271504
Gonda: कोर्ट के आदेश पर भूमि विवाद में आरोपितों पर केस दर्ज
Paraspur, Uttar Pradesh:ग्राम लोहंगपुर की धनराजी ने पिटाई कर मंगलसूत्र और कान के टप्स छीनने की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का रुख किया। धनराजी का आरोप है कि उनके खेत के पास विपक्षियों का दरवाजा है। नौ दिसंबर को उन्होंने खेत की सुरक्षा के लिए बांस-बल्ली लगाई जिसे विपक्षियों ने उखाड़ फेंका। 12 दिसंबर को आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की और गहने छीन लिए। SO दिनेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Batam में निर्माण साइट पर शक्तिशाली टॉर्नेडो, मजदूर सुरक्षित बचाव में जुटे
Noida, Uttar Pradesh:Indonesia के Batam में PT VME Process निर्माण स्थल पर शक्तिशाली टॉर्नेडो ने भारी धातु की छत के पैनलों को कागज की तरह फाड़ डाला जबकि मजदूर सुरक्षा के लिए भगदड़ मचाते रहे।0
0
Report
झुंझुनूं में इंदिरा नगर के पार्कों के जीर्णोद्धार और सड़क सुधार के लिए ज्ञापन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इंदिरा नगर के तीन पार्कों के जीर्णोद्धार की उठी मांग नगर परिषद प्रशासक को वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन Ashok वाटिका समेत तीन पार्कों के विकास की मांग पार्कों की जर्जर दीवारों की मरम्मत कराने की मांग पॉश कॉलोनी की टूटी सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा सीवरेज और गैस लाइन के बाद नहीं बनी सड़कें झुंझुनूं शहर के इंदिरा नगर वार्ड संख्या-8 के निवासियों ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर परिषद प्रशासक को ज्ञापन सौंपते हुए तीन प्रमुख पार्कों के जीर्णोद्धार और क्षेत्र की जर्जर सड़कों का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने अशोक वाटिका पार्क, चंचलनाथ कमरूद्दीन शाह पार्क एवं चौधरी चरण सिंह पार्क की क्षतिग्रस्त चारदीवारी की मरम्मत, रंग-रोगन, हरियाली बढ़ाने और अन्य आवश्यक विकास कार्य कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि पार्कों की दीवारें जर्जर हो चुकी हैं तथा कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पार्कों का विकास होने से बच्चों, महिलाओं और बुजर्गों को बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं मिल सकेंगी। क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन में इंदिरा नगर की बदहाल सड़कों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि इंदिरा नगर झुंझुनूं शहर की पॉश कॉलोनियों में शामिल है, लेकिन अधिकांश गलियों की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। पहले सीवरेज लाइन बिछाने और बाद में गैस पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें तोड़ी गईं, लेकिन आज तक उनका पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। इससे लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद प्रशासक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं आयुक्त ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि तीनों पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए शीघ्र ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा, साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजसेवी श्रीचंद झाझड़िया, कर्मवीर भाम्बू, रामदेव भास्कर, सिराजुद्दीन तगाला, मदन मंडीवाल, राजेंद्र पारीक, इशाक कुरैशी, साबिर भाटी, राहुल, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे。0
0
Report
म mandla: बिछिया पुलिस ने 2.048 किग्रा गांजा जब्त किया, आरोपी गिरफ्तार
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - बिछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से ज्यादा गांजा जब्त मण्डला के बिछिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम छपरतला में दबिश देकर पुलिस ने 2 किलो 48 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है, जब्त किया है। मामले में 45 वर्षीय आरोपी सदन साहू को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर बिछिया पुलिस ने आरोपी के घर के सामने बने स्टोर रूम में दबिश दी। तलाशी के दौरान बैग में रखा 2.048 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
सेब्राइट बैंटम चिकन: cartoon जैसी दिखतीं, जानिए कारण
Noida, Uttar Pradesh:These are Sebright Bantam Chickens. Look like they came out of a cartoon0
0
Report
चर्च में उल्लू को भगाने के चक्कर में वह नाच गया—लोकधर्म पर बदली तस्वीर
Noida, Uttar Pradesh:They believe the owl brings bad luck, so they sing a hymn to chase it out of the church. Instead, the owl starts dancing0
0
Report
जयपुर में बीजेपी का आक्रोश प्रदर्शन: राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में बीजेपी का आक्रोश प्रदर्शन बीजेपी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल पुलिस ने किया वायर कैनन का इस्तेमार0
0
Report
Advertisement
131 अंकों के साथ भारत के टॉप स्कोरर सौरभ कस्वां का पिलानी स्वागत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं एशियन वॉलिबॉल टॉप स्कोरर सौरभ कस्वां का पिलानी में स्वागत 131 अंक बनाकर सौरभ बने पूरे टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर पिलानी पहुंचते ही फूल-मालाओं से हुआ भव्य अभिनंदन बेटे को गले लगाकर पिता की आंखों से छलके खुशी के आंसू भावुक पलों के दौरान दादा को समर्पित की इंडिया टीम की जर्सी दादा का सपना पूरा कर भावुक हुए सौरभ कस्वां जापान से हारे, लेकिन चैंपियनशिप के टॉप स्कोरर बने सौरभ चीन में आयोजित अंडर-18 एशियन वॉलिबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश और शेखावाटी का नाम रोशन करने वाले झुंझुनूं जिले के दोबड़ा पिलानी के होनहार खिलाड़ी सौरभ कस्वां का सोमवार देर शाम पिलानी पहुंचने पर शानदार और भावनात्मक स्वागत किया गया। भारतीय टीम के लिए खेलते हुए पूरी चैंपियनशिप में 131 अंक जुटाकर टॉप स्कोरर बनने वाले सौरभ का कस्बेवासियों, परिजनों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं, साफों और जयकारों के साथ अभिनंदन किया। सौरभ कस्वां जैसे ही पिलानी पहुंचे, उनका गाड़ी से उतरते ही फूलों से स्वागत किया गया। इस दौरान सबसे भावुक पल तब आया जब उनके पिता जितेंद्र कस्वां ने बेटे को गले लगाया और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। वर्षों की मेहनत और सपनों को साकार होते देख पूरा परिवार भावुक हो उठा। सौरभ की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिवार ने भी अपने अंदाज में खुशी जाहिर की। उनके माता-पिता राजबाला और जितेंद्र कस्वां ने बेटे को सोने की चैन पहनाकर सम्मानित किया। जबकि भाई सचिन कस्वां और भाभी मोनू देवी ने आईफोन भेंट किया। रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने नोटों की मालाएं पहनाकर सौरभ का सम्मान किया। पूरे आयोजन के दौरान जश्न और गर्व का माहौल देखने को मिला। स्वागत समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब सौरभ ने भारतीय टीम की जर्सी अपने दिवंगत दादा स्वर्गीय कैप्टन हवासिंह कस्वां के चित्र के सामने समर्पित की। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। सौरभ ने कहा कि उनके दादा हमेशा चाहते थे कि उनका पोता एक दिन भारत की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करे और आज उन्हें गर्व है कि वे उनका सपना पूरा कर सके। सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और कोचों को देते हुए कहा कि जब वे एशियन चैंपियनशिप में खेलने उतरे तो उनके सामने सिर्फ दो लक्ष्य थे—भारतीय टीम को जिताना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना। उन्होंने बताया कि टीम ने शानदार खेल दिखाया। हालांकि क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सुबालेदार कुलदीप, कैप्टन बलवान, कैप्टन सुरेंद्र, कोच कपिल लामोरिया, कोच नीरज मान, कोच सुरेंद्र पहलवान, राजेंद्र दुदवा, विजेंद्र पायल धींधवा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों और युवाओं ने सौरभ का अभिनंदन किया। सौरभ कस्वां की यह उपलब्धि न केवल पिलानी और झुंझुनूं जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह उन हजारों युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं। 131 अंक बनाकर बने पूरे टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर सौरभ ने प्रतियोगिता के हर मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 131 अंक अर्जित किए। इसी के साथ वे चैंपियनशिप के टॉप स्कोरर बनकर उभरे। उनकी आक्रामक खेल शैली और बैक अटैक ने विरोधी टीमों को लगातार चुनौती दी। विशेषज्ञों ने भी उनके प्रदर्शन की सराहना की। दो बार छूटा मौका, तीसरी बार चमके सौरभ सौरभ के मामा डॉ. विजेंद्र श्योराण ने बताया कि इससे पहले सौरभ दो बार एशिया कैंप के लिए चयनित हुए थे, लेकिन अंतिम टीम में जगह नहीं बना पाए। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी। इस बार उन्होंने न केवल भारतीय टीम में स्थान बनाया बल्कि टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर अंतिम मैच तक अपने खेल का लोहा मनवाया। वे भारतीय टीम के सबसे प्रभावी बेस्ट बैक अटैकर के रूप में सामने आए।0
0
Report
नालंदा मॉडल अस्पताल में डीएम निरीक्षण, संस्थागत प्रसव और आईसीयू उद्घाटन
Pariaunna, Bihar:एंकर:नालंदा जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बुधवार को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसव वार्ड, इमरजेंसी वार्ड और आईसीयू का जायजा लेकर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी महिला का प्रसव घर पर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संस्थान में सुरक्षित तरीके से हो। इसी उद्देश्य से आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की सूची मंगाई गई है, ताकि उनके प्रदर्शन का आकलन किया जा सके और जिन क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव कम हो रहे हैं, वहां सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। डीएम के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप देखी गई। मीडिया से बातचीत में डीएम उदिता सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही अनावश्यक रेफरल पर रोक लगाकर अधिक से अधिक मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में ही सुनिश्चित किया जाएगा। वही आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बुधवार को बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में नव निर्मित आईसीयू का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मॉडल अस्पताल के सभागार में किया जिसमें नालन्दा के जिलाधिकारी उदिता सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष तनुजा कुमारी और सिविल सर्जन मौजूद थे। बताते चले कि मॉडल अस्पताल में 5 बेड का आईसीयू का निर्माण कराया गया है जिसका विधिवत उद्घाटन किया गया है।0
0
Report
छोटे चश्मे नहीं, बड़ा मोड़: रायपुर में भाजपा-भाजयुमो का कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन घेराव – राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- दोपहर 2 बजे भाजपा-भाजयुमो करेगी कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव. राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के प्रधानमंत्री आवास के घेराव के विरोध में प्रदर्शन. बड़ी तादाद में शामिल होंगे भाजपा-भाजयुमो नेता-कार्यकर्ता. शंकर नगर से घेराव के लिए करेंगे कूच अपडेट ब्रेकिंग- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, संगठन महामंत्री यशवंत जैन सहित भाजपा नेता-कार्यकर्ता पहुंचे घेराव प्रदर्शन में. शंकर नगर चौक पर इकट्ठा हुए नेता-कार्यकर्ता. अभी नेताओं का भाषण जारी. इसके बाद निकलेंगे घेराव करने. अभी और मंत्री-विधायक-नेता पहुंचेंगे...... "डिप्टी सीएम अरुण साव भी पहुंचे......"0
0
Report
Advertisement
खूँटी बाबा आम्रेश्वर धाम में श्रावणी मेला तैयारी तेज़, अधिकारी निरीक्षण में जुटे
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 श्रावणी मेला तैयारी को लेकर बाबा आम्रेश्वर धाम में उपायुक्त और एसपी ने आज स्थलीय निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में श्रावणी मेला की तैयारी जोरों पर है, रंग-रोगन, टेंट, लाईट, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरा, जल तथा स्नानागार सहित सभी व्यवस्थाओं पर काम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उचित प्रबंधों और समय-सारिणी के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए। मौके पर SDओ दीपेश कुमार, DSP मंगल सिंह जामुदा,Torpa DSP विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।0
0
Report
बच्चों के साथ खेलने वाला कुत्ता—खुद भी एक बच्चा जैसा
Noida, Uttar Pradesh:The dog that plays with kids as if it is also a child itself0
0
Report
रतलाम में युवक की संदिग्ध मौत: फ्लैट में शव मिलने से सनसनी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर के काटजू नगर क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके फ्लैट से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुरेश चौहान के रूप में हुई है। आसपास के लोगों के अनुसार, सुरेश को आखिरी बार कल दोपहर करीब 3 बजे देखा गया था। इसके बाद से फ्लैट का दरवाजा बंद था। आज जब कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा, जहां सुरेश का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सुरेश चौहान की शादी 30 अप्रैल को हुई थी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी पहले से तलाकशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। जून माह में पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से सुरेश अकेले रह रहा था। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
यूपी सरकार ने नर्सिंग कर्मियों के वर्दी भत्ते 4500 किया; गोण्डा कॉलेज में खुशी
Gonda, Uttar Pradesh:यूपी सरकार ने नर्सिंग कर्मियों के वर्दी भत्ते 4500 किया; गोण्डा कॉलेज में खुशी0
0
Report
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने परशुरामपुरी में पूजा की, जलालाबाद को परशुरामपुरी घोषित
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक परशुरामपुरी पहुंचे यहां उन्होंने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की इसके अलावा उन्होंने बटुकों का पूजन किया। जलालाबाद को परशुरामपुरी घोषित किए जाने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का यहां पहुंचे है।0
0
Report
बलिया में कचहरी से लौट रहे युवक पर चाकू हमला, रितेश तिवारी वाराणसी रेफर
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में कचहरी से लौट रहे युवक पर चाकू मार दिया गया। चाकू पीठ में अंदर तक धसने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल हनुमानगंज थाना अंतर्गत जिराबस्ती का रहने वाला है। बलिया के एडिशनल एसपी संजय वर्मा ने बताया कि दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है वहीं दोनों पक्षों में पूर्व में जमीन का विवाद भी बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
