई. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. युवक की हत्या के बाद सतबोहनी और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top