271002
Gonda - निष्पक्ष पीसीएस परीक्षा कराने के लिए आयुक्त, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज (टामसन) तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोण्डा में पीसीएस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए, पुलिस अधीक्षक मुख्य विकास अधिकारी,आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल ,सुशील जी एवं डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक द्वारा चल रही पीसीएस प्री परीक्षा को लेकर औचक निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरेली में फर्जी हवाला कंपनी से करोड़ों के लेनदेन, 3 गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पुलिस ने फर्जी कंपनी के जरिए हवाला का कारोबार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हवाला की रकम दुबई में बैठा जीशान टोकन के माध्यम से भेजता है। यह रकम कश्मीर के कारोबारियों की होती है, जो हवाला के माध्यम से विदेश भेजी जाती है। एक आरोपित मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और बारादरी में माधोबाड़ी में रहता था। बारादरी थाना पुलिस ने आरोपितों के पास से 30 लाख रूपये बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना के आधार पर माधोबाडी से जमीर और जगदीश चौटिया को गिरफ्तार किया। जमीर से केजीएन नाम से फर्जी कंपनी बना रखी है। वह कंपनी के खाते में हवाला की रकम डलवाता है। उसके खाते में पिछले छह महीने में 4.7 करोड़ का लेनदेन हुए। उसे 10 प्रतिशत कमीशन मिलता है। उसका संपर्क जीशान से वाट्सएप के जरिए हुआ था, जिसने खुद को दुबई में रहना बताया। उसने ही फर्जी कंपनी खुलवाई थी। उसके साथ ही मूलरूप से राजस्थान के बीकानेर के नाकोदेशर गांव के जगदीश चौटिया को गिरफ्तार किया गया। जगदीश भी कमिशन पर काम करता है। अब पुलिस जीशान का पता लगा रही है。0
0
Report
विष्णु देव साय ने चंद्रनाहो कुर्मी सम्मेलन को राष्ट्र के लिए मजबूत संदेश बताया
Noida, Uttar Pradesh:DHAMTARI (CHHATTISGARH): VISHNU DEO SAI (CHHATTISGARH CM) ON 55TH CENTRAL CONVENTION OF CHANDRANAHO KURMI KSHATRIYA SAMAJ PROGRAMME\n\nधमतरी - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "आज छाती ग्राम की पावन भूमि में चंद्रनाहू, कुर्मी-क्षत्रिय समाज का दो दिवसीय केंद्रीय स्तर का महासम्मेलन है। जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य समाज के भी लोग पधारे हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें समाज का आमंत्रण मिला था... हम समाज को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं देते हैं। कोई समाज यदि इस तरह से संगठित होता है तो उससे राष्ट्र भी मजबूत होता है...छाती ग्राम की आबादी ज्यादा हो गई है, आने वाले समय में हम इसे नगर पंचायत भी घोषित करेंगे..."0
0
Report
RGHS का नया वर्टिकल: अब आयुष्मान से इंटीग्रेशन और आधार बायोमेट्रिक
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर RGHS में बड़ा बदलाव RGHS अब मेडिकल एंड हेल्थ डिपार्टमेंट के अधीन RSHAA के तहत बनेगा RGHS का अलग वर्टिकल RGHS और आयुष्मान सिस्टम के इंटीग्रेशन की तैयारी RGHS में आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा लागू कैशलेस इलाज के लिए अब आधार से होगी पहचान फर्जी क्लेम और गड़बड़ियों पर सरकार का बड़ा एक्शन RGHS के ऑफिस और स्टाफ का होगा पुनर्गठन RGHS में अब टेक्नोलॉजी और निगरानी दोनों होंगी सख्त RGHS का पूरा सिस्टम होगा हाईटेक, पारदर्शी और जवाबदेह राजस्थान हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी (RSHAA) के माध्यम से होगा संचालन और मॉनिटरिंग0
0
Report
Advertisement
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पहली मंजिल पर आग, दमकल मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: FIRE BREAKS OUT ON FIRST FLOOR IN NEW FRIENDS COLONY, FIRE TENDERS ON SPOT. DELHI: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के C 600 में एक घर में आग लगी. लोगों को रेस्क्यू किया गया. फर्स्ट फ्लोर पर आग लगी. 3rd फ्लोर से रेस्क्यू कराया गया. 5-6 लोग, बच्चों और एक कुत्ता भी शामिल थे, रेस्क्यू किया गया. दमकल की 5 गाड़ियाँ मौके पर हैं.0
0
Report
हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार; चाकू और बाइक बरामद
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में की गई। थानाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने आरोपी सकील उर्फ शकील दुल्हा उर्फ मोतु पुत्र अब्दुल सलाम निवासी कोटड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 20 मार्च को शाहरूख उर्फ राजा पुत्र असलम खान पठान निवासी कोटड़ी ने थाना कोटड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी माता के निधन के बाद ईद के अवसर पर उसका छोटा भाई सद्दाम घर आया हुआ था। उसी रात सकील उर्फ दुल्हा और रेहान खान धारदार चाकू लेकर उनके घर पहुंचे और घर में घुसकर सद्दाम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सद्दाम और आरोपियों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था, इसके बावजूद उस पर हमला किया गया। मामले में थाना कोटड़ी पर बीएनएस की धारा 109(1) एवं 331(6) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने सह-आरोपी रेहान खान को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था, जबकि मुख्य आरोपी सकील उर्फ शकील दुल्हा उर्फ मोतु लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश और तकनीकी अनुसंधान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी सकील उर्फ शकील दुल्हा उर्फ मोतु पुत्र अब्दुल सलाम (47) निवासी कोटड़ी थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ का है। पुलिस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता: स्थायी वारंटी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। छोटीसादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि एसीजेएम कोर्ट छोटीसादड़ी के वांछित स्थायी वारंटी कमलेश पुत्र अम्बालाल शर्मा निवासी शेरपुर, थाना मनासा, जिला नीमच मध्यप्रदेश लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और सूचना संकलन के बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 7 जून को न्यायालय में पेश किया गया, जहां नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों, वांछित अपराधियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत विशेष अभियान लगातार जारी है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
FMGE फर्जी सर्टिफिकेट से RMC रजिस्ट्रेशन, SOG ने तीन डॉक्टर गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:फर्जी FMGE (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) सर्टिफिकेट बनवाकर राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) में रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने तीन और डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक यादव, राजू गुर्जर और नरेश गुर्जर के रूप में हुई है, जो कजाकिस्तान से एमबीबीएस कर भारत लौटे थे....जांच में सामने आया कि तीनों ने अनिवार्य FMGE परीक्षा पास किए बिना 23 से 27 लाख रुपये खर्च कर फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करवाए और इनके आधार पर RMC में रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद वे विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप भी कर रहे थे। SOG की जांच में अब तक 100 से अधिक संदिग्ध अभ्यर्थियों की पहचान हो चुकी है। मामले का मुख्य आरोपी भानाराम माली पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकरण में अब तक 17 डॉक्टरों के अलावा RMC के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा, यूडीसी अखिलेश माथुर, एलडीसी फरहान हसन और एक दलाल समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी पूरे रैकेट के नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है。0
0
Report
झारखंड दौरे में नितिन नवीन ने भाजपा के उज्जवल भविष्य का संकेत दिया
Noida, Uttar Pradesh:रांची, झारखंड | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने झारखंड दौरे पर कहा, "...झारखंड और रांची मेरे लिए दूसरा घर है। भाजपा के इस गढ़ में फिर से कैसे कमल उसी स्वरूप में खिले, उसके लिए मुझे संकल्पित होना था। मुझे अलग-अलग कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से मिलने का अवसर मिला। कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह के साथ हमारे साथ संवाद किया, मैं मानता हूं कि भाजपा के लिए झारखंड की जमीन निश्चित रूप से उज्जवल भविष्य लेकर आएगी..."0
0
Report
फलोदी के ऐतिहासिक तालाबों से अतिक्रमण हटाकर जल संचयन सुदृढ़ करने की रणनीति
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी तालाबों और धरोहरों पर अतिक्रमण के खिलाफ चला पीला पंजा, फलोदी शहर के ऐतिहासिक तालाबों और जल धरोहरों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत फलोदी नगर परिषद प्रशासन ने पणियारी तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर हलचल मच गयी। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद का अतिक्रमण दस्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि तालाबों की मूल सीमा में किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाया जा रहा है, ताकि जलभराव क्षेत्र सुरक्षित रह सके और वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके।0
0
Report
Advertisement
ग्राम काजलास में अवैध शराब पकड़, महिलाओं ने बोलेरो का रास्ता रोक विरोध जताया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। डोलारिया थाना क्षेत्र के ग्राम काजलास में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब गांव में अवैध शराब लेकर पहुंचे तस्करों की बोलेरो को महिलाओं ने बीच रास्ते में रोक लिया। ग्रामीण महिलाओं ने vehicle के सामने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं और ग्रामीणों का बढ़ता विरोध देखकर शराब माफिया बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम काजलास में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप लेकर एक बोलेरो वाहन पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही गांव की महिलाएं और ग्राम रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंच गए। महिलाओं ने साहस दिखाते हुए शराब से भरे वाहन को घेर लिया और उसके सामने सड़क पर बैठकर विरोध जताया। ग्रामीणों के आक्रोश और महिलाओं के विरोध के चलते तस्करों को भागने पर मजबूर होना पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर धरना देते हुए प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। सूचना मिलने पर डोलारिया पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस बोलेरो वाहन को थाने लेकर आई, जहां जांच के दौरान शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। वाहन से सात पेटियों में रखी अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कुल 42.66 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जब्त शराब और बोलेरो वाहन की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है.0
0
Report
कोरबा में बदमाशों का आतंक: ASI के बेटे को कुचला गया, CCTV में कैद
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग. कोरबा में बदमाशों का आतंक, बुधवारी बायपास मार्ग पर साइड देने के नाम से उपजे विवाद में बदमाशों ने ASI के के बेटे को गाड़ी से कुचला और मौके के निकल भागे, पीछा करने वाले दूसरे युवक अरविंद राठौर को जबरदस्ती गाड़ी पर बैठाकर किया गया किडनैप की कोशिश, बांकीमोंगरा थाना इलाके के बलगी के पास युवक अरविंद राठौर कूदा चलती गाडी से तब बदमाशों ने गाड़ी रोक जमकर पीटा युवक को, युवक को मरा समझकर छोड़कर भागे आरोपी, ASI के बेटे की हालत नाजुक, कोरबा के निजी अस्पताल में है भर्ती, घायल अरविंद राठौर के मुताबिक फायरिंग भी की बदमाशों ने, पुलिस मामले की जांच में जुटी, विवाद की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, कुछ युवकों को हिरासत में ले लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ0
0
Report
बीकानेर की ज्वेलरी दुकान से लाखों के सोने की चोरी; कर्मचारी आरोपी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर ज्वेलरी दुकान से लाखों के सोने की चोरी का मामला, दुकान का कर्मचारी ही निकला आरोपी, करीब 75.50ग्राम सोना लेकर फरार हुआ राजू मंडल, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की एक ज्वेलरी दुकान की, दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपी की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद, आरोपी की पहचान कोलकाता निवासी राजू मंडल के रूप में, कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी जांच मे0
0
Report
Advertisement
मेवात में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, परिक्रमा यात्रा में मुस्लिम युवाओं की सेवा
Nuh, Haryana:Story :- मेवात ने पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल मेवात की धरती एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बनकर सामने आई है। ब्रज 84 कोस परिक्रमा यात्रा के दौरान जब हजारों श्रद्धालु बिछौर और नीमका गांव से होकर गुजर रहे थे, तब स्थानीय मुस्लिम युवाओं ने आगे बढ़कर यात्रियों की सेवा का जिम्मा संभाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को ठंडा पानी, जूस और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं。 यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए पानी, विश्राम और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए मुस्लिम युवाओं ने यह संदेश दिया कि इंसानियत और भाईचारा किसी धर्म या जाति का मोहताज नहीं होता। उनकी इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है。 स्थानीय लोगों का कहना है कि मेवात हमेशा से आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल रहा है। यहां विभिन्न धर्मों के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। ब्रज 84 कोस परिक्रमा के दौरान मुस्लिम युवाओं द्वारा की गई सेवा इसी परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है。 युवाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास को बढ़ावा देना है। देश की असली ताकत उसकी एकता में है और सभी धर्मों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। मेवात के इन युवाओं की पहल न केवल क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे समाज को यह संदेश भी देती है कि भाईचारा, प्रेम और इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे प्रयास सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं。0
0
Report
रोशन मीणा के निरीक्षण से थानों में बदलेगी पुलिसिंग की दिशा
Tonk, Rajasthan:उनियारा टोंक टोंक पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोशन मीणा ने उनियारा उपखंड के थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण का विवरण एसपी रोशन मीणा ने अपने दौरे के दौरान बनेठा, सोप, अलीगढ़ और उनियारा थानों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी थानों पर एसपी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया。 इन बिंदुओं पर रहा विशेष फोकस निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट किया कि अब पुलिसिंग का दृष्टिकोण व्यापक और आधुनिक होगा। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर अधिकारियों को निर्देशित किया: सफाई व्यवस्था: थानों में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया。 पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप, थानों के आसपास व्यापक पौधारोपण करने के निर्देश दिए गए。 आधुनिक पुलिसिंग: नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीक का उपयोग कर पुलिसिंग को बेहतर बनाने की बात कही गई。 यातायात नियमों की सख्ती: एसपी ने विशेष रूप से चेतावनी दी कि वाहनों की नंबर प्लेट पर नंबरों के स्थान पर जातिगत या अन्य आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा。 नियमों की अनदेखी पर होगी दंडात्मक कार्रवाई यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए राज्य और जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने कहा कि शुरुआत में लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन जारी रखने वालों के खिलाफ आर्थिक दंड और चालान की कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ताकि कानून के प्रति नागरिकों में जवाबदेही सुनिश्चित हो सके。0
0
Report
गंडक नदी में डूबे चार बच्चों में तीन सुरक्षित, एक की तलाश जारी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गंडक नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूब गए स्थानीय लोगों की मदद से 3 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया वही एक बच्चा गहरे पानी में डूब गया जिसके शव की तलाश की जा रही है वही एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है घटना आज यादोपुर थाना क्षेत्र के मशानथाना गाँव की है जहाँ आधा दर्जन बच्चे नहाने के लिए गंडक नदी गए थे नहाने के दौरान ही पानी गहरा होने के कारण 4 बच्चे डूब गए जिसमें 3 बच्चों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया जबकि एक बच्चा डूब गया मृतक घनश्याम लाल के पुत्र अमन कुमार है जिसके शव की तलाश की जा रही है स्थानीय गोताखोर शव की तलाश कर रहे हैं वही मौके पर पहुँची पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी है लेकिन एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुँच पाई है0
0
Report
Advertisement
