icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271601
Sanjeev Kumar YadavSanjeev Kumar YadavFollow27 Dec 2024, 05:29 pm

गोंडाः कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने इको क्लब केे मंच से पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

Vishunpur Bairia, Uttar Pradesh:

गोंडा के ग्राम सोनी हरलाल के कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओंं ने इको क्लब के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए कई कार्यक्रम कर लोगों को संदेश दिया। इको क्लब पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूलों और कॉलेजों में बनाए जाने वाला एक मंच है जिससे पर्यावरण के बारे में जानकारी मिलती है। पर्यावरण की स्थिति को बेहतर बनाने में योगदान देने के साथ प्रदूषण को कम करने हेतु पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम विद्यालय के छात्राओं द्वारा किया जाता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलरामपुर में डीजे प्रवेश पर रोक: 25 हजार जुर्माना और जेल की सिफारिश

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा-2 की 7 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद धार्मिक आयोजनों में बजने वाले डीजे को लेकर नगर पालिका ने बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने आपात बैठक बुलाकर विभिन्न धर्मों के लोगों के साथ चर्चा की। बैठक के बाद नगर क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों के दौरान डीजे के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को हुई घटना ने सभी को झकझोर दिया है। घटना के बाद सभी धर्मों के लोग मौके पर पहुंचे और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इस पर चर्चा हुई। इसके बाद जनसुरक्षा और नगर की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डीजे को नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया गया है। नियम तोड़ा तो 25 हजार का जुर्माना और जेल का प्रस्ताव अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई डीजे नगर क्षेत्र में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए 25 हजार रुपए जुर्माना और जेल की कार्रवाई का प्रावधान किए जाने का प्रस्ताव प्रशासन के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए समान होगा। कोई व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली हो या किसी संगठन से जुड़ा हो, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक आयोजनों में बिजली कटौती नहीं करने की मांग नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान विद्युत कटौती नहीं किए जाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी जाएगी। उनका कहना है कि कार्यक्रमों के दौरान पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रहने से सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में मदद मिलेगी। साथ ही धार्मिक आयोजनों को यथासंभव नगर क्षेत्र के बाहर कराने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि जुलूस और कार्यक्रमों से यातायात प्रभावित न हो। बुधवार को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर धार्मिक जुलूसों और आयोजनों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा पहली बार इस तरह का निर्णय लिया गया है। उद्देश्य किसी धर्म के आयोजन पर रोक लगाना नहीं, बल्कि सभी धर्मों के आयोजनों में जनसुरक्षा, सामाजिक सौहार्द और नगर की व्यवस्था बनाए रखना है。
0
0
Report

अमेठी पुलिस ने 107.9 किलो गांजे का विनष्टरण, कीमत लगभग 53 लाख

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- अमेठी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के तहत बड़ी मात्रा में गांजे का कराया विनष्टीकरण। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने की यह कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन श्वेताभ भाष्कर की मौजूदगी में थाना गौरीगंज में दर्ज मुकदमे से संबंधित कुल 107 किलो 900 ग्राम गांजे का कराया गया निस्तारण। *पुलिस के मुताबिक विनष्टीकरण किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख 95 हजार रुपये है*। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गठित कमेटी ने निर्धारित मानकों के अनुसार की पूरी कार्रवाई। गांजे का विनष्टीकरण जनपद सुलतानपुर स्थित मेसर्स रॉयल पॉल्यूशन कंट्रोल सर्विसेज के इन्सिनरेटर के माध्यम से कराया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई रहेगी जारी ।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय के मोख्तियारपुर स्कूल में परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन उपयोग पर निगरानी सवाल

Begusarai, Bihar:बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मोख्तियारपुर में अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। परीक्षा कक्ष में कुछ छात्राएं मोबाइल फोन देखते हुए परीक्ष देर्ते नजर आ रहीं हैं। तस्वीरों के आधार पर निगरानी के लिए कोई शिक्षक उपस्थित नहीं दिख रहा है। प्रधानाध्यापिका लूसी कुमारी ने शिक्षकों की कमी का हवाला दिया है, लेकिन इतने दबाव के बावजूद निगरानी की वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई, यह भी सवाल है। अर्धवार्षिक परीक्षा छात्रों के मूल्यांकन की अहम प्रक्रिया है और कैमरे में मोबाइल उपयोग से परीक्षा कक्ष की निगरानी पर बहस तेज हो गई है। शिक्षा विभाग से अब कदम उठाने की उम्मीद है।
0
0
Report

बाढ़ के तेज पानी में दो भाइयों की डूबने से मौत, एक बचा रहा

Begusarai, Bihar:बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के पटनी चौक के समीप मंगलवार को अपनी बहन के घर जाने के दौरान बाढ़ की पानी की तेज धार में बह जाने से एक बाइक पर सवार दो चचेरे भाइयों में एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों के सहयोग से दूसरे भाई को बचा लिया गया। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर वार्ड संख्या पांच विशनपुर निवासी नुनु लाल राय के करीब 30 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है। वही ग्रामीणों द्वारा बचाए गए दूसरे भाई की पहचान राम भजन राय के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के साथ घर से बाइक पर सवार होकर अपने बिशनपुर वार्ड संख्या 13 निवासी बहनोई बिट्टू कुमार उर्फ धर्मेंद्र राय के घर जा रहा था। इसी दौरान पटनी चौक के समीप पुलिया पर पानी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर बाइक समेत दोनों भाई गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे तत्काल पानी से बाहर निकल गया जबकि घटना के करीब 1 घंटे बाद संजीत कुमार को बाहर निकल गया। युवक ने बताया कि संजीत जब एक वर्ष का था उसी समय उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद वह भी भीखमचक पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित ननिहाल में नाना स्वर्गीय राम सुदीन राय के साथ रहता था। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था इसकी शादी करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी इसे एक चार वर्षीय एवं दूसरा दो वर्ष या पुत्री भी है। इसके मौत से छोटी बच्ची समेत संपूर्ण परिवार पर दुख का पहाड़ सा गिर पड़ा है।
0
0
Report
Advertisement

पारबिरोली में बदहाल सड़क और पुल, बारिश में पानी भरने से ग्रामीण चिंतित

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई तहसील के ग्राम पारबिरोली में सड़क और पुल की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत खड़कवार से पारबिरोली को जोड़ने वाली सड़क कच्ची और बेहद खराब है। बारिश के दिनों में सड़क पर जगह-जगह पानी और दलदल की स्थिति बन जाती है। सबसे बड़ी परेशानी बीच में बने पुल को लेकर है, जहां बारिश के दौरान करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर जाता है। ऐसे में स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को जोखिम उठाकर पुल पार करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक इसी रास्ते पर खड़कवार का श्मशान घाट भी है, यानी अंतिम यात्रा के दौरान भी लोगों को इसी बदहाल रास्ते और पानी से भरे पुल से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई लोग दलदल और नाले में गिरकर हादसों का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण और पुल को ऊंचा करने की मांग को लेकर विधायक, सांसद और कलेक्टर तक कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने सड़क के डामरीकरण और पुल को ऊंचा करने की मांग की है। सवाल यह है कि विकास के दावों के बीच ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन और सम्मानजनक अंतिम यात्रा का अधिकार आखिर कब मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

रामनगर में स्थायी मंडी के प्रस्ताव से दुकानदारों ने किया अनशन खत्म, आश्वासन मिला

Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहाँ रामनगर में स्थायी मंडी की मांग को लेकर दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन खत्म हो गया है। जेडीयू सांसद सुनील कुमार के आश्वासन के बाद अनशनकारियों ने अपना अनशन तोड़ दिया। पश्चिम चम्पारण के डीएम, अंचल और नगर प्रशासन की पहल से स्थायी मंडी का प्रस्ताव भेजने का भरोसा दिया गया है वहीं फिलहाल दुकानदारों से रामनगर शहर में यथावत दुकानें लगाकर कारोबार शुरू करने की अपील की गई है। दरअसल रामनगर नगर परिषद क्षेत्र में स्थायी फल, सब्जी और मांसाहारी मंडी की मांग को लेकर दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आखिरकार चौथे दिन खत्म हो गया। नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि नागेंद्र साह और डिप्टी चेयरमैन प्रतिनिधि सूजल सिंह के नेतृत्व में दुकानदार बेमियादी हड़ताल पर थे औऱ दुकानदारों की मांग थी कि उनके लिए स्थायी मंडी की व्यवस्था की जाए। इसी बीच मौके पर अनशन स्थल पर पहुंचे वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार ने दुकानदारों से बातचीत कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया। सांसद ने बताया कि डीएम से लेकर अंचल और नगर प्रशासन के स्तर पर पहल कर स्थायी मंडी का प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को भेजा जाएगा। बताया जा रहा है की सांसद द्वारा आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अनशन खत्म कर दोबारा दुकानें खोलने और बाजार सजाने पर सहमति जताई है लिहाजा फिलहाल दुकानदारों से रामनगर शहर में यथावत दुकानें लगाकर कारोबार करने की अपील की गई है। अब स्थायी मंडी के प्रस्ताव और प्रशासनिक पहल के बाद दुकानदारों को लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। बता दें की रामनगर शहर में मुख्य सड़क किनारे रामरेखा नदी पुल तक दुकानदार अलग अलग फ़ल, सब्ज़ी औऱ मीट मछली की दुकानें लगाकर बमुश्किल कारोबार करते हैं जहाँ ट्रैफ़िक की समस्याओं से जूझना पड़ता है हालांकि गंडक सिचाई विभाग समेत कई सरकारी जमीन शहर के आस पास खाली हैं जहाँ मंडी बनाने की मांग लम्बे समय से होती रहीं है लेकिन नगर प्रशासन औऱ सिचाई विभाग की लापरवाही के कारण दुकानदार पीस रहें हैं औऱ कारोबार पीट रहा है जिससे जाम की समस्याओं से आम आवाम को दिक्कतें होती हैं।
0
0
Report

राज्यपाल गंगवार ने ICCR छात्रवृत्ति के अंतर्गत विदेशी विद्यार्थियों से संवाद किया

Ranchi, Jharkhand:लोकभवन, रांची में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत IIT (ISM), धनबाद में अध्ययनरत विदेशी विद्यार्थियों के साथ विशेष संवाद किया। कार्यक्रम में यमन, तंजानिया, घाना, युगांडा, सोमालिया, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका सहित विभिन्न देशों के कुल 36 विदेशी विद्यार्थी शामिल हुए। ये विद्यार्थी IIT (ISM), धनबाद में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सहित विभिन्न विषयों में Ph.D., M.Tech. और अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। संवाद के दौरान विदेशी विद्यार्थियों ने राज्यपाल के साथ अपने शैक्षणिक अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने भारत में अध्ययन, प्रवास और भारतीय समाज के साथ अपने संवाद को लेकर भी अपने विचार रखे। अपने संबोधन में राज्यपाल ने भारत के प्राचीन इतिहास और समृद्ध शिक्षा व्यवस्था का उल्लेख करते हुए नालंदा, तक्षशिला और विक्रमशिला जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान और शिक्षा की परंपरा सदियों से विश्व को प्रेरणा देती रही है। राज्यपाल ने विदेशी विद्यार्थियों से भारत की आधुनिक विकास यात्रा से सीख लेने और भारत के अनुभवों को अपने-अपने देशों के संदर्भ में समझने तथा साझा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब ये विद्यार्थी अपने देशों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे, तब भारत के साथ अपने अनुभवों और संबंधों को याद रखते हुए दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने में भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची के अधिकारियों के साथ ICCR क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रांची सुश्री मनिता के, भारतीय विदेश सेवा ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। IIT (ISM), धनबाद की टीम, जिसमें डीन (इंटरनेशनल रिलेशंस) प्रो. रजनी सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल थे, भी उपस्थित रहे। यह संवाद अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा भारत और अन्य देशों के बीच जन-से-जन संबंधों को मजबूत करने में ICCR छात्रवृत्ति कार्यक्रम की भूमिका को भी रेखांकित करता है।
0
0
Report
Advertisement

रामगंजमंडी नगरपालिका में भाजपा ने महेंद्र सामरिया को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना

Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा रामगंजमंडी नगरपालिका में भाजपा की निर्विरोध जीत, महेंद्र सामरिया बने उपाध्यक्ष, गोवर्धननाथ मंदिर तक दंडवत प्रणाम कर पहुंचे रामगंजमंडी नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भैरूलाल खटीक के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा के महेन्द्र सामरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सामरिया के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। निर्वाचन प्रक्रिया सुबह शुरू हुई थी। भाजपा की ओर से महेन्द्र सामरिया और कांग्रेस की ओर से भैरूलाल खटीक ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोनों उम्मीदवार मैदान में थे। नामांकन वापसी के निर्धारित समय में भैरूलाल खटीक ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद पर चुनाव की आवश्यकता नहीं रही और महेन्द्र सामरिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। बता दे कि नगर पालिका बोर्ड में कुल 40 निर्वाचित पार्षद हैं। उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन सुबह 10 से 11 बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11:30 बजे और नामांकन वापसी दोपहर 2 बजे तक निर्धारित थी। चुनाव की स्थिति में दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होना था। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद मतदान नहीं हुआ। उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद महेन्द्र सामरिया नगर पालिका परिसर से गोवर्धननाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। वे दंडवत प्रणाम करते हुए मंदिर पहुँचे और ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सामरिया ने कहा यह सब ठाकुरजी की कृपा है। उन्होंने निर्विरोध निर्वाचन के बाद पार्षदों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।
0
0
Report

मेहरागांव के स्कूल भवन बदहाली के विरोध में CJP ने धरना दिया

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोलती खवर जिले के सांईखेड़ा जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेहरागांव में स्कूल भवन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी और जर्जर हो चुकी स्कूल इमारतों से परेशान होकर आज छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के साथ CJP पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया और नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट पहुँचे और धरना प्रदर्शन किया ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शासन-प्रशासन से नए स्कूल भवन की गुहार लगाई, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इनकी सुध नहीं ली। जब प्रशासन ने कान बंद कर लिए, तो मजबूरन आज CJP पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इन छोटे-छोटे बच्चों के साथ जिला मुख्यालय पहुंच कर बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल्द से जल्द नए शाला भवन का निर्माण कराने की माँग की
0
0
Report

बारां अंता नगर पालिका: विष्णु कुमारी निर्विरोध उपाध्यक्ष, शरिक खान का नामांकन निरस्त

Baran, Rajasthan: भाजपा उमीदवार विष्णु कुमारी निर्विरोध बनी नगर पालिका उपाध्यक्ष, कांग्रेस प्रत्याशी का आवेदन हुआ निरस्त , नगर पालिका में फर्म को लेकर आवेदन हुआ निरस्त, बारां जिले के अंता में नगर पालिका वाइस चेयरमैन के चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी शरिक खान का नामांकन ख़ारिज होने पर भाजपा प्रत्याशी विष्णु कुमारी को निर्विरोध विजय घोषित किया गया । बता दे कि नगर पालिका उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से निर्दलीय पार्षद शरीक खान तथा भाजपा से विष्णु कुमारी द्वारा नामांकन दाखिल किए गए इस दौरान भाजपा प्रत्याशी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ नगर पालिका में ठेकेदारी करने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी जिस पर जांच के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शरिक खान के आवेदन को निरस्त किया गया वही भाजपा प्रत्याशी विष्णु कुमारी को निर्वरोध विजय घोषित किया गया ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top