icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow25 Jan 2025, 06:41 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

BRD मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम विवाद: मरीज की मौत के बाद तीमारदारों-डॉक्टरों के बीच हिंसक झड़प

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से बड़ी खबर है जहाँ सड़क हादसे में घायल मरीज की मौत के बाद पोस्टमार्टम की मांग को लेकर तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के आरोप लग रहे हैं। मरीज के साथ आए तीमारदारों का आरोप है कि पोस्टमार्टम कराने की मांग करने पर विवाद बढ़ा और इसके बाद वार्ड की गैलरी का चैनल गेट बंद कर दिया गया... और उनके साथ मारपीट की गई। मामला सिर्फ मारपीट के आरोपों तक सीमित नहीं है... सवाल यह भी है कि हादसे में घायल मरीज की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में आखिर देरी क्यों हुई? घटना के बाद BRD मेडिकल कॉलेज में हंगामा चलता रहा। पुलिस पहुंची तो मामला शांत कराया गया। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। घटना की शुरुआत: पूूरा मामला BRD मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड नंबर-11 का है। संतकबीरनगर के तेनुहारी सोयम गांव के रहने वाले 45 वर्षीय उमाकांत चौधरी 3 अक्टूबर को सड़क हादसे में घायल हुए थे। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए BRD मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सिर में चोट होने के चलते उनका इलाज चल रहा था। लेकिन मंगलवार रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान उमाकांत चौधरी की मौत हो गई। जिसके बाद यहीं से शुरू हुआ विवाद... डेथ सर्टिफिकेट और पोस्टमार्टम पर विवाद: परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक बताते हुए डेथ सर्टिफिकेट जारी किया और शव घर ले जाने के लिए कहा। लेकिन परिजनों का कहना था कि उमाकांत की हालत सड़क हादसे में घायल होने के बाद बिगड़ी थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। ऐसे में परिजन पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ गए। इसी मांग को लेकर तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। गेट बंद कर मारपीट का आरोप: तीमारदारों का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद वार्ड नंबर-11 की गैलरी का चैनल गेट बंद कर दिया गया। आरोप है कि इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों के साथ मारपीट की। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में तैनात गार्डों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के समय गार्ड मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कथित मारपीट रोकने के लिए प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। हालांकि जी मीडिया वायरल वीडियो में लगाए जाने वाले आरोपों की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिखाई दे रही परिस्थितियों और उसमें शामिल लोगों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। देर रात से सुबह तक चलता रहा हंगामा। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। लेकिन पोस्टमार्टम को लेकर विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। बताया गया कि शुरुआत में पोस्टमार्टम के लिए जरूरी पुलिस मेमो मेडिकल कॉलेज की ओर से पुलिस को नहीं भेजा गया था। इसके बाद बुधवार सुबह परिजन दोबारा वार्ड में पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मेडिकल कॉलेज की ओर से मेमो तैयार कर गुलरिहा पुलिस को भेजा गया। इसके बाद शव को मर्चरी भेजा गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो सकी। अब जांच कमेटी करेगी पूरे मामले की पड़ताल: घटना की शिकायत लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार के पास पहुंचे। शिकायत के बाद प्राचार्य ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक यादव समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यानी अब जांच में कई सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे—क्या तीमारदारों के साथ वास्तव में मारपीट हुई? अगर हुई तो मारपीट में कौन-कौन शामिल था? वार्ड का चैनल गेट क्यों बंद किया गया? क्या पोस्टमार्टम की मांग को लेकर परिजनों के साथ गलत व्यवहार हुआ? और सबसे अहम... सड़क हादसे में घायल मरीज की मौत के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में देरी आखिर क्यों हुई? BRD मेडिकल कॉलेज में हुई इस घटना ने इलाज और मरीज की मौत के बाद अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ परिजन डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर मामले की सच्चाई सामने लाने की बात कही है। अब निगाहें जांच रिपोर्ट पर हैं... क्योंकि सवाल सिर्फ एक परिवार के हंगामे का नहीं है, बल्कि सवाल यह भी है कि मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों की आशंकाओं और पोस्टमार्टम की मांग को लेकर अस्पताल में पूरी प्रक्रिया आखिर कितनी पारदर्शी रही?
0
0
Report

हरदा के निजी अस्पताल में नवजात की मौत, लापरवाही के आरोप

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा के निजी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए इलाज में लापरवाही के आरोप हरदा_शहर के निजी बघेल हॉस्पिटल में एक नवजात के इलाज के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। नवजात की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नवजात को बघेल हॉस्पिटल में करीब चार दिनों तक भर्ती रखकर इलाज किया गया। इस दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने नवजात को इंदौर रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की है। शिकायतकर्ता अंकित जैन ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मामले में पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। बाइट 01 अंकित जैन, शिकायतकर्ता बाइट 02 रोशन लाल भारती,टीआई
0
0
Report
Advertisement

सूरजपुर माँ-बेटी हत्याकांड: मुख्य आरोपी कुलदीप समेत 3 को फांसी, एक को अंतिम सांस तक उम्रकैद

Surajpur, Chhattisgarh:Surajpur Double Murder: Special Court Sentences Prime Accused Kuldeep and 2 Others to Death, 1 Gets Life Term छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या के मामले में स्पेशल कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा दी है, जबकि चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 14 अक्टूबर 2024 को आरोपियों ने बर्बरता की हदें पार करते हुए रेप के बाद दोनों की धारदार हथियारों से हत्या कर नग्न शव दूर फेंक दिए थे। 29 सितंबर को कोर्ट ने चारों को हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार दिया था।
0
0
Report

चरखी दादरी: ऑडियो वायरल पर किसान परिवार को धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। कांग्रेस पार्टी के चरखी दादरी जिला उपाध्यक्ष रणबीर फौजी का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। घिकाड़ा गांव निवासी किशन सुनील कुमार ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि फोन पर उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता किसान के अनुसार, रात के समय पहले उसके पास फोन आया, लेकिन वह उस समय कॉल नहीं उठा सका। बाद में जब उसने फोन कर बातचीत की तो कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। किसान का आरोप है कि जब उसने गाली देने का कारण पूछा तो उसे गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी गई। असुरक्षित महसूस कर रहे हैं मामले में महिलाओं ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि कथित जान से मारने की धमकी वाला ऑडियो सामने आने के बाद परिवार में भय का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है। मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी ने कैमरे के सामने बयान देने से इनकार किया। उन्होंने इतना कहा कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- मामला संज्ञान में नहीं, जांच के बाद होगी कार्रवाई वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि वायरल ऑडियो से जुड़े मामले की उन्हें फिलहाल जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने और तथ्यों की जांच के बाद पार्टी स्तर पर कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि वायरल ऑडियो में आवाज किसकी है, बातचीत किन परिस्थितियों में हुई और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले की अगली तस्वीर साफ होगी。
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर: पुतला दहन केस में सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा, 15 नामजद 15-20 अज्ञात

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, 15 नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालकर प्रदर्शन और पुतला दहन करने पर की गई कार्रवाई, काजीपुरा से जुलूस निकालकर चोपड़ा गेट के पास किया गया था पुतला दहन, पेट्रोल डालकर पुतला फूंकने का आरोप, पुतला बुझाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक समेत दरोगा का हाथ झुलसने का भी आरोप, मानसिंह यादव,मेहराज राईन, दीपक यादव,मीरा यादव समेत अन्य आरोपी नामजद, उपनिरीक्षक सत्यम प्रताप सिंह की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, Rath ko tthlaya kshetra ka mamla.
0
0
Report

अमरौहा में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पुतला फूंका

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप अमरोहा में गांधी मूर्ति पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें मोदी सरकार का समर्थक बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी को कई राज्यों में सरकार बनाने में अनुचित तरीके से फायदा पहुंचाया गया है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
0
0
Report

रतलाम: कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग तेज

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में कांग्रेस ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता फव्वारा चौक से ज्ञानेश कुमार के पुतले की अर्थी लेकर कोर्ट चौराहे की ओर रवाना हुए। इस दौरान भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले कोर्ट चौराहे पर पुतला जलाने की तैयारी की, लेकिन वहां फायर लारी को देखते हुए प्रदर्शन की जगह बदल दी गई। इसके बाद कार्यकर्ता पुतले की अर्थी लेकर अंबेडकर चौराहे पहुंच गए। पुलिस और फायर लारी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पीछे पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फायर लारी को रोक दिया और उसके सामने खड़े हो गए। इसके बाद दूर से पानी की बौछार कर पुतले को बुझाया गया और कोंग्रेसियो कि भीड़ को तितर-बितर किया गया। इस दौरान अंबेडकर चौराहे पर कुछ देर के लिए हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे भी बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे। रतलाम
0
0
Report
Advertisement

झज्जर में वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा रोष प्रदर्शन

Jhajjar, Haryana:कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के चलते कांग्रेस ने गुरुवार को झज्जर में प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए शहर में रोष मार्च निकाला. प्रदर्शन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादियान और बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. देशभर में कांग्रेस द्वारा 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. प्रदर्शन की शुरुआत भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ अंबेडकर चौक पहुंचकर समाप्त हुआ. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए. करण सिंह दलाल ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप. पूर्व मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए चुनाव आयोग को भाजपा की कठपुतली और दासी बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव अधिकारी वास्तव में भाजपा की गुलामी कर रहे हैं. दलाल ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक उन्हें पद से हटाया नहीं जाता, तब तक इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा लगातार चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं और इन सवालों का जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए. कादियान ने दिल्ली में विपक्षी सांसदों को रोके जाने का मुद्दा उठाया. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादियान ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर निशाना साधा. उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों को रास्ते में रोककर हिरासत में लिया गया. दिल्ली में 6 और 7 अक्टूबर को विपक्षी नेताओं तथा सांसदों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट सामने आई है. भाजपा द्वारा कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा न होने के सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर कादयान ने कहा कि इससे पहले कभी भी चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठे थे, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे हैं इसलिए कांग्रेस की मांग है कि ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने भाजपा पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर देश की जनता के विश्वास को बेचने का काम किया है. भाजपा नेता ओम प्रकाश धनखड द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन दिए गए बयान के सवाल पर भी कुलदीप वत्स ने कहा कि वह लोग हैं जो हरियाणा के पूर्व मंत्री संदीप सिंह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र न दिए जाने की बात कह रहे थे, लेकिन उन दोनों का भी इस्तीफा हुआ था. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन जारी रखने की बात कही है. बाइट: पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व स्पीकर डॉक्टर रघुवीर सिंह कादियान, कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स।
0
0
Report

अलीगढ़ कांग्रेस का पैदल marcha, ज्ञानेंद्र कुमार हटाने की मांग तेज

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग। सीईसी ज्ञानेंद्र कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च। पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तस्वीर महल चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर किया विरोध प्रदर्शन। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल भी रहा मौजूद। पुलिस ने पूर्व विधायक व कांग्रेसियों को कलेक्ट्रेट के अंदर जाने से रोका; कांग्रेसियों ने गेट पर ही बैठकर की जमकर नारेबाजी। पूर्व विधायक विवेक बंसल का कहना है कि जब तक ज्ञानेंद्र कुमार को हटाया नहीं जाता यह प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। चाहे सरकार राहुल गांधी पर कितने भी केस लगा ले वह डरने वाले नहीं है। विवेक बंसल। 2027 के चुनाव में इसी संघर्ष के चलते योगी जी को पद मुक्त किया जाएगा। विवेक बंसल
0
0
Report
Advertisement

ईरानी गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल परेड कराकर जुलूस निकाला

Baran, Rajasthan:ईरानी गैंग के गिरफ्तार 4 बदमाशो की पुलिस ने सर्राफा बाजार में पैदल परेड कराई , इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाये बारां. चश्मे-नगीने बेचने की आड़ में रैकी और फिर ध्यान भटकाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के 4 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने सभी को 2 दिन के रिमांड पर भेजा है। इसी दौरान आज कोतवाली पुलिस ने शहर में इन चोर गिरोह के बदमाशों की सड़क पर पैदल परेड कराकर जुलूस निकाला गया इस दौरान प्रताप चौक से मुख्य बाजार होते हुए सर्राफा बाजार तक ले गये जहां चोरी की उस दुकान की तस्दीक कराई गई चूड़ी बाजार ओर सर्राफा बाजार में व्यापारीयों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाये एसपी अभिषेक अंदाशु ने बताया की 10 सितंबर को घंटाघर के पीछे शीतला चौक स्थित जय भवानी ज्वैलर्स पर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। टॉप्स और बालियां दिखाने को कहा। जैसे ही दुकानदार दूसरा डिब्बा निकालने लगा, काउंटर से 50.660 ग्राम टॉप्स और 33.610 ग्राम बालियां कुल 84.270 ग्राम सोना पार कर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने हरियाणा, दिल्ली, एमपी और राजस्थान में तलाश के बाद जयपुर के बगरू से कोटा निवासी अकबर अली, अनंतपुर निवासी यासर अली , मेहंदी हसन और पुणे निवासी मोहम्मद को पकड़ा। आरोपियों पर 30 मामले दर्ज हैं और 2-2 हजार का इनाम था। निशानदेही पर अंता से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गईं। पूछताछ में बाड़मेर, भींडर, इकलेरा, खानपुर समेत कई राज्यों में वारदात कबूली। दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top