271202
Gonda - रास्ते की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे दबंग
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक अन्तर्गत ग्राम तिर्रे मनोरामा निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि वह मुर्गी पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं,घर से मुर्गी फार्म को जाने वाले पुश्तैनी रास्ते की जमीन पर गाँव के ही कुछ लोगों ने गड्ढा खोदकर रास्ते में पानी भर दिया, इसकी जानकारी होने पर जब उसने इसका विरोध किया, तो विपक्षियों ने न केवल उससे गाली गलौज की, बल्कि जान से मारने को भी धमकाया, पीड़ित ने मामले में प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओवैसी की यूपी बैठक: गठबंधन पर जल्द जारी होगी जानकारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ(उत्तर प्रदेश): AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "आने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारी के सिलसिले में हमारी पार्टी की उत्तर प्रदेश में बैठक हो रही हैं, उसके लिए हम आए हैं..." गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, "अभी बहुत जल्दी होगी। जल्द आपको पता चल जाएगा।"0
0
Report
फतेहपुर में तेज रफ्तार हादसा, दो बाइक सवार गंभीर घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में दिखा तेज रफ्तार का कहर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल घायलों को आनन फानन अस्पताल में कराया गया भर्ती सदर कोतवाली के चौफेरवा के पास की घटना0
0
Report
सीतापुर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के विरुद्ध तहसील ने बुलडोजर चलाया
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक बुलडोजर एक्शन。 जूनियर हाई स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन से हटाया। 4 करोड़ की जूनियर हाई स्कूल की जमीन पर कर रखा था अवैध कब्जा। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे से कर रखा था लंबे समय से पक्का निर्माण तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई लहरपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
हरदा स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने 4 क्विंटल मछली जब्त, जांच जारी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के माध्यम से मछली सप्लाई किए जाने के मामले में रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 4 क्विंटल अलग-अलग प्रजाति की मछलियां जब्त की हैं। जानकारी के मुताबिक, मछली ठेकेदार की ओर से शिकायत की गई थी कि स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर चोरी की मछली को ट्रेन के माध्यम से दूसरे स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा है। शिकायत के बाद रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से करीब 4 क्विंटल मछली जब्त की। वहीं मछली लेकर जा रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने यह मछली अलग-अलग मछली पकड़ने वाले लोगों से खरीदी थी। हरदा में मछली की मांग कम होने के चलते इसे दूसरे स्थानों पर सप्लाई करने के लिए ट्रेन के माध्यम से ले जाया गया था। मछली ले जा रहे लोगों ने ठेकेदार के उस दावे को भी गलत बताया, जिसमें इंदिरासागर डैम से मछली चोरी करने की बात कही गई थी। उनका कहना है कि मछली उन्होंने अलग-अलग मछुआरों से खरीदी है। फिलहाल रेलवे पुलिस ने मछली को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मछली कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था, इसकी जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी.0
0
Report
सीतानगर डेम में डूबे दो युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Damoh, Madhya Pradesh:डेम में नहाने गए दो युवक डूबे रेस्क्यू आपरेशन जारी.. एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां के सीतानगर डेम में नहाने गए दो युवक डूब गए है और लापता है जिनका रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। दरअसल सुनार नदी पर बने सीतानगर सिंचाई परियोजना के बड़े डेम में चार युवक नहाने के लिए गए थे और उनमें से एक पानी में डूबने लगा तो उसका साथी उसे बचाने के लिए कुंदा और वो भी बाहर नहीं आ पाया, साथ गए दो युवकों ने ग्रामीणों और पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और मौके का मुआयना करने के बाद जिला मुख्यालय से एस डी आर एफ की टीम को बुलाया गया है और टीम डेम के अंदर दोनों युवकों की तलाश कर रही हैं। दोनों लापता युवक इसी क्षेत्र के रहने वाले है और आपस में रिश्तेदार है। फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है। बाइट/ नरोत्तम पटेल ( सरपंच सीतानगर दमोह) बाइट/ रजनी शुक्ला ( थाना प्रभारी बटियागढ़ दमोह) बाइट/ कोमल अठया ( नयाब तहसीलदार बटियागढ़ दमोह)0
0
Report
सोनभद्र में अमृत सरोवर डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में मातम
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के पवर गांव स्थित अमृत सरोवर में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी कैथी टोल पर नौ फीट अजगर पेड़ पर चढ़ा; वन विभाग निगरानी में
Chandauli, Uttar Pradesh:वाराणसी के कैथी टोल प्लाजा के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब नौ फीट लंबा और मोटा अजगर पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया। फिलहाल अजगर वन विभाग की निगरानी में है। जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसे घने जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।0
0
Report
झांसी के लिधौरा में जर्जर दीवार गिरने से महिला की मौत
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम लिधौरा में अचानक एक मकान की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से वहीं खड़ी एक महिला दब गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि महिला दीवार के बगल में खड़ी होकर फोन से परिजनों से बात कर रही थी। मलबे में धंसने पर लोगों ने तुरंत दीवार के मलबे को हटाकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।0
0
Report
कादीपुर पुलिस ने 25 हजार इनामी बदमाश मनोज पांडे को गिरफ्तार, चाकू बरामद
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले की कादीपुर पुलिस में एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या के प्रयास में प्रयोग की गई चाकू को भी बरामद किया गया है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना पर कादीपुर थाना क्षेत्र के रायबीगो गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मनोज कुमार पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभी एक माह पहले उसके ऊपर गांव के ही एक व्यक्ति के ऊपर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया गया था; उसके खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। काफी दिनों तक गिरफ्तारी न होने के बाद उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और घटना में प्रयोग की गई चाकू भी बरामद कर ली है।0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी में निजी पार्किंग भेजने से यातायात बेहाल, मंदिर मार्ग में जाम
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम की नगरी में यातायात व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को निजी पार्किंग की ओर डायवर्ट किए जाने से मंदिर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। शीश के दानी बाबा श्याम मंदिर तक वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। वहीं लामिया, दांता रामगढ़ सहित स्थानीय क्षेत्र के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पुलिस जवानों से मशक्कत करनी पड़ रही है। खाटूश्यामजी में रविवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस जवानों ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को निजी पार्किंग की ओर भेजा जिसके चलते मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी पार्किंग की व्यवस्था के बजाय वाहनों को निजी पार्किंग में भेजा जा रहा है जिससे निजी पार्किंग संचालकों को लाभ पहुंचने की चर्चा कस्बे में बनी हुई है। इसका असर स्थानीय आवागमन पर भी पड़ रहा है। लामिया, दांता रामगढ़ और आसपास के गांवों से आने वाले स्थानीय वाहन चालकों को पुलिस बैरिकेडिंग पर रोक दिया जाता है। ऐसे में लोगों को अपने घरों और गंतव्य तक जाने के लिए पुलिस जवानों से काफी देर तक समझाइश करनी पड़ रही है। वहीं, वाहनों की लंबी कतारें शीश के दानी बाबा श्याम मंदिर की ओर तक पहुंचने से श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने और सरकारी पार्किंग का प्रभावी उपयोग कराने की मांग की है।0
0
Report
शहरी सरकार का गठन कल; भाजपा बनाम कांग्रेस के बीच अध्यक्ष पद मुकाबला
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर कल होगा शहरी सरकार का गठन, नगर निकाय को कल मिलेगा अध्यक्ष, भाजपा व कांग्रेस में सीधी टक्कर, कांग्रेस से रामनाथ सैनी, भाजपा से शांति देवी सैनी के बीच मुकाबला, भाजपा के पास 19, कांग्रेस 09 तथा 07 निर्दलीय पार्षद हुए थे नवनिर्वाचित, भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नगरपालिका सभागार भवन में होगा मतदान एंकर श्रीमाधोपुर नगरपालिका में कल शहरी सरकार का गठन होगा। नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से शांति देवी सैनी तथा कांग्रेस की ओर से रामनाथ सैनी मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।नगरपालिका सभागार भवन में अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया होगी। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में कुल 35 वार्डों में भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को 9 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 7 सीटें मिली थीं। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण अध्यक्ष पद के चुनाव में उसके पक्ष में 19 पार्षदों का समर्थन है। जबकि कांग्रेस के पास मात्र 9 सीटें है जो बहुमत से बहुत दूर हैं लेकिन 7 प्रत्याशी निर्दलीय के तौर पर नवनिर्वाचित हुए है।0
0
Report
अजमेर में भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भिड़ंत, अलवर गेट थाने में हंगामा
Ajmer, Rajasthan:भले ही निकाय चुनाव अब अपने अंतिम चरम पर हैं लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं शहर में सियासत रोज गर्माती जा रही है... अजमेर के अलवर गेट थाना परिसर में हंगामा खड़ा हो गया जब भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े और जम तक तू तू - मै मैं पर उतर गए.. मामला जुड़ा हुआ है भाजपा का झंडा उतारने पर दो लड़कों को अलवर गेट थाने लाने का .. मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता भी थाने पर पहुंचे और पुलिस थाने पर बैठे युवकों को छुड़वाने की बात करने लगे.. इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त तू तू मैं मैं हो गई.. थाना परिसर में हुई घटना को लेकर पुलिस मूक दर्शक बनकर खड़ी रही.. लेकिन कुछ देर बाद ही भाजपा का कार्यकर्ता थाने से बाहर निकल गया और मामला शांत हुआ.. कांग्रेस की कार्यकर्ता पूर्व पार्षद बीना टांक ने सीधा-सीधा भाजपा पर आरोप लगाया तो वहीं मौके पर मौजूद कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष विवेक पाराशर ने भी भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का खुला आरोप लगाया0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में दशलक्षण महापर्व: उत्तम सत्य धर्म पर श्रद्धालुओं ने किया विचार
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन मनाया उत्तम सत्य धर्म धौलपुर। जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन रविवार को उत्तम सत्य धर्म श्रद्धा से मनाया गया। 1008 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 16 से 25 सितंबर तक चल रहे महापर्व में प्रतिदिन एक उत्तम धर्म पर चिंतन हो रहा है। पांचवें दिन उत्तम सत्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जैन दर्शन में सत्य का अर्थ केवल सच बोलना नहीं, बल्कि हितकारी, मधुर और अहिंसक वाणी है। श्रद्धालुओं को संदेश दिया गया कि सत्य विचार, वाणी और आचरण में होना चाहिए। छल-कपट और झूठ से बचना ही सच्चा धर्म है। सुबह मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन-अर्चना की। तत्त्वार्थ सूत्र वाचन और धार्मिक कक्षा में सत्य, संयम और सदाचार पर चर्चा हुईं। शाम को संगीतमय आरती, शास्त्र वाचन और धार्मिक प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें बच्चों और युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। मंदिर में धुली पूजन सामग्री और पुजारियों के लिए धोती-दुपट्टा की व्यवस्था की गई है। महापर्व में 16 को उत्तम क्षमा, 17 को मार्दव, 18 को आर्जव, 19 को शौच, 20 को सत्य, 21 को संयम, 22 को तप, 23 को त्याग, 24 को आकिंचन्य और 25 को ब्रह्मचर्य धर्म मनाया जाएगा। कमेटी ने सभी धर्मप्रेमियों से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक शामिल होने की अपील की है।0
0
Report
गणेश महोत्सव दानपात्र चोरी: शहर में दो धर्मशालाओं से चोरी का मामला
Dholpur, Rajasthan:शहर में गणेश महोत्सव में हो रही चोरी की घटनाएं,तीन स्थानों से हुई दानपेटी चोरी एक रात में पेटी चोर गिरोह ने अग्रवाल और सत्यनारायण धर्मशाला में दिया वारदात को अंजाम baड़ी शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश महोत्सव मनाये जा रहे रहे है। इन पंडालों में भगवान गणेश के लिए चढ़ाबे को लेकर रखी गई दानपेटीयो पर अब चोर गिरोह की निगाह बनी हुई है। ऐसे में शहर में दो स्थानों से भगवान गजानन के चरणों में से दान पात्रों के चोरी होने का मामला सामने आया है। शहर में लगातार एक के बाद एक हो रही चोरी की वारदातों से अब मंदिर और धार्मिक स्थल सुरक्षित दिखाई नहीं दे रहे। घटना को लेकर हालांकि कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन भक्तों और श्रद्धालुओं में आक्रोश देखा जा रहा है। शहर की अग्रवाल धर्मशाला में गणेश मंडल द्वारा 23 वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। गणेश मंडल के पदाधिकारी विशाल गर्ग ने बताया कि 23 वर्षों में वे एक ही जगह पर यह आयोजन करते आ रहे है। लेकिन कभी भी दान पत्र जैसी पवित्र चीज की चोरी नहीं हुई। यह पहली घटना है। अचंभे की बात यह है कि गणेश मंडल ने तीन चौकीदार भी पंडाल की सुरक्षा में लगा रखे हैं साथ में जिस धर्मशाला में यह आयोजन हो रहा है वह पूरी तरह से गेट बंद है। ऐसे में दानपात्र की चोरी की घटना से भक्तों को गहरा आघात लगा है। श्रद्धालुओं में आक्रोश है। घटना को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत की है। पुलिस से मांग की जा रही है कि यह घटना का पर्दाफाश करते हुए चोरो को गिरफ़्तार किया जाये। वही शहर की सत्यनारायण धर्मशाला में भी गणेश पंडाल से शनिवार की रात दानपात्र के चोरी होने की घटना सामने आई है। यहां विनायक सेवा समिति द्वारा सामूहिक आयोजन किया जा रहा है। समिति के पवन गोयल ने बताया कि रात को गणेश भगवान के चरणों में दान पात्र रखा हुआ था। रविवार की सुबह वह गायब मिला है। जब धर्मशाला के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं तो उनमे एक चोर सीढ़ी के सहारे अंदर आया है और दानपात्र को ले गया है। वही बाइक पर तो चोर जाते हुए देखे गए है। चोरी की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर शिक्षिका से लाखों ठग गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:जीवन साथी की तलाश में शिक्षिका से फर्जी सचिवालय सहायक ने ठगे लाखों रुपये। शिक्षिका के शिकायत पर साइबर थाना ने करवाई करते हुए फर्जी सचिवालय कर्मी को किया गिरफ्तार। कई लड़कियों के संपर्क में था फर्जी सचिवालय कर्मी। मामला आरा साइबर थाने की है जहां पटना निवासी एक महिला शिक्षिका ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई कि एक व्यक्ति ने उसी जीवन साथी डॉट कम पर शादी का झांसा दे लगभग 3 लाख 65 हजार रुपए ठग लिये है। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि लगभग एक महीने से मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कम पर वो एक शक्श से संपर्क में आई जो अपने आप को सचिवालय अनुभाग अधिकारी बताया और लगातार संपर्क के दौरान उसने शिक्षिका से लाखों रुपए ठग लिए। जब शिक्षिका को थोड़ा शक हुआ तो उसने आरा के साइबर थाना में फर्जी शक्श के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई जिसमें एस पी भोजपुर के निर्देश पर एक टीम का गठन कर उस शक्श को गिरफ्तार कर लिया और थाना ले आई। शिकायत करता शिक्षिका पटना जिले की रहने वाली है और वर्तमान में भोजपुर जिले में पदस्थापित है। जबकि फर्जी शक्श खगड़िया जिले के रहने वाला अरुण कुमार है जो जीवनसाथी डॉट कम और फेस बुक जैसे साइट पर 50 से ज्यादा लड़कियों के संपर्क में है और सभी से शादी का प्रलोभन दे ठगी का शिकार बनता है। फिलहाल पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर पूछ ताछ के बाद जेल भेज दिया है। और आगे की करवाई में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
