icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धर्मशाला बीएड कॉलेज ने 7 जरूरतमंद विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:https://we.tl/t-rEtGSYTiZA1C7G64 धर्मशाला बीएड कॉलेज में 7 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पीटीए और महाविद्यालय की कमेटी ने किया चयन, पढ़ाई की सामग्री के लिए दी मदद; सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुली रहती है कॉलेज की लाइब्रेरी धर्मशाला :  राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला में जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. गिल ने बताया कि इस वर्ष महाविद्यालय के सात जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई की सामग्री खरीदने के लिए लगभग 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इनमें अनाथ, वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित विद्यार्थी शामिल हैं। डॉ. गिल ने बताया कि राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला में प्रदेशभर से विद्यार्थी मेरिट के आधार पर दाखिला लेते हैं। इनमें अधिकांश विद्यार्थी मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों से आते हैं। ऐसे विद्यार्थियों की शिक्षा में आर्थिक परेशानी बाधा न बने, इसके लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) और महाविद्यालय की कमेटी के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें सहायता प्रदान की जाती है। इस व्यवस्था के तहत कुल विद्यार्थियों में से एक प्रतिशत विद्यार्थियों को आर्थिक मदद के लिए चुना जाता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करना भी है। इसी दिशा में कॉलेज में लाइब्रेरी, बुक बैंक और रीडिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। सुबह 8 से रात 8 बजे तक लाइब्रेरी की सुविधा प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय की लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है, ताकि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकों का लाभ उठा सकें। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए बुक बैंक की सुविधा भी उपलब्ध है। वहीं, शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक अलग से रीडिंग रूम की व्यवस्था की गई है, जहां विद्यार्थी शांत वातावरण में अध्ययन कर सकते हैं। डॉ. गिल के अनुसार, महाविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने और जरूरतमंद छात्रों को सहयोग देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बाइट :  डॉ. आर.एस. गिल     प्राचार्य बीएड कॉलेज धर्मशाला
0
0
Report

उन्नाव के भगवंत नगर में चाय पर चर्चा, बिरादरी वोट से निर्णायक प्रभाव

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में भगवंत नगर विधानसभा से चाय पर चर्चा। एंकर: चाय पर चर्चा का विशेष कार्यक्रम को लेकर Zee media की टीम उन्नाव की भगवंत नगर विधानसभा पहुंची। यहां वर्तमान में भाजपा से आशुतोष शुक्ला विधायक हैं। 1957 से 2022 तक हुए विधानसभा चुनाव में यहां पर नौ बार क्षत्रिय, 5 बार कुर्मी और तीन बार ब्राह्मण प्रत्याशी विधायक बना। बीते दो विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण प्रत्याशी को ही यहां की जनता ने पसंद किया है। भगवंत नगर विधानसभा में ब्राहण, क्षत्रिय, पासी, लोधी और कुर्मी बिरादरी का निर्णायक वोट माना जाता है। यादव और मुसलमान की भी अच्छी तादात है।
0
0
Report
Advertisement

मानसा अदालत ने परविंदर झोटा मामले में आरोपियों को सात दिन रिमांड दिया

Noida, Uttar Pradesh:आज मानसा की अदालत में परविंदर झोटा कत्ल के मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार और उसका साथी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया जहां पर पुलिस ने 10 दिन का रिमांड मांगा है मगर अदालत ने उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया मानसा पुलिस ने कई और आरोपी गिरफ्तार किए थे मगर उनको बाद में अदालत में पेश किया जाएगा परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में दो आरोपी अदालत में पेश, मिला 7 दिन का पुलिस रिमांड परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को मानसा की माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत में सुनवाई के बाद सीजेएम राजिंदर नागपाल ने पुलिस को दोनों आरोपियों का सात दिन का पुलिस रिमांड दिया है। जानकारी के अनुसार, बीती 13 तारीख को परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अश्वनी कुमार, जिसे मेडिकल स्टोर का मालिक बताया जा रहा है, सहित दो आरोपियों को पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया गया। अदालत से सात दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों से मामले से संबंधित पूछताछ की जाएगी। रिमांड के दौरान पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी और मामले की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जाएगी। इस हत्याकांड को लेकर इलाके में चर्चा जारी है। अब पुलिस की आगामी जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
0
0
Report

डूंगरपुर में नामांकन वापसी के बाद चरण की तस्वीर साफ, 123 प्रत्याशी मैदान में

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के पहले चरण को लेकर नामांकन वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद अब डूंगरपुर जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए कुल 123 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। अंतिम दिन 5 नामांकन वापस लिए गए है जिसमें भाजपा को बड़ी राहत मिली है। 5 में से 3 नामांकन भाजपा के बागियों ने वापस लिए है। वार्ड 30 (पूंजपुर) महत्वपूर्ण वार्ड से भाजपा ने पूर्व जिला अध्यक्ष वेलजी पाटीदार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के सामने दो बागी नेता कमलेंद्र सिंह चुंडावत और रणजीत सिंह मैदान में उतर आए थे। हालांकि संगठन की समझाइश के बाद दोनों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इसी प्रकार वार्ड 31 से भाजपा के बागी उम्मीदवार जोरावर सिंह ने भी पार्टी हित में अपना नाम वापस ले लिया है। यहाँ से भाजपा ने किशन राठौड़ को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। बागियों के हटने से भाजपा खेमे ने बड़ी राहत महसूस की है। इसके अतिरिक्त, वार्ड 18 और वार्ड 4 से भी दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। त्रिकोणीय मुकाबले से सियासी पारा गर्म। प्रथम चरण के तहत होने वाले इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के बीच त्रिकोणीय संघर्ष तय माना जा रहा है। बागी तेवरों के शांत होने के बाद अब सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकने में जुट गए हैं। प्रथम चरण के तहत जिले की 7 पंचायत समितियों के 119 वार्डों और उनके अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्डों पर मतदान होगा।
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा में पानी टंकी गिरने से 85 वर्षीय वृद्धा की मौत, ग्रामीण आक्रोश

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के नगर परिषद के कमासी वार्ड छह में नलजल योजना का पानी भरा टंकी टूटकर नीचे गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पानी ले रही एक वृद्ध महिला के उपर पानी से भरा टंकी गिर गया। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान 85 वर्षीय केशरी देवी के रूप में किया गया। महिला की मौत पर परिजनों में जहां चीख पुकार मच गई वही ग्रामीणों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पोती ने बताया कि दादी सुबह करीब 11 बजे स्नान के बाद पानी लेने पानी टंकी के पास आई थी। तभी लोहे के एंगल पर दो हजार लीटर क्षमता का पानी भरा टंकी लोहे के एंगल से टूटकर गिर गया जिसकी ऊपर रखा पानी का टंकी सिर पर जा गिरा। आनन फानन में इलाज के शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
0
0
Report

राजेंद्र पाल गौतम: वैध वोट हटाने पर चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर बड़ा सवाल

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कहते हैं, "लोग इस देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। मतदाता सूची से वैध वोट हटाए जा रहे हैं। लोग अपने वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए सड़कों पर हैं। सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन इस देश को—इसके लोकतंत्र और संविधान के साथ—बने रहना चाहिए। रामपुर में सबने देखा कि कैसे वैध वोट हटा दिए गए, और कैसे वोट डालने आए मतदाताओं को वोट देने से रोक दिया गया। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कोई भी शिकायत सुनने से इनकार कर दिया... क्या चुनाव आयोग सिर्फ इसलिए है कि बीजेपी की जीत पक्की हो सके?... क्या मौजूदा सरकार—और इसके मुख्यमंत्री—वैध हैं? क्या इस सरकार द्वारा बनाए गए कानून और लिए गए फैसले वैध हैं?... हमने चुनाव आयोग से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई। हमने जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने की कोशिश की, लेकिन इस सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। हम सुप्रीम कोर्ट भी गए—अब हमारे पास और क्या विकल्प बचा है?..."
0
0
Report

नालंदा में शराब माफियाओं के गोली कांड सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कार्रवाई की मांग

Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर उत्पाद विभाग के जवान की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, रजौली-बख्तियारपुर एनएच-20 पर शराब माफियाओं द्वारा उत्पाद विभाग के जवान की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का प्रयास रहता है कि इस तरह की घटनाएं नहीं हों। सांसद ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही। वहीं, सत्ता पक्ष के सांसद कौशलेंद्र की ओर से दावा किया गया है कि घटना में शामिल अपराधियों को तीन दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब देखना होगा कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी कब तक करती है।
0
0
Report
Advertisement

मण्डला में चोर गिरोह पर्दाफाश; 6 गिरफ्तार; 20 लाख जेवर, 80 हजार नकद बरामद

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में चोर गिरोह पर्दाफाश; 6 गिरफ्तार; 20 लाख जेवर, 80 हजार नकद बरामद मंडला में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कोतवाली थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर समेत चार घरों में चोरी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपीयों में चार आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ जबलपुर, सिवनी समेत अन्य जिलों में चोरी, नकबजनी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं. गिरफ्तार आरोपी: सूरज डुमार (जबलपुर निवासी), महेंद्र पटेल, शुभम जायसवाल. साथ ही अंकित बेन, शिवम सोनी और लकी सोनी पर गिरोह के साथ जुड़कर काम करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, शिवम सोनी और लकी सोनी चोरी के आभूषणों को ठिकाने लगाने का काम करते थे. सूरज डुमार, महेंद्र पटेल, शुभम जायसवाल और अंकित बेन आदतन अपराधी बताए गए हैं. इनके खिलाफ जबलपुर, सिवनी समेत अन्य जिलों में चोरी, नकबजनी और हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं. ऐसे में पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य गतिविधियों और संभावित वारदातों की जानकारी जुटाने में लगी है. जिले के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान चोरी की कुछ और वारदातों का खुलासा हो सकता है. फिलहाल, पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित मामलों की जांच में जुटी है.
0
0
Report

शाहपुरा में स्कूल वैन का हादसा: 3 बच्चों को भीलवाड़ा रिफर

Noida, Uttar Pradesh:शाहपुरा में बड़ा हादसा टला, फुलिया कला थाना क्षेत्र के सरसूदा चौराहे पर स्कूल वैन बेकाबू होकर सीमेंट के पोल से टकराई। स्कूली बच्चों से भरी एक वैन 148 डी सड़क मार्ग पर फुलिया कला थाना क्षेत्र के सरसुंदा चौराहे के पास हादसे का शिकार हो गई। जानकारी अनुसार स्कूल वैन शाहपुरा से वापस गांवों में बच्चों को छोड़ने तेज गति आ रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सीमेंट के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल हुए सभी बच्चों को शाहपुरा जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से 6 बच्चों को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी कर दी गई, वही 3 गंभीर रूप से घायल छात्रों को जिला अस्पताल भीलवाड़ा के लिए रेफर कर दिया गया है। फूलियाकलां थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वैन को जब्त कर ड्राइवर से पूछताछ शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना से बच्चों के परिजनों में हादसे के बाद दहशत का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

सोलापुर में स्वाभिमानी किसान संघटना रास्ता रोको, ऊस दर 5 हजार प्रति टन माँगे

Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - ऊसाला प्रतिटन पाच हजार रुपये दराची मागणी करत स्वाभिमानी Shетकरी संघटनेचा रास्ता रोको - ऊस दराच्या प्रश्नावरून सोलापुरात स्वाभिमानी शेतकरी संघटना आक्रमक - सोलापूर विजयपूर महामार्गावर रास्ता रोको करत करण्यात आले आंदोलन - स्वाभिमानी शेतकरी संघटनेच्या आंदोलनामुळे महामार्गावर वाहनाच्या लांबच लांब रांगा - ऊसाला प्रति टन पाच हजार रुपये दर दया तसेच साखरेचा एमएसपी पन्नास रुपये करण्याची करण्यात आली मागणी - मागण्या पूर्ण न झाल्यास येणारा काळात आणखी तीव्र आंदोलन करण्याचा संघटनेचा इशारा विजय रणदिवे ( स्वाभिमानी शेतकरी संघटना )
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top